सोमवार, 7 सितंबर 2020
विपक्षी नेताओं को जूते से मारूंगाः अध्यक्ष
169 दिनों के बाद पटरी पर लौटी 'मेट्रो'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से पिछले 169 दिनों से बंद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई। सोमवार से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चेन्नई और बेंगलुरु में मेट्रो सेवा की शुरुआत की गई है। वहीं कोलकाता मेट्रो शुरू नहीं किया गया। दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला गया है। आज दिल्ली मेट्रो समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर पर ही दौडे़गी। दिल्ली मेट्रो का परिचालन दो शिफ्ट में हो रहा है। पहले चरण में ट्रेनें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी जो लगभग 462 फेरे लगाएंगी।
कोच के भीतर इन बातों का रखना होगा ध्यान
पैसेंजर्स को ऑल्टरनेट सीट (एक सीट छोड़कर) पर बैठना होगा। सीटों पर ‘यहां मत बैठिए’ के स्टिकर्स लगाए गए हैं।अगर खड़े हैं तो बाकी यात्रियों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनानी होगी। हर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने का समय 10 सेकेंड बढ़ा दिया गया है। इंटरचेंज स्टेशन पर ट्रेन 20 सेकेंड ज्यादा रुकेगी। टर्मिनल स्टेशनों पर ट्रेन सैनिटाइज होगी।दिनभर के बाद डिपो में लौटने पर भी सैनिटाइजेशन होगा।टर्मिनल स्टेशंस पर ट्रेनों के दरवाजे खुले रहेंगे ताकि ताजी हवा आ सके।
नोएडा में कैब चालक की पीट-पीटकर हत्या
ग्रेटर नोएडा कैब चालक की पीट-पीटकर हत्या। मोबाइल भी गायब
विजय भाटी
गौतमबुध नगर। आफताब आलम पुत्र ताहिर हुसैन निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली का एक टैक्सी चालक कल दिनांक 6.9.2020 को अपने घर से समय करीब 3:00 बजे बुकिंग पर गुड़गांव से बुलंदशहर जाने के लिए गया था। जो थाना बादलपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास दादरी रोड पर सड़क किनारे आज रात्रि में अपनी टैक्सी गाड़ी में घायल अवस्था में मिला। जिसको पुलिस द्वारा मोहन स्वरूप अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों के द्वारा उसको मृत घोषित किया गया। प्रथम दृष्टया पाया गया कि बुलंदशहर से बुकिंग छोड़कर वापस आने पर रास्ते में आफताब आलम की टैक्सी में किन्हीं व्यक्तियों द्वारा बिना बुकिंग किए सवारी के रूप में बैठकर आफताब आलम से किराए को लेकर मारपीट कर घायल अवस्था में गाड़ी सहित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास छोड़ा गया। जिसको पुलिस द्वारा रास्ते में खड़ी गाड़ी में मारपीट में आई चोटों से घायल अवस्था में मिलने के कारण मोहन स्वरूप अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया मौके पर मृतक आफताब आलम का मोबाइल नहीं मिला है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर मृतक के पंचायत नामा की कार्यवाही संपादित कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
2021 में चंद्रयान-3 लॉन्च होने की संभावना
अकांंशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत के चंद्र अभियान के तहत चंद्रयान-3 को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किये जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा लेकिन इसमें एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ होगा। पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन ने इसरो की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हुई।
सिंह के हवाले जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘जहां तक चंद्रयान-3 की बात है तो इसका प्रक्षेपण 2021 की शुरूआत में कभी भी होने की संभावना है। चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ही एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-2 को पिछले साल 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना थी। लेकिन लैंडर विक्रम ने सात सितंबर को हार्ड लैंडिंग की और अपने प्रथम प्रयास में ही पृथ्वी के उपग्रह की सतह को छूने का भारत का सपना टूट गया था।अभियान के तहत भेजा गया आर्बिटर अच्छा काम कर रहा है और जानकारी भेज रहे है। चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘इसरो के प्रथम चंद्र अभियान ने कुछ चित्र भेजे हैं जो प्रदर्शित करते हैं कि चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग सा लगता दिख रहा है।
बयान में कहा गया है कि नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रिेशन (नासा) के वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि पृथ्वी का अपना वातावरण इसमें सहायता कर रहा हो, दूसरे शब्दों में इसका अर्थ यह हुआ कि पृथ्वी का वातावरण चंद्रमा की भी रक्षा कर रहा हो।इस प्रकार, चंद्रयान-1 के डेटा से संकेत मिलता है कि चांद के ध्रुव पर पानी है, वैज्ञानिक इसी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान ‘गगनयान’ की तैयारियां जारी हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘गगनयान की तैयारी में कोविड-19 से कुछ अड़चनें आई लेकिन 2022 के आसपास की समय सीमा को पूरा करने के लिये कोशिश जारी है।
प्राधिकरण प्रकाशन विवरण
सितंबर 8, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254
1. अंक-25 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 8, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।
4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10
5. न्यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102
https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :-935030275
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
रविवार, 6 सितंबर 2020
चेन्नई, के कप्तान पर धोनी का विचार
चेन्नई के अगले कप्तान के बारे में धोनी ने विचार किया होगाः ब्रावो।
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का कहना है कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के अगले कप्तान के बारे में जरुर विचार किया होगा। धोनी ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई की कप्तानी की है। उनके नेतृत्व में टीम ने तीन बार आईपीएल का और एक बार चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीता है। धोनी ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था लेकिन साथ ही उन्होंने फिलहाल आईपीएल में खेलने का निर्णय लिया था।
ब्रावो ने कहा, “मुझे लगता है कि चेन्नई का अगला कप्तान तैयार करना धोनी के दिमाग में होगा। हम सभी जानते हैं कि एक दिन हम लोगों में से सभी खिलाड़ियों को इस खेल से संन्यास लेना है। यह तय करना है कि उन्हें कप्तानी सुरेश रैना को सौंपनी है या किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान देनी है।”
उन्होंने कहा, “धोनी को अब करोड़ो लोगों की चिंता करने जरुरत नहीं है, उन्हें अब सिर्फ चेन्नई की चिंता करनी है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे उनका व्यक्तित्व बदलेगा। इससे उनके नेतृत्व करने का तरीके भी नहीं बदलेगा और वह वैसे ही इंसान रहेंगे जैसे वह हैं।” उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...