रविवार, 23 अगस्त 2020

बंदर ने आंखें बंद कर किया योग, वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बंदर ने जिस अंदाज में योग किया है, वह काबिलेतारीफ है। इस योग को आप ध्यान योग भी कह सकते हैं, क्योंकि बंदर ध्यान की मुद्रा में है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर जो स्वभाव से काफी चंचल होता है। वह एक जगह स्थिर होकर बैठना पसंद नहीं करता है। अपने स्वभाव के विपरीत जाकर ध्यान योग कर रहा है। इसके लिए वह उस स्थान को चुनता है, जिसे सदियों से ऋषि मुनियों ने चुना है। एक विशालकाय वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान करना।


वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर सुबह के समय ध्यान कर रहा है। बंदर इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि सुबह के समय में ध्यान करना कितना फायदेमंद होता है। इसके लिए वह वृक्ष के नीचे कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में बैठकर ध्यान में रमा हुआ है। वीडियो वाकई में बेहद उत्साहवर्धक है। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि बंदर योग नहीं कर रहा है, बल्कि सो रहा है।


इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इस तरह की शांति में, कोई ध्यान लगाने के अलावा और कुछ नहीं सोच सकता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10 हजार लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने बंदर की तारीफ की है। एक यूज़र रजनीश ने लिखा है-भाई, वह ध्यान नहीं कर रहा है, बल्कि सो रहा है। एक अन्य यूज़र अरुण ने लिखा है- निर्वाण की प्राप्ति है।                           


लड़के ने 120 लड़कियों से की शादी

नई दिल्ली। विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। विवाह की परिभाषा न केवल संस्कृतियों और धर्मों के बीच, बल्कि किसी भी संस्कृति और धर्म के इतिहास में भी दुनिया भर में बदलती है। आमतौर पर, यह मुख्य रूप से एक संस्थान है जिसमें पारस्परिक संबंध, आमतौर पर यौन, स्वीकार किए जाते हैं या संस्वीकृत होते हैं।
दोस्तों, अक्सर आपने कहानियों में सुनते एवं पढ़ते आए होंगे की पुराने जमाने में राजा- महाराजाओं की कई रानियां हुआ करती थी।

लेकिन 21वीं शताब्दी में क्या आपने ऐसा सुना है कि किसी व्यक्ति ने 120 शादियां की हो।
जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 58 साल की उम्र तक 120 शादियां कर चुका है और आगे भी शादियां करना चाहता है। जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 58 साल की उम्र तक 120 शादियां कर चुका है और आगे भी शादियां करना चाहता है। बताया जा रहा है कि 58 साल की उम्र के बाद भी इस शख्स को शादी करने का जुनून नहीं उतर रहा है और आगे और भी शादियां करना चाहता है।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि यह शख्स शादी से पहले लड़कियों को सब कुछ बता देता है। इसके बावजूद भी लड़कियां इस से शादी करने को तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इस शख्स के बारे में।
जानकारी के मुताबिक यह शख्स थाईलैंड में रहता है इस शख्स का नाम तंबन प्रैजर्ट है। यहां के कानून के अनुसार यदि आपने 2 शादियां की है तो आपको जेल की सजा हो सकती है इस शख्स के करीब 28 बच्चे हैं। तंबन ने अभी सभी साथियों के बारे में अब जाकर जानकारी दी है। आपको बताते चले कि तंबन का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। वह स्थानीय राजनीति में भी काफी दखल रखता है और वह एक रसूखदार शख्स है।
तंबन ने अपनी शादियों के बारे में रोचक बात बताते हुए बताया है कि वह जहां पर भी अपना बिजनेस के लिए जाता है वहीं पर एक शादी कर लेता है। पहली बार तंबन की शादी 17 साल के उम्र में हुई थी। बिजनेस के लिए वह थाईलैंड के अलग-अलग इलाकों में जाने लगा और उसके कई लड़कियों से संबंध भी बने। जिसके बाद उसे अजीब सी लत लग गई और वह शादी करने लगा। हैरानी की बात तो यह है कि तंबन अपनी शादी से पहले हर लड़की और उसके मां- बाप को अपनी पिछली शादियों के बारे में बता देता है। मगर इसके बाद भी वह लड़की उससे शादी करने को राजी हो जाती है। बावजूद इसके कोई भी लड़की या मां -बाप शादी से इंकार नहीं करते हैं।                                         

                 

नेतृत्व को चुनौती देना अभी सही नहीं

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के गांधी परिवार नेतृत्व को कथित तौर पर चुनौती देने का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह का मुद्दा उठाने का यह सही समय नहीं है। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नष्ट करने में लगे भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है।


कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि राजग की सफलता मजबूत व एकजुट विपक्ष के अभाव में है और ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस के कुछ नेताओं की संगठन में परिवर्तन की मांग न सिर्फ पार्टी बल्कि देश के हितों के खिलाफ भी होगी। उन्होंने कहा कि देश इस समय न सिर्फ सीमा पार बाहरी खतरों का सामना कर रहा है बल्कि अंदर इसका संघीय ढांचा भी खतरे में है।             


28 को उद्घाटन करेंगे बिहार के 'सीएम'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी नल-जल योजनाओं का 28 को करेंगे उद्घाटन


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 अगस्त को हर घर नल का जल की कई योजनाओं का विधिवत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इनमें पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा नगर एवं विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं। तीनों विभागों द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
जानकारी के अनुसार 28 को ही इस योजना के तहत वार्डों में बने शिलापट्ट का भी लोकापर्ण होगा। इस शिलापट्ट पर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी रहेगी। गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 14 हजार और शहर के तीन हजार से अधिक वार्डों में योजनाएं चल रही हैं। 70 प्रतिशत से अधिक वार्डों में नल से जल की आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी गई है
वहीं कई ऐसे वार्ड हैं, जिनमें कार्य अंतिम चरण में हैं। हालांकि बाढ़ के कारण उत्तर बिहार के कुछ जिलों में काम प्रभावित हुए हैं, पर विभाग का दावा है कि शीघ्र ही उन जिलों में भी काम पूरा कर लिया जाएगा। विभिन्न वार्डों से पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लाभुकों को भी इस उद्घाटन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ने की तैयारी विभाग कर रहा है।             


चुनाव कार्यों से कर्मियों को किया अलग

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: 68 दागी अफसर और कर्मी चुनाव कार्य से किए गए अलग, देखिए सूची


पटना। बिहार के 68 दागी अफसर और कर्मियों की सूची जारी कर इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों से आयोग ने इनकी वर्तमान तैनाती की जानकारी भी मांगी है। पिछले विभिन्न चुनावों में संदिग्ध गतिविधि और लापरवाही के आरोपित राज्य के इन कर्मियों परकार्रवाई की गई है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने इन दागी अफसरों व कर्मियों की सूची जारी की है। आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा है कि वर्तमान में ये कहां तैनात हैं। यदि इनमें से किसी को आयोग के संज्ञान में लाए बिना दोषमुक्त करार दिया गया है तो इसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को दी जाए। चुनाव आयोग ने दागी बताए गए सभी अफसर व कर्मियों को चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है।
हालांकि, निर्वाचन कार्य के दौरान इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नियंत्रण चुनाव आयोग ही करेगा। आयोग की ओर से जारी सूची में शामिल अधिकतर लोगों पर विभागीय कार्रवाई चल रही है और इनमें से कुछ पर दंडात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे इन आरोपित अफसर-कर्मियों के संबंध में 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपे, ताकि चुनाव के दौरान इनकी भूमिका के संबंध में निर्णय लिया जा सके।
ये हैं राज्य भर के आरोपित अफसर-कर्मचारी:
मुजफ्फरपुर: कृष्ण कुमार लिपिक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षण बृजलाल प्रसाद, सिपाही रविंद्र कुमार राम, रामानुज चौधरी व रविंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी गांधी जी चौधरी, बीडीओ मीरा कुमारी शर्मा, बीडीओ जनार्दन तिवारी, सीडीपीओ मीनाक्षी कुमार।
भोजपुर: इंस्पेक्टर रवींद्र राम, डीसीएलआर बुद्ध प्रकाश, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनीता स्नेहा, कनीय अभियंता समीर कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद केसरी, जनसेवक अजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक कुमार संतोष, उर्दू अनुवादक अशरफ अली, प्रखंड शिक्षक विकास कुमार व बसंत कुमार बीडीओ संजय कुमार पाठक, डीसीएलआर कृष्णमोहन सिंह, सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राम, सहायक उर्दू अनुवादक सैयद वसीम असरफ, शिक्षक एसी आजाद, सहायक शिक्षक साविल अली, प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ओझा व शिक्षक मुकुल कुमार।
शेखपुरा: तत्कालीन प्राध्यापक अजय कुमार चौधरी, रात्रि  प्रहरी योगेंद्र पासवान, कार्यपालक सहायक विनोद कुमार चौधरी, तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा।
लखीसराय: पंचायत शिक्षक सुरेंद्र कुमार, श्रीसागर, सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार यादव, सहायक शिक्षक धर्मवीर कुमार, प्रखंड शिक्षक सुधीर कुमार एसडब्ल्यूओ सन्नी राज, कनीय अभियंता प्रताप कुमार, एएसआई अरविंद प्रसाद, सेक्टर अधिकारी कुमार रणवीर सिंह, अनिल सिंह व सहदेव मंडल।
जहानाबाद: एएसआई महेश कुमार पासवान, महिला सिपाही खुशबू कुमारी, सिपाही संतोष कुमार एक व संतोष कुमार दो व विकास कुमार।
पूर्वी चंपारण: बीडीओ गोपाल कृष्णन, डीटीओ दिलीप कुमार अग्रवाल।
वैशाली: कनीय अभियंता नित्यानंद, विजय कुमार व संजय कुमार सिंह।
दरभंगा: तत्कालीन बीडीओ रवींद्रनाथ, प्रभारी प्राचार्य शिवशंकर मंडल।
 सीवान: आईटी मैनेजर अमित कुमार दास।
मधुबनी: बीडीओ तेज प्रताप त्यागी
गया: बीडीओ आलोक कुमार।
मुंगेर: एमवीआई अनूप कुमार सिंह।
सहरसा: मुकेश दत्त शर्मा।
भभुआ: डीआईओ आलोक राज।
कैमूर: अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह।
मधेपुरा: बीएलओ धर्मेंद्र कुमार।             


कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए निकलेंगी 'वैकेंसी'

सर्टिफिकेट तैयार रखें! बिहार में कंप्यूटर ऑपरेटर्स के लिए बड़े पैमाने पर निकलने वाली है वैकेंसी


पटना। बिहार के सभी अंचलों में कंप्यूटर ऑपरेटर बहाल किए जाएंगे। खासकर अंचलों में बनने वाले आधुनिक रिकॉर्ड रूम में काम करने के लिए इन ऑपरेटरों की बहाली होगी। अत्याधुनिक रिकॉर्ड रूम सह डाटा केंद्र में कम से कम चार ऑपरेटर बहाल किए जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग 2136 ऑपरेटरों की बहाली होगी। इसके लिए पद वर्ग समिति ने भी पद सृजन का काम मंजूर कर दिया है। बहाली के मामले में जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट भेजा जाएगा। लंबे कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण बहाली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन अब ऑपरेटरों की बहाली का काम कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में जमीन के सारे दस्तावेजों का डिजिटल प्रारूप सुरक्षित रखा जाएगा।
राज्य में पहले चरण में 426 अंचलों में यह रिकॉर्ड रूम बनाने का काम चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 163 अंचलों में रिकॉर्ड रूम सह डाटा केंद्र के निर्माण के पैसे भेज दिए गए हैं। प्रत्येक अंचल में 27. 20 लाख जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए दिए गए हैं। भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने सभी जिलाधिकारियों को इन डिजिटल रिकॉर्ड रूम के निर्माण के लिए पैसे भी भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक 134 अंचलों में डाटा केंद्र के निर्माण का काम पूरा भी हो गया है।
नवनियुक्त ऑपरेटर ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, जमीन का अपडेटेड नक्शा, आरटीपीएस आदि का काम देखेंगे। इन रिकॉर्ड रूम से जमीन संबंधी दस्तावेजों को डिजिटल प्रारूप में सुरक्षित रखा जाएगा। खतियान की सॉफ्ट कॉपी भी इसी डिजिटल रिकॉर्ड रूम में रहेगी। खतियान का सारा अपडेट रिकॉर्ड रखा जाएगा, जहां से दस्तावेजों का नकल प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।  सभी ऑपरेटरों के वेतन पर 66.64 करोड़ रुपए खर्च होंगे।             


ड्रोन का प्रयोग करेगा पाकिस्तानः बीएसएफ

नई दिल्ली। पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास जम्मू एवं कश्मीर के आरएस पूरा और सांबा सेक्टरों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बम गिराने के लिए ड्रोन का प्रयोग करेगा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खुफिया विंग ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। भारतीय सेना समेत अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों को पाकिस्तान की इंटर सर्विसेस इंटिलिजेंस (आईएसआई) की भारतीय क्षेत्र में हमले की योजना के बारे में सूचित किया गया है। बीएसएफ ने अन्य सुरक्षा बलों को इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान की गतिविधि के बारे में अलर्ट किया था। पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में बमबारी बढ़ा दी है, जबकि चीन ने पूर्वी लद्दाख में अतिक्रमण किया है। इन दोनों मोर्चो पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा में लगे बीएसएफ ने ‘आईएसआई की ड्रोन के सहारे भारत में ड्रग्स/हथियार/बारूद पहुंचाने’ की योजना के बारे में भी अलर्ट दिया है। बीएसएफ, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा की रक्षा करने वाली पहली रक्षा पंक्ति है। यह पाकिस्तान के साथ हमारी 2,280 किलोमीटर और बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीटर की सीमा की रक्षा करता है। एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ नहीं कर पा रहे हैं, जिसके बाद जम्मू एवं पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गतिविधियां तेज हो गई हैं।


शनिवार को, बीएसएफ ने पंजाब के तरण तारण सेक्टर में पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था और इनके पास से हथियार और ड्रग्स बरामद किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि पांच सशस्त्र पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार की रात भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे और बाड़ के पास छुप गए थे। पहले से सचेत बीएसएफ की 103वीं बटालियन ने तरण तारण जिले के अंतर्गत खलरा पुलिस स्टेशन के डल आउटपोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि नोटिस किया था। करीब तड़के 4.45 बजे, शनिवार सुबह, जैसे ही जवानों ने क्षेत्र में तलाशी शुरू की, वहां मौजूद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई।

20 जून को, जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने अत्याधुनिक राइफल और कुछ ग्रेनेड से भरे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। यह जम्मू क्षेत्र में इस तरह ही पहली घटना थी, जब हथियार और विस्फोटकों से भरे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था।2019 में, पंजाब पुलिस ने राज्य की सीमा से लगे क्षेत्र में हथियार और बारूद एयरड्रॉप करने वाले पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया था। बीएसएफ ने इससे पहले पंजाब के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कई ऊंची उड़ान भरने वाले ड्रोनों को देखा था।           


कांग्रेस नेताओं ने सोनिया को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले पार्टी के कई नेताओं का लिखा हुआ एक पत्र सामने आया है जिसमें पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन और सुधार करने की मांग की गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के पार्टी का नेतृत्व संभालने को लेकर कोई चुनौती नहीं है, लेकिन अगर कोई दूसरा नेता अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करता है तो पार्टी में जबरदस्त घमासाम मच सकता है। बता दें कि राहुल गांधी पहले ही पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।


माना जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का नाम आगे कर सकते हैं। इसलिए हर नेता अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। लेकिन अगर कार्य समिति चुनाव कराने पर फैसला लेती है तो बात वहीं खत्म हो सकती है। इस बीच पता चला है कि कांग्रेस के बड़े नेता असंतुष्टों से बात करने की कोशिश में लगे हुए हैं। राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा, हम राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग करते हैं। पार्टी के दूसरे गुट की भी यही राय है। कांग्रेस पार्टी से निलंबित प्रवक्ता संजय झा ने कहा, करीब 300 कांग्रेसी नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ये नेता देश के हर कोने से हैं। लेकिन सिर्फ 23 नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस ने पहले किसी भी पत्र से इनकार किया था लेकिन अब 20 नेताओं के हस्ताक्षर का पत्र सामने आ रहा है। पत्र में भाजपा के उत्थान पर चिंता जताई गई है और पार्टी के लिए एक फुल-टाइम अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। पिछले साल के अगस्त महीने से ही सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद पर हैं। पत्र में ये भी कहा गया है कि देश आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और चीन से सीमा विवाद के संकट से जूझ रहा है। इन नेताओं का कहना है कि कार्य समिति से लेकर पार्टी के दसूरे सभी पदों के लिए चुनाव होने चाहिए। इसके साथ ही पार्लियामेंट्री बोर्ड को भी फिर से जीवित किया जाना चाहिए। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख हैं — गुलाम नबी आजाद, आनन्द शर्मा, भूपिन्दर सिंह हूडा, वीरप्पा मोइली, पृथ्वीराज चौहान आदि।


पत्र में कहा गया है कि हार पर पश्चाताप करने के बजाय पार्टी आगे का एजेंडा सेट करे और भाजपा को घेरने के लिए एक नई रणनीति बनाए। इसके अलावा राज्यों में नेतृत्व को और ज्यादा स्वतंत्रता देने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में सोनिया गांधी के कामकाज की भी तारीफ की गई है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी लगातार नीचे की ओर जा रही है और भाजपा से लड़ने में विफल साबित हो रही है। सोमवार को होने वाली कार्य समिति की बैठक में पार्टी सभी मुद्दों पर खुल कर चर्चा करना चाहती है।             


एडवांस्ड इंस्टीट्यूट का किया लोकार्पण

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में नवस्थापित अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त कैथलैब के साथ एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका उद्घाटन किया। एसीआई में 24 अगस्त से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं दिल की अन्य बीमारियों का इलाज शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में हृदय से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए यहां सभी सुविधाएं मिलेंगी। 


स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने ई-लोकार्पण के दौरान एसीआई की टीम को बधाई देते हुए कहा कि नवस्थापित कैथलैब के शुरू हो जाने से हृदय रोगियों के उपचार में और अधिक सहूलियत होगी। अत्याधुनिक मशीनों के कारण दिल से जुड़ी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी अध्ययन पहले की अपेक्षा तेजी से किया जा सकेगा। इससे दिल के मरीजों को काफी फायदा होगा। श्री सिंहदेव ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टरों और अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ को पूरी सावधानी एवं सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई के साथ खुद की सुरक्षा पर ध्यान देना और संक्रमण से बचना जरूरी है। 


एसीआई में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कैथलैब मशीन स्थापित किया गया है। कैथलैब मशीन के साथ यहां करीब सात करोड़ रुपए की लागत से एडवांस तकनीक वाली अन्य मशीनें भी स्थापित की गईं हैं। ईपीएस, आरएफए एवं आईसीई मशीन को मिलाकर संपूर्ण ईपी (इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी) लैब तैयार किया गया है। लखनऊ एवं जम्मू-कश्मीर के बाद यह पूरे भारत का तीसरा शासकीय संस्थान होगा जिसमें ये तीनों मशीनें एक साथ स्थापित हैं। 


एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक कैथलैब मशीन के साथ करीब सात करोड़ रूपए की लागत से इंट्रा ऑर्टिक बैलून पम्प, रेडियो फ्रिक्वेंसी एबिलेशन, इंट्रा कार्डियक इकोकॉर्डिग्राफ, इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड फ्रैक्शन फ्लो रिजर्व एवं इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडीज जैसी एडवांस तकनीक वाली अन्य मशीनें भी स्थापित की गई हैं। एसीआई को चिकित्सा नैदानिक उपकरणों के संचालन के लिए भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद से विकिरण सुरक्षा का लाइसेंस मिल चुका है।


एसीआई में ई-लोकार्पण के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनित जैन, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. साहू, डॉ. मानिक चटर्जी, डॉ. ओ.पी. सुंदरानी, डॉ. निशांत चंदेल, डॉ. अल्ताफ युसुफ मीर एवं डॉ. जोगेश दासवानी मौजूद थे।                     


पूर्व सीजेआई बन सकते हैं असम के 'सीएम'

ईटानगर। बीजेपी में नौकरशाहों के साथ – साथ न्यायायिक सेवा से जुड़े जजों के लिए विशेष डेस्क खुल गई है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अच्छे पदों पर आसीन करने की रणनीति पर अमल किया जायेगा। ताकि उनके अनुभवों का इस्तेमाल जनहित के कार्यों में किया जा सके। इस कड़ी में देश की सर्वोच्च अदालत ने चीफ जस्टिज ऑफ़ इंडिया रह चुके रंजन गोगोई को असम का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। बीजेपी ने गोगोई को राज्यसभा में भेज कर विपक्ष को हैरानी में डाल दिया था।



 लेकिन अब एक और बड़ा दांव खेलकर बीजेपी ने विपक्ष को मुश्किल में डालने की तैयारी शुरू कर दी है। असम के मूल निवासी रंजन गोगोई की बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में वापसी की चर्चाएं जोरो पर है। हालाँकि गोगोई अभी राज्यसभा में अपना जौहर दिखाएंगे। लेकिन असम में भी उनकी मौजूदगी दर्ज होगी। उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जायेगा। असम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।                                 


स्कार्पियो ने मारी टक्कर 1 की मौत, 1 घायल

मनोज यादव 


कोरिया। पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम पंचायत मिसिया के आश्रित ग्राम बगाही पारा निवासी राजकुमार अपनी पत्नी सोनूकुवर के साथ अपना ससुराल कोरिया जिला के तामडाड के लिए अपने सोल्ड हीरो मोटरसाइकिल से जा रहा था, सिरमिना ग्राम की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 65 टी 1239 आ रही थी। जिसके जोरदार टक्कर मारने से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. चालक रामकुमार 30 वर्ष की दर्दनाक मौत घटनास्थल दम्हामुडा घाट के पास हो गई पत्नी सोनकुवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे पीएससी पोड़ीउपरोडा से जिला अस्पताल कोरबा के लिए रिफर कर दिया गया है घटना सुबह 10:30 की बताई जा रही है स्कॉर्पियो वाहन मालिक ग्राम जल्के मनराज सिंह तेलईकुंडी वाले की बताई जा रही है, ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बेलबहरा के जंगल में स्कॉर्पियो वाहन को छुपा के रखा गया था जिसे ग्रामीणों ने दुर्घटनाकारी वाहन का पीछा कर वाहन को पकड़ कोरबी पुलिस को सूचना दे दी है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव प्रशिक्षण हेतु पोड़ीउपरोडा भेजने की तैयारी कर रही है।             


समिति का हुआ प्रदर्शन, किसान छुड़वाएंं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। महरौली के 4 किसानों को कल रात को कविनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। किसान मेरठ हाईवे  के मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आज कविनगर थाने पर सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन हुआ और चारों किसानों को छुड़वा लिया जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष कांग्रेस सपा के जिलाध्यक्ष एवं सभी पार्टियों के जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे प्रशासन झुका विपक्ष की जीत हुई जय हिंद जय किसान एकता।             


मौलाना का धरना खत्म, मंजूर की मांगें

लखनऊ। शिया धर्मगुरु ने शनिवार देर रात लखनऊ के इमामबाड़ा में जारी धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं इसीलिए धरना खत्म किया जा रहा है। दरअसल मौलाना कल्बे जवाद  के मौके पर ताजिया नहीं रखने देने के यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ धरना दे रहे थे। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि योगी सरकार ने घरों में ताजिया रखने की इजाजत दे दी है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मजलिसों का आयोजन भी हो सकेगा। मौलाना द्वारा धरना खत्म किए जाने के बाद बाकी लोग भी अपने घर जाने के लिए वापस लौट गए.बता दें कि धरने पर बैठे मौलाना कल्बे जवाद की मांगें मानते हुए योगी सरकार ने यूपी के सभी जिलों के लिए नया आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक घरों में ताजिया रखने और अजादारी पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके अलावा सरकार ने सभी जिलों के उलेमाओं के फोन नंबर की लिस्ट मांगी है। इस दौरान उलेमाओं को 24×7 कभी भी किसी भी समस्या के लिए कॉल की जा सकती है.गौरतलब है कि गृह सचिव को मुहर्रम के लिए नियुक्त किया गया है। सवा 2 महीने तक मुहर्रम की व्यवस्था पर गृह सचिव 24 घंटे नजर रखेंगे। सभी उलेमा अपने जिलों के एसपी और एसएसपी से व्यवस्थाओं को लेकर मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि मौलाना कल्बे जवाद ने मुहर्रम के महीने में मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस पर सरकार की रोक पर नाराजगी जाहिर की थी और लखनऊ के इमामबाड़ा में धरने पर बैठ गए थे। योगी सरकार ने ये पाबंदियां कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लगाई थीं।                 


24 घंटे के लिए पेरिस को रखा जाएगा बंद

फाईज़ अली सैफी


गाज़ियाबाद। जिला जज गाज़ियाबाद द्वारा अवगत कराया गया है कि कोर्ट परिसर में कोरोना वायरस केस निकलने से पुराना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कोर्ट परिसर को सैनिटाइज करने के लिए उसे 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस संबंध में जिला जज द्वारा अवगत कराया गया है कि गत् 18 अगस्त में जन सुनवाई के लिए लगे कोर्ट केसों को इसके स्थान पर अब 21 सितंबर को सुना जाएगा। वहीं 20 अगस्त में जन सुनवाई के लिए लगे कोर्ट के केसों को इनके स्थान पर यानी 1 अक्टूबर को सुना जाएगा।                   


लड़की को भगाने वाला हुआ गिरफ्तार

बरेली। जंक्शन से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक को रविवार सुबह जीआरपी ने पुराने बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। लड़का बिहार के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बहराइच की रहने वाली है। युवक 20 मार्च को बरेली जंक्शन से लड़की को भगाकर ले गया था। उसके बाद लॉकडाउन लग गया था। तभी से वह फरार था। गिरफ्तार कर युवक को जिला जेल भेजा जा रहा है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।                                   


नेतृत्व में सभी सहयोगी दल लड़ेंगेंः नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को एलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव सभी सहयोगी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ेंगे और विजयी होंगे। नड्डा ने आज बिहार पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा, जनता दल (यूनाइडेट) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजप) नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और इसमें विजयी होंगे।


गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा बिहार ही नहीं देश मे अन्य राज्यों में विपक्ष अब बीते वक्त की बात हो गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार चुनाव में विजय हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा केवल अपने समृद्ध करने में नहीं जुटी रहती वह चाहती है कि उसके गठबंधन सहयोगी भी मजबूत हों।

नीतीश कुमार के राज्य में कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। बिहार में घर-घर जाकर दस करोड़ स्क्रिनिंग की गई है। राज्य में कोरोना जांच 35 हजार से बढ़कर आज एक लाख पर पहुंच गई है। इसके लिए बिहार सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा इस बात की खुशी है कि बिहार ने कोविड संकट, चाहे बिजली गिरने से लोगों के हताहत होने का संकट हो और बाढ़ राहत के कार्यों में बहुत अच्छा कार्य किया है।


नड्डा ने कहा बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह हो या नव निर्माण आंदोलन अथवा जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है। बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान राज्य ने हमेशा रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है।                     


तेलंगनाः केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

तेलंगाना। तेलंगाना में 48 घंटे के अंदर आग लगने की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है, जहां शनिवार रात डंडीगल इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि 8 फायर टेंडर को मोर्चा संभालना पड़ा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं, हालांकि फैक्ट्री को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। जिस जगह पर ये फैक्ट्री स्थित है, वहां से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स एकेडमी है।                             


डिजिटल गोल्ड पर लट्टू हुए भारतीय


नई दिल्ली। कोरोना संकट में उपभोक्ताओं की कमाई भले ही घट गई हो, लेकिन सोने की खरीदारी को लेकर उनकी चाहत अब भी बरकरार है। हालांकि, वह बाजार जाकर ज्वेलरी खरीदने की बजाय अब घर बैठे ऑनलाइन सोना (ई-गोल्ड) खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कोरोना के शुरू होने के बाद ई-गोल्ड की मांग 50 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, इससे सर्राफा कारोबारियों यानी ज्वेलर्स का संकट बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन सोने की बिक्री में नामचीन और भरोसेमंद कंपनियों के आने और बेहद कम दाम पर सोने खरीदने की सुविधा ने उपभोक्ताओं का ई-गोल्ड की ओर आकर्षण बढ़ा है। ई-गोल्ड में तीन कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं। सरकारी क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी और स्विट्जरलैंड की कंपनी एमकेएस पीएएमपी अपने संयुक्त उद्यम एमएमटीसी-पीएएमपी के जरिये ई-गोल्ड बेच रही है।                     



दबंगों ने कानून को बार-बार दिखाया ठेंगा

लखनऊ। कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट, छेड़छाड़ की और लूट करने कोशिश की। परिवारजनों की चिखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। लेकिन दबंगों ने किसी की नहीं सुनी।


घटना लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र भगवतिपुरम बिजनौर crpf गेट नंबर 3 की है। जहां दबंग उदय भान सिंह, अनेक सिंह शैलेश सिंह चौहान, राजू, व उनके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने धर्मावती व उनके पति, दोनों पुत्रों व अपनी पुत्रवधू के साथ टहलने निकले सभी सदस्यों के साथ मारपीट व जातिसूचक गाली गलौच की। विरोध करने पर दबंगों द्वारा पिटाई की गई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस दौरान जब पीड़ित पक्ष द्वारा चीख-पुकार की आवाज पड़ोस के लोगों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन दबंगों के सामने किसी की न चल पाई। पीड़ित महिला धरमावती का आरोप है कि जाते- जाते आरोपी मेरे और मेरी पुत्रवधू ने जो कुछ गहने पहने थे, लूट ले गए। पीड़िता व उसके परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


उधर पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।               


एक किलोमीटर नाली की खुदाई की शुरू

नई दिल्ली। कस्बे की जर्जर चीनी मिल मार्ग बाजार मिल तिराहे से मिल गेट तक एक किलो मीटर तक जर्जर सड़क के निर्माण के साथ पानी निकास के लिये सड़क के दोनो तरफ एक एक किलो मीटर तक निर्माण के लिये सड़क किनारे नाली कि खुदाई शुरू हुई जो मिल वाशिन्दों के साथ कस्बे वासियो के लिये राहत भरी खबर है।

वर्षो से जिस सड़क के निर्माण व चौडीकरण की मांग स्थानीय लोगो द्वारा की जा रही थी वो अब पूरी होते दिख रही है।

संपूर्णानगर मिल तिराहे से पूर्व डीसीबी बैंक गेट तक सड़क व दोनो तरफ नाली निर्माण जो एक किलो मीटर है का निर्माण होना है वही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कस्बे के मिल रोड पर सड़क के दाई तरफ खुदाई के साथ बजड़ी आदि गिराने का काम तेजी से शुरू हो गया। साथ 3.75 मीटर की सड़क जो साढ़े सात सेमी ऊची कर एक किलो मीटर तक जिसकी कुल लागत 78 लाख से बनेगी । वही यह कार्य 6 माह में पूरा करना है ठेकेदार ने बताया की चीनी मिल पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व सड़क व नाली निर्माण का प्रयास है। वही नाली खुदाई में जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन जो एक लाइन में न होने से पीडब्ल्यूडी विभाग व कार्य कर रहे मजदूरों के लिये परेशानी का सबब बनी हुई है खुदाई में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे पानी गड्ढे में भर जा रहा है कार्य मे बाधा आ रही है।

ठेकेदार ने बताया की पहले सड़क से 5 मीटर पर नाली खुदाई शुरू की थी जिसमे जलनिगम द्वारा बिछाई पाइप लाईन मिली फिर 8 मीटर पर खुदाई शुरू हुई वहाँ भी पानी का पाइप मिलना शुरू हो गया बहुत बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कार्य भी करना है वही पाइप लाइन की कोई एक लाइन नही है जिससे व्यवधान सामने आया ।

वही वर्षो बाद जर्जर सड़क पर शुरू हुए खुदाई व निर्माण से मिल गेट व मिल रोड के वाशिन्दों में खुसी है उनका कहना है इतने प्रयास और लंबे इंतजार के बाद कार्य शुरू होना ख़ुशी की बात है लेकिन कार्य जनहित को देखते हुए अच्छा कार्य हो जो बजट हो उसे सही से लगाया जाए।

 

वही नाली खुदाई के समय मिल गेट पर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया मौजूद ठेकेदार से सिंगाही खुर्द सम्पूर्णनगर  बीडीसी रजनी सिंह के  प्रतिनिधि आलोक सिंह व मिल रोड के व्यपारी विवेक सिंह,बीजेपी नेता निश्चल तिवारी,समाज सेवी दीपक गुप्ता,विकास प्रजापति,बबलू जयसवाल,गुड्डू जयसवाल  ने सड़क व नाली निर्माण सम्बन्धी वार्ता कर जानकारी ली और सरकार की मंशानुसार कार्य कराने की बात कही नाली निर्माण में कोई खमिया न हो सही मापदंड व गुणवत्ता के साथ कराया जाय ठेकेदार ने दिया आस्वाशन ।

 

वही पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अशोक कुमार सिंह और सीएम यादव ने बताया की मिल तिराहे से पूर्व डीसीबी बैंक गेट तक एक किलो मीटर तक सड़क के साथ दोनो तरफ नाली निर्माण होगा जिसके लिये कुल बजट 78 लाख आवंटित हुआ है पेराई सत्र शुरू होने तक कार्य कराने का प्रयास है वैसे 6 माह में यह कार्य करना है वही नाली निर्माण में जहां पेड़ आयेगा वहां घुमा कर नाली बनाई जाएगी पेड़ काटने का अधिकार हमे नही है न हम लगे पेड़ को क्षति पहुचायेंगे। निर्माण व खुदाई में सड़क किनारे बसे वाशिन्दों को थोड़ी समस्या होगी सभी का सहयोग की अपील भी की।               

सगे भाई के हत्यारें को किया गिरफ्तार

भागलपुर। एसएसपी आशीष भारती ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 18 जुलाई की शाम बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित सब्जी मंडी के समीप युवक प्रवीण साह हत्याकांड मामले में हत्यारे उसके छोटे भाई रमेश को पुलिस ने गोड्डा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना अपराध पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भाई भाई में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद था। जिस कारण से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। वही गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि मृतक भाई ने कुछ साल पहले उसे गोली मारकर घायल कर दिया था और लगातार जान मारने की धमकी दे रहा था।

साथ ही आरोपी की पत्नी के ऊपर तेजाब डालने की धमकी भी मृतक के द्वारा लगातार दी जा रही थी। जिसके आक्रोश में रमेश ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने त्वरित गिरफ्तारी करने के लिए बबरगंज थाना प्रभारी को पुरस्कृत भी किया।               

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...