बुधवार, 26 अगस्त 2020

जर्जर सड़कों के कारण लग रहें है जाम

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होते ही सोमवार से शुक्रवार तक जनपद की सड़कों पर जाम लगने लगता है हालांकि मेरठ रोड पर शुक्रवार शाम को ज्यादा जाम लग जाता है। पुलिस जाम के लिए वाहनों का दबाव, जर्जर सड़कें और जलभराव को जिम्मेदार ठहरा रही है। एसपी ट्रैफिक ने जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।


जीटी रोड, मेरठ रोड और आंबेडकर रोड पर ज्यादा बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। मगर वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहती है। इन दो दिनों में सड़कें खाली रहती है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा दबाव मेरठ रोड पर होता है। मेरठ रोड पर रैपिड रेल का काम भी चल रहा है। जिसके कारण यह रोड सिकुड़ गया है। इस पर रोड पर बड़ी संख्या में अवैध कट बने हुए हैं। साप्ताहिक लॉकडाउन होने से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली में नौकरी करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। फिर साप्ताहिक लॉकडाउन के अगले दिन सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग घर से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। लिहाजा सोमवार को सुबह से दोपहर तक मेरठ रोड पर जाम लग जाता है। वहीं, आंबेडकर रोड, जीटी रोड पर अनलॉक में पांचों दिन जाम की स्थिति बनी रही रहती है। जर्जर सड़क होने से लाल कुंआ पर जाम: बुलंदशहर रोड पर लाल कुंआ के पास करीब चार किलोमीटर सड़क जर्जर हालत में है। जिस कारण दिनभर वाहन धीरे-धीरे चलते हैं। रात में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस तैनात रहते हुए भी यहां पर जाम खत्म नहीं होता है। लाल कुंआ पर ऑटो व ई-रिक्शा की संख्या अधिक होना भी जाम लगने का बड़ा कारण हैं।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...