शनिवार, 19 सितंबर 2020

बांग्लादेश को प्याज निर्यात की अनुमति दी

भारत ने दी बांग्लादेश को प्याज निर्यात की अनुमति।


नई दिल्ली/ ढाका। भारत सरकार ने बांग्लादेश को 25,000 टन प्याज के निर्यात की विशेष अनुमति प्रदान की है। जो स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक देशों के सीमा क्षेत्र में पांच ट्रकों में बंद पड़ा था। इस फैसले की घोषणा शुक्रवार रात को की गई। जिसे रविवार से लागू किया जाएगा। नाम न जाहिर किए जाने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा।कि भारत सरकार ने विशेष विचार पर बांग्लादेश को 25,000 टन प्याज निर्यात करने का निर्णय लिया है। ऐसा भारत ने अपने सबसे करीबी मित्र बांग्लादेश को सहयोग प्रदान करने के खातिर किया है।14 सितंबर को भारत द्वारा प्याज के निर्यात पर आकस्मिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बांग्लादेश में प्याज के बाजार में हलचल की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि इसकी कीमतें अचानक बढ़ानी पड़ गई।
पिछले सिंतबर में भी भारत द्वारा इसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया था। और इसका भी तात्कालिक प्रभाव यहां के बाजारों में देखने को मिला था।बांग्लादेश में प्याज की कीमतें 40 टका प्रति किलो से बढ़कर 300 टका प्रति किलो तक बढ़ गई, जिसे देखते हुए मंगलवार को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग को लिखे एक पत्र में ढाका के विदेश मंत्रालय ने कहा। कि प्याज के निर्यात पर अचानक प्रतिबंध लगाया जाना एक गहरी चिंता का विषय है और इससे अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों पर प्रतिबंध को लेकर पहले हो रही चर्चाएं भी थम गई है। इस बीच खुदरा विक्रेताओं द्वारा ढाका और चटगांव में थोक विक्रेताओं की तुलना में प्याज की बिक्री प्रति किलो के हिसाब से 10-20 टका अधिक कीमत लगाकर की जा रही थी।उपभोक्ताओं ने कहा ।कि प्रशासन द्वारा बाजार की देखरेख सही से न होने के अभाव में कुछ विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ा दी है। इस बीच बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने कहा है। कि एक बार प्याज के स्टॉक में बढ़ोतरी हो जाने के बाद सरकार इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी।             


धनखड़ ने किया 'सीएम' ममता पर हमला

आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर धनखड़ का ममता पर हमला।


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले से छह आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य अवैध बम बनाने का घर बन गया गया है। और गंभीर रूप से खराब होती कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों से पुलिस विभाग के शीर्ष पर बैठे लोग बच नहीं सकते।
धनखड़ ने ट्वीट किया।ममता बनर्जी के पुलिस अधिकारी राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हैं ।विपक्षी दलों पर निशाना साधते हैं। पुलिस विभाग को देखने वाले लोग राज्य की तेजी से खराब होती कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। राज्य अवैध बम बनाने का स्थान बन चुका है। इससे लोकतंत्र की स्थिति डवांडोल हो सकती है। लोकतंत्र से समझौता नागरिकों के जीवन के लिए खतरनाक है। ममता के अधिकारियों का प्रशासन और पुलिस के राजनीतिकरण करने पर ज्यादा ध्यान है।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज तड़के अल।कायदा के नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनमें छह पश्चिम बंगाल के और तीन केरल के एर्नाकुलम से हैं। आतंकवादियों की याेजना दिल्ली समेत देश के कई अन्य इलाकों की सरकारी इमारतों और मासूम लोगों को निशाना बनाना था। उनके पास से बड़ी संख्या में संवेदनशील दस्तावेज और हथियार बरामद हुए हैं। उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा।           


ब्रिटेन में आ रही 'कोरोना' की दूसरी लहर

ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर आ रही। बोरिस जॉनसन।


लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर आने वाली है।और उनकी सरकार को संक्रमण को कम करने के लिए उपायों को तेजी से अमल में लाने की आवश्कता हो सकती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक। जॉनसन ने कहा।हम अब एक दूसरी लहर को देख रहे हैं। स्पष्ट रूप से हम हर चीज की समीक्षा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अपरिहार्य है। कि कोरोनावायरस देश को फिर से प्रभावित करेगा। ऑक्सफोर्ड के पास वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग इनोवेशन सेंटर निर्माण स्थल की यात्रा के दौरान। जॉनसन ने पत्रकारों से कहा। जाहिर है।हम महामारी के प्रसार पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि यह पिछले कुछ दिनों में और विकसित हुआ है। और इस बात को लेकर कोई सवाल नहीं उठता।जैसा कि मैं कई हफ्तों से कहता रहा हूं। कि हम अब एक दूसरी लहर को आते हुए देख रहे हैं।
ब्रिटेन में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या में शुक्रवार को 4,322 की वृद्धि हुई। और 27 और मौतें हुईं। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है। कि देश में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 385,936 पहुंच चुकी है जबकि 41,732 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।             


जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकी किए गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामद।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जो उन्होंने ड्रोन के जरिए प्राप्त किए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।तीनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं और इनकी पहचान राहिल बशीर आमिर जान और हाफिज युनिस वानी के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजे गए हथियारों को लेने के लिए राजौरी गए थे। जम्मू के आईजी पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं। बरामद किए गए हथियारों में दो एके -56 राइफल, 180 राउंड के साथ 6 एके-मैगजीन, दो चीनी पिस्तौल।30 राउंड के साथ तीन पिस्टल मैगजीन चार ग्रेनेड शामिल हैं। और साथ ही एत लाख रुपए नकद भी बरामद किया गया है।             


4 सदस्यीय परिवार फांसी पर झूला, मौत

सूदखोरों से परेशान ज्वैलर का 4 सदस्यीय परिवार फांसी पर झूला सभी की मौत।


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली है। परिवार में माता-पिता और दो बच्चों थे। यह घटना कानोता थाना इलाके के जामडोली की है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मृतकों में यशवंत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी और 20 और 23 साल के दो बेटे शामिल हैं।
अभी तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि माता-पिता और दो बच्चों ने की सामूहिक आत्महत्या की है। परिवार के चारों सदस्यों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी कुछ देर में मौके पर तलब कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ज्वैलरी के कारोबार से जुड़े। इस परिार की माली हालत लॉक डाउन में काफी खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें ब्याज पर लोन देने वाले लोग परेशान कर रहे थे। पुलिस ने एक ऐसे ही व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आसपास के लोगों का कहना है।कि रात को कुछ लोग घर पर आए थे। जिनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। बता दें कि यशवंत सोनी ज्वैलरी का काम करते थे। जिनकी जयपुर और अलवर में दुकान है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी। कि रुचिका विहार निवासी भरत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी बेटे अजीत सोनी(23) और यशवंत सोनी(20) फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था। उन्होंने किसी से ब्याज पर पैसे ले रहे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इन को प्रताड़ित कर रहा था। जिसके कारण परिवार ने परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।             


कुपवाड़ाः आतंकियों का ठिकाना किया ध्वस्त

सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में ध्वस्त किया आतंकियों का ठिकाना।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाडा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एक ठिकाने को ध्वस्त करके बड़ी संख्या में हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने कल कूपवाडा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया था। काफी देर तक चले इस अभियान के दौरान उन्हें हथियारों का जखीरा मिला जिनमें कड़ी संख्या में विस्फोटक।एक एके राइफल और दो यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा। कि सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।                   


अप्रैल तक हर अमेरिकी को उपलब्ध होगा टीका

अगले साल अप्रैल तक हर अमेरिकी को उपलब्ध होगा कोविड का टीका ट्रंप।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है। कि अप्रैल 2021 तक हर अमेरिकी।के लिए कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होगा। इसके लिए अमेरिका खुद पर्याप्त मात्रा में कोरोना वायरस वैक्सीन का उत्पादन करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बताया कि देश में साल के अंत तक वैक्सीन के कम से कम 10 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे। या इससे ज्यादा संख्या में उपलब्ध होंगे।ट्रंप ने कहा।हर महीने करोड़ों डोज उपलब्‍ध होंगे और हमें उम्मीद है। कि अप्रैल तक हर अमेरिकी को टीके लग जाएंगे। जैसे-जैसे टीके की उपलब्धता बढ़ेगी डिलीवरी में तेजी आएगी।राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उनके उस दावे के कुछ दिन बाद आई है।जिसमें उन्होंने कहा था। कि अमेरिका में अक्टूबर की शुरूआत से कोरोनावायरस वैक्सीन का वितरण शुरू हो सकता है। ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।हम वैक्सीन प्राप्त करने के बहुत करीब हैं। हमें लगता है। कि हम अक्टूबर में कभी भी वितरण शुरू कर सकते हैं।हालांकि इससे पहले बुधवार को ही। यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन।के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने सांसदों को बताया था। कि उन्हें नवंबर या दिसंबर में टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। सीमित मात्रा में उपलब्ध टीकों को सबसे पहले स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कर्मचारियों के लिए उपयोग किया जाएगा क्योंकि वैक्सीन डोज की सबसे ज्यादा जरूरत इन लोगों को ही है।रेडफील्ड ने कहा। कि यह वैक्सीन अमेरिकियों के लिए सामान्य तौर पर 2021 की दूसरी तिमाही या तीसरी तिमाही से उपलब्ध हो सकेगी।             


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...