शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

गूगल एप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स

गूगल ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, ऐसे करे उपयोग


नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए 6 नए फीचर्स जारी कर दिए हैं। ये फीचर्स ना केवल नए बल्कि पुराने वर्जन्स में भी आएंगे। ये नए एंड्रॉयड फीचर्स गूगल असिस्टेंट डुओ फोन ऐप और बाकियों के लिए पेश किए गए हैं।
गूगल असिस्टेंट से शुरुआत करें तो अब आप इसे अपने स्मार्टफोन में ऐप्स को ओपन और सर्च करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर बात करें तो आप हे गूगल चेक न्यूज ऑन ट्विटर ऐसा कह सकते हैं। इन कमांड्स को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। गूगल असिस्टेंट के इस फीचर को आप आज से ही इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग ऐप में अब स्क्रीन शेयरिंग इनेबल कर दिया है।डुओ ऐसे में अब Duo से वीडियो कॉलिंग के दौरान आप अपने फोन की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। साथ ही गूगल ने वीडियो मैसेज के लिए ऑटोमैटिक कैप्शन्स भी ऐड किए हैं। ये उनके ज्यादा काम आएगा जिन्हें सुनने में दिक्कत है।
गूगल ने पिछले महीने ये घोषणा की थी। कि कंपनी का फोन ऐप स्पैम कॉलर्स को रोकेगा और आपको ये बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है। गूगल अब इस फीचर को एंड्रॉयड 9 और इससे ऊपर के वर्जन में चलने वाले सारे एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए ला रहा है। जिनके पास गूगल फोन ऐप बाय डिफॉल्ट नहीं है। वो प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एंड्रॉयड में एक नया फीचर ‘साउंड नोटिफिकेशन भी ऐड किया गया है। ये आपको आपके आसपास की महत्वपूर्ण और अलार्मिंग नॉयजेज के लिए अलर्ट भेजेगा साउंड नोटफिकेशन्स आपके आसपास फायर अलार्म, डोर नॉकिंग या किसी हाउसहोल्ड अप्लायंस की बीपिंग डिेटेक्ट करते ही फ्लैश और वाइब्रेट होंगे और पुश नोटिफिकेशन्स सेंड करेंगे. इसे वियर OS स्मार्टवॉच पर भी सेट किया जा सकता है और ये लाइव ट्रांसक्राइब ऐप के साथ उपलब्ध है.
कॉग्निटिव डिसेबिलिटी और एज-रिलेटेड कंडीशन वाले लोगों के लिए गूगल के एक्शन ब्लॉक ऐप का उपयोग अब शॉर्ट फ्रेज कम्यूनिकेट करने के लिए किया जा सकता है। एक्शन ब्लॉक को हजारों पिक्चर कम्यूनिकेशन सिंबल के साथ अपडेट भी किया गया है। साथ ही गूगल ने ऐप में जापानी, फ्रेंच जर्मन और इटैलियन के लिए सपोर्ट भी ऐड किया है। 
नए क्रोमकास्ट की लॉन्चिंग के साथ गूगल टीवी को पेश किया गया था। गूगल, प्ले मूवीज एंड टीवी को गूगल टीवी में रिब्रांड कर रहा है। अब अपडेटेड ऐप को यूएस में एंड्रॉयड फोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है । गूगल ने यूआई को अपडेट किया है।           


रूस के प्रयास से टला 'विश्वयुद्ध' का खतरा

रूस के प्रयास से टल गया विश्वयुद्ध का खतरा अर्मेनिया-अजरबैजान में बनी सहमति


मॉस्को। कोरोना संकट के बीच दुनिया पर मंडरा रहा विश्व युद्ध का खतरा रूस के प्रयासों से टल गया है। अर्मेनिया  और अजरबैजान पिछले कई दिनों से जारी युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। आज दोपहर से दोनों तरफ से गरज रहीं तोपें खामोश हो जाएंगी, यदि दोनों देशों में सहमति नहीं बनती तो आने वाले दिनों में स्थिति विकराल हो सकती थी। क्योंकि कई देश इस लड़ाई में कूदने की तैयारी कर रहे थे। मॉस्को में चल रही थी बातचीत
विवादित क्षेत्र को लेकर अर्मेनिया और अजरबैजान में छिड़ी जंग को खत्म करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुनित) ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को मॉस्को आमंत्रित किया था। दोनों पक्षों में हुई मैराथन बातचीत के बाद आखिरकार युद्ध रोकने पर सहमति बन गई है।               


अब सीएम योगी की भी होगी 'सुरक्षा व्यवस्था'

पीएम की तर्ज पर अब होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और चुस्त-दुरुस्त होगी। शुक्रवार शाम यूपी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था की तर्ज पर सीएम योगी की सुरक्षा में अहम बदलाव किया गया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब प्रधानमंत्री के काफिले की तरह मुख्यमंत्री के काफिले में सुरक्षा वाहनों की कतार में चलने वाले अतिरिक्त वाहन की पोजीशन बदली जाएगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनुमोदित ग्रीन बुक (संशोधित संस्करण 2017) के निर्देशों के क्रम में उनकी सुरक्षा फ्लीट की संरचना तय की हुई है। कैबिनेट ने इस वर्तमान संरचना क्रम में परिवर्तन करने का फैसला किया है।
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां पूर्व में कई अलर्ट जारी कर चुकी है। जिनके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। मुख्यमंत्री को आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है। इससे पहले पिछले दिनों लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के शीशे बुलेट प्रूफ करने का फैसला लिया गया था. यह सुरक्षा प्लान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुझाव पर तैयार किया गया था।
इसी तरह गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की गई है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही बैरियर भी बढ़ाए गए हैं। इससे मंदिर और परिसर में स्थित योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है। इससे पहले केंद्र की एसपीजी सुरक्षा की तर्ज पर अब यूपी में स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप का गठन किया गया था। इसमें पीएसी और एटीएस के कमांडो शामिल किए गए थे।                   


फेफड़ों में कोरोना महामारी का बहुत खतरा

सावधानः कोरोना से रिकवरी के बाद फेफड़ों में इस भयंकर बीमारी का खतरा।


नई दिल्ली। कोविड-19 का जड़ से इलाज एक आदर्श वैक्सीन से ही संभव है। लेकिन अगर डॉक्टर की सलाह पर कोरोना मरीजों को दवाएं और एंटीबायोटिक्स ना दी जाएं तो आगे चलकर वे पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस फेफड़ों को बड़ी तेजी से डैमेज करता है, जिससे आगे चलकर फाइब्रोसिस का खतरा पैदा हो सकता है।
हाल ही में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को फेफड़ों में समस्या के चलते एम्स में दाखिल किया गया था। कोरोना इंफेक्शन से रिकवरी के बाद पता लगा कि वह फाइब्रोसिस का शिकार हो चुके हैं। पल्मोनरी फाइब्रोसिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़े के टिशू (ऊतक) क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। टीबी हॉस्पिटल मेडिकल सुप्रीटेंडें डॉक्टर एके श्रीवास्तव कहते हैं कि फाइब्रोसिस फेफड़ों के क्षतिग्रस्त होने का आखिरी स्टेज है। कोरोना वायरस मुख्य रूप से इंसान के फेफड़ों को खराब करता है, इसलिए रिकवरी के बाद भी लोगों को डॉक्टर्स की सलाह पर इसकी दवाएं लेना जारी रखना चाहिए।
डॉ. श्रीवास्तव कहते हैं, ‘कोविड-19 के इलाज के दौरान डॉक्टर्स को मरीजों के फेफड़ों की रक्षा करनी होती है।कोरोना से रिकवरी के बाद मरीज को रेगुलर गाइडेंस के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए ताकि फेफड़ों के बचाव और उसके नॉर्मल फंक्शन को समझा जा सके. इसके अलावा डॉक्टर की देख-रेख में एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड या संबंधित दवाओं को नियमित रूप से लेना चाहिए.’
पल्मोनरी फाइब्रोसिस पर्मानेंट पल्मोनरी आर्किटेक्चर डिस्टॉर्शन या लंग्स डिसफंक्शन से जुड़ी समस्या है। कोविड-19 के मामले में फेफड़े वायरस से खराब होते हैं, जो बाद में फाइब्रोसिस की वजह बन सकता है। हालांकि यह बीमारी कई और भी कारणों से हो सकती है। ये रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, क्रॉनिक डिसीज, मेडिकेशंस या कनेक्टिव टिशू डिसॉर्डर की वजह से हो सकती है।
पल्मोनरी फाइब्रोसिस में फेफड़े के आंतरिक टिशू के मोटा या सख्त होने की वजह से रोगी को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। धीरे-धीरे मरीज के खून में ऑक्सीजन की कमी आने लगती है। यह स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है। अधिकांश मामलों में डॉक्टर इसके कारणों का पता नहीं लगा पाते हैं। इस कंडीशन में इसे इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस कहा जाता है।
डॉक्टर्स कहते हैं कि पल्मोनरी फाइब्रोसिस घातक एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोना वायरस-2 ,(एसएआरएस- सीओवी-2) को ज्यादा गंभीर बना सकता है। इम्यून सिस्टम पैथोजन से जुड़े अणुओं का इस्तेमाल कर वायरस की पहचान करता है, जो एंटीजन-प्रेजेंटिंग सेल (एपीसी) रिसेप्टर्स के साथ संपर्क कर डाउनस्ट्रीम सिग्नलिंग को ट्रिगर करते हैं ताकि एंटीमाइक्रोबियल और इनफ्लामेटरी फोर्सेस को रिलीज किया जा सके। बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के साढ़े तीन करोड़ से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अकेले अमेरिका में इस वक्त 78 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका के बाद भारत में 69 लाख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस भयंकर बीमारी से देश में अब तक कुल 1,07,450 लोगों की मौत हो चुकी है।               


24 घंटे में 73,272 नए मामले दर्ज किए

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 73,272 नए मामले और 926 मौतें, देखें पूरा अपडेट


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख तक पहुंच गई है। नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है। नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,753 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 926 मरीजों की जान भी चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 79 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 83 हजार हो गई और कुल 59 लाख 88 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है।  राजधानी: दिल दहलाने वाली घटना गद्दे में दबने से मासूम भाई-बहन की मौत ढूंढते रह गए परिजन ICMR के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 57 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 11 लाख 64 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।              


महानिरीक्षक परिक्षेत्र ने थाने का निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 'समाधान दिवस' के अवसर पर जनपद प्रयागराज के थाना कर्नलगंज भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस रूम, कार्यालय रूम, बंदीगृह एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु थाना प्रभारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। ततपश्चात पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज द्वारा 'समाधान दिवस' के ही अवसर पर जनपद के थाना सोराव का भी भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 'कोविड हेल्प डेस्क' कार्यालय सीसीटीएनएस, रूम बंदीगृह एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।       


शिक्षा प्रभावित होने पर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

प्रयागराज के बालसन चौराहे पर छात्र एवं छात्राओं ने किया प्रदर्शन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। कोरोना महामारी के चलते सभी संस्थानो, विश्वविद्यालय, द्वारा विद्यार्थियों का एक सेमेस्टर जो लॉकडाउन के वजह से प्रभावित हुआ, प्रोन्नत किया गया है।2018 की बैच वालो को जिनकी फर्स्ट या सेकंड सेमेस्टर में एक भी बैक हो चाहे वह 1 नम्बर से ही क्यों न हो, उनका थर्ड सेमेस्टर प्रमोट नही किया जा रहा है। जबकि बाकी अन्य कोर्सेज, सभी को प्रमोट किया गया है। वहाँ ऐसा नियम लागू नहीं है सभी को प्रमोट किया गया।               


जांच अभियान, यातायात में सबको आराम

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


सावधान थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ऐक्सन मूड में


हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के हर  नियुक्त चैकिंग पाइंट पर बहादुरगढ़ पुलिस तैनात। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार का लगातार हर पोइंट पर नजर और संदिग्ध वाहनों की जबरदस्त चैकिंग। थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चैकिंग अभियान चलता रहता है।
आवाम को किसी तरह से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन जनता की सुरक्षा हमारा दायित्व इतना ही नहीं, संक्रमण के चलते अपनी ही सुरक्षा में मास्क न लगाने वालों पर चालान के रुप में कार्यवाही होगी।             


पुलिस टीम पर चाकू से हमला किया, 2 अरेस्ट

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा


हापुड़। जनपद के थाना कोतवाली पिलखुवा को मिली बड़ी सफलता। पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को 2 किलो 500 ग्राम डोडा के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला करने वाली शातिर महिला सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 307 में वांछित चल रहे अपराधी थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह की टीम को उस समय सफलता प्राप्त हुई। जब उपनिरीक्षक राम समझ राणा  अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे से एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया जब उनके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की गई महिला एक कुख्यात तस्कर है तथा गिरफ्तार अभयोक्त गण द्वारा थाना पिलखुवा पर तैनात कांस्टेबल 304 कमर मोहम्मद को दिनांक 9 अक्टूबर 2020 की रात्रि को उस समय चाकू मारकर घायल किया जब वह मादक पदार्थ तस्करी  की सूचना पर कॉन्स्टेबल विनय कुमार के साथ दबिश देने गए थे तो बहा उपस्थित महिला शबनम ने चाकू से कॉन्स्टेबल कमर मोहम्मद के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। अफरोज उर्फ शबनम पत्नी राजेंद्र निवासी मोहल्ला रामपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, सलमान उर्फ जावेद पुत्र साकिर निवासी मोहल्ला रामपुरा थाना व कस्बा जनपद हापुड़ जिले के निवासी है तथा पुलिस को गिरफ्तारी के बाद इनके पास से 2 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ डोडा प्राप्त हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम ने उपनिरीक्षक राम समझ राणा, कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल बबीता रानी, कांस्टेबल दिपीका का सहयोग रहा।           


48 घंटेः आकाश हत्याकांड का खुलासा किया

अतुल त्यागी


हापुड़। पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए आकाश हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयक्त तमंचा भी बरामद किया। तीन दिन पूर्व मोहल्ला इन्द्रगढ़ी में गोली मारकर की गई थी आकाश की हत्या। पुलिस ने हत्यारोपी मोनू उर्फ़ डागा व विकास उर्फ़ गोलू निवासी मोहल्ला इन्द्रगढ़ी को देवनंदनी पुल के नीचे से किया गिरफ़्तार। थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने की गिरफ़्तारी। सीओ वैभव पांडे ने प्रेसवार्ता कर किया हत्याकांड का खुलासा।


हापुड़ पुलिस को 1 बार फिर मिली सफलता

जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।


अतुल त्यागी
हापुड़। पिलखुवा पुलिस ने पुलिस पर हमला और बदसलूकी करने वाले वांछित अभियुक्त को दस घंटे के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अबैध असलाह भी बरामद किया। पिलखुवा पुलिस को मिली सफलता।                                       


एचडीएफसी ने कई कर्ज़ो पर दी भारी छूट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत से सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी ने त्यौहारों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बंपर ऑफर दिया है। इसके तहत अर्ध शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और किसानों को ट्रैक्टर से लेकर मोटर साइकिल और गोल्ड लोन पर भारी छूट दी जा रही है। ये ऑफर शुक्रवार से लागू हो गया है। एचडीएफसी बैंक ने ‘त्यौहारी धमाका ऑफर’ हर साल की तरह इस साल भी शुरू किया है, हालांकि इस साल भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर नेटवर्क से गठजोड़ किया गया है, ताकि बैंक देश के कोने कोने तक पहुंच सके और इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी ले सकें। ये ऑफर अर्ध शहरी क्षेत्रों के लिए भी है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी इस योजना के तहत भारी छूट देने की पेशकश की है। ताकि लोग कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल लोन लेकर अपने सपनों को पूरा कर सकें।इसमें सीएससी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1.2 लाख पंजीकृत व्यवसायी भी यह सुविधा प्रदान कर सकेंगे। यही नहीं, बैंक से जुड़े 3000 से ज्यादा स्थानीय कारोबारी भी ये सुविधा बैंक की तरफ से प्रदान करेंगे। इसके तहत 5-15% तक की छूट दी जाएगी।
एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के इच्छुक लोग स्थानीय सीएससी पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत प्रोसेसिंग फीस पर छूट मिलेगी, तो ईएमआई पर भी राहत मिलेगी। यही नहीं, समय से पहले लोन भरने वालों को भी छूट मिलेगी। एचडीएफसी बैंक अपने इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शून्य प्रोसेसिंग फीस पर लोन देगा। यही नहीं, सिर्फ 1999 के डाउन पेमेंट पर भी लोन मिल सकेगा। वहीं, शुरुआती 6 महीनों तक ईएमआई  पर 25% की छूट मिल सकेगी।किसान गोल्ड लोन योजना के तहत प्रोसेसिंग फीस आधी कर दी गई है। ये ऑफर एचडीएफसी बैंक के 30 सितंबर से चल रहे ऑफर का 2.0 वर्जन कहा जा रहा है।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...