रविवार, 27 सितंबर 2020

स्वाद के साथ सेहत का खजानाः मिर्च

हरी मिर्च का इस्तेमाल तो आप सब करते ही होंगे। लेकिन कई लोग इसके तीखेपन की वजह से खाने के लिए डरते है भोजन में तीखापन लाने वाली हरी मिर्च, स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी गुणों का खजाना है। अगर खाने में मिर्च ना हो तो आप चाहे कितने ही मसाले क्यों ना डाल दें पर खाना मजेदार नही लगेगा। वेसे तो मिर्च कई रंगो में आती है जैसे लाल, पीली, हरी आदि। लेकिन आपको यह बात नहीं पता होगी की हरी मिर्च खाने से काफी सारे फायदे भी होते हैं।
-हरी मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन सी दूसरे विटामिन्स को शरीर में भली प्रकार अवशोषित होने में मदद करता है।
-यदि आप लोग हरी मिर्च खाते हैं। तो आप लंग कैंसर की बीमारी से बच सकते हैं।
-बताया जाता है कि हरी मिर्च दिमाग के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है7 हरी मिर्च दिमाग को भी फ्रेश रखती है7 और हरी मिर्च आपके ब्लड शुगर को भी संतुलित रखती है।
-मधुमेह के मरीजों के लिए हरी मिर्च लाभकारी साबित हो सकती है। हरी मिर्च एक कारगर एंटी डायबिटिक के रूप में काम करती है। इसके पीछे कारण हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक खास तत्व का होना है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने का काम करता है।
-आप लोगों को यह भी बता दें कि हरी मिर्च में फाइबर विटामिन पाया जाता है। जो पाचन क्रिया को काफी मजबूत रखता है। अगर इस तरह देखा जाए तो हरी मिर्च शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
-हरी मिर्च का सेवन हमारी आँखो के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन आँखो के लिए अच्छे होते हैं। हमेशा हरी मिर्ची को अंधेरी जगह पर रखें क्योंकि रोशनी और धूप के संपर्क में आने से इसके अंदर का विटामिन सी ख़त्म हो जाता है।               


त्वचा-सेहत के लिए लाभदायक ग्वारपाठा

ग्वारपाठा, घृतकुमारी या एलोवेरा आपकी त्वचा की सुंदरता के लिए जितना उपयोगी है, उतना ही लाभकारी आपकी सेहत के लिए भी है। हम सभी चाहते हैं कि हमारा शरीर हमेशा निरोग रहे। तो प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधियों में एलोवेरा एक ऐसी ही औषधि है, जिसका सेवन नियमित रूप से करने पर किसी भी तरह की बीमारियां शरीर पर हावी नहीं हो पाती हैं। आइए, जानते हैं ग्वारपाठा खाने का सही तरीका और इसके फायदे…
क्यों खाना चाहिए एलोवेरा?
एलोवेरा को एक सर्वगुण संपन्न पौधा भी कहा जाता है। क्योंकि आपकी सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो या सौंदर्य से जुड़ी समस्या, हर पीड़ा को हरने के गुण इस पौधे में मौजूद होते हैं। शायद यही वजह है कि मिश्र की प्राचीन सभ्यता में घृतकुमारी को अमरता प्रदान करनेवाला पौधा कहा जाता था।
एलोवेरा में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि कोई बीमारी आपकी त्वचा से जुड़ी हो या शरीर के अंदरूनी हिस्सों से, एलोवेरा खाने का फायदा शरीर के हर अंग को मिलता है।
इन समस्याओं से बचाता है


अपने दैनिक जीवन में आप खान-पान और लाइफस्टाइल से संबंधित कई भूल कर जाते हैं। जिस कारण कभी दांत दर्द, पेट दर्द, कब्ज, अपच, उल्टी, लूजमोशन, सिर दर्द जैसी समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप हर दिन एलोवेरा जूस या इसके गूदे का सेवन करेंगे तो आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कभी नहीं होती ये बीमारियां
नियमित रूप से सीमित मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से रोगी को कभी भी डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। क्योंकि एलोवेरा का सही प्रकार से सेवन करने पर आपके शरीर में कोई विकार पनप ही नहीं पाता है। इस कारण आप हर तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं।
इन बीमारियों में देता तुरंत लाभ
पेट में तेज जलन हो रही हो या सीने पर जलन की समस्या तब आप एलोवेरा की एक पत्ती को छीलकर उसके गूदे में धोड़ा-सा शहद मिलाएं और इस मिश्रण का सेवन धीरे-धीरे चाटकर करें। आपको सीने और पेट की जलन से छुटकारा मिलेगा।
ग्वारपाठा छीलकर उसके गूदे में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर रोगी को पिला दें। कैसा भी पेट दर्द हो उसे कुछ ही मिनटों में आराम मिल जाएगा।
यदि रसोई का कोई काम करते हुए या किसी अन्य काम के दौरान आपकी त्वचा जल जाती है तो आप तुरंत इस जली हुई जगह पर एलोवेरा का गूदा लगा लें। इससे आपकी त्वचा की जलन तुरंत शांत होगी। साथ ही फफोले कम पड़ेंगे और त्वचा पर जले हुए का निशान गहरा नहीं बन पाएगा।
सेवन से जुड़ी जरूरी बातें
एलोवेरा का सेवन करने के बारे में यह बात अच्छी तरह जान लें कि आपको इसके सेवन से कोई हानि नहीं होगी अगर आप हर दिन सीमित मात्रा में इसका सेवन करेंगे।
अति तो हर चीज की वर्जित होती है, इस कारण आपको अपनी उम्र और सेहत के अनुसार ही एलोवेरा की सही मात्रा का निर्धारण करना होगा। इस बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक आपको सही सलाह दे सकते हैं।
यदि आप युवा हैं और स्वस्थ हैं। यानी आपको किसी भी तरह का गंभीर रोग नहीं है तो आप हर दिन एलोवेरा की पत्ती का दो इंच भाग खा सकते हैं। जूस पीना चाहें तो आप हर दिन चाय के कप से आधा कप जूस पी सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं को किसी भी जूस या फल का नियमित सेवन करने से पहले अपनी डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के शरीर में हॉर्मोन्स की स्थिति अलग हो सकती है, जिससे उसकी हेल्थ संबंधी जरूरतें भी अलग-अलग हो सकती हैं। इस स्थिति में आपकी डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप एलोवेरा का सेवन करें।             


पूर्व रक्षा-वित्त मंत्री जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे। भाजपा के संस्थापकों में से एक मंत्री सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 1996 से 2004 के दौरान रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला। वर्ष 2014 में भाजपा ने सिंह को राजस्थान के बाड़मेर से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नाराज सिंह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा मगर हार गए। उसी वर्ष उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे। सिंह ने पहले सेना में रहकर देश सेवा की और बाद में राजनीति का दामन थाम लिया था। सिंह 1980 से 2014 तक सांसद रहे और इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया।               


कार-लारी की भिडंत, 7 लोगों की मौत

कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार-लॉरी की भिड़ंत से हुई इस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हुई है।जानकारी के अनुसार घटना तब हुई जब एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। मृृतकों की पहचान इरफाना बेगम (25), रुचिया बेगम (50), अबेधाबी बेगम (50), मुनीर (28), मुहम्मद अली (38), शौकत अली (29) और जयचुनबी (60) के रूप में हुई है। सभी अलंदा तालुक के निवासी था।           


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 सितंबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-45 (साल-02)
2. सोमवार, सितंबर 28, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                        











शनिवार, 26 सितंबर 2020

कोरोना फहलानें में मच्छरों का योगदान

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है, ऐसे में एक अन्‍य बीमारी ने उसका साथ पकड़ लिया है, जिसने डॉक्‍टरों के माथे पर भी बल जा दिया है। जानकारी के अनुसार, कोरोना के अलावा देश में मौसमी बीमारियों ने चिंता बढ़ा दी है। बदलते मौसम के साथ, इन्फ्लूएंजा और टाइफाइड से होने वाले मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों डेंगू बढ़ रहा है। कोरोना और डेंगू का बढ़ता प्रकोप भी खतरनाक होता जा रहा है। दोनों रोगों के हमलों से जूझ रहे रोगियों के उपचार के लिए कोई मानक प्रोटोकॉल भी नहीं है। डॉक्टर भी इस समय मुश्किल में हैं।


कोरोना और डेंगू का दोहरा प्रसारण


वर्तमान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के इलाज के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।             


नगर पालिका के ठेकेदार पर लगाया आरोप

भानु प्रताप उपाध्याय 


ठेकेदार पर कुछ मौहलले वासीयो ने लगाया था घटिया सामग्री लगाने का आरोप 


शामली। शहर के मोहल्ला पंसारीयान में डूडा विभाग द्वारा बनाए जा रही सीसी सड़क, वही कुछ मौहलले के व्यक्तियो ने ठेकेदार द्वारा पुरानी इंटो का प्रयोग कर नालियो का निर्माण कराये जाने का आरोप लगाया था। वही कुछ व्यक्तियों द्वारा आला अधिकारी से इस संबंध में जांच कराए जाने की मांग की थी। वही शहर कोतवाली के मौहल्ला पंसारीयान स्थित नई बस्ती में डूडा विभाग द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वही मौहलले वासीयो की शिकायत पर सीसी सड़क पर परियोजना अधिकारी, अवर अभियंता डूडा की टीम मौके पर पहुची। जिस पर सीसी सड़क स्टीमेंट के अनुसार मानको के अनुरुप पाई। वही इस संबंध में जेई गौरव ने बताया जाचं पर सीसी सड़क निर्माण कार्य मानकपुर पाया गया है। वही लोगो के प्लोटो की नीव में पुरानी लगी है जिसका विभाग से कोई पैसा नहीं मिलेगा। वही नाली निर्माण में नई ईंटो का प्रयोग पाया गया है।               


विश्व में मामलों की संख्या 3.24 करोड़ हुई

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 3.24 करोड़ के पार।


वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,471,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 987,593 हो गई। सीएसएसई के अनुसार, 7,032,524 मामलों और 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, 5,818,570 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 92,290 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि अधिकतम कोरोना मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,689,613), रूस (1,131,088), कोलंबिया (798,317), पेरू (794,584), मेक्सिको (720,858), स्पेन (716,481), अर्जेटीना (691,235), दक्षिण अफ्रीका (668,529), फ्रांस (552,421), चिली (453,868), ईरान (439,882), ब्रिटेन (425,766), बांग्लादेश (356,767), इराक (341,699) और सऊदी अरब (332,329) हैं।
वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। देश में 140,537 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (75,844), ब्रिटेन (42,025), इटली (35,801), पेरू (32,037), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,222), कोलंबिया (25,103), रूस (19,973), दक्षिण अफ्रीका (16,312), अर्जेटीना (15,208), चिली (12,527), इक्वाडोर (11,236) और इंडोनेशिया (10,218) हैं।             


इमरान की राष्ट्र से अपील, भेजें शांति सेना

इमरान की संयुक्त राष्ट्र से अपील, कश्मीर में भेजे शांति सेना।


इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में दिए अपने भाषण में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वो कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र की सेना भेज कर हस्तक्षेप करे। इस सत्र से भारत ने शुरुआत में ही वॉकआउट कर दिया था। इमरान खान ने कहा, “सुरक्षा परिषद को कश्मीर में संघर्ष को रोकना चाहिए और अपने प्रस्तावों का कार्यान्वयन करना चाहिए, जैसा कि पूर्वी तिमोर में किया गया था।”
पूर्वी तिमोर मॉडल में इंडोनेशिया द्वारा आक्रमण करने के बाद सुरक्षा परिषद ने अपने प्रस्तावों को लागू करने और 1999 में तिमोर की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और चुनावों की देखरेख करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय बल को अधिकृत किया था। फिर इसके अगले साल संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों ने तिमोर-लेस्ते में कमान संभाली थी।
2006 में तिमोर में असफल तख्तापलट होने और बड़े पैमाने पर फैली अशांति के बाद फिर से शांति सैनिकों में भेजा था। 1948 में पारित हुए प्रमुख सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 47 मांग करता है कि पाकिस्तान पहले कश्मीर से अपने सैनिकों और नागरिकों को वापस ले। जवाहरलाल नेहरू इस मामले में जनमत संग्रह कराने तैयार हो गए थे लेकिन पाकिस्तान द्वारा प्रस्ताव की शर्त का पालन नहीं करने के कारण जनमत नहीं हो सका था।
इसके बाद भारत ने कश्मीर में चुनाव कराए और बकौल नई दिल्ली यह भारत में इसके शामिल होने की पुष्टि करता है। वहीं, पुर्तगाली उपनिवेश पूर्वी तिमोर (फ्रेटिलिन) की स्वतंत्रता के लिए एक क्रांतिकारी मोर्चा लड़ रहा था। जब तख्तापलट ने पुर्तगाल में सलाजार शासन को उखाड़ फेंका तो 1975 में फ्रेटिलिन ने स्वतंत्रता की घोषणा की। लेकिन इसके तुरंत बाद ही इंडोनेशिया ने इस पर आक्रमण किया और 1999 तक शासन किया क्योंकि विद्रोहियों ने इंडोनेशिया का समर्थन किया था।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए जनमत संग्रह के बाद 2006 में परेशानी तब पैदा हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने अपने शांति सैनिकों को फिर से वहां भेजा। ऐसे में तिमोर की तरह कश्मीर में वह मॉडल लागू करें तो सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 47 का पालन करने के लिए कश्मीर से पाकिस्तानियों को हटाना होगा।             


केकेके को आतंकी समूह कर सकते हैं घोषित

डोनाल्ड ट्रम्प केकेके को आतंकवादी समूह कर सकते हैं घोषित।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने श्वेत लोगों का समूह कू क्लक्स क्लान (केकेके) को एक आतंकवादी समूह के रूप में घोषित करने की योजना बनाई है। व्हाइट हाउस की एक पूल रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी अभियान का हवाला देते हुए इसका जिक्र किया गया है।
रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी अभियान की प्लेटिनम योजना के बारे में बताया कि केकेके के अलावा दक्षिणपंथी संगठन एंटीफा को भी आतंकवादी समूह नामित करने के अलावा, अश्वेत समुदायों को लगभग 500 अरब डॉलर की पूंजी तक पहुंच बढ़ाना, जूनतींथ को एक संघीय अवकाश घोषित करना और अश्वेत समुदाय के लिए तीस लाख नए रोजगार पैदा करना शामिल है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अटलांटा, जॉर्जिया में अपने अभियान के दौरान प्लेटिनम योजना के बारे में बात की, लेकिन केकेके को आतंकवादी समूह घोषित करने या जूनतींथ को एक संघीय अवकाश घोषित करने का जिक्र नहीं किया। व्हाइट हाउस ने इस मुद्दे पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी है।


भारत से युद्ध में चीन को मिलेगी करारी हार

नई दिल्ली/ बीजिंग। चीन सीमा पर भारत के साथ लगातार तनाव को बढ़ा रहा हैं तथा वो भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा हैं। इसी बीच एक रिपोट में बड़ा खुलासा हुआ हैं इससे चीन में खलबली मच गई है और चीन की परेशानी भी बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मार्च 2020 में प्रकाशित हावर्ड केनडी स्कूल के बेल्फर सेंटर फार साइंस एंड इंटरनेशनल अफेयर्स की एक रिपोट में जो खुलासा हुआ है उससे चीन की टेंशन बढ़ गई हैं। इस रिपोट में कहा गया है की हिमालय रेंज में भारतीय फोर्सज चीन की सेना को हराने में सक्षम हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने इन इलाकों में चीन के खिलाफ 2 लाख 25 हज़ार सैनिकों को तैनात किया हुआ है।             


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...