बुधवार, 30 सितंबर 2020

फ्लाईओवर का प्लेट गिरने से मजदूर की मौत

भिलाई हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट गिरा…एक मजदूर की मौत


छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के भिलाई से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का प्लेट निकालने के दौरान लोहे का एक प्लेट गिर गया। जिसकी चपेट में आकर ठेका श्रमिक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।               


रायगढ़ में लॉकडाउन का आदेश जारी किया

रायगढ़ में आज रात 12 बजे थम जाएंगे लॉक-डाउन के पहिये,कल से जिंदगी फिर लौटेगी पटरी पर….


रायगढ़ में आज रात 12 बजे थम जाएंगे लॉक-डाउन के पहिये कल से जिंदगी फिर लौटेगी पटरी पर। रायगढ़ में आज रात 12 बजे खत्म होगा लॉकडाउन। इन शर्तों के साथ कल से खुलेंगी दुकानें। सपूर्ण रायगढ़ जिला में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन कल से प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा रविवार को छोड़कर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश। सब्जी का विक्रय प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक होगा। दूध डेयरी का संचालन प्रतिदिन सशर्त प्रात-6 बजे से प्रातः 9 बजे और शाम 5 से रात्रि 7 बजे तक की जा सकेंगी। अस्पताल परिसर की मेडिकल दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।         


वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हुआ निधन।


रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का हार्ट अटैक से बुधवार को निधन हो गया धाड़ीवाल लंबे समय तक रायपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से उन्हें एमएमआई अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जिससे ठीक होने के बाद वे स्वास्थ्य लाभ कर ही रहे थे। कि बुधवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।               


ट्रंप ने सिर्फ 55 हजार रुपये भरें इनकम टैक्स

अरबपति ट्रंप ने सिर्फ 55 हजार रुपये भरा इनकम टैक्स राष्ट्रपति की टैक्स चोरी पर अमेरिका में बवाल।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आते ही अब राजनीतिक दलों के बीच घमासान छिड़ गया है। अब अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैक्स चोरी को लेकर बवाल मच गया है।
दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इनकम टैक्स की चोरी करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद अमेरिका में तगड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने पिछले 10 साल तक कोई आयकर नहीं भरा है। इस खुलासे से वोटरोंं के बीच ट्रंप की छवि खराब हो सकती है। अब राष्ट्रपति ट्रंप की इस हरकत पर वे लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्रंप जिस वर्ष राष्ट्रपति बने थे। उसके बाद व्हाइट हाउस में अपने पहले वर्ष के दौरान उन्होंने आयकर के तौर पर सिर्फ 750 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 55 हजार रुपये का भुगतान किया। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की कुल संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। खबर के मुताबिक  बीते 15 सालों में से 10 साल ट्रंप ने कोई आयकर अदा नहीं दिया। जबकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए खुद को अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी और सफल व्यवसायी के तौर पर पेश किया था।               


बाजारों में गुड़ के बदले बिक रहा है जहर

सावधान। बाजारों में गुड़ के बदले बिक रहा जहर। जहर के सौदागर आपकी सेहत से कर रहे खिलवाड़।


रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र इस वक्त ज़हर बनाने वालों का मुख्य क्षेत्र बन चुका है। जी हाँ आप चौकिए मत यह सोलह आने सच है। जिसकी वजह साफ है। कि अभी किसानों के खेतों में गन्ना पूरी तरह से पका नही। जिसमे अभी गन्ना पूरी तरह से तैयार दो महीने बाद होगा पर झबरेड़ा कस्बे के दो दर्जन से अधिक ज़हर के सौदागर सड़े हुए गुड़, सड़ी हुई चीनी और थोड़ी मात्रा में कच्चे गन्ने को मिक्स करके जो गुड़ तैयार कर रहे है। वह आम इंसान के लिए बहुत ही खतरनाक है। सिर्फ इतना ही नहीं इस गुड़ को खूबसूरत बनाने के लिए जो केमिकल डाला जा रहा है। वह बहुत ही घातक होता है। झबरेड़ा में ऐसी ही कई दर्जन चर्खियों में इस खतरनाक गुड़ को तैयार किया जाता है। उन्ही चर्खियों में खतरनाक पॉल्यूशन पैदा करने वाली रबड़ को भी जलाया जाता है। ऐसा नही की अधिकारियों की नज़र से यह सब छुपा नही रहता बल्कि समय-समय पर अधिकारी छापेमारी कर कार्यवाही करते भी रहते है। हाल में ही मंगलौर गुड़ मंडी से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने 280 लीटर एसिड भी पकड़ा था। जो गुड़ में मिला कर बेचा जा रहा है।
वही जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने मंगलौर क्षेत्र से ही भारी मात्रा में रबड़ के गोदामो पर भी छापा मारकर कार्यवाही की थी। पर बावजूद उसके झबरेड़ा के लोग इस ज़हर को गुड़ के नाम पर लोगों को खिला रहे है।               


बच्चों की बात को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

बच्चे की बात को नज़र अंदाज़ करना परिवार को पड़ा भारी मासूम ने गवाई जान


गदरपुर। तहसील में 4 साल के बच्चे की बात को नज़र अंदाज़ करना माता-पिता को भरी पड़ गया। जिस वजह से बच्चे की जान चली गयी इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना गदरपुर के आनन्द खेड़ा क्षेत्र की है। जहाँ वार्ड नंबर 2 में रहने वाले जयदेव छठ का चार वर्षीय पुत्र घर में खेल रहा था। कि घर में छिपे साँप ने उसे डस लिया बच्चे के रोने की आवाज़ सुन कर माता-पिता कमरे में पहुँचे बच्चे से रोने का कारण पूछा मासूम ने बताया कि उसे साँप ने काट लिया बच्चे की बात को माता-पिता ने नज़र अंदाज़ कर दिया। सोचा कि बच्चा ऐसे ही बोल रहा है। शायद इसके टीन की चादर से बच्चे का पाँव कटा होगा ध्यान नहीं दिया | जैसे जैसे साँप के ज़हर ने मासूम के ऊपर असर करना शुरू किया बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गयी। बच्चे की ज्यादा हालत खराब होने के उपरान्त उसको अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता पिता की एक ज़रा सी लापरवाही के चलते परिजनों ने अपने बच्चे को हमेशा के लिए खो दिया  मासूम अमित की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
पहाड़ टूड़े उत्तराखंड तथा देश विदेश की ताज़ा खबरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। जो ख़बरों को जन जन तक प्रसारित करने का प्रयासबद्ध है।               


सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट

सोने की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक दिन की बढ़ोतरी के बाद आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। तीन दिनों में यह सोने की दूसरी गिरावट है। पिछले सत्र में सोना एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये बढ़ गया था। जबकि चांदी 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी। सुबह आधे घंटे के कारोबार में इसने 50450 रुपये का न्यूनतम और 50559 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। सात अगस्त के 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने में काफी उतार-चढ़ाव आया है। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 49,500 रुपये से नीचे चला गया था।                 


देर से ही सही न्याय की जीत हुईः रक्षा मंत्री

बाबरी केस। फैसले पर बोले रक्षा मंत्री- देर से ही सही न्याय की जीत हुई।


नई दिल्ली। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह सहित सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्याय की जीत बताया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ की विशेष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डॉ मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस निर्णय से यह साबित हुआ है। कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।
बता दें कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस मामले की 28 वर्ष तक सुनवाई चली। जिसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने इस आपराधिक मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव ने लाकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।
कोर्ट ने कहा कि विवादित ढांचा विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। सिर्फ तस्वीरों से आरोपियों के घटना में शामिल होने का सबूत नहीं मिल जाता। यह कहते हुए कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया।               


विवादित ढांचे पर अदालत का फैसला तर्क हीन

विवादित ढांचे पर विशेष अदालत का फैसला तर्कहीन। 


नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में सभी आरोपियों को बरी करने के केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले को तर्कहीन करार देते हुए कहा है कि यह निर्णय उच्चतम न्यायायल के फैसले के प्रतिकूल है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विशेष अदालत का निर्णय उच्चतम न्यायालय के फैसले तथा संविधान की परिपाठी से अलग है।
उन्होंने कहा कि ढांचा गिराया जाना एक गैरकानूनी अपराध था। और उच्चतम न्यायालय ने भी इसे गैरकानूनी करार दिया था। लेकिन विशेष अदालत का निर्णय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के प्रतिकूल है। उच्चतम न्यायालय ने तथ्यों को देखते हुए अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने को गैर कानूनी करार देते हुए इस कृत्य को अपराध बताया था। कि लेकिन विशेष अदालत का यह निर्णय तर्कविहीन है।
प्रवक्ता ने कहा कि पूरा देश जानता है। कि भाजपा तथा आरएसएस के नेताओं ने राजनैतिक फायदे के लिए देश तथा समाज के सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का एक घिनौना षडयंत्र किया था। देश के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के इस अपराध में उस समय की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी शामिल थी।
उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक सौहार्द्र तथा भाईचारे में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति काे उम्मीद है। कि विशेष अदालत के इस तर्कहीन निर्णय के विरुद्ध राज्यों तथा केंद्र सरकार उच्च अदालत में अपील दायर करेंगी तथा बगैर किसी पक्षपात या पूर्वाग्रह के देश के संविधान और कानून की अनुपालना करेंगी।             


ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण।


भुवनेश्वर। भारत ने ओडिशा तट पर एक टेस्ट फैसिलिटी से स्वदेशी बूस्टर के साथ एक विस्तारित-रेंज वाले सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल को बालासोर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब 10.30 बजे लॉन्च किया गया। भारत-रूस के संयुक्त उद्यम। ब्रह्मोस मिसाइल की मार करने की क्षमता लगभग 400 किलोमीटर है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया विस्तारित रेंज वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई। स्वेदशी बूस्टर वाला मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।
यह दूसरी बार है। जब ब्रह्मोस के विस्तारित।रेंज संस्करण का परीक्षण किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल को मूल रूप से 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता के साथ बनाया गया था।                 


सर्दी में ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना

सर्दियों में ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना वायरस


नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब रोजाना का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है। जिस वजह से संक्रमित मरीजों की भी संख्या 62 लाख से ज्यादा है। धीरे-धीरे गर्मी खत्म हो रही है। और सर्दियों का सीजन शुरू हो रहा ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है। कि क्या कोरोना इस बार सर्दियों में ज्यादा खतरनाक हो जाएगा या फिर मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। कोविड-19 की ब्रीफिंग के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि महामारी को लेकर अगले दो-तीन महीने काफी अहम हैं। सभी को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक सर्दियों में सांस से संबंधित वायरस ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे में हमें मामलों में गिरावट लाने की कोशिश करनी चाहिए।               


आपने उठाया है लाभ, लौटानी पड़ेगी पाई-पाई

किसान बनकर अगर आप भी ले रहे हैं 6000 रुपये ? अब लौटाने पड़ेंगी पाई-पाई।


आनंद भोई


महासमुंद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 2020 योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों के खाते में 6000 रुपये भेजती है। लेकिन, कुछ लोग किसान बनकर इस योजना का गलत फायदा उठा रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में है। दरअसल, तमिलनाडु में पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें योजना के पात्र नहीं होने के बावजूद गलत तरीके से पैसे ले रहे थे। पाई-पाई वसूलेगी सरकार।
गड़बड़ी सामने आने पर सरकार भी सतर्क हो गई है। जिन लोगों ने गलत तरीके से पैसे लिए थे, उनसे पैसा भी वसूला गया है। अब अगर कोई व्यक्ति इस योजना के नियमों के तहत लाभार्थी की कैटेगरी में नहीं आता, मगर उसने फायदा उठाया है तो सरकार उससे लिया गया पैसा वसूल सकती है। सरकार ने अब तक 61 करोड़ रुपये वसूले हैं। तमिलनाडु में 5.95 लाख लाभार्थियों के खातों की जांच की गई है, जिसमें से 5.38 लाख फर्जी निकले।
अधिकारियों को निर्देश।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही बरती उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
किसे मिलता हैं लाभ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। अगर कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेती की जमीन उसके नाम नहीं है तो वो योजना के लिए पात्र नहीं होगा।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...