मंगलवार, 8 सितंबर 2020

3848 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा

नरेश राघानी


जयपुर। प्रदेश में 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव से शेष रही ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हुई। 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव का मतदान चार चरणों में होगा। 28 सितंबर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को मतदान होगा।


नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:
आपको बता दें कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में अधिसूचना 16 सितंबर को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि और समय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया। पहले चरण में 19 सितंबर, दूसरे चरण में 23 सितंबर, तीसरे चरण में 26 सितंबर, चौथे चरण में 30 सितंबर 10:00 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर, चौथे चरण में 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है उसकी भी तारीख और समय चुनाव आयोग ने जारी किया। पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर,तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते है। चुनाव प्रतीक का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन पहले चरण में 20 सितंबर को, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर को है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद सूची प्रकाशित होगी।


सरपंच पद के लिए खर्च सीमा 50,000:
सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की खर्च सीमा 50,000 तय की गई है। लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा, जिसका प्रयोग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन पंचायतों में आचार संहिता लग गई। इसके चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर तबादलों पर रोक रहेगी। यह चुनाव पूरे होते ही राज्य की सारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के निर्वाचन पूरे हो जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा होगी।


3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मतदाता देंगे वोट:
3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ 28 लाख 23 हजार 785 रजिस्टर्ड मतदाता है। इनमें 67 लाख 7732 पुरुष, 61 लाख 15979 महिलाएं, 74 थर्ड जेंडर, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज मान्य है. चुनाव के लिए 14575 मतदान केंद्र गठित किए गए है। ग्राम पंचायत के लिए EVM से मतदान होगा। 1100 के बजाय 900 मतदाताओं पर 1 बूथ होगा।                 


अगली महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहें

अकांशु उपाध्याय


जेनेवा/नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


दरअसल, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने सोमवार को कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया।चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सामने आए पहले कोरोना वायरस मामले के बाद अब तक दुनिया में 2.7 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 8,88,326 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।


डब्ल्यूएचओ के जेनेवा स्थित मुख्यालय में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा, यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार होना चाहिए। इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।


लंबे समय तक रह सकता है कोरोना वायरस
इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की, जिसमें संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय तक के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि समिति ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये समिति चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है।                        


पकड़े गए आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दोनों संदिग्ध आतंकी उत्तर भारत में हमले की साजिश रच रहे थे। इस हमले के लिए वह दिल्ली में हथियार लेने आए थे। स्पेशल सेल को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से इनके लिंक थे। फिलहाल इनकी पूरी साजिश के बारे में पूछताछ चल रही है।


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 सदस्य उत्तर भारत में आतंकी हमले को अंजाम देना चाहते हैं। इनके नाम भूपेंद्र उर्फ़ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह बताए गए थे। यह भी पता चला कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए राजधानी में हथियार लेने आएंगे। इस जानकारी पर बुराड़ी के पास पुलिस टीम ने रात को ट्रैप लगाया।


कुछ देर बाद यहां कार सवार दोनों बदमाश आए जिन्हें पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई और दोनों को काबू कर लिया गया। आईएसआई के इशारे पर चल रहे खालिस्तानी समर्थक पकड़े गए भूपेंद्र सिंह और कुलवंत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। तलाशी में इनके पास से 6 पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ ही केसीएफ नेताओं से भी अपने संपर्क होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी आतंकी काम कर रहे हैं। गिरफ्तार किया गया भूपेंद्र 2005 में मजदूरी करने दुबई गया था। वहां से 2007 में वह वापस आ गया। इसके बाद वे 2009 में मस्कट गया और 2011 में वापस आया। 2016 में भी वह सऊदी अरेबिया गया था। फेसबुक के जरिये बना खालिस्तान समर्थकों से संपर्क सेल के अनुसार, सऊदी में वहां 8 महीने रहने के बाद भूपेंद्र वापस लौटा। इसी दौरान वह फेसबुक के जरिए कई खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आया। हरविंदर सिंह, अमृतपाल कौर, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह आदि के संपर्क में वह था जिन्हें 2017 में पुलिस ने गिरफ्तार किया।


यह सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हैं। उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद नाम से एक ग्रुप बना रखा है और इसके जरिए वह एक आतंकी संगठन जत्था वीर खालसा बना रहे हैं। 1984 सिख दंगों में शामिल वरिष्ठ नेताओं की हत्या के लिए भी वह साजिश रच रहे थे,, पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम भूपेंद्र सिंह है। वह बब्बर खालसा के दिलावर सिंह से काफी प्रभावित था जिसने बेअंत सिंह की हत्या की थी। इसलिए उसने अपना नाम दिलावर सिंह भी रख लिया था। सिख धर्म और गुरुओं के खिलाफ बोलने वाले 3 लोगों की उसने पहचान कर ली थी।


इनकी हत्या वह करना चाहता था। भूपेंद्र के साथ थामी आतंक की राह दूसरा आरोपी कुलवंत सिंह लुधियाना का रहने वाला है। लगभग 5 साल पहले उसकी मुलाकात भूपेंद्र सिंह से राजकोट में हुई थी। भूपेंद्र सऊदी अरब गया तो वह उसके संपर्क में रहता था। भूपेंद्र जब जेल से बाहर आया तो वह कुलवंत से मिला और सिख धर्म के बारे में अपशब्द कहने वाले की हत्या की साजिश रची। खालिस्तान मूवमेंट को लेकर उसकी काफी सहानुभूति थी और वह पाकिस्तान जिंदाबाद खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप में शामिल हो गया। इस ग्रुप को पाकिस्तान का रहने वाला परवेज अख्तर चलाता है। वह पाकिस्तान के कुछ लोगों से भी व्हाट्सएप पर संपर्क में था। हाल ही में उसने भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर राजकोट स्थित तहसील के दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा फहराया था। इस मौके पर गिरफ्तार भी किया गया था।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


universalexpress.in
आप सभी सम्मानित पाठकगणों को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' हिंदी दैनिक समाचार-पत्र के डिजिटल संस्करण में आप अपने व्यापार, व्यवसाय और उत्पादन का अति सामान्य दरों में प्रचार कर सकते हैं। ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर जरूरी प्रचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मात्र ₹30 प्रति दिन में आपका विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
3 माह की बुकिंग पर 10% छूट
6 माह की बुकिंग पर 15% छूट
1 वर्ष की बुकिंग पर 20% छूट....
 आकर्षक दर के साथ अपने प्रचार को अपनी इच्छा के अनुसार विस्तृत बनाएं।
विशेष:- किसी भी राजनीतिक दल पर योजना लागू नहीं होती है। केवल संस्था, समिति और सामाजिक संगठन लाभ उठा सकते हैं।
कृपया, व्हाट्सएप (9350302745)अथवा ईमेल;universalexpress.editor@gmail.com पर ही संपर्क करें।
सर्वाधिक प्रसारित डिजिटल हिंदी दैनिक समाचार-पत्र
डिजिटल इंडिया, डिजिटल अखबार।
नोट:- योजना से संबंधित किसी भी परिवर्तन के संबंध में विज्ञापन प्रबंधक/संपादक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आपका अपना 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' 
'सच की दहाड़'
पढ़ें, पढ़ाएं आगे बढ़ाएं।
Https://universalexpress.page/     


 


             


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 9, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-26 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 9, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29, सूर्यास्त 07:09


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                              







सोमवार, 7 सितंबर 2020

सभी आईएएस असल में वो अधिकारी नहीं

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। सितम्बर माह चलेगा पोषण अभियान। जिलाधिकारी
भारत सरकार के द्वारा सितम्बर महिने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक प्रोत्साहन हेतु पूरे माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियाॅ आयोजित होगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज पूरे माह चलने वाले पोषण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में फीता काटकर किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यह है कि अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया जाए। ओर अधिक से अधिक कुपोषण वाटिका का निर्माण कराया जाये। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पोषण माह को सफल बनाने हेतु लगभग 15 विभागों के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।जिलाधिकारी ने पोषण माह से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पोषण माह को सफल बनाने के संबंध में जो भी दायित्व पर गए हैं,उनका निर्वाहन प्राथमिकता से करें ताकि जिला प्रथम स्थान पर रहे।इसके अलावा परे माह में स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान स्वास्थ्य जाॅच व जरूरी उपचार के साथ ही माताओं को बच्चें की बेहतर देखभाल एवं स्वयं के खान-पान से जुड़ी-विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई जायेंगी।स्तनपान के साथ ही ऊपरी आहार से बच्चों मेें कुपोषण के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 (एक हजार) अन्तर्गत 06 माह तक केवल स्तनपान, (पानी, शहद घुट्टी कुछ भी नहीं) सातवें माह से अर्द्धठोस आहार की शुरूआत, 02 वर्ष तक सतत स्तनपान जारी रखने व सुपोषित आहार से शिशु के शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे उसका बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाॅं एवं आशाएॅ पूरे माह भ्रमण करके माताओं को जागरूक करेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाॅ एवं आशाएॅ पोषण माह के दौरान महिलाओं को फल एवं हरी पत्तेदार सब्जियों के महत्व को भी बतायेगी तथा उन्हें अपने दैनिक आधार में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित भी करेंगी। मौसमी फल, पत्तेदार सब्जी, बैंगन, टमाटर, भिन्डी, तोरई, लौकी, परवल, कद्दू, पुदीना, गाजर, सहजन एवं तुलसी अदरख, गिलोय आदि स्वास्थ्य वर्धक पौधों को लगाने का भी विशेष अभियान चलाया जायेगा।इस अभियान के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र एवं शासकीय भवन परिसरों में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण होगा तथा लोगों को अपने आस-पास औषधीय पौधों को लगाने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा अति कुपोषित बच्चों के चिन्हिकरण के दौरान कॉविड 19 के दृष्टिगत मुंह पर मास्क,सैनिटाइजर हमेशा अपने साथ रखा जाए।इसके अलावा उनके द्वारा कोरोना महामारी के संबंध में भी परिवार वालों को कोरोना से सुरक्षा हेतु मुंह पर मास्क लगाने, हाथों को बार बार साबुन पानी से धोने, एवं अनावश्यक बाजारों में जाने से बचने के लिए भी प्रेरित करना है,और यदि उस परिवार में किसी व्यक्ति बुखार या खांसी के लक्षण मिलते हैं तो उसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएं। ताकि समय से उसकी टेस्टिंग कराई जा सके।शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में किचेन गार्डन की स्थापना के निर्देश भी शासन स्तर से जारी किये गये है ताकि बच्चों को मध्यान्ह भोजन में ताजी एवं पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियाॅ भोजन के रूप में मिल सकें।जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आयोजित किये जायेगे।
पोषण माह की मुख्य गतिविधियाॅः
सर्वप्रथम गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों की प्रारंभिक पहचान।स्तनपान के साथ ऊपरी आहार को बढ़ावा देना। किचेन/न्यूट्री गार्डन हेतु पौधे लगाये जाने पर बढ़ावा। वृक्षारोपण का अभियान (‘‘पोषण के लिए पौधे‘‘)पोषण विषय पर आॅन-लाइन प्रतियोगिता।डिजिटल पोषण पंचायत। बेबिनार्स (वीडियों कान्फ्रेन्स)।बेस्ट प्रैक्टिस एवं सक्सेज स्टोरीज।समुदाय स्तर पर जन-सहभागिता। सैम बच्चों में कुपोषण के स्तर में कमी लाना। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, सहित पोषण माह से जुड़े अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रही।             


दुनिया के सबसे महंगें आम की कीमत

यहाँ उगाया जाता है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान।


टोक्यो। इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें है जिन्हें आम लोगों का खरीदना बहुत मुश्किल है। लेकिन चीज की अपनी कीमत और विशेषताएं भी होती है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताने जा रहे हैं आपने आम तो खूब खाए होंगे लेकिन ऐसा आम बिल्कुल भी नहीं खाया होगा जिसकी 1 किलो आम की कीमत लगभग 3-4 लाख रुपये है।
दुनिया का सबसे महंगा:
जापान के मियाजाकी प्रांत में ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे पूरे जापान में बेचा जाता है यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम की बोली लगाई जाती है।
जिसमें इनके दाम आसमान छूने लगते हैं।
साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी। प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था। महज 700 ग्राम आम की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है तो एक किलो खरीदने के लिए तो तीन लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च करने पड़ेंगे।             


अमेरिकाः सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज

वाशिंगटन डीसी। आपको बता दें कि अगस्त महीने में अमेरिका में 13.71 लाख नौकरियां बढ़ी हैं, जिससे बेरोजगारी की दर गिरकर 8.4 फीसदी पर आ गई है। सोना के अलावा चांदी की कीमतों में भी तगड़ी गिरावट देखी गई है। महीने भर में चांदी करीब 10,000 रुपये तक गिर गई है। पिछले हफ्ते भर में चांदी की कीमतों में 1200 रुपये से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली है।


सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आखिरी कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिली है। 3 दिनों में सोने की कीमत करीब 800 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी। और पिछले महीने के हिसाब से सोने की कीमतों में करीब 5500 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल सोना 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी करीब 1200 रुपये तक की गिरावट देखे को मिली है। अगस्त में सोने की कीमत आसमान छू रही थी। अगस्त में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। लेकिन तब से लेकर अब तक इसमें करीब 5500 रुपये की गिरावट आई है। यानी कि महीने भर में सोना 10 फीसदी तक गिर गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सोने की कीमत लगातार कम क्यों होती जा रहीं है। सोने में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका का रोजगार का डेटा। इसकी वजह से अमेरिका डॉलर मजबूत हुआ है, जिसने सोने पर दबाव बढ़ा दिया है। इस बढ़ते दबाव के चलते सोने की कीमतों में भारत में गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दें कि अगस्त महीने में अमेरिका में 13.71 लाख नौकरियां बढ़ी हैं, जिससे बेरोजगारी की दर गिरकर 8.4 फीसदी पर आ गई है। सोना के अलावा  चांदी की कीमतों में भी तगड़ी गिरावट देखी गई है। महीने भर में चांदी करीब 10,000 रुपये तक गिर गई है। पिछले हफ्ते भर में चांदी की कीमतों में 1200 रुपये से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली है             


'सीएम' उद्धव को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर (मातोश्री) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा था कि एक शख्स ने दुबई से सीएम उद्धव ठाकरे को फोन करके मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद ही मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब ने दाऊद इब्राहिम से मुख्यमंत्री को आए फोन कॉल की पुष्टि की।


अनिल परब ने कहा कि मातोश्री निवास स्थान पर एक कॉल आया था। दाऊद का आदमी होने की उसने बात कही। मुख्यमंत्री से बात करने की मांग फोन करने वाले व्यक्ति ने की। इस कॉल में मातोश्री को उड़ानी कोई धमकी नहीं दी गई। हमने इस कॉल के बारे में पुलिस कमिश्नर को जानकारी दे रखी है। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन ये कॉल सच या झूठ था इसकी जांच पुलिस कर रही है।            


मरीजों के ठीक होने ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

राणा ओबराय


सोमवार को चंडीगढ में कोरोना ग्रस्त मरीजो ने ठीक होने का तोड़ा रिकॉर्ड


चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को ठीक होने वालों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार 215 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। वैसे हर रोज 200 से अधिक मामले आने शुरू हो गए हैं, लेकिन सोमवार को कुछ राहत मिली है। क्योंकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा है। सोमवार को जहां 232 मामले आए हैं, वहीं पर कोरोनो ने तीन लोगों की जान ले ली। लेकिन सोमवार को 232 की जगह 295 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। इसी प्रकार शहर में सक्रिय मरीजों की सख्या 5995 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है।                   


नेशनल 'हाईवे' पर उड़े गाड़ी के परखच्चे

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
3 घायल, नेशनल हाईवें पर उड़े गाड़ी के परखच्चें


हापुड़। नेशनल हाईवें पर एक शिफ्ट कार और एम्बुलेंस की हुई भंयकर टक्कर में वाहनों के परखच्चें उड़ गए। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पिलखुवा छिजारसी टोल पर रात्रि 11 बजें एक एंबुलेंस व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की तेज गति के कारण भंयकर रुप से भिड़ंत हो गई। जिससें शिफ्ट डिजायर कार में एक युवक व ड्राइवर सवार थे । जिनको काफी गंभीर चोट आई है। व एंबुलेंस के ड्राइवर की हालत भी नाजुक बताई गई है। आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।                 


विंटर यूनिफॉर्म के संबंध में डीएम की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में निशुल्क विंटर यूनिफॉर्म के संबंध में क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के साथ जेम पोर्टल के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क विंटर यूनिफॉर्म क्रय किए जाने को लेकर समिति के साथ चर्चा करते हुए समय से कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पाण्डेय सहित समिति से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...