रविवार, 4 अक्तूबर 2020

महिला के साथ पुल के नीचे किया गैंगरेप

देहरादून। यहां के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार की देर सायं तीन युवकों ने पुल के नीचे से गुजर रही एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। बलात्कारियों के चुगंल से छूटने के बाद महिला सहसपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरुझा मोहन जोशी ​अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।                 


प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवती से गैंगरेप

गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 25 साल की एक युवती के साथ जबरन मारपीट की गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला शनिवार देर रात की है, जहां आरोपी ने युवती के सिर पर वार कर दिया। युवती पश्चिम बंगाल की निवासी है। पुलिस ने रविवार को कहा, “एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचित किया, जहां घटनास्थल से मात्र 100 मीटर पर पुलिस वाहन गस्त दे रहा था, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती को समय से अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की स्थिति अब खतरे के बाहर है। चारों आरोपियों को गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया गया है।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन (23), पवन (24), पंकज (26) और गोविंद (20) के रूप में हुई, सभी चक्करपुर गांव के निवासी हैं। रंजन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ऑफिस ब्यॉय का काम करता है, जबकि अन्य स्विगी, जोमैटो में काम करते हैं।             


गुमराह कर रही है योगी सरकारः कांग्रेस

लखनऊ। हाथरस मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा न होने और सीबीआई की जांच सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान उनकी जो मांग है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। कांग्रेस पूरी घटना की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग करती है। आराधना मिश्रा ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई दुःखद घटना और बेटी को न्याय दिलाने के लिए मीडिया की सकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने बेटी के साथ अत्याचार होने पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। जब उस बेटी के परिजन शव मांगने के लिए दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में प्रशासन से गुहार लगा रहे थे और पुलिस ने शव को रात्रि में 2.30 बजे जला दिया तथा पीड़िता के गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। यहां तक कि मीडिया को भी नहीं जाने दिया गया।               


अक्टूबर में ही पता चलेगा कब मिलेगी वैक्सीन

इस माह के अंत तक तय होगा कि पहले किसे मिलेगी कोरोना वैक्सीनः हर्षवर्धन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
 दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे, जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार युद्धस्तर पर इस दिशा में काम कर रही है। कि जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो। तो लोगों के बीच इसका समान वितरण सुनिश्चित हो पाए। दुनिया के अन्य देशों की तरह केंद्र सरकार भी इसी बात पर ध्यान दे रही है। कि किस तरह हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है। जो कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर रहा है। कि कोरोना वैक्सीन पहले किनको दी जाए। मंत्रालय फिलहाल एक फॉर्मेट तैयार कर रहा है। जहां राज्य सरकारें उन आबादी समूहों की सूची पेश करेंगी जिन्हें कोरोना वैक्सीन पहले दी जानी है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर डटे कोरोना स्वास्थ्यकर्मी तथा कोरोना के टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को लागू करने में शामिल कर्मचारी शामिल होंगे। उम्मीद है। कि यह सूची अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएगी। ऐसा अनुमान है। कि जुलाई 2021 तक करीब 20 से 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। यह भी अनुमान जताया गया है। कि तब तक कोरोना वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज खरीदे जायेंगे और उनका वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार इन योजनाओं को अंतिम रूप देने के समय कोरोना से संबंधित रोगप्रतिरोधक आंकड़ों पर नजर बनाये हुए है।             


प्रतापगढ़ः राजा के ट्वीट ने मचाई खलबली

हाथरस कांड पर राजा भैया के ट्वीट ने मचाई खलबली


प्रतापगढ़। हाथरस कांड को लेकर जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से हाथरस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। वही दूसरी ओर  निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट कर कुछ और ही इशारा किया है।
उन्होने ट्वीट कर कहा हम सभी सहमत कि मामले में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती पर आश्चर्य है। कि सीबीआई जांच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। समय के साथ सच्चाई सामने आएगी सत्यमेव जयते।             


सत्ता में आते ही खत्म कर देगें तीनों कृषि कानून

कांग्रेस के सत्ता में आते ही कूड़े की टोकरी में जाएंगे तीनों कृषि कानून। राहुल


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एक कठपुतली सरकार है। जिसकी डोर अडानियों और अंबानियों के हाथ में है। कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिवसीय कृषि बचाओ यात्रा के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस केंद्र में आई  इन तीन काले कानूनों‘ को रद किया जाएगा और टोकरी में फेंक दिया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस सांसद की इस यात्रा में शामिल हुए। यहां मोगा और लुधियाना जिलों से गुजरने वाली ट्रैक्टर रैली शुरू करने से पहले एक आम सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह साल से लोगों से झूठ बोल रहे हैं। और अपने दो-तीन अरबपति दोस्तों के हित साधने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोविड के बीच बड़े उद्योगपतियों को कर्ज व करों से छूट देने के उदाहरण दिये और आरोप लगाया कि गरीबों व किसानों की एक रुपये की मदद नहीं की गई।               


अर्ध शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

आईपीएल 2020ः देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, तीन अर्द्धशतक लगाने वाले दुनिया के बने पहले बल्लेबाज। विराट और रोहित पीछे


आबुधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने धमाकेदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। देवदत्त पडिक्कल ने अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने इसी के साथ आईपीएल में ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो उनसे पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम पर भी यह उपलब्धि दर्ज नहीं है। 20 साल के देवदत्त पडिक्कल ने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका लगाते हुए अर्द्धशतक पूरा किया। वे 34 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से इस मंजिल तक पहुंचे। यह उनका आईपीएल में पहले चार मैचों में तीसरा अर्द्धशतक है। वे यह करिश्मा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 155 रनों का पीछा कर रहे (आरसीबी) ने एरोन फिंच का विकेट सस्ते में गंवा दिया था। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल  का साथ देने कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। देवदत्त पडिक्कल 45 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के शिकार बने। उन्होंने इस पारी के दौरान आर्चर जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज का शानदार तरीके से सामना कर अपनी काबिलियत को दर्शाया। पडिक्कल का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन। देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन बनाए थे। वे आईपीएल में डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वे इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ असफल रहे और मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए थे। देवदत्त ने इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाप 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिफ्टी लगाते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पिछले साल नहीं मिला था। मौका देवदत्त पडिक्कल पिछले सीजन में भी(आरसीबी)टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। उन्हें इस सत्र में मौका मिला और उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम में अपनी खास जगह बना ली हैं।             


मेडिकल स्टोर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी

मेडिकल स्टोर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी।


बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र नवादा शेखान निवासी ओम प्रकाश मेडिकल स्टोर चलते हैं। शनिवार को रोज की तरह रात 10 बजे मेडिकल बन्द करके घर चले गए थे। शनिवार की रात चोरों ने किसी समय शटर काट कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार कि सुबह करीब 4 बजे रोड से गुजर रहे मंदिर के पुजारी ने देखा तो मेडिकल मालिक को फोन सूचना दी। मेडिकल मालिक ने आकर देखा तो सन्न रहे गए और बताया की गल्ले से 35 हजार की नकदी और सामान गायब है। चोरी की सूचना 112 पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने चोरों की छानबीन शुरू कर दी।               


तैनात पुलिस बल पर भड़के एसएसपीः हाथरस

हाथरसः बुलगड़ी गांव में तैनात पुलिस बल पर भड़के एएसपी, कहा- फोर्स है, तो दिखनी चाहिए।


बुलगड़ी। हाथरस के बुलगड़ी गांव में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश है। जिसकी वजह से पीड़िता परिवार के घर के बाहर और गांव के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन एएसपी प्रकाश कुमार जब गांव पहुंचे तो उन्हें पुलिस बल इधर उधर नजर आया जिसके बाद एसएसपी ने सभी को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
दरअसल सुबह से पीड़ित परिवार के घर एसआईटी टीम पहुंची हुई है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन जब एसएसपी प्रकाश कुमार पहुंचे तो गांव के बाहर लगी हुई फोर्स उन्हें नजर नहीं आई जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पास ही खड़े दरोगाओं से कहा। जब फोर्स है तो दिखनी चाहिए।
एएसपी ने कहा छाएं में बैठकर ड्यूटी दे रहे हैं। क्या सभी लोग? फिर एएसपी ने जितने भी पुलिसकर्मी छाएं में खड़े हुये थे। उन्हें बुलाया और कहा आप सभी आइए बात करते हैं। आपसे। पूछा क्या तमाशा है। कौन सी ड्यूटी कर रहे हो बताओ वहीं फटकार लगाने के बाद सभी पुलिस बल से पूछा सबके पास सुरक्षा उपकरण हैं। या नहीं  हालांकि करीब आधे घंटे की फटकार लगाने के बाद सभी को सतर्क रहने के लिए कहा।               


केंद्रीय मंत्री पासवान के दिल की सर्जरी हुई

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई।


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई है। यह जानकारी उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए दी। राम विलास पासवान की सर्जरी को लेकर ही शनिवार की शाम लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई थी। लोजपा संरक्षक राम विलास पासवान के अस्पताल में भर्ती होने और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में टिकट बंटवारे को लेकर पेंच फंसने से लोजपा पर दोहरा संकट बना हुआ है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की रात उनके दिल की सर्जरी की गई जिसकी जानकारी चिराग पासवान ने दी है। चिराग ने ट्वीट में लिखा।पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर सम्भवत । कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े।
केंद्रीय मंत्री पासवान की बाईपास सर्जरी पहले ही हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि उनको देखने के लिए शनिवार को चेन्नई से भी एक डॉक्टर आए थे।             


पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं आया बदलाव

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आई यह खबर।


नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन भी डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आज यानी रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। आज कोलकाता में डीजल 73.99 और पेट्रोल 82.59 रुपये, मुंबई में डीजल 76.86 व पेट्रोल 87.74, चेन्नई में डीजल 76.01 व पेट्रोल 84.14 रुपये प्रति लीटर रहा।                


राजनेता का दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन

इस राजनेता का दिल्ली के अस्पताल में हुआ ऑपरेशन।


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का ऑपरेशन किया गया। उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। चिराग ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनके पिता को आने वाले हफ्तों में एक और सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से चिराग पासवान ने कहा, “पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। ज़रूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।                


सलमान की शादी को लेकर की भविष्यवाणी

सलमान खान कि शादी को लेकर भविष्यवाणी।


मुंबई। बिग बॉस 14 में इस बार एक ज्योतिषी ने भी भाग लिया और उनकी एंट्री ने इस सीजन के ग्रैंड प्रीमियर को काफी इं​ट्रेस्टिंग बना दिया। शो में ज्योतिष के रूप में पंडित जनार्दन ने गेस्ट के तौर पर वीडियो चैट के जरिए हिस्सा लिया। इस समय शो के दो कंटेस्टेंट एजाज खान और निकी तंबोली सेट पर मौजूद थे। सलमान खान ने पंडित जनार्दन से इन दोनों के भविष्य के बारे में पूछा तो पंडित जी ने जवाब दिया कि निकी देखने में भले ही गाय की तरह सीधी दिखती हैं लेकिन, वह बहुत चतुर हैं और अपने करियर में बहुत आगे जाएंगी। पंडित जी ने निकी के बाद एजाज का भविष्य बताते हुए कहा कि आपको हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए और किसी के कहने या बहकावे में आकर कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए।
दोनों का भविष्यफल जानने के बाद सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में पंडित जी से पूछा कि आपने तो छह साल पहले कहा था कि अगले साल मेरी शादी हो जाएगी लेकिन, ऐसा तो कुछ भी नहीं हुआ। इस सवाल पर शो में मौजूद ऑडियंस के ठहाके छूट पड़े। हालाांकि सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने पंडित जी से कहा कि क्या कोई ऐसा उपाय है जिससे कभी शादी न हो।
इस सवाल पर पंडित जी ने कहा कि आपकी शादी का ग्रह बना था लेकिन वह किसी कारण से टल गया। सलमान ने इस पर पूछा कि क्या अब मेरी शादी के योग बन रहे हैं तो पंडित जनार्दन ने कहा कि आपकी शादी के योग टल गए हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 की शनिवार से औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस सीजन में बिग बॉस के 3 एक्स विनर को मॉनिटर के तौर पर बुलाया गया है। मॉनिटर के तौर पर बुलाए गए सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान का काम सीजन 14 में शामिल कंटेंस्टेंट को मॉनिटर कर ये बताना है कि किसे बिग बॉस के घर में बने रहना चाहिए और किसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।             


मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 अरेस्ट

पंकज कपूर


देहरादून। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में सक्रिय हैं। रविवार को थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करायाजा रहा है। साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं डीआइजी अरुण मोहन जोशी और एसपी देहात परमेंद्र डोभाल थानाध्यक्ष मामले में प्रगति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।               


सरकार घोषित करें जीरो ईयरः विद्यार्थी

 बच्चों को स्कूल भेजें या नहीं, अधिकतर का कहना है सरकार घोषित करे ज़ीरो इयर


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले के अधिकतर अभिभावक इस साल अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि इस सत्र को ज़ीरो सत्र घोषित कर दिया जाना चाहिए और बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाए। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से 15 अक्टूबर के बाद स्कूल खोले जाने की बात कही गई है। हालांकि इसके लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। जबकि अभिभावकों का कहना है कि रोजाना सामने आ रहे कोरोना के मामले चिंता बढ़ा देने वाले हैं इसलिए उन्हें स्कूल भेजने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अभिभावकों का कहना है कि भले ही पेरेंट्स की लिखित अनुमति जरूरी हो लेकिन स्कूलों की तरफ से फीस मांगने का दबाव स्कूल खुलते ही बढ़ जाएगा। जबकि बहुत सारे पेरेंट्स ऐसे हैं। जो अभी पिछला बकाया देने में असमर्थ हैं। क्योंकि कोरोना ने आर्थिक तंगी बढ़ा दी है। पेरेंट्स ने कहा कि स्कूल में बच्चे डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं कर पाएंगे।  ज्यादातर बच्चे अपना लंच दूसरे बच्चों से शेयर कर लेते हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, इस पर सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि लंच शेयर करने और कॉपी किताब आदि शेयर करने पर पूरी तरह से रोक होगी जिस पर स्कूल का स्टाफ निगरानी भी रखेगा। बता दें कि सभी पेरेंट्स किसी न किसी आरडब्ल्यूए का हिस्सा है इसलिए आरडब्ल्यूए में भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों पर विचार। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के मुताबिक नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को अल्टरनेट क्लास प्रणाली पर स्कूल भेजने पर विचार हो रहा है। किसी अभिभावक पर कोई दबाव नहीं होगा कि वह बच्चों को स्कूल भेजें। बता दें कि ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।                 


कांग्रेस के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन

कांग्रेस के दिग्गज नेता नसीब पठान का कोरोना से निधन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व एमएलसी नसीब पठान का रविवार को मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया है। पार्टी के नेताओं ने इस दुखद समाचार पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से ताल्लुक रखने वाले नसीब ने पार्टी के नेता संजय गांधी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी और राज्य में दो बार एमएलसी भी चुने जा चुके हैं।                 


ड्रग्स की समस्या है पर सब ड्रग्स नहीं लेते

अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में आई ऐसी खबर…हाथ जोड़कर विनती की।


उमय सिंह साहू


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन भी निकलकर आया था। ड्रग्स के मामले में पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से एनसीबी ने पूछताछ भी कर ली है। अब एक्टर अक्षय कुमार ने इस ड्रग्स के मामले पर रिएक्ट किया है। अक्षय कुमार ने लिखा- बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं, किससे कहूं। आज सोचा आप लोगों से शेयर कर लूं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में ड्रग्स की प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा कानून और कोर्ट इस मामले में जांच कर सही फैसला लेंगे। अक्षय ने हाथ जोड़कर विनती की कि इंडस्ट्री को बदनाम दुनिया जैसी नजरों के साथ ना देखा जाए। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कई फैन्स ने भी कमेंट्स में अपना सपोर्ट दिखाया।               


स्कूली वाहनों की फिटनेस में ये हैं जरूरी

स्कूल वाहनों की फिटनेस में यह सब जरूरी,भेजेंगे नोटिस।


लखनऊ। 31 दिसंबर तक वाहनों के फिटनेस प्रपत्र मान्य है। बावजूद स्कूल वैन और बस से बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने का काम किया गया तो फिटनेस कराना जरूरी होगा। इसके लिए परिवहन विभाग के आरआई स्कूल संचालकों के साथ जल्द बैठक करेंगे। जिसमें स्कूली वाहनों के फिटनेस में क्या-क्या बिंदु जरूरी है। उन बिंदुओं को दुरूस्त कराते हुए 15 अक्तूबर तक फिटनेस कराने की नोटिस भेजा जाएगा। आरटीओ में पंजीकृत 1800 वैन और 1200 बसों में स्कूली बच्चों का सफर सुरक्षित रहे। इसी मकसद से परिवहन विभाग के आरआई जय सिंह बताते है कि एक फरवरी के पहले के अनफिट स्कूल वाहनों का फिटनेस कराना जरूरी है। इसके बाद फिटनेस खत्म होने की स्थिति में कागजात 31 दिसंबर तक मान्य होंगे। पर, इसके पहले स्कूल वाहनों का संचालन शुरू होता है तो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से फिटनेस कराना जरूरी होगा। इन बिंदुओं का रखना होगा ख्याल हर बस और वैन में सीसीटीवी कैमरा लगा हो, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम हो, इमरजेंसी हार्न हो, स्पीड गवर्नर लगा हो, सीट बेल्ट हो, सीएनजी लीकेज प्रमाण पत्र हो, ड्राइवर का नाम, नंबर और डीएल की वैधता होना जरूरी है।               


सेहत के लिए आंवला बहुत गुणकारी

आंवला की व्यापारिक खेती पैदावार तथा भंडारण।


आंवला एक महत्वपूर्ण व्यापारिक तथा बहुवर्षीय फल वृक्ष है। यह औषधीय गुण व पोषक तत्वों से भरपूर प्रकृति की एक अभूतपूर्व देन है। आंवला के फलो में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेश्यिम व शर्करा प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
इसके फलों का खाद्य तथा अन्य व्यापारिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। इसका खाद्य पदार्थ जैसे मुरब्बा, स्कवैश, अचार, कैण्डी, जूस, जैम आदी बनाने में किया जाता है।
औषधीय उत्पाद में आयुर्वेदिक दवाईयां जैसे त्रिफला चूर्ण, च्यवनप्राश, अवलेह आदि। सौन्दर्य सामग्री जैसे आंवला केश तेल, चूर्ण, शेम्पू इत्यादि बनाने में किया जाता है।
आंवला के पेड़ों पर दो प्रकार के शाखाएं होती है। सीमित तथा असीमित, सीमित शाखाओं पर ही पुष्पन व फलन होता है। पुराने सीमित प्ररोह प्रतिवर्ष मार्च से अप्रेल में गिर जाते हैं व इसके बाद नये सीमित प्ररोह निकलते हैं जिन पर उसी समय फूल लगते हैं।
आंवला के पेड़ों पर दो प्रकार के शाखाएं होती है। सीमित तथा असीमित, सीमित शाखाओं पर ही पुष्पन व फलन होता है। पुराने सीमित प्ररोह प्रतिवर्ष मार्च से अप्रेल में गिर जाते हैं व इसके बाद नये सीमित प्ररोह निकलते हैं जिन पर उसी समय फूल लगते हैं।
आंवला
उपयुक्त जलवायु:- आंवला एक शुष्क उपोष्ण क्षेत्र अर्थात जहाँ सर्दी तथा गर्मी दोनो पड़ते हों में उगाया जाने वाला पौधा है। विकसित किस्मों की मदद से इसकी खेती उष्ण जलवायु में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है।
भारत में इसकी खेती समुद्र तल से 1800 मीटर ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक की जा सकती है। पाले का आंवले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एक पूर्ण विकसित आंवले का वृक्ष 0 से 46 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान सह सकता है।
गर्म वातावरण, पुष्प कलिकाओं के निकलने के लिए सहायक, जुलाई से अगस्त माह में अधिक आर्द्रता का वातावरण सुसुप्त छोटे फलों की वृद्धि में सहायक होता है।
भूमि का चयन:- आंवला एक सहिष्णु फल है यह हर प्रकार में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। उर्वरा बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए सर्वोत्तम पायी गई है। बंजर, कम अम्लीय तथा उसर में भी इसकी खेती सम्भव है।
खेत की तैयारी:- आंवला की खेती के लिए भूमि में 7.5 से 9.5 मीटर की दूरी पर 1.25 से 1.50 मीटर आकर के गड्ढे खोद लेना चाहिए। नमी न होने पर बरसात के मौसम में इन गड्ढो में पानी भर देना चाहिए।
प्रत्येक गड्ढे में 55 से 65 किलोग्राम गोबर की खाद 20 से 25 किलोग्राम बालू 7 से 10 किलोग्राम जिप्सम मिलाकर 70 से 125 ग्राम क्लोरोपाईरीफास धूल से भरनी चाहिए। गड्ढे भरने के 15 से 20 दिन बाद पौधे का रोपण करें।
सामान्य भूमि खाद की मात्रा अलग होती है। 40 से 50 किलोग्राम गली सड़ी गोबर की खाद के साथ 100 ग्राम नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश का मिश्रण मिलाना चाहिए।
300 से 500 ग्राम नीम की खली साथ में 100 से 150 ग्राम क्लोरोपाईरिफास पाउडर मिलाकर जमीन की सतह से 10 से 15 सेंटीमीटर ऊँचाई तक भरें। इसके 15 से 20 दिन बाद ही पौधे का रोपण करें।
कृपया इस पोस्ट को भी पढ़ें।
आंवला की उन्नत किस्में एवं पौध रोपण।
उन्नत किस्में
पूर्व में आंवला की तीन प्रमुख पारंपरिक किस्में बनारसी, फ्रान्सिस एवं चकैइया हुआ करती थीं। इन किस्मों की अपनी खूबियाँ एवं कमियाँ रही हैं।
पारम्परिक किस्मों की समस्याओं के निदान हेतु कृषि संस्थाओं ने कुछ नयी किस्मों का विकास किया है। जैसे- कृष्णा (एन ए- 5), नरेन्द्र- 9 (एन ए- 9), कंचन (एन ए- 4), नरेन्द्र- 7 (एन ए- 7) और नरेन्द्र- 10 (एन ए- 10) आदि प्रमुख है।
बीज निकालना:- उत्तर भारत में बीज निकालने के लिए देशी किस्मों का चयन किया जाता है। जनवरी -फरवरी माह में फलों को एकत्र करके धूप में सूखा लिया जाता है। पूरी तरह से सूखने के बाद फल अपने आप फट जाते है तथा उनके अन्दर से बीज बाहर आ जाता है।
बीज का जमना:- बोने से 12 घंटे पहले बीज को पानी में भिगो देना चाहिए। जो बीज पानी में पूरी तरह डूब जाए उसी को जमाना चाहिए।
मार्च-अप्रैल के महीने में बीजों को जमीन की सतह से थोड़ी उठी हुई क्यारियों में बोये। पाली हाउस में बीजों को जल्दी भी बो सकते है। बुआई के बाद 35 से 40 दिनों में 10 सेंटीमीटर ऊँचे पौधे तैयार हो जाते हैं।
इस पौध को खोद कर तीन दिनों तक छाया में रखें। इसके बाद पुनः लगाने से अधिकांश पौधे स्थापित हो जाते है। कलिकायन की सफलता एवं क्षमता को देखते हुए आंवला प्रवर्धन हेतु कलिकायन विधि सर्वोत्तम पायी गयी है।
फलन वाले वृक्षों में काट-छांट की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी उचित विकास के लिए कमजोर, सूखी, रोग ग्रस्त, टूटी हुई, आपस में मिली हुई शाखाओं एवं मुलवृत्त से निकली हुई कलिकाओं को समय-समय पर निकालते रहें।
आंवला की खेती
पौध रोपण:- कलम बंधन या कलिकायन विधि के द्वारा तैयार पौधों को जुलाई से अगस्त अथवा फरवरी के महीने में 8-10 मीटर की दूरी पर रोपाई करते हैं।
बागवानी के खाली पड़े क्षेत्र का भी सही उपयोग बेर, अमरूद, नींबू, करौंदा एवं सहजन को पूरक पौधों के रूप में लगाकर कर सकते है।
छंटाई:- आंवला के पौधों को मध्यम ऊँचाई तक विकसित करने हेतु प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। नये पौधों को जमीन की सतह से लगभग 75 सेंटीमीटर से एक मीटर तक अकेले बढ़ने दे।
इसके बाद शाखाओं को निकालते रहें ताकि पौधों के ढाँचे का विकास भले प्रकार से हो सके। पौधों को रूपान्तरित प्ररोह प्रणाली के अनुसार साधना चाहिए।
शुरू में अधिक कोण वाली दो से चार शाखाएं विपरीत दिशाओं में निकलने देना चाहिए, अनावश्यक शाखाओं को शुरू में निरन्तर हटाते रहना चाहिए।
फलन वाले वृक्षों में काट-छांट की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी उचित विकास के लिए कमजोर, सूखी, रोग ग्रस्त, टूटी हुई, आपस में मिली हुई शाखाओं एवं मुलवृत्त से निकली हुई कलिकाओं को समय-समय पर निकालते रहें।
खाद एवं उर्वरक:- आंवला के पोषण को ध्यान में रखते हुए खाद की मात्रा मुख्य रूप से मृदा उर्वरकता, पौधों की आयु एवं उत्पादन पर निर्भर करती है।
अनुभव के आधार पर खाद एवं उर्वरक जैसे- नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा गोबर की खाद पौधे की आयु के अनुरूप देना चाहिए।
एक वर्ष के पौधे के लिए क्रमसः 100 ग्राम 50 ग्राम 100 ग्राम तथा 5 किग्रा दें। पौधा 2 वर्ष का हो तो प्रत्येक मात्रा को 2 से गुना करें और 3 वर्ष के होने पर क्रमसः 3 से 10 वर्षो तक ये मात्रा देते रहें।
कृपया इस पोस्ट को भी पढ़ें।
सिंचाई प्रबंधन एवं किट रोकथाम।
सिंचाई प्रबंधन:- आंवला के पौधे को सिंचाई की कम आवश्यकता पड़ती है। एक पूर्ण विकसित आंवले के बाग में सिंचाई की कोई आवश्यकता नहीं होती है। वर्षा आधारित जल से ही सिंचाई की आवश्यकता पूरी हो जाती है।
पलावर (मल्चिंग):- आंवला के बाग में जैविक पदार्थों द्वारा अवरोध परत करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के पदार्थ जैसे पुवाल, केले के पत्ते, ईख की पत्ती एवं गोबर की खाद आदि का उपयोग किया जाता है। जैविक पदार्थ मल्चिंग करने से खरपतवार भी नियंत्रित रहते हैं।
अन्तर्वती फसलें:- आँवले में 4 महीनें पत्ते नहीं होते तथा पत्ते होते भी हैं तो छरहरे जिससे पर्याप्त सूर्य की रौशनी आ सके फलस्वरूप सहफसली खेती की अनेक सम्भावनायें हैं।
फलों में अमरूद, करौंदा, सहजन एवं बेर, सब्जियों में लौकी, भिण्डी, फूलगोभी, धनिया, फूलों में ग्लैडियोलस तथा गेंदा एवं अन्य औषधिय और सुगंधित पौधे आंवला के साथ सहफसली खेती के रूप में काफी उपयुक्त पाये गये हैं।
इसके अलावा तुलसी, कालमेघ, सतावर, सर्पगन्धा एवं अश्वगंधा की सह फसली खेती के भी अच्छे नतीजे प्राप्त हुए हैं। रोग रोकथाम:- आवंला की खेती या बागों में उतक क्षय रोग और रस्ट बीमारी की संभावना होती है। इनके नियंत्रण के लिए 0.4 से 0.5 प्रतिशत बोरेक्स का छिडकाव पहला अप्रैल में दूसरा जुलाई में और तीसरा सितम्बर में 15 दिन के अन्तराल पर करना चाहिए।
किट रोकथाम:- आंवला के बाग में छाल खाने वाले, पत्ती खाने वाले, गांठ बनाने वाला, माहू और शूटगाल मेकर कीट प्रमुख है। रोकथान हेतु छाल वाले कीट के लिए मेटासिसटाक्स और 10 भाग मिटटी का तेल मिलकर रुई भीगोकर तना के छिद्रों में डालकर चिकनी मिटटी से बन्द कर दे। पत्ती कीट के लिए 0.5 मिली लीटर फ़स्फ़ोमिडान प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करे।
परिपक्वता, तुड़ाई, पैकिंग और भण्डारण।
तुड़ाई के समय हीं फल की परिपक्वता, उसकी गुणवत्ता और भण्डारण क्षमता का निर्धारण करती है। फलों को हाथ के द्वारा तोड़ा जाता है तोड़ते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की चोटिल या खरोंच न लगे। चोटिल फलों में भूरे या काले रंग के धब्बे बन जाते हैं।
परिपक्वता:- आंवला के फलों की परिपक्वता अनेक कारकों पर निर्भर करती है। सामान्यतः बनारसी एवं कृष्णा किस्मों में परिपक्वता फल लगने के 17 से 18 सप्ताह बाद आती है, जबकि कंचन तथा फ्रांसिस में 20 सप्ताह का समय लगता है।
तुड़ाई:- आंवला के फलों की तुड़ाई हाथ से करते हैं फलों को तोड़ते समय जमीन में नहीं गिरने दे। चोटिल फल पैकिंग एवं भण्डारण के समय सड़ कर अन्य फलों को भी नुकसान पहुँचाते हैं।
पैदावार:- आंवले की फलन को कई कारक प्रभावित करते है एक पूर्ण विकसित आंवले का वृक्ष एक से तीन क्विंटल फल देता है, इस प्रकार से 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर है।               


सामुदायिक सर्वे अभियान, घर-घर होगी जांच

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में घर-घर जाकर की जाएगी कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर से शुरू कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान करेगी। अभियान के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सर्वे दलों को अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के सभी उपायों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में यह सघन अभियान 12 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान घर-घर जाकर सघन सामुदायिक सर्वे कर कोविड-19 के सभी मरीजों की जल्द से जल्द पहचान कर त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आइसोलेशन के जरिए संक्रमण की श्रृंखला भी तोड़ी जाएगी। अभियान के लिए गठित सर्वे दल क्षेत्रवार घरों में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले लोगों की जानकारी जुटाएगी। जानकारी के आधार पर खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा इनकी जांच की व्यवस्था की जाएगी। बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, दस्त तथा उल्टी, सूंघने या स्वाद की क्षमता घटने जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों को संदिग्ध मरीजों की श्रेणी में रखा जाएगा। कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर प्राथमिकता के आधार पर उच्च जोखिम समूहों की पहले जांच की जाएगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी रोग, कैंसर, टी.बी., सिकलसेल एवं एड्स के पीड़ितों को उच्च जोखिम वर्ग में शामिल किया गया है। उच्च जोखिम समूह के लक्षणात्मक व्यक्तियों की रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ऐसे सभी व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच करवाई जाएगी।               


गांधी के साथ दुर्व्यवहार, पूरे देश में आक्रोश

प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार से देशभर में आक्रोश, सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र।


रायपुर। राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखकर हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर मामला दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग की है। पत्र में कहा कि आपको यह शिकायत भेजते हुए मन बहुत व्यथित है और सिर शर्म से झुका जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानों उत्तर प्रदेश में पुलिस महिलाओं के साथ अपमान और दुर्व्यवहार करने पर उतारू है।
3 अक्टूबर को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के हाथरस जाते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रास्ते में रोका। वे उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बच्ची के साथ हुए बलात्कार, हिंसा तथा पुलिस की लीपापोती के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान जो कुछ घटा उसने मुझे यह शिकायत करने को बाध्य किया है।
भारत के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष कानून हैं, उसमें यह प्रावधान किया गया है कि किसी महिला को रोकने और पकड़ने का कार्य केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती है, कोई पुरूष पुलिसकर्मी नहीं. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी हदें पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक पुरुष अधिकारी ने न केवल प्रियंका गांधी को रोका बल्कि बेहद अशोभनीय ढंग से उनके कपड़े भी पकड़कर खींचे. यह तस्वीर टीवी चैनलों, अख़बारों और सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से प्रकाशित-प्रसारित हुई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दुर्व्यवहार से पूरे देश में महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। हर राज्य में, जिले में, कस्बे में, गांव में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर देश का हर पिता,  माता,भाई चिंतित है।
आपसे अनुरोध है कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के इस अधिकारी और उनके सभी आला अधिकारियों के ख़िलाफ़ महिला आयोग मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।               


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...