सोमवार, 31 अगस्त 2020

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच झड़प

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाक में 15 जून को गलवान घाटी से टकराव के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में अपने अग्रणी युद्धपोत को तैनात कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के दौरान चीन ने इस कदम पर आपत्ति दर्ज कराई है। चीनी इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के पोतों की उपस्थिति पर आपत्ति जताता रहा है, जहां उसने कृत्रिम द्वीपों और सैन्य उपस्थिति के माध्यम से 2009 से अब तक अपनी उपस्थिति में काफी विस्तार किया है।             


पेंगोंग झील के पास चीन ने की घुसपैठ

नई दिल्ली। चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की और यथास्थिति बदलने की कोशिश की।


बयान में कहा गया है कि भारतीय सैनिकों ने चीन की नापाक हरकत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब देते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया। चीनी सैनिकों की यह हरकत दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत में बनी सहमति का उल्लंघन है।                 


देशों को अपने जाल में फंसाने में जूटा 'चीन'

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका-चीन के बीच जारी व्यापारिक और राजनयिक तनाव के बीच एक बड़ी खबर है।चीन इस साल के आखिर तक यूरोपीय संघ के साथ निवेश समझौते को लागू कर  सकता है, जिसके लिए जारी बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। दोनों तरफ के जानकार इस मामले में लंबे समय से सौदेबाजी कर रहे थे, जो इस साल के अंत तक अंजाम तक पहुंच जाएगी।


चीनी विदेश मंत्री ने दी जानकारी
यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेरिस में अपनी यात्रा के दौरान कहा कि चीन और यूरोपीय संघ के बीच चल रही बातचीत इस साल के आखिर तक अंजाम तक पहुंच जाएगी।उनका ये बयान अमेरिका-चीन में जारी राजनयिक तनातनी के बीच आया है।             


ब्राजील में मृतकों की संख्या 120,828

ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटा में कोरोना वायरस से 366 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 120828 पहुंच गयी है। बाजील सरकार ने इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि देश में 16158 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3862311 हो गयी है। ब्राजील में हाल के दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आयी है लेकिन यहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना का सर्वाधिक प्रभाव है। आबादी के हिसाब से ब्राजील के सबसे बड़े राज्य साओ पाउलो में कोरोना के 803404 मामले सामने आए हैं और 29978 मरीजों की मौत हुई है।             


पाकिस्तान में 265 नए मामले हुए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 के 265 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,95,636 हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,288 हो गई।


मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,80,547 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 601 की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,801 है।               


ग्राम पंचायत सशक्तिकरण के लिए बैठक

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने जिले मे ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंचायत राज्य मंत्री से आँन लाईन की मिंटिंग


हापुड़। जनपद में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण व युवाओ के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने व ग्रामो मे विकास आदि के संबंध में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने ग्राम पंचायत राज मंत्री से ऑनलाइन मीटिंग की आशुतोष शर्मा ने ग्राम पंचायत राज्यमंत्री मंत्री से युवाओं को ग्रामों की नेतृत्व करने की और ग्राम पंचायतों को मजबूत और सशक्त करने के लिए कहा आशुतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास आदि व नई-नई योजना का क्रियान्वित करने व बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्रदान करने का मौका दिया जाए। ग्राम की पढ़ी-लिखी बेटियों को भी रोजगार मिले इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए शौर्य शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने पंचायत राज मंत्री से ऑनलाइन मीटिंग की।             


राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा 'मेरठ'

देश के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा मेरठ : सुनील भराला।


मेरठ। पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मेरठ जल्दी ही देश के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा। इसके साथ दे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण स्थल भी विकसित किए जाएंगे। 
यह आश्वासन सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भरल को केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भेंट के दौरान दिया। 
उत्तर प्रदेश के दर्जा राज्यमंत्री सुनील भराला ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात की और एक मांगपत्र सौंपा। सुनील भराला ने केंद्रीय मंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। बागपत में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित पूरा महादेव मंदिर है। सिनोली गांव में वैदिक सभ्यता के अवशेष मिल चुके है। इसी तरह से मेरठ जिला भी महाभारत कालीन है और यहां हस्तिनापुर नगरी भी है। इस स्थलों को विकसित करने की जरूरत है। 
 सुनील भराला ने बताया कि मेरठ में किला परीक्षितगढ़ की स्थापना अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित ने की थी। इन सभी स्थलों को श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ने की आवश्यकता है। 
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष कर बजट में इन स्थलों को विकसित किया जाएगा। सुनील भराला ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जल्दी ही विकसित किया जाएगा।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...