गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

सफल अभ्यर्थियों को संस्था ने प्रमाण पत्र दिए

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। कटाई प्रशिक्षण केद्र सफल अभियर्थीओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संस्था संदेश के सुशील कुमार प्रबंधक संदेश के कुशल नेत्तत्व मे संचालित "संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कटाई-सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन ग्राम डाहाना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश संस्था के परियोजना समन्यवक मंजू जोशी व प्रधान प्रतिनिधि जगपाल सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान  प्रशिक्षण  प्राप्त कर चुकी 25 युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सुशील ने संदेश नारी शक्ति केन्द्र का मुख्य उद्देश्स पर प्रकाश डालते हुए हमारी स्वयं सेवी संस्था महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा व्यावसायिक कुशलता के बेहतर उपयोग करना है। ताकि प्रशिक्षित महिलायें आत्म निर्भर बनें। कार्यक्रम के सफल बनाने मेपरियोजना समन्यवक मंजू जौशी,मुख्य प्रशिक्षक जसवन्त सिंह,ग्राम प्रधान पति जगपाल सिंह ग्रामवासियों आदि का सराहनीय योगदान रहा। वैशिवक मदमारी कोरोना के निधारित माप दंडो का पालन समूर्ण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।                      


राजस्थानः अस्पताल में 'नो मास्क, नो एंट्री'

राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में नो मास्क नो एंट्री सवाई मानसिंह चिकित्सालय।


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान का अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा अगर मास्क नही होगा तो उनका प्रवेश अस्पताल में नही हो सकेगा। इसके संबध में निर्देश जारी किए गए है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। अक्टूबर से चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए मास्क लगाना ही सबसे सहज उपाय है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जागरूकता लाने के लिए अस्पताल परिसर में पोस्टर होर्डिग भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए निशुल्क मास्क भी ।             


हाथरसः एचसी में याचिका, कैद से मिले मुक्ति

हाथरस: पीड़िता के परिवार की हाई कोर्ट में याचिका कैद से मिले मुक्ति


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन ने उन्हें उनके घर में अवैध रूप से कैद कर रखा है। कोर्ट से जिला प्रशासन को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि परिवार के सदस्यों को अवैध कैद से मुक्त किया जाए और उन्हें अपने घर से बाहर निकलने और लोगों से मिलने की अनुमति दी जाए।               


उप-चुनाव में पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार

मध्य प्रदेश उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार


भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी ताल ठोकने का मन बना लिया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सपा ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है और दावेदारों से आवेदन भी व्हाट्सऐप पर आमंत्रित किए हैं।               


तनावः एसएसबी जवान से की बदसलूकी

यूपी में नेपाल बॉर्डर पर तनाव, एसएसबी जवान से बदसलूकी


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुंदर नगर गांव के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 49वीं बटालियन के जवानों और नेपाली नागरिकों के बीच संघर्ष होने की खबर है। जिसके कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है।               


अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे 'आरती'

अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे सरयू आरती


लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई कवायदें शुरू करने की तैयारियां होने लगी हैं। इसी कड़ी में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरयू नदी में क्रूज बोट से आरती दिखाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस योजना को रामायण क्रूज टूर नाम दिया जाएगा। इस बारे में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कंसल्टेंट कंपनी मेसर्स नोर्डिक क्रूज लाइन्स की ओर से सरयू नदी पर रामायण क्रूज टूर योजना का प्रस्तुतिकरण देखा है।                 


संक्रमण बढ़ा तो 16 सेकंड में होगा मृत बच्चा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी से प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके गर्भ के लिए ख़तरा पहले से बढ़ गया है। संगठन ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि कोरोना महामारी बढ़ी तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा और हर साल 20 लाख से भी ज्यादा ‘स्टिलबर्थ’ के केस सामने आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर मामले विकासशील देशों से जुड़े होंगे। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि प्रत्येक वर्ष करीब 20 लाख शिशु मृत पैदा (स्टिलबर्थ) होते हैं और ये मामले ज्यादातर विकासशील देशों से जुड़े हैं। गर्भाधान के 28 हफ्ते या उसके बाद मृत शिशु के पैदा होने अथवा प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो जाने को ‘स्टिलबर्थ’ कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले वर्ष उप-सहारा अफ्रीका अथवा दक्षिण एशिया में चार जन्म में से तीन ‘स्टिलबर्थ’ थे।             


वायुसेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार

वायु सेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार: वायु सेना प्रमुख


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने आज देश को आश्वस्त किया कि वायु सेना देश की हवाई सीमाओं की दिन-रात रक्षा करने के लिए तत्पर तथा किसी भी स्थिति से मजबूती से निपटने के लिए तैयार है। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने वायु सेना के 88वें स्थापना दिवस पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मौजूदा तथा भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने आपको एक ऐसे बल के रूप में बदलना है जो हर तरह की चुनौती से पार पा सके।                 


हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गुरुवार सुबह गांव कल्लरपुर के जंगल में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था। जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।               


जनपद में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या की

अमेठी में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या


अमेठी। यूपी के  अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक (गौरीगंज) संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धर्म सिंह का पुरवा के रहने वाले श्रीकृष्ण (65) पिछली चार अक्टूबर को महिमापुर गांव स्थित अपनी भांजी साधना देवी के घर आये थे। बुधवार देर रात उनकी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि मृतक की भांजी साधना देवी ने गौरीगंज थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके मामा श्रीकृष्ण के कोई संतान नही थी और उनका अपने भाई हरि श्रीवास्तव और भतीजे राम जी से सम्पत्ति के बटवारे का विवाद था। इन्हीं दोनों ने उनकी हत्या की है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।                   


केसर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

केसर कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है


शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए केसर का सेवन करते हैं।
केसर के फायदे कई हैं। केसर क्रोकस सैटाइवस नामक फूल से निकालने के बाद मिलता है। केसर अपने आप में गुणों की खान है, लेकिन अगर केसर और दूध का एक साथ सेवन किया जाए तो यह कमाल की ड्रिंक आपके सास्थ्य को शानदार फायदे दे सकती है। दूध में केसर डालने से इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। केसर वाले दूध के फायदे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। दूध के साथ केसर का सेवन करना किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है।                  


अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर मौत

दुकान में सो रहे अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर दर्दनाक मौत।


संदीप गुप्ता


नई दिल्ली। नगर के फूलमती मंदिर के निकट बतासा मंडी में जूते चप्पल की दुकान में रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग। समस्त सामान सहित दुकानदार राधेमोहन पुत्र रामप्रकाश दीक्षित उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गोविंद नगर जो कि दुकान में ही सोते थे कि जलकर मौत। नगर के महावीर किराना स्टोर के संचालक संजय दीक्षित का चचेरा भाई मृतक है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, सांसद मा0 रामशंकर कठेरिया, मा0 कृषिराज्य। मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामपाल यादव सपा प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दी सांत्वना।                


सिर में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


मैनपुरी। गुरुवार तड़के कर्ज में डूबे आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद हुआ है। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसापुर निवासी 35 वर्षीय अमित सिंह उर्फ बब्बर पुत्र उमेश सिंह नबीगंज मैनपुरी में आलू का कारोबार करते थे। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अमित के पिता उमेश सिंह नें बताया कि पुत्रबधू नीतू अपनी ननद स्वेता के पास शहर कोतवाली के लिंजीगंज अस्पताल बीतेलगभग एक सप्ताह से गयी थी। स्वेता लिंजीगंज में एएनएम है। घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।अमित कई दिन बाद बाहर से घर आया और अपने कमरे में जाकर सुबह तड़कें लेट गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची।
घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।
कुछ देर बाद उसने खुद को तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे कोहराम मच गया। मृतक के पिता उमेश सिंह नें बताया कि बेटे पर आलू किसानों और कोल्ड मालिकों कालगभग 16 लाख रूपये कर्ज हो गया था। जिसका वह आये दिन तगादा करते थे जिससे अमित परेशान रहता था।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची। पुलिस को मौके पर एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।               


धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हैरान

आईपीएल 2020 का रोमांचः धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हुए हैरान।


नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ( सी एस के) टीम अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ( के के  आर) के खिलाफ जरूर हार गई, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन दोहराया 39 साल के धोनी के दमखम में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी उसी चुस्ती के साथ विकेटकीपर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे जा सकते हैं। अबु धाबी मे मौजूदा आईपीएल के 21वें मैच में उन्होंने कुल 4 कैच लपके उनमें से एक कैच तो ऐसा था। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने अंतिम समय तक हवा में उड़ती गेंद का पीछा किया और जोरदार डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका।                   


अयोध्याः ट्रैक्टर पलटा 1 की मौत, 1 घायल

अयोध्या: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल।


रुदौली(अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे चौकी के जरैला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को  मोहनलाल पुरवा निवासी पवन उर्फ नन्हे व पूर्व प्रधान सुरेश कुमार वर्मा खेत की जुताई करने जा रहे थे। जरैला गांव के समीप अचानक छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव कांस्टेबल आकाश कुमार कांस्टेबल सुशील पाल ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी मवई ले गए। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। वहीं घायल सुरेश कुका इलाज चल रहा है।
हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
               


पंडाल में लगी आग, 14 बच्चे झूलसे 3 गंभीर

बलरामपुर में बड़ा हादसाः पंडाल में लगी भीषण आग 14 बच्चे झुलसे, तीन की हालत गंभीर


बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए ये 12 से 15 साल की उम्र के हैं। घटना हरैया थाना क्षेत्र के मजगामा गांव की है। गांव के पास राम वर्मा के यहां पर ही संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्दे पर राहुल सोना लो सिनेमा देखने के लिए लोग एकत्रित हुए थे। इस प्रोजेक्टर के लिए हाई टेंशन लाइन से कटिया लगाकर बिजली आपूर्ति ली गई थी। सुबह करीब 4 बजे बजे बिजली के तार आपस में लड़ने से चिंगारी उठी और करंट पूरे पंडाल में फैल गया। जिससे सिनेमा देख रहे हैं। 14 लोग घायल हो गए।                 


7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना

उत्तरप्रदेशः सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे तथा 19 अक्टूबर को उनकी जांंच होगी। तीन नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवम्बर को परिणाम घोषित किये जायेंगे।
अमरोहा की नौगाव सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी तथा शेष छह सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास थीं। नामांकन पत्र कोविड 19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दाखिल किये जायेंगे। प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने अपने किसी एक समर्थक के साथ पीठासीन अधिकारी के कक्ष में जा सकेगे। निर्वाचन कार्यालय परिसर में केवल दो वाहन ले जाने की अनुमति होगी।             


योजनाः सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका

प्रधानमंत्री आवास योजनाः सस्ते में घर खरीदने का सुनहरा मौका।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत सरकार लोगों को काफी सस्ते दामों में घर उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते घर खरीद सकते हैं। बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी  ने 25 जून 2015 को इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी देती है। 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर का लक्ष्यः बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2022 तक 2.47 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। 6 अक्टूबर तक 1.68 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई है। यह दूसरे चरण के तहत पूरे किए जाएंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस बारे में समीक्षा की गई है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ते मकान मिलते हैं। इसमें तीन श्रेणी होती है। आर्थिक रूप से कमजोर निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग।
आर्थिक रूप ( ईडब्ल्यूएस) से कमजोर— 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार होने चाहिए
निम्न वर्ग ( एलाइजी ) 3 लाख से 6 लाख रूपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार तक की वार्षिक आय वाले परिवार ई डब्ल्यू एसऔर एल आई जी वालों को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी का फायदा 31 मार्च 2022 तक मिलता रहेगा।
आवेदन के लिए क्या चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए पहचान पत्र के रूप में पैन  कार्ड का होना जरूरी है। एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो आई कार्ड आदि चाहिए। इनकम प्रूफ में पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट इनकम टैक्स रिटर्न (आरटीआर) की रसीद और पिछले 2 महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी।
कैस कर सकते है।आवेदनाः आवास के तहत आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए  के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर ( सीएससी) के माध्यम से उपलब्ध फॉर्म भरकर स्कीम के लिए ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है।               


चुनाव को लेकर अभी से कसे कमरः यादव

शिवपाल यादव ने साफ की पार्टी को लेकर ये बात।


लखनऊ। प्रसपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक शिवपाल यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जुटने और प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होने  साफ किया कि उनकी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होगा। उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और किसी के सम्मान के साथ समझौता नहीं होगा। आपको बता दें बुधवार को हुई इस बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर भी तीखे हमले किए गए और 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के आह्वान किया गया और कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को सिर्फ छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में पूर्णतया नाकामयाब रही है। बेटियों को सुरक्षा और न्याय न दे पाने की वजह से जनता में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।               


सेफ सीटी परियोजना के सेंटर की स्थापना

1090 में होगी डेटा एनालिटिक्स सेंटर की स्थापना।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए ‘सेफ सिटी परियोजना’ के अन्तर्गत ‘महिला पॉवर लाइन 1090’ में ‘डाटा एनालिटिक्स सेंटर’ की स्थापना की जा रही है। शासन द्वारा इस परियोजना को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां बताया कि इस ‘डाटा एनालिटिक्स’ सेंटर में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की शिकायतों का डेटा एकत्र कर उसके विश्लेषण एवं मिलान की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ऐसे अपराधों, विशेष रूप से छेड़खानी के ‘हॉटस्पॉट’ का चिह्नीकरण कर तथा मासिक समीक्षा के आधार पर जनपद पुलिस एवं ‘एण्टी रोमियो स्क्वाड’ को और अधिक सक्रिय किया जा सकेगा।
अवस्थी ने बताया कि ‘सेफ सिटी परियोजना’ के अन्तर्गत 1090 की साइबर सेल को सुदृढ़ीकृत किया गया है। इसके अन्तर्गत अत्याधुनिक साइबर फॉरेन्सिक माध्यमों का उपयोग करते हुए इस प्रकार की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।               


अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा मिर्जापुर

अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वच्छ भारत मिशन की उड़ा रहा धज्जियां।


मिर्जापुर/ शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर परिसर में जगह जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। एक और जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ भारत का दावा करती हैं। वहीं दूसरी मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यह दावा पूर्ण रूप से झूठ साबित होता है। आमतौर पर सबसे अधिक सफाई रोगियों के पास रखनी अति आवश्यक होती है, इसीलिए अस्पतालों में सफाई का उचित ध्यान रखा जाता है लेकिन यह मामला ही कुछ अलग है। प्रसव कक्ष के आगे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ऐसे ही कूड़े के ढेर अस्पताल परिसर में जगह-जगह देखने को मिले माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर प्रारंभ किया गया था लेकिन अभी 4 दिन पहले ही महात्मा गांधी का जन्मदिन था लेकिन इस अवसर पर भी अस्पताल प्रशासन में अस्पताल की सफाई कराने आवश्यक नहीं समझी जबकि अस्पताल में लगातार इसी गंदगी के बीच प्रसव कराए जाते हैं। हद तो तब हो गई जब अस्पताल में मौजूद स्टाफ से इस गंदगी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के चलते सफाई नहीं हो पाई है। आखिर जिम्मेदार खामोश क्यों क्यों अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं इस गंदगी से उत्पन्न होने वाली भयंकर बीमारियों का सामना कौन करेगा।                                       


बिना ट्रूकॉलर के कॉल करने वाले का नाम दिखेगा

बिना ट्रूकॉलर के कॉल करने वाले का नाम दिखेगा अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई की ओर से लिए गए एक बड़े...