रविवार, 18 अक्तूबर 2020

बॉबी देओल ने ट्वीट कर रिलीज की डेट बताई

आश्रम 2 रिलीज होगी इस तारीख को अभिनेता बॉबी देओल ने ट्वीट कर बताई तारीख।


नई दिल्ली। अभिनेता बॉबी देओल ने अपने हिट वेब सीरीज आश्रम 2 के दूसरे सीजन की रिलीज के तारीख की घोषणा की। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के दूसरे भाग को 11 नवंबर 2020 को प्रसारित किया जाएगा। बॉबी ने ट्वीट करते हुए कहा “हैशटैगआश्रम के द्वारा खुल रहे हैं। फिर एक बार आश्रमचैप्टर2 11-11-2020 को एमएक्सप्लेयर पर सह-कलाकार चंदन रॉय सन्याल ने भी इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा किया है। चंदन सीरीज में भोपा नामक एक शातिर शख्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा सब खुश, 11/11/20 के लिए रोमांचित हैं? एक बात मैं बता सकता हूं. आश्रम के पहले सीजन से भोपा इसमें और भी ज्यादा शैतान और क्रूर होगा द डार्क साइड।
आपको बता दें कि आश्रम सीरीज धर्म के आड़ में छिपे अपराधों और भ्रष्टाचार के आसपास घूमती है। बॉबी इसमें बाबा निराला के किरदार में हैं। और भोपू उनका सबसे बड़ा सहयोगी और विश्वासपात्र है।                   


उद्यमी का ब्रिटिश पीएम से अफेयर रहा था

इस प्रधानमंत्री का था, अफेयर महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा 


लंदन। अमेरिका की एक टेक उद्यमी ने एक अखबार को बताया है कि उसका ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ अफेयर था। महिला ने कहा कि उसका अफेयर तब था। जब बोरिस लंदन के मेयर थे। इस महिला पर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। द डेली मेल ने शनिवार को बताया कि जेनिफर अर्क्‍यूरी से जब पूछा गया कि क्या उनका जॉनसन के साथ अफेयर है। तो उन्होंने कहा मुझे लगता है। कि यह बिना कहे चला अर्क्‍यूरी ने आगे कहा कि जॉनसन उसे लेकर बेहद जुनूनी हो गए थे। उसी समय उनकी दूसरी पत्‍नी मरीना व्हीलर के साथ शादी हुई थी। खुद पर लगे आरोपों के सामने आने के बाद कई इंटरव्‍यू में अर्क्‍यूरी ने कहा कि उसने और जॉनसन ने एक 'बहुत ही विशेष संबंध' का आनंद लिया था। हालांकि उसने बार-बार यह कहने से इनकार किया कि उनका कोई अफेयर था। ऐसे में डेली मेल को हाल ही में दिया गया इंटरव्‍यू उन संदेहों की पुष्टि करता है। जो अर्क्‍यूरी के पहले के इंटरव्‍यू के बाद सामने आए थे। हालांकि इस पूरे मामले में डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पहले भी सुर्खियों में आए थे जॉनसन जॉनसन 2008 से 2016 तक लंदन के मेयर थे और पिछले साल ही वह प्रधानमंत्री बने थे। एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर इंडिपेंडेंट ऑफिस फॉर पुलिस कंडक्ट ने सितंबर 2019 में इस मामले में जांच की शुरू की थी। जिसमें कहा गया था कि जब जॉनसन लंदन के मेयर थे। उस दौरान वे अर्क्‍यूरी के साथ अपने निजी संबंधों का खुलासा करने में नाकाम रहे थे। जबकि अर्क्‍यूरी को पब्लिक फंडिंग के जरिए हजारों पाउंड्स मिले थे।             


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वस्तुओं की मांग

नई दिल्ली। टैक्स की न्यूनतम दरों, रॉयल्टी, अन्य दायित्वों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करना जरूरी। तभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वस्तुओं के लिए होगी मुकाबले की राह आसान। उद्योगों के लिए बिजली की दरों पर भी ध्यान देना आवश्यक, एक्सचेंज और वितरण की दरों में बड़ा फर्क। कोयले से गैस बनाने की तकनीक (सीजीपी) से देश को बहुत लाभ होगा क्योंकि कोयले से रासायनिक ऊर्जा तैयार की जाती है जो उद्योग-कृषि सभी के लिए लाभदायक। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सरकार की दूरदर्शी सोच बताते हुए कहा कि इसके लिए उद्योगों का तीव्र विकास आवश्यक है और उद्योगों का त्वरित विकास कच्चे माल की आसानी से उपलब्धता पर निर्भर करता है।                 


मुजफ्फरनगर में पत्नी को मारी गोली, हत्या

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरनगर कोतवाली मौहल्ला खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलाम की लड़की खुशनुमा का निकाह 14 साल पहले बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। खुशनुमा के दो बच्चे महक और साकिर भी हैं। आज सुबह घर पर उसके पति ने खुशनुमा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।             


विवादित बयान के बाद बीजेपी हुई हमलावर

हमलावर हुई बीजेपी, संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी राहुल लाहौरी हुए देखें वीडियो।


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर के पाकिस्तान मंच पर दिए गए विवादित बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने लाहौर लिट फेस्ट में जो बोला वो सबने सुना, लेकिन उस पर भरोसा नहीं हो रहा है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भारत का मजाक बनाया और खराब नजरिए से दिखाने की कोशिश की है। शशि थरूर तब्लीगी जमात को लेकर सरकार पर कट्टरता और पक्षपात करने की बात पाकिस्तान में जाकर बोल रहे हैं। क्या सोनिया, राहुल, प्रियंका ने कभी पाकिस्तान के अपने अल्पसंख्यकों पर कुछ बोला। क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है।
बीजेपी नेता ने कहा कि शशि थरूर क्या चाहते हैं। कि पाकिस्तान अब राहुल गांधी को क्रेडिट दे। तंज भरे लहजे में संबित पात्रा ने कहा कि थरूर चिंता मत करें राहुल गांधी वैसे ही पाकिस्तान और चीन में हीरो बन चुके हैं। संबित पात्रा ने कहा कि कोविड को लेकिर पूरा विश्व देख रहा कि हिंदुस्तान को पीएम मोदी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा समय से लॉकडाउन हुआ किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा वहीं थरूर कहते हैं। कि राजनीतिक दृष्टिकोण से जिस तरह से कोविड को लेकर आघात होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है। ये किस तरह की मनोस्थिति है।
संबित पात्रा ने कहा कि नार्थ ईस्ट को लेकर यह कहना कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है। यह क्या है। हिंदुस्तान के मुसलमानों के खिलाफ सरकार कट्टरता और पक्षपात दिखा रही है। ये राहुल गांधी के दोस्त शशि थरूर ने कैसे कहा। खासकर तब जब पाकिस्तान में हिंदू और सिखों के साथ क्या हो रहा है। सब देख रहे है। संबित पात्रा ने कहा कि धारा-370 पर पी चिदंबरम तो इमरान खान के सुर में सुर मिला रहे हैं। राहुल गांधी को इंडिया में क्रेडिट नहीं मिल रहा मीडिया और लोग पसंद नहीं कर रहे है। तो क्या अब राहुल पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे। थरूर क्या पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे। अब हम बीजेपी में राहुल गांधी को राहुल लाहौरी बोलेंगे।                 


रालोसपा ने तीसरे चरण में उतारे 25 उम्मीदवार

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बिहार में तीसरे एवं अंतिम चरण में 78 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मैदान में जहां 25 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से प्रेम कुमार चौधरी निषाद को प्रत्याशी बनाया है। रालोसपा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने रविवार को वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से प्रेम कुमार चौधरी निषाद को उतारने तथा विधानसभा के अंतिम चरण के लिए 25 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि रामनगर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से लोकेश राम, नरकटियागंज से मंजीत कुमार वर्मा, सुगौली से संत सिंह कुशवाहा, मोतिहारी से दीपक कुमार कुशवाहा, चिरैया से मधुरेंद्र कुमार सिंह और ढाका से रामपुकार सिन्हा चुनाव लड़ेंगे।             


रसोई गैस प्राप्त करने के सारे सिस्टम चेंज

नई दिल्ली। घरों में उपयोग होने वाली रसोई गैस सिलेंडर को लेने का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है। सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सरकार 1 नवंबर से नया नियम लागू करने की तैयारी में है। अब एलपीजी सिलेंडर लेने या होम डिलीवरी को लेकर पूरा सिस्टम बदलने जा रहा है।आपको बता दे कि सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक 1 नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलीवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड ओटीपी अनिवार्य हो जाएगा। यानी अब जब 1 नवंबर से सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय आपके घर आएंगे तो उन्हें ओटीपी बताना होगा।               


रालोसपा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी एवं सांसद भूपेंद्र यादव, विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख की उपस्थिति में रविवार को यहां आयोजित मिलन समारोह में कुशवाहा के साथ ही प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सिंह तथा युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत 36 पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक वी. के. सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता संजय खंडेलिया ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सभी शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर यादव ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर विकास के संकल्प से प्रेरित होकर सभी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं और वे बिहार के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।                


पति-पत्नी एक साथ मंदिर नहीं जा सकते

श्रीराम मौर्य


शिमला। हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमिका कहा जाता है। इसलिए इसका नाम ‘देवभूमि’ लेकर भी पुकारा जाता है। इस पहाड़ी क्षेत्र में कई ऐसी रहस्मयी कहानी छिपी हुई हैं, जिनसे कई लोग अनजान हैं। ऐसे में हम आपको हिमाचल के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां पति-पत्नी एक साथ माँ के दर्शन नहीं कर सकते है। अगर वह एक साथ दर्शन करते है तो उन्हें सजा भुगतनी पड़ती है। शिमला के रामपुर में समुद्र तल से 11000 फुट की ऊंचाई पर मां दुर्गा का एक स्वरुप विराजमान है जो कि श्राई कोटि माता के नाम से बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दोनों पति-पत्नी जाते तो हैं मगर एक बाहर रह कर एक-दूसरे का इंतज़ार करते है यदि वह ऐसा नहीं करते तो वह उनका अलग होना निश्चित होता है।               


चार भारतीयों को छोड़ने की याचिका दायर की

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तल्ख संबंधों के बीच अचानक हलचल बढ़ी है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें चार हिंदुस्तानी नागरिकों को छोड़ने की अपील की गई है। इन्हें पाकिस्तान की सैन्य अदालतों ने जासूसी के आरोप में सजा सुनाई थी, लेकिन सजा पूरी होने के बाद भी अभी तक इन्हें रिहा नहीं किया गया है। ऐसे में अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इसकी गुहार लगाई गई है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये याचिका भारतीय उच्चायोग में फर्स्ट सेक्रेटरी अपर्णा रे के द्वारा लगाई गई है।जिसमें कहा गया है कि इन सभी को अब भी बंदी बनाए रखना पाकिस्तान के ही कानून का उल्लंघन है, ऐसे में अदालत को इन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश देना चाहिए। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी, ये मामला जस्टिस मोहसीन अख्तर सुनेंगे। इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से आंतरिक मंत्रालय अपना पक्ष रखेगा।     


समिति ने इस बार भी सजाया 'दुर्गा पंडाल'

बिश्नाह। हर वर्ष की तरह नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ सेवा समिति ने इस बार भी दुर्गा पंडाल सजाया है। इसमें दुर्गा मां की विशाल प्रतिमा लगाई गई है। नौ दिन पंडाल में मां की पूजा-अर्चना होगी। इसमें क्षेत्र में रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के अलावा स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने किया। इसके बाद विजय कुमार और रमेश कुमार की देखरेख में आरती का आयोजन किया गया।             


कोरोना से बचाव के लिए शुरू किया अभियान

चंबा। पुलिस की ओर से कोरोना से बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया। अभियान शनिवार को भी जारी रहा, अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता की शपथ दिलवाई और नियमों का पालन करने का आह्वान किया।              


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...