रविवार, 4 अक्तूबर 2020

केंद्रीय मंत्री पासवान के दिल की सर्जरी हुई

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई।


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई है। यह जानकारी उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए दी। राम विलास पासवान की सर्जरी को लेकर ही शनिवार की शाम लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई थी। लोजपा संरक्षक राम विलास पासवान के अस्पताल में भर्ती होने और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में टिकट बंटवारे को लेकर पेंच फंसने से लोजपा पर दोहरा संकट बना हुआ है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की रात उनके दिल की सर्जरी की गई जिसकी जानकारी चिराग पासवान ने दी है। चिराग ने ट्वीट में लिखा।पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर सम्भवत । कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े।
केंद्रीय मंत्री पासवान की बाईपास सर्जरी पहले ही हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि उनको देखने के लिए शनिवार को चेन्नई से भी एक डॉक्टर आए थे।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...