शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

डेयरडेविल्स के सामने होंगी चुनौतियां, रोमांच

आईपीएल सीजन-13 दिल्ली डेयरडेविल्स के युवाओं के सामने होगी, चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभव की चुनौती रोमांचक होगा मुकाबला।


नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 में आज दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला खेला जाएगा मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि ये मुकाबला एक युवा खिलाड़ियों से भरी टीम तो दूसरी अनुभवी खिलाड़ियों से लबरेज टीम के साथ होने जा रहा है। मैच दुबई में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगी।
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। और इस टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। और टीम के कोच रिकी पोंटिंग हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से जीता था। मैच सुपर ओवर तक गया था। और उस हाईवोल्टेज मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने बाजी मारी थी। इस टीम में पृथ्वी शॉ जैसा युवा खिलाड़ी पारी की शुरुआत करता है। तो वहीं रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर की जान हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स अनुभव की खान 
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अनुभव की खान कहें तो वही सही होगा क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक ऐसी टीम है। जिसमें खुद कप्तान एम एस धोनी अनुभवी खिलाड़ी और अनुभवी कप्तान हैं। इसके अलावा इस टीम में फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक ऐसी टीम है। जिसमें अक्सर अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में तो मुंबई इंडियंस की टीम को  हरा दिया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में जो कि हाई स्कोरिंग मैच रहा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
मैच दुबई में खेला जाएगा जहां मौसम के बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। हलांकि खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना जरूर करना पड़ेगा इसके अलावा ओस की भी खेल में अहम भूमिका रहने वाली है। बात पिच की करें तो आबुधाबी के शेख जैद क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई का ये स्टेडियम बिल्कुल अलग है। साइज के हिसाब से ये ग्राउंड भी काफी बड़ा है।                 


नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला और पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की।


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नवगठित जिले गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेण्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है। गौरतलब है। कि प्रदेश के राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन नगर पंचायतों के भ्रमण के दौरान वहां के नागरिकों की इस संबंध में भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों ही नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है।               


शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट

शैयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में डूबे निवेशकों के 10 लाख करोड़ रूपये ।


नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को एक और ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स ने 1100 से भी ज्यादा अंकों का गोता लगा डाला। निवेशकों के करोड़ों रूपये डूब गए। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।  बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भी बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स लगभग तीन फीसदी की गिरावट के साथ 1114.82 अंक नीचे गिरकर 36553 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी करीब तीन फीसदी 326 अंक की गिरावट के साथ 10805 के स्तर पर बंद हुआ।  गुरुवार को शेयर बाजार का सेशन खत्म होने पर इसमें लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 152.71 लाख करोड़ रुपये से घटकर 148.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। खास बात ये है कि छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 3000 अंक गिर चुका है और निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। इस समय बाजार के एक्सपर्ट लोगों को बाजार में निवेश ना करने की सलाह दे रहे हैं।                   


प्रोत्साहन, शादी के बाद मिलेगीं 4.25 लाख

बच्चे पैदा करने सरकार देगी प्रोत्साहन राशि शादी करते ही मिलेंगे 4.25 लाख।


टोक्यो। शादी होते ही जोड़े को करीब 4.25 लाख रुपए मिलेंगे वो इसलिए क्योंकि वो जनसंख्या बढ़ाने बच्चे पैदा करेंगे ये पढ़कर भले आप इस योजना पर यकीन न करें। लेकिन जापान सरकार ने अपने नागरिकों को बच्चे पैदा करने प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत सरकार घर बसाने वाले जोड़ों को 6 लाख येन यानी करीब 4 लाख 25 हजार रुपये प्रोत्साहन के तौर पर देगी। दरअसल जापान में तेजी से जन्म दर गिर रही है। और बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जापान की सरकार ने जन्म दर बढ़ाने के लिए अप्रैल महीने से बड़े पैमाने पर कार्यक्रम शुरू किए हैं। आपको बता दें बीते साल जापान में केवल 8 लाख 65 हजार बच्चों ने जन्म लिया था। जबकि मरने वालों की संख्या जन्म लेने वालों की तुलना में 5 लाख 12 हजार ज्यादा थी।
आंकड़ों की बात करें तो जापान पूरे विश्व में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बुजुर्ग देश है। यहां की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 68 लाख है। सरकार के अनुमान के मुताबिक इस साल देश में जन्म दर 1.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। जो  पिछले साल की जन्म दर 1.4 प्रतिशत से ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में 100 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा है। लैंसेट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर जन्म दर में कोई बदलाव नहीं आया तो यहां 2040 तक बुजुर्गों की आबादी 35 प्रतिशत हो जाएगी।                 


तिहाड़ जेल के डीजी हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना की चपेट में आए तिहाड़ जेल के DG, रिपोर्ट आई पॉजिटिव।


नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डीजी गोयल रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं। यही नहीं उनके संपर्क में आने वाले उनके स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया गया है। खबर में अपडेट जारी है।               


विधेयक के विरुद्ध किसानों का भारत बंद

कृषि बिल के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद जानें किस राज्य में क्या होगा।


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल का देश के कई राजनीतिक दल और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। इन्हीं बिलों के विरोध में काफी दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। और आज दर्जनों संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। ऐसे में दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में किसान सड़क पर उतरेंगे और बिल को वापस लेने की मांग करेंगे। किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने समर्थन भी दिया है। किसानों के भारत बंद को किनका समर्थन। कृषि बिल के विरोध में 25 सितंबर को बुलाया गया भारत बंद कई संगठनों के द्वारा बुलाया गया है। लेकिन इसकी अगुवाई ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी ऑल इंडिया किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन कर रहे हैं. इस बंद के समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेफ्ट, टीएमसी, डीएमके, टीआरएस समेत कुल 18 राजनीतिक दलों ने अपनी आवाज़ उठाई है।
इनके अलावा CITU, AITUC, हिन्द मज़दूर सभा समेत कुल दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने भी अपना समर्थन बंद को दिया है।
भारत बंद में क्या होगा।
किसानों की ओर से अभी भी कई जगह रेल रोको और रास्ता रोको का अभियान चलाया जा रहा है। जो भारत बंद के दौरान व्यापक स्तर पर हो सकता है। ऐसे में इनका असर खासकर उत्तर भारत और उन राज्यों में दिखेगा जहां किसानों की मौजूदगी अधिक है।
इन दो राज्यों में इस बिल का व्यापक तौर पर विरोध हो रहा है। कई बार यहां किसानों पर लाठीचार्ज भी हुआ है। किसानों के द्वारा यहां रेल रोको अभियान चलाया जाएगा. पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. साथ ही आज धारा 144 के उल्लंघन पर कोई FIR दर्ज नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के बंद का समर्थन किया है। किसानों की ओर से दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर बंद करने की चेतावनी दी गई है।
यहां पर भारतीय किसान यूनियन ने गांव। कस्बे और जिला स्तर पर हाईवे जाम करने की बात कही है। BKU को कई स्थानीय ट्रेडर बॉडी और किसानों का समर्थन मिला है।
लेफ्ट पार्टी से जुड़े ऑल इंडिया किसान सभा ने यहां पर बंद बुलाया है। इस दौरान रास्ते रोके जाएंगे उनके अलावा कई छोटे किसान संगठन मंडी संगठन ने बंद का समर्थन किया है।
ऑल इंडिया किसान सभा महाराष्ट्र में सबसे बड़े किसान ग्रुपों में से एक है। इस संगठन में तीन लाख से अधिक किसान हैं। जिन्होंने राज्य के 21 जिलों में व्यापक प्रदर्शन की बात कही है।             


पंजाब-हरियाणा में ज्यादा हुआ प्रदर्शन

पूरे देश में कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे किसान पंजाब और हरियाणा में ज्यादा प्रदर्शन।


चंडीगढ़। संसद में अभी हाल में पारित किए गए दो कृषि बिलों के खिलाफ किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब और हरियाणा के ज्यादा किसान शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा देश के 31 किसान संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है।
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने पहले ही ऐलान कर दिया है। कि कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद को उसका पूर्ण समर्थन रहेगा। पंजाब में इस बिल का विरोध काफी पहले से जारी है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब के दुकानदारों से अपील की है। कि भारत बंद पर वे अपनी दुकानें बंद रखें और किसानों का समर्थन करें।
पंजाब में गुरुवार को किसानों ने तीन दिन तक रेल यातायात ठप करने का अभियान चलाया किसान कई जगह रेल लाइनों पर बैठ गए हैं। पंजाब के किसानों ने यह भी कहा है। कि सरकार अगर उनकी बात नहीं मानती है। तो 1 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात ठप किया जाएगा।
हरियाणा में भी कमोबेश यही हाल है। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि बीकेयू के अलावा और भी कई किसान संगठनों ने भारत बंद का समर्थन किया है। गुरनाम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है। कि शांतिपूर्वक सड़कों और स्टेट हाइवे पर बैठ कर धरना प्रदर्शन करें। गुरनाम सिंह के मुताबिक नेशनल हाइवे पर किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन की अपील नहीं की गई है।  सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले धरना प्रदर्शन में किसी को हिंसक काम करने की इजाजत नहीं होगी।
भारतीय किसान यूनियन का कहना है। कि भारत बंद में कमिशन एजेंट दुकानदार और ट्रांसपोर्टर्स से अपील की गई है। कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें भाग लें और किसानों की बात उठाएं। उधर बंद को देखते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली। अनिल विज ने प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए।  इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखें और कोरोना के सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत ही विरोध प्रदर्शन करें।
बंद को कई पार्टियों का समर्थन
किसानों की ओर से बुलाए गए इस बंद का कांग्रेस ने पूरा समर्थन किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि शुक्रवार को भारत बंद में उसके लाखों कार्यकर्ता किसानों के साथ धरना में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं। लेकिन मोदी सरकार किसानों के खेत पर हमला कर रही है. भारत बंद का समर्थन करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भारत बंद पर किसानों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना एवं विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे कांग्रेस पार्टी ने तय किया है। कि शुक्रवार को हर राज्य में विरोध मार्च निकाला जाएगा इसके बाद 28 सितंबर को हर राज्य के राज्यपाल को इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है. राष्ट्रीय जनता दल ने एक बयान में कहा कि एनडीए सरकार द्वारा किसान विरोधी विधेयक पास करने के खिलाफ कल (शुक्रवार) सुबह 9 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास से किसानों और समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय जाएंगे यूपी में समाजवादी पार्टी ने भी कहा है। कि कल सभी जिलों में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा समाजवादी पार्टी कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे। उधर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहले ही ऐलान किया है। कि वह भारत बंद का समर्थन करेगी लगभग 30 किसान संगठन भारत बंद पर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। इससे पहले गुरुवार को पंजाब आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल वीपी सिंह वडनोरे से मिला और अपना ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया ज्ञापन में राष्ट्रपति से कृषि बिल को मंजूर नहीं करने का आग्रह किया गया है। बता दें अभी हाल ही में संसद ने कृषि सुधारों से जुड़े दो बिल पारित किए हैं। जिस पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। विपक्षी दलों की मांग है। कि राष्ट्रपति इस बिल को नामंजूर कर दें ।                


सीएम ने किया सूचना परिसर का उद्घाटन

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंपर्क की अति आधुनिक सुविधा से लैस पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर का उद्घाटन किया। आज से सूचना निदेशालय के सभी कार्य इसी नई बिल्डिंग से होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, मुख्यसचिव आर के तिवारी, सूचना निदेशक शिशिर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सूचना विभाग की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।


भाजपा-जाप समर्थकों में हिंसक झड़प

पटना। कृषि सुधार विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रही जन अधिकार पार्टी (जाप-लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के समर्थकों के साथ हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। जाप के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता नए कृषि सुधार विधेयक के विरोध में डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ रहे थे और इसी दौरान जाप के कुछ उत्साही कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और उकसाने वाली हरकत करने लगे।


इस पर भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उग्र हो गए तथा लाठी डंडे से जाप कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। शुरुआत में जाप के कार्यकर्ताओं ने भी झंडे का डंडा निकाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला किया लेकिन बाद में भाजपा कार्यालय से पार्टी के कई और कार्यकर्ता जब लाठी डंडे के साथ बाहर आ गए तब जाप के कार्यकर्ता भागने लगे।           


किसानों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसान भी लामबंद हो गए हैं। आज आक्रोशित किसानों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कृषि विधेयकों के विरोध में सपाइयों के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने पलिया भीरा स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया।


किसानों को रोकने के लिए कई थानों का फोर्स भीरा भेजा गया। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। किसानों के साथ सपा के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।             


पेट की गड़गड़ाहट के संकेत को समझें

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति पेट में गड़बड़ी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में पेट के खराब होने या बेवजह गुड़गुड़ी की आवाज आना भी आम है, जो सही समय पर भोजन न करने की वजह से होती है। इसके कारण खाली पेट में गैस बनने भारीपन महसूस होने लगता है। मगर, लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है तो उसे इग्नोर ना करें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी संकेत भी हो सकता है। देता है आंत के कैंसर का संकेत।
इस परेशानी पर ध्यान न देने से गंभीर समस्या भी हो सकती है। बहुत बार दवा का सेवन करने पर पेट में गुड़गुड़ी की आवाजें आती रहती है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने को कहा जाता है, क्योंकि इसके पीछे का कारण आंत का कैंसर भी हो सकता है। इसतरह किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे अनदेखा करने की जगह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय रहते बीमारी का पता कर इलाज किया जा सके।


इसके पीछे अन्य कारण


खासतौर पर लोग भोजन को जल्दी से और अच्छे से चबाकर नही खाते हैं। इससे पेट में गैस भर जाने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से जब भोजन आहार नली से नीचे को उतरता है तो साथ में अंदर हवा भी प्रवेश करती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। भोजन को पचाने की प्रक्रिया के समय जब एंजाइम्स से खाना टूटता है तो पेट में गैस बनने लगती है, जो पेट में आवाजें निकालने की वजह बनती है। कई घंटों तक बिना कुछ खाए यानी भूखे रहने से भी पेट में गैस होने की शिकायत होती है। इससे पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ अमाशय भी सिकुड़ने लगता है। इसके कारण पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने लगती है। यूं करें बचाव
ऐसे में एक्सर्ट्स के अनुसार दो समय के खाने के बीच ज्यादा देर का अंतराल नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा पेट से गुड़गुड़ी की आवाज आने पर तुरंत भोजन का सेवन कर लेना चाहिए। अधिक समय तक भोजन न करने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। ऐसे में खाने को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गैस की परेशानी होने पर यह पेट की दीवारों से टकराती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। साथ ही पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।


इन चीजों का रखें ध्यान


खाने में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके साथ अदरक को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।


भूख लगने पर तुरंत और चबा- चबा कर ही भोजन करें। चाय, कॉफी आदि का सेवन नामात्र ही करें। गोभी, ब्रोकली, बीन्स आदि चीजों के सेवन से गैस की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से बचें। रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करें। सही व भरपूर मात्रा में नींद लें। सुबह व शाम के समय सैर व योगा करें। ज्यादा तला- भुना व मसालेदार भोजन खाने से परहेज रखें।           


'लखनऊ-दिल्ली' हाईवे पर लगाया जाम

शाहजहांपुर। शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन ने पहले ही धरनास्थल के पहले से ट्रैफिक डायवर्ट कर रखा था। किसी भी वाहन को शहर के अंदर से नहीं आने दिया जा रहा है।


कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को एनएच-24 जाम कर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। शुक्रवार सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों से यूनियन के कार्यकर्ता हरदोई चौराहे से आगे टोल प्लाजा के पास चांदापुर चौराहे पर पहुंचने लगे थे। मध्याह्न 12 बजे काफी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे किसानों ने हाईवे के दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौके पर रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने गुरुवार को ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था बना ली थी।                       


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...