शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

उम्मीदवार को लेकर बैकफुट पर आई कांग्रेस

जिन्ना विवाद वाले उम्मीदवार को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, जाले से बदल सकती है कैंडिडेट 


पटना। जिन्ना को लेकर विवादित बयान देने वाले मशकूर उस्मानी को कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट क्या दिया नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। जिन्ना पर बयान देने वाले  कैंडिडेट मशकूर उस्मानी को लेकर कांग्रेस की लगातार बिहार चुनाव में फजीहत हो रही है और अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जाले विधानसभा सीट से उस्मानी का पत्ता काट सकती है।               


पारस के बयान से घर में घिर गए 'चिराग'

तो घर में ही घिर गये चिराग! 'पारस' के बयान के बाद आक्रामक हुई जेडीयू, पूछा- अपने चाचा के बारे में क्या कहना है


पटना। चिराग पासवान जहां नीतीश कुमार पर अटैक किये जा रहे हैं। वहीं उनके चाचा और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस ने सीएम नीतीश को विकास पुरूष बता दिया है। रामविलास पासवान के छोटे भाई और चिराग की पार्टी के सांसद के इस बयान के बाद लोजपा सुप्रीमो अपने घर में ही घिर गये हैं। अब जेडीयू ने चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। पारस ने नीतीश को बताया था विकास पुरूष
जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने चिराग पर अटैक करते हुए कहा है कि पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री की तारीफ की है। चिराग के चाचा नीतीश कुमार के काम से प्रभावित हैं।आपके चाचा ने खुलकर कहा है कि नीतीश कुमार के मन में सिर्फ बिहार के विकास की बातें चलती हैं। उन्होंने इसे नजदीक से देखा और समझा है। ऐसे में चिराग पासवान को सबसे पहले अपने चाचा के बारे में बयान देना चाहिए।वे इधऱ-उधर की बातें छोड़ सबसे पहले अपनी पार्टी और अपने चाचा के बारे में सोचें।जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के सांसद और चाचा की बातों को याद कर लीजिएगा उसके बाद आगे कुछ बोलियेगा। 20 अक्टूबर के बाद राजनीति पर खुलकर बोलेंगे
रामविलास पासवान के छोटे भाई और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस अब खुलकर नीतीश कुमार के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अभी राजनीति की बात करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन 20 तारीख के बाद मैं राजनीति पर खुले मन से बात करूंगा। हमारा दो डिमांड है जिसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। हमारी मांग है कि बिहार सरकार एक प्रस्ताव भेजें की रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि मिले। मैं इस इश्यू पर नीतीश कुमार को पत्र लिखूंगा और जाकर मिलूंगा भी, मेरा उनसे कोई राजनीतिक दुर्भावना नहीं,वे तो हमारे बड़े भाई हैं।  नीतीश जी हमेशा विकास की बातें करते हैं-लोजपा सांसद
चिराग पासवान के चाचा और लोजपा सांसद पारस ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में काम करने का बहुत अच्छा अनुभव था। अब किस परिस्थिति में लोजपा अलग हुई है इसके बारे में हम 20 तारीख के बाद बताऊंगा, लेकिन आज भी मेरा उनके साथ अच्छा संबंध है।हम नीतीश कुमार से मिलने जरूर जाऊंगा। उसे मिलकर आग्रह करेंगे कि प्रधानमंत्री से  रामविलास पासवान को भारत रत्न दिये जाने को लेकर पत्र भेजें। पारस का दूसरा डिमांड यह है कि 12 जनपथ को पासवान के नाम पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। बिहार में विकास हुआ-पारस
लोजपा सांसद ने कहा कि, नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में हम लगभग पौने दो साल मंत्री रहे,इस दौरान हमने महसूस किया कि वे काफी अच्छे से काम करते हैं। नीतीश जी के काम करने का तरीका हमें बहुत अच्छा लगा। वे हमेशा विकास की बात करते थे।आगे उन्होंने कहा कि अब इतना बड़ा स्टेट है कहीं ना कहीं कुछ कमी हो जाती है। हम उनको देखे हैं, वह काफी विकास की बात करते थे। नीतीश कुमार तो विकास की बातें चौबीसो घण्टे करते थे। कैबिनेट में भी वे सिर्फ विकास की बातें करते थे। मंत्रियों के साथ वे सिर्फ विकास की ही बाते करते थे। उनमें कहीं कोई कमी नहीं है। चिराग की तरफ से नीतीश कुमार पर सवाल उठाने पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हम राजनीति पर बातें 20 अक्टूबर के बाद करेंगे।लेकिन अपना अनुभव बताते हैं कि बिहार में विकास हुआ है। कम हुआ है या अधिक हुआ लेकिन हुआ।           


किसानों का कर्ज माफ, रोजगार देंगेः यादव

महागठबंधन का संकल्प बदलाव का तेजस्वी यादव का ऐलान-किसानों का लोन माफ करूंगा, पहली कलम से 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दूंगा


पटना। बिहार में विधानसभा का चुनाव प्रचार चल रहा है।इसी बीच आज महागठबंधन की तरफ से  बदलाव के संकल्प की सामूहिक घोषणा की गई है। राजधानी के एक होटल में राजद कांग्रेस एवं अन्य सहोयगी दलों के नेता शामिल हुए और प्रण हमारा-संकल्प बदलाव का जारी किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगर हमलोग सरकार में आये तो पहले सिग्नेजर से 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे। इसके अलावे आज जो भी वायदे कर रहे उसे पूरे तौर पर लागू करेंगे। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव,रणदीप सुरजेवाला समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार रही लेकिन आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। प्रधानमंत्री बिहार चुनाव में मोतिहारी आये थे तो कहे थे  मोतिहारी चीनी मिल को चालू करूंगा और अगली बार इसी चीन मील की चीनी का चाय पीयेंगे। लेकिन क्या हुआ क्या चीनी मील चालू हुई? पूरे बिहार में अराजक स्थिति है।बिहार में कुछ लोग कुर्सी पाने की होड़ में लगे रहते हैं।कुछ लोग कहते हैं कि हम सेवा करते हैं मेवा नहीं खाते हैं।लेकिन उनके राज में बिहार में कई बड़े घोटाले हुए।
 तेजस्वी यादव ने कहा, बिजली के क्षेत्र में बिहार में उत्पादन नहीं होता है. बिहार में बिजली खरीद की जाती है,किसानों का लोन माफ करेंगे। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। बिहार में जुट, शुगर, राइस मील सब ठप पड़ा है।यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं है। जो लोग रोजगार करते थे उनका रोजगार भी ठप पड़ गया है। बिहार में अपराध बढ़ा है। महागठबंधन का जो संकल्प है जो सरकार में ही आते ही पूरा करूंगा।               


एनडीए फ्यूज बल्ब, जनता कंफ्यूज नहीं हैं

एनडीए फ्यूज बल्ब है और बिहार जनता में कोई कंफ्यूजन नहीं,इस बार तय है तेजस्वी, बीजेपी चिराग पासवान को कर रही प्रताड़ित- आरजेडी


पटना। बिहार बीजेपी के द्वारा चिराग पासवान को वोटकटवा कहे जाने पर राजद ने बड़ा हमला बोला है। राजद ने कहा है कि बीजेपी वोटकटवा कह कर चिराग पासवान को प्रताड़ित और अपमानित कर रही है। पहले भी रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने को लेकर एनडीए नेताओं की तरफ से कहा गया था। कि हमारी कृपा कर राज्यसभा गए हैं।इस तरह के बयानों से रामविलास पासवान की तबीयत खराब हुई और अंततः वे अब हमारे बीच नहीं हैं।
अब चिराग को प्रताड़ित कर रही बीजेपी
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रामविलास पासवान की वजह से ही बिहार एनडीए को लोकसभा में 39 सीटें मिली।बीजेपी और जेडीयू को इतनी ताकत नहीं थी कि वो 39 सीटें लाती। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद लोजपा को लगातार अपनानित किया जाता रहा। राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए फ्यूज बल्ब है और इस बार जनता में कोई कंफ्यूजन नहीं है।
इस बार तेजस्वी तय है
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा, इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है। 10 नवंबर तक इंतजार कीजिए और इस बार तेजस्वी तय हैं।बिहार जनता ने पूरे तौर पर बदलाव का निर्णय ले लिया है सिर्फ औपचारिकता रह गई है।             


बदमाशों ने नेता को गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबाद: उप चुनाव से पहले बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारकर की हत्या।


फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता की नगला बीच में ही परचून की दुकान है। वह भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने तमंचे से उन पर गोली दाग दी। गोली उनके सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन में आगरा निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर लगते ही नगला बीच में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। परिजनों ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटने के बाद वह दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।                                                 


मिथुन की पत्नी व बेटे पर रेप-अबॉर्शन का आरोप

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे के खिलाफ रेप और जबरन अबॉर्शन का मामला दर्ज।


मनोज सिंह ठाकुर 


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय उर्फ मेमो पर बलात्कार, चीटिंग और जबरन अबॉर्शन कराने के मामले में मुम्बई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को लिखी गई लिखित शिकायत के मुताबिक- ‘पीड़िता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मेमो 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाक्षय ने इस दरम्यान पीड़िता से शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।’ पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि- ‘साल 2015 में महाक्षय ने पीड़िता को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी और इस दरम्यान महाक्षय ने पीड़िता के बिना कन्सेन्ट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देता रहा। महाक्षय उर्फ़ मेमो 4 साल तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर उसे पीड़ा पहुंचाता रहा।’ पीड़िता के मुताबिक, जब वो इस रिलेशनशिप की वजह से प्रेग्नेंट हुई तो महाक्षय उर्फ मेमो ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से उसका अबॉर्शन हो सकता है। पीड़िता का कहना है कि, ‘महाक्षय की मां और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी ने पीड़िता की शिकायत के बाद पीड़िता को धमकाया था और मामले को रफादफा करने के लिए दबाव भी बनाया।             


डीजल-पेट्रोल के भाव में स्थिरता, राहत मिली

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर शनिवार को आम आदमी को राहत मिली है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के भाव में 25 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं आज 15वें दिन भी डीजल के दाम स्थिर रहे। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 81.06 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 70.46 रुपये है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत शनिवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 70.46 रुपये, 73.99 रुपये, 76.86 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव भी क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।               


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...