सोमवार, 7 सितंबर 2020

विपक्षी नेताओं को जूते से मारूंगाः अध्यक्ष

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शब्दों की मर्यादा भूलकर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर भला बुरा कहा।




भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा।घोष ने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को धमका रही है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। बंगाल के चौबीस परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि ‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार होगी। इसके बाद चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को नंगाकर जूतों से पीटा जाएगा।’

उन्होंने सरकार पर तीखे हमले करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आम जनता को लूटने का आरोप लगाया। घोष ने कहाकि कुछ पुलिसकर्मी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वालों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जूतों से पीटने के घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने आपत्ति जताई। उन्होंने घोष को ऐसा करने की चुनौती दी है।                 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...