रविवार, 18 अक्तूबर 2020

रालोसपा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी एवं सांसद भूपेंद्र यादव, विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख की उपस्थिति में रविवार को यहां आयोजित मिलन समारोह में कुशवाहा के साथ ही प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सिंह तथा युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत 36 पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक वी. के. सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता संजय खंडेलिया ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सभी शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर यादव ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर विकास के संकल्प से प्रेरित होकर सभी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं और वे बिहार के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...