बुधवार, 26 अगस्त 2020

'ब्रिक्स गेम-2021' का भारत में आगाज

खेलों इंडिया गेम्स 2021 के दौरान ब्रिक्स गेम्स का आयोजन करेगा भारत: रिजिजू


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है,कि अगले साल होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के दौरान ब्रिक गेम्स 2021 का आयोजन करने की योजना है। रिजिजू ने कहा, “खेलो इंडिया गेम्स 2021 के दौरान एक ही समय पर एक ही आयोजन स्थल पर ब्रिक्स गेम्स 2021 आयोजित किया जाएगा, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से हमारे खिलाड़ी जो खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेंगे, उनके पास ब्रिक्स गेम्स को करीब से देखने और इसका लाभ उठाने का शानदार अवसर होगा।                                                   


भारत के पूर्व 'राष्ट्रपति' कोमा में पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी।


नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए हैं। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (आर एंड आर) ने बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा कि वह पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं,और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं।               


वैक्सीनः भारत- रूस के बीच बातचीत जारी

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन: भारत और रूस के बीच बातचीत जारी…स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात


मास्को। कोरोना वायरस की देसी वैक्सीन  कोरोना वैक्सीन बनाने की दिशा में तेजी से काम तो हो ही रहा है, (रशियन वैक्सीन फॉर कॉविड 19) को लेकर भी भारत और रूस के बीच बातचीत चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जहां तक स्पूतनिक वी वैक्सीन (कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी) की बात है। तो इसे लेकर भारत और रूस संपर्क में हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री में सेक्रटरी राजेश भूषण ने बताया कि दोनों देशों के बीच शुरुआती सूचनाएं साझा भी हो चुकी हैं। इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी है,कि रूस ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन को बनाने और उसके तीसरे चरण के परीक्षण को भारत में करने के लिए नई दिल्ली से सहयोग मांगा है।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को कोरोना वायरस की वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ का ऐलान किया था। इसके साथ ही कोविड-19 के लिए वैक्सीन को मंजूरी देने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया। रूस ने तब कहा था कि अगस्त के आखिर तक वैक्सीन को उतार दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने इस वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन भी कर लिया है। हालांकि, ‘स्पूतनिक वी’ को लेकर विशेषज्ञों ने यह कहकर चिंता जताई है कि इसे बनाने में तय प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं किया गया है और यह असुरक्षित हो सकती है।
रूस ने भारत से कोविड-19 वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को बनाने और भारत में उसके तीसरे चरण के परीक्षण के लिए सहयोग मांगा है। सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि कोविड-19 टीके से जुड़े राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की 22 अगस्त को हुई पिछली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।‘स्पूतनिक वी’ का विकास ‘गमालेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी ऐंड माइक्रोबायलॉजी’ और ‘रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’ (आरडीआईएफ) ने मिलकर किया है। इस वैक्सीन के बारे में सीमित डेटा को लेकर कई तबकों ने संदेह जाहिर किया है। सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘रूस सरकार ने भारत सरकार से कोविड-19 के टीके ‘स्पूतनिक वी’ की मैन्यूफैक्चरिंग और यहां इसका तीसरे चरण का परीक्षण करने के लिए सहयोग मांगा है।’
सूत्र ने कहा, ‘जैव प्रौद्योगिकी विभाग और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग से मामले को देखने को कहा गया है। रूस सरकार के अधिकारियों ने ‘स्पूतिनक वी’ के बारे में कुछ सूचना और डेटा साझा किया है, जबकि टीके के प्रभाव व सुरक्षा से जुड़े अन्य डेटा का इंतजार किया जा रहा है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या रूस सरकार ने भारत में ‘स्पूतनिक वी’ के विनिर्माण के लिए कोई औपचारिक आग्रह किया है, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां तक स्पूतनिक वी टीके का सवाल है तो भारत और रूस दोनों संपर्क में हैं। कुछ शुरुआती सूचना साझा की गई है, जबकि कुछ ब्योरे का इंतजार है।’
सूत्रों के अनुसार, भारत में रूस के राजदूत निकोलय कुदाशेव ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के। विजय राघवन और साथ में जैव प्रौद्योगिकी व स्वास्थ्य अनुसंधान विभागों के सचिवों से इस बारे में संपर्क किया है।               


चीनी आयात को नया झटका देगा 'भारत'

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार चीनी आयात को नया झटका देने की तैयारी में है। सरकार चीनी ऐप के बाद अब चीनी खिलौनों के आयात पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। मोदी सरकार इससे चीन को करीब 2000 करोड़ की चोट देने की तैयारी में है। देश में आयातित खिलौनों में से 80 फीसदी खिलौने चीन से आते हैं जिसकी कीमत करीब 2000 करोड़ है। सरकारी सूत्रों के अनुसार चीन घटिया और खराब खिलौने भारत भेजता है। चीनी खिलौने क्वालिटी कंट्रोल में फेल हुए हैं। इसी तरह पिछले कुछ दिनों में चीनी खिलौनों की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि चीनी खिलौने भारतीय मापदंड में पूरी तरफ फेल हैं। वे बच्चों के लिए असुरक्षित साबित हुए हैं।


चीन से प्लास्टिक के खिलौनों का सबसे अधिक आयात होता है। खिलौनों में प्लास्टिक का इस्तेमाल बच्चों के लिए खतरनाक है। छोटे बच्चे चीनी खिलौनों को मुंह में लेते हैं तो उनसे उनको नुकसान हो सकता है। खिलौनों में जिस रंग का इस्तेमाल किया जाता है वह भी घटिया स्तर के हैं और बच्चों के लिए नुकसानदेह हैं। चीनी खिलौनों की फिनिशिंग अच्छी नहीं है जिसकी वजह से बच्चों को चोट लग सकती है। जो केमिकल इस्तेमाल होता है वह भी बच्चों के लिए खतरनाक है। इन खिलौनों पर ये नहीं लिखा होता है कि वे किस देश में बने हैं।     


नागरिकों को भारत न जाने की दी सलाह

अमेरिका ने नागरिकों को भारत न जाने की दी सलाह, भारत को इन देशों के साथ इस श्रेणी में डाला, ये रही वजह


वाशिंगटन डीसी। भारत के साथ दोस्ती के दावे करने वाले अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिका ने इसकी वजह भारत में कोरोना संकट, अपराध और आतंकवाद को बताया है। यही नहीं अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग चार निर्धारित की है, जिसे सबसे खराब माना जाता है। इस श्रेणी में भारत के अलावा युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन शामिल हैं।
अमेरिका ने कहा है, कि भारत में कोरोना संकट है। इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है, इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा नहीं करें। अमेरिका ने अपने एडवाइजरी की कुछ अन्य वजहों में महिलाओं के खिलाफ अपराध और उग्रवाद को भी कारण बताया है। उधर, इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ (फैथ) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है,कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डालें।
'फेथ' ने कहा कि इस समय पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है,और जल्द ही भारत में यह उद्योग फिर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अमेरिका द्वारा जारी ट्रेवेल एडवाइजरी से पर्यटन उद्योग को खासा नुकसान हो सकता है। भारत में पर्यटन उद्योग के लिए अमेरिकी पर्यटक हर मौसम में बेहद अहम रहे हैं। यही नहीं अमेरिका से आने वाले पर्यटक अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक भारत में रहते हैं। अमेरिकी पर्यटक जहां 29 दिन तक रहता है, वहीं अन्य देशों के लोग 22 दिनों तक रहते हैं। फेथ ने कहा कि अगर अमेरिकी सरकार भारत के पक्ष में ट्रेवेल एडवाइजरी जारी करती है तो यह भारत में यात्रा को लेकर एक अच्छा माहौल पैदा करेगा। इससे कोरोना से प्रभावित पर्यटन उद्योग को बहुत राहत मिलेगी।
23 अगस्त को अमेरिका द्वारा जारी इस ट्रेवेल एडवाइजरी में भारत के अलावा पाकिस्तान, सीरिया, यमन, ईरान और इराक जैसे हिंसा प्रभावित देशों को शामिल किया गया है। इस अमेरिकी एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है, कि कोरोना वायरस की वजह से सीमा और एयरपोर्ट को बंद किया जा सकता है। यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लॉकडाउन लग सकता है। अमेरिका के विदेश विभाग ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और भारत-पाकिस्तान सीमा पर नहीं जाने के लिए चेतावनी जारी की है।             


अफगानिस्तान 'प्रांत' में बाढ़ से भारी तबाही

अफगानिस्तान में बाढ़ से तबाही, 25 की मौत


काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त परवन में बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में 25 लोगों की मौत हो गई है,और 40 लोग घायल हुए हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी। सरकार की प्रवक्ता वहीदा शहकर ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि बाढ़ की वजह से परवन राज्य में भारी तबाही मची है।                    


एनएसयूआई ने शुरू की भूख हड़ताल

जेईई और नीट परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने शुरू की भूख हड़ताल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जेईई मेन और नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान इन परीक्षाओं को टालने की मांग की जा रही है। इसी तर्ज पर एनएसयूआई ने बुधवार को अनिश्चितकाल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। एनएसयूआई की मांग है, कि वर्तमान समय मे इन परीक्षाओं का होना सही नहीं है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ये विरोध हो रहा है, वहीं एनएसयूआई के कई अन्य कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में दिल्ली स्थित शास्त्री भवन पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।                 


नोएडा में पहली बार बनेगा 'मेट्रो स्टेशन'

नई दिल्ली। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 3 नए प्रस्तावित रूट पर ऐसे मेट्रो स्टेशन तैयार करने जा रहा है जो पूरे देश में अब तक नहीं बने हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शानदार 3 मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के साथ मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।दिल्ली एनसीआर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक मंजिला कमर्शियल कॉन्प्लेक्स का निर्माण किया है, लेकिन ये पहली बार है कि एनएमआरसी अब 3 मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में मेट्रो स्टेशन का निर्माण करेगा। इसके लिए 3 नए प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन की लंबाई चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल उसके डिजाइन में बदला करते हुए उसकी ऊंचाई को दो मंजिल और बढ़ाने का फैसला लिया गया है।


डिजाइन में बदलाव के बाद डीपीआर को मिली मंजूरी
प्रस्तावित स्टेशन के डिजाइन में बदलाव के बाद इसकी डीपीआर को मंजूरी मिल गई है।दरअसल इस बदलाव का मुख्य कारण राजस्व में बोढ़तरी करना है। मौजूदा समय में एक्वा लाइन घाटे में चल रही है क्योंकि मेट्रो स्टेशन पर कम स्पेस होने के कारण अधिक कमर्शियल गितिविधियां नहीं हो सकती, जिसके कारण राजस्व भी जमा नहीं हो पाता। इस समस्या का हल निकालने के लिए 3 मंजिला कमर्शियल मेट्रो स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया है।                         


बच्ची से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

अतुल त्यागी (मंडल प्रभारी)
मुकेश सैनी (जिला प्रभारी)
बहादुरगढ़ पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे
अपराधिक घटनाओं में संलिप्त एवं वांछित चल रहे अपराधी नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दरिंदे को किया गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। जनपद पुलिस के मजबूत सेनापति एसपी संजीव सुमन अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर डाक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में अपराधिक घटनाओं में संलिप्त एवं वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान को लेकर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार की पैनी नजर अपने क्षेत्र में लगी हुई है ड्रोन कैमरा बनकर इसी अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए तेजतर्रार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए अपनी पुलिस टीम के कास्टेबल 389 देवेन्द्र सिंह कांस्टेबल 645 सुनील कुमार हेड कांस्टेबल 186सुधीर कुमार के साथ नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले दरिंदे आलोक कुमार चौहान पुत्र नेपाल सिंह चौहान को गिरफतार कर मु॰अ॰स॰232/20 धारा 376ए बी/506/504भा द वि व 5एम/6पोस्को के मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में किया पेश।
वहीं थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि अपराधी या तो क्षेत्र छोड़ जाएंगे या फिर जेल जाएंगे।                  


साजिशः संसद भवन के पास एक पकड़ा

दिल्ली दहलाने की एक और साजिश, संसद भवन के पास पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने राजधानी के विजय चौक के पास से एक संदिग्ध शख्स को पकड़ा है। फिरदौर नाम का ये युवक संसद भवन के आस-पास घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने इसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपने बारे में अलग-अलग जानकारियां दीं, फिर इसके बाद इस युवक को पार्लियामेंट थाने ले जाया गया जहां इससे नए सिरे से पूछताछ चल रही है। फिलहाल इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। वहीं अन्य एंजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि इस शख्स के पास से एक चिट्ठी मिली है जो कोडवर्ड में लिखी है। इस शख्स के मिलने के बाद संसद भवन और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक कश्मीरी है। वह संदिग्ध हालात में संसद भवन के आसपास घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है,कि ये है एक सामान्य प्रक्रिया है। पूछताछ के बाद ही कुछ औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है। वहीं, उसके पास से दो पहचान पत्र मिले हैं। एक आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। दोनों में नाम अलग-अलग हैं। ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम फिरदौस है, जबकि आधार कार्ड में नाम मंजूर अहमद अहंगेर है। संदिग्ध ने खुद को रथसून बीरवाह, बडगाम का रहने वाला बताया है। उसके पास से एक बैग भी मिला है। पूछताछ में पहले उसने बताया कि वो 2016 में घूमने के लिए दिल्ली आया था।             


सुप्रीम कोर्ट में मुंह बंद रखना पड़ा भारी

नई दिल्ली। किसी वजह से वकील ने जजों के कहने के बावजूद कुछ नहीं बोला। यह साफ नहीं है कि उस दौरान कोई तकनीकी खराबी आ गई थी या असावधानी जैसी कोई और वजह रही। लेकिन जजों ने एक के बाद एक तीन बार वकील से बोलने के लिए कहा।


हालांकि, इसके बावजूद जब वकील ने कुछ नहीं कहा, तो जज नाराज हो गए। जस्टिस नरीमन ने इस मामले को गंभीररता से लेते हुए वकील को चालबाजी करने के लिए लताड़ लगाई। इसके बाद वकील ने अचानक से घबराहट में बोलना शुरू किया और जजों के सामने माफी मांगी। वकील ने कहा कि उसका कोर्ट का समय जाया करने जैसा कोई इरादा नहीं था। वकील ने ध्यान भटकने के लिए एक बार फिर कोर्ट से माफी मांगी। इसके बाद जब कोर्ट ने गंभीर मुद्रा में ही आदेश पढ़ना शुरू किया, तो वकी ने फिर माफी मांगी और जजों से अपनी गलती को आदेश में शामिल न करने के लिए कहा। हालांकि, जस्टिस नरीमन ने इस पर कोई ध्यान न देते हुए फैसले में कहा, "सुनवाई के दौरान माइक चालू होने और जजों के लगातार तीन बार बोलने के लिए कहने के बावजूद वकील ने अपना मुंह नहीं खोला। उसने ऐसा जानबूझकर ऐसा नहीं किया, क्योंकि वह सीनियर एडवोकेट का इंतजार कर रहा था।


बेंच ने कहा, "उसे सीधे कोर्ट को बताना चाहिए था कि वह वरिष्ठ वकील का इंतजार कर रहा है। लेकिन उसने चालबाजी की कोशिश की। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। हम नहीं चाहते कि कोई वकील इस तरह से सुनवाई के तरीकों का मजाक बनाए। हालांकि, इसके बावजूद हमने वकील की बात सुनी है।" इसके बाद जब वकील ने जब जजों से माफी मांगते हुए अपील की कि वे अपने आदेश से उसकी चालबाजी से जुड़ी बात हटा दें, तो बेंच ने कहा कि वे ऐसा नहीं करेंगे। जजों ने डांट लगाते हुए कहा कि अगर वकील चाहता है, तो वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया को लिखकर कार्रवाई के लिए कह सकते हैं। हालांकि, वकील ने इसके बाद दोबारा माफी मांगी और चुप्पी साध ली।                   


जनपद में 103 नए मरीज सामने आए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण की चपेट में 103 नए मरीज आए हैं। इन संक्रमितों में एक डेढ़ वर्ष का बच्चा व 70 साल के बुजुर्ग भी हैं। संक्रमितों में अधिकांश 30 से 45 वर्ष के हैं। पहले से संक्रमित 96 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। 


अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5769  पहुंच गई है। इनमें से 4660 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 64 पर ही स्थिर है। अभी 1045 मरीज संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। नए संक्रमित मरीजों में 33 ने कोविड अस्पताल में भर्ती होने की सहमति दी है, जबकि अन्य 70 ने होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी है।             


पीड़िता ने कलक्ट्रेट पर की आत्मदाह

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर एक युवती ने कलेक्ट्रेट पर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ लिया। आरोपित केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता व उसके दिव्यांग भाई की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।


मसूरी थाना क्षेत्र नुवासी युवती के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने एक दिव्यांग भाई के साथ रहती है। दोनों भाई बहन मजदूरी करते हैं। अगस्त 2019 में तीन युवकों ने पीड़िता को अगवा कर लिया था । आरोपित उसे पहले गाड़ी में लेकर मेरठ और फिर दिल्ली लेकर गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को बेहोशी की हालत दिल्ली में ले जाकर सड़क छोड़ दिया।


दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर केस को मसूरी ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। पीड़ित आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। आरोपित केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता के भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़िता का भाई पिछले काफी समय से हत्या के डर से घर पर नहीं रह रहा था। आरोप है कि वह लगातार स्थानीय पुलिस के पास जा रही थी। लेकिन, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने ऊपर तेल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह रोका।             


जर्जर सड़कों के कारण लग रहें है जाम

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होते ही सोमवार से शुक्रवार तक जनपद की सड़कों पर जाम लगने लगता है हालांकि मेरठ रोड पर शुक्रवार शाम को ज्यादा जाम लग जाता है। पुलिस जाम के लिए वाहनों का दबाव, जर्जर सड़कें और जलभराव को जिम्मेदार ठहरा रही है। एसपी ट्रैफिक ने जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।


जीटी रोड, मेरठ रोड और आंबेडकर रोड पर ज्यादा बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। मगर वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहती है। इन दो दिनों में सड़कें खाली रहती है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा दबाव मेरठ रोड पर होता है। मेरठ रोड पर रैपिड रेल का काम भी चल रहा है। जिसके कारण यह रोड सिकुड़ गया है। इस पर रोड पर बड़ी संख्या में अवैध कट बने हुए हैं। साप्ताहिक लॉकडाउन होने से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली में नौकरी करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। फिर साप्ताहिक लॉकडाउन के अगले दिन सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग घर से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। लिहाजा सोमवार को सुबह से दोपहर तक मेरठ रोड पर जाम लग जाता है। वहीं, आंबेडकर रोड, जीटी रोड पर अनलॉक में पांचों दिन जाम की स्थिति बनी रही रहती है। जर्जर सड़क होने से लाल कुंआ पर जाम: बुलंदशहर रोड पर लाल कुंआ के पास करीब चार किलोमीटर सड़क जर्जर हालत में है। जिस कारण दिनभर वाहन धीरे-धीरे चलते हैं। रात में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस तैनात रहते हुए भी यहां पर जाम खत्म नहीं होता है। लाल कुंआ पर ऑटो व ई-रिक्शा की संख्या अधिक होना भी जाम लगने का बड़ा कारण हैं।           


गाजियाबाद में बिक रहा 'मिलावटी तेल'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। तीन हजार मिलावटखोर जनता की जान से खेल रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अनुभाग ने हाल ही में सर्वे के बाद जिले में मिलावटी तेल बेचने वाले तीन हजार संदिग्ध दुकानदारों को चिह्नित किया है। मिलावटी तेल से कई तरह के गंभीर रोग होने का खतरा रहता है। जिले में 18 हजार पंजीकृत और एक लाख से ज्यादा अपंजीकृत छोटी-बड़ी दुकानों से खाद्य सामग्री की बिक्री होती है। इनमें से अधिकांश दुकानों पर तेल एवं रिफाइंड ऑयल की बिक्री होती है। खोड़ा, लोनी और मोदीनगर में सबसे ज्यादा मिलावटखोर: मिलावटी तेल बनाने एवं बेचने वालों की ज्यादा संख्या खोड़ा, लोनी और मोदीनगर क्षेत्र में है। साहिबाबाद, पसौंड़ा, डासना और विजयनगर में भी बाहर से मिलावटी तेल लाकर बेचा जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसका सर्वे भी कराया है। सर्वे में पाया गया है कि मिलावटी तेल बेचने वालों में अपंजीकृत दुकानदार ही अधिक हैं। लालकुआं क्षेत्र में भी नकली तेल बनाकर उस पर ब्रांडेड तेल का स्टीकर लगाकर बेचने में जुटे हुए हैं। जिले में मिलावटी तेल बेचने एवं बनाने वाले तीन हजार संदिग्ध दुकानदार चिह्नित किए गए हैं। मंगलवार को छह दुकानदारों के यहां छापे मारकर तेल के सैंपल लिए गए हैं। इनमें भारत ऑयल मोदीनगर और बंसल ट्रेडर्स मोदीनगर, एस जी इडेबल गोविदपुरम, रीजेंट इंटरप्राइजेज घंटाघर और खोड़ा व लोनी से लिए गए तेल के सैंपल शामिल हैं। मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और ब्लेंडेड सनफ्लॉवर ऑयल के सैंपल लिए गए हैं। दस टीमों का गठन कर दिया गया है। अभियान चलाकर संदिग्ध तीन हजार दुकानों पर बिकने वाले तेल के सैंपल लिए जाएंगे। तेल का ट्रांसफैट फ्री होना बहुत जरूरी है।           


गूगल लोकेशन से जनपद में मिली बाइक





अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली में गिरफ्तार हुए आईएसआईएस आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ को सीमापार से उसके आका और आईएस हैंडलर ने स्लीपर सेल नेटवर्क के जरिए गाजियाबाद में बाइक मुहैया कराई थी। इसके लिए आरोपी को हैंडलर की तरफ से बाइक की गूगल लोकेशन भेजी गई थी, जहां पहुंचने पर उसे चाबी लगी बाइक खड़ी मिली थी। इतना ही नहीं, बाइक की टंकी पेट्रोल से फुल थी। जैसे ही संदिग्ध आतंकी ने बाइक स्टार्ट की, उसे उसका अगला टारगेट फिर से ‘गूगल लोकेशन’ के जरिए ही भेजा गया। यह खुलासा आरोपी से पूछताछ में हुआ है।


सीमापार से आए निर्देश के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी को बाइक से पहले धौलाकुआं पहुंचना था, जहां से उसे रिज रोज होते हुए करोलबाग की तरफ जाने का निर्देश दिया गया था। यह खुलासा मुठभेड़ के बाद दबोचे गए संदिग्ध आतंकी ने पूछताछ के दौरान किया है। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे कह कहां जाना है, कहां से हथियार लेना है, कहां से विस्फोटक लेना है, और कहां आईईडी का टारगेट फिक्स करने लिए जाना है, यह सबकुछ उसे अफगानिस्तान में बैठा उसका आका ‘गूगल लोकेशन’ या फिर चैट अप्लीकेशन के जरिए मुहैया कराने वाला था।



आरोपी मुस्तकीम की मानें तो उसे जो कुछ भी करना होता था, वह सबकुछ सीमापार से ही तय होता था। हालांकि पुलिस ने उसे करोलबाग जाने के पहले ही रिज रोड पर मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस अब उसके और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उससे कोई मिलने वाला था या फिर उसे आगे के लिए दोबारा निर्देश मिलने वाला था। 


बाइक का इंजन व चेचिस नंबर मिटाया
मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल सूत्रों की मानें तो इस बाइक का इंजन और चेचिस नंबर भी मिटा दिया था ताकि आरोपी के पकड़े जाने या फिर वारदात के बाद बाइक बरामद होने की स्थिति में इन नंबरों के जरिए बाइक के मालिक तक पुलिस न पहुंच सके। मामले की तफ्तीश में जुटी स्पेशल सेल की टीम बाइक के मालिक तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। जिस लोकेशन से संदिग्ध आतंकी ने यह बाइक उठाई थी, उस बाइक को किस शख्स ने वहां लाकर खड़ा किया था, यह जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बाइक गाजियाबाद की ही है या फिर कहीं और की। इसके अलावा यह चोरी की है या फिर किसी ऐसे शख्स की है जो स्लीपर सेल के रूप में काम करता है और उसने इंजन व चेचिस नंबर मिटाकर यह बाइक आतंकी को मुहैया कराई थी।  


बस से पहुंचा था गाजियाबाद
स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान बलरामपुर स्थित अपने घर से तो किसी के इलाज के लिए सिलसिले में लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं गया। वह कुछ दिनों तक लखनऊ में ही रहा और वहां से बस में सवार होकर गाजियाबाद पहुंचा। इस दौरान ही उसे गूगल लोकेशन भेजकर गाजियाबाद से बाइक उठाने को कहा गया था। अब तक की तफ्तीश के मुताबिक, उसने दिल्ली में आईईडी प्लांट करने के अलावा फिदायिन हमले के लिए तीन मानव बम तैयार करने के लिए विस्फोटक से लैस दो जैकेट और एक बेल्ट भी बनाकर अपने घर में रखा था।                                   




प्रियंका का योगी सरकार पर हमला

प्रियंका का महिला अपराधों को लेकर योगी सरकार पर हमला


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर हमला किया है, और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से इन वारदातों को रोकने के लिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने का निर्देश देने का आग्रह किया है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा, “महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश। उप्र में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई। यूपी में ऐसा अब रोज हो रहा है। आशा है महिला होने के नाते आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।”कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रही हैं,और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार रोकने में विफल बता रही हैं।                 


सरकार की आड लेता आरबीआईः एससी

सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लॉकडाउन के बारे में यह कहा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने आज लोन मोरेटोरियम केस की सुनवाई के दौरान कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में जो दिक्कत आई है,वह केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए सख्त लॉकडाउन की वजह से है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह कोयले की बकाया राशि और अफिडेविट दायर करने में देरी को लेकर अपना रुख साफ करे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि आप अपना रूख साफ करिए। आप कहते हैं,कि आरबीआई ने फैसला लिया, हमने आरबीआई का जवाब देखा है, केंद्र आरबीआई के पीछे छिप रही है।             


फेसबुक ने मंच पर पेश किया 'शॉपिंग टेब'

फेसबुक ने अपने मंच पर पेश किया नया शॉपिंग टैब


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोशल मीडिया वेब साइट फेसबुक ने इंस्टाग्राम की ही तरह अपने मुख्य ऐप पर फेसबुक शॉप को लॉन्च किया है।जिसके तहत कंपनियां अपने उत्पादों को करोड़ों खरीददारों के समक्ष बड़ी ही आसानी से पेश कर पाएंगे। फेसबुक ने सभी अमेरिकी व्यवसायियों व निर्माताओं के लिए इंस्टाग्राम पर चेकआउट फीचर को और भी अधिक बेहतर बनाने का भी ऐलान किया है।                   


फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित 'संजय दत्त'

फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय दत्त के बारे में आई यह खबर


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं। अभी वह मुंबई के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है,कि वह जल्द ही अपना काम पूरा करके इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो सकते हैं। अब अभिनेता के करीबी दोस्त और प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि संजय दत्त की तबीयत उतनी भी गंभीर नहीं है, जितना कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी संजय दत्त का प्रारंभिक इलाज चल रहा है और वह अपनी इस लड़ाई में जरूर जीतेंगे।             


बहुत- सी चीजों में इस्तेमाल होता है 'सोडा'

खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। लोग उसके लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बेकिंग सोडा की इसमें क्या भूमिका हो सकती है? बेकिंग सोडा के चेहरे पर इस्तेमाल से मिलनेवाले नतीजे देखकर हैरान रह जाएंगे। उसके बाद उससे नहाएं, उसको चेहरे पर लगाएं और सूखने पर सामान्य पानी से धो लें।


रंगत के लिए


किसी हद तक बेकिंग सोडा रंग को निखार भी सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू का रस, 2-5 बूंदें जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद चेहरे पर पांच मिनट तक लगा रहने दें। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।


दाग-धब्बे दूर करने के लिए


बेकिंग सोडा एंटी सेप्टिक विशेषताएं रखता है। उसको लगाने से न सिर्फ निशान कंट्रोल में रहते हैं बल्कि त्वचा का PH (पॉवर ऑफ हाइड्रोजन) मान भी संतुलित होता है। बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब उसे चेहरे की प्रभावित जगह पर 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। विशेषज्ञों के मुताबिक त्वचा का PH लेवल छह से ज्यादा होने पर फोड़े, फुंसी और मुंहासों की समस्या बढ़ती है।                           


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...