शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

डब्ल्यूएचओ ने रूस से की बातचीत

लंदन/ मास्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस (कोविद -19) वैक्सीन पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से रूस के साथ बातचीत शुरू की है, जिसे देश ने पिछले सप्ताह महत्वपूर्ण चरण -3 परीक्षण शुरू करने से पहले ही मंजूरी दे दी थी। रूस अब अपने "स्पुतनिक वी" वैक्सीन के बड़े पैमाने पर परीक्षण की योजना बना रहा है जिसमें 40,000 लोग शामिल हैं।


वैक्सीन के वित्तीय समर्थकों ने कहा कि एक विदेशी शोध निकाय अगले सप्ताह शुरू होने वाले 40,000 लोगों में वैक्सीन के परीक्षणों की देखरेख करेगा। डब्लूएचओ ने पहले टीके के विकास के लिए रूस के दृष्टिकोण पर सुरक्षा चिंताओं को उठाया था। डब्ल्यूएचओ / यूरोप में गुरुवार को कहा कि एजेंसी ने रूस के साथ सीधी चर्चा शुरू की थी और वह उस देश से जानकारी मांग रही है, जिसके लिए इसकी आवश्यकता है।               


ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध 'अमेरिका'

वाशिंगटन/ ताइपे। चीन की ताइवान के प्रति बढ़ती दिलचस्‍पी के बीच अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह ताइवान की आत्‍मरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अमेरिका ने कहा कि वह ताइवान की पूरी मदद करेगा। अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री क्‍लार्क कूपर ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक सप्‍ताह पूर्व ताइवान ने अमेरिका की हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड के साथ 62 अरब डॉलर के F-16 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा करीब 10 साल में पूरा होगा। माना जा रहा है कि इस सौदे के बाद ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस सौदे की संवेदनशीलता को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे का तो ऐलान किया लेकिन खरीददार का नाम नहीं बताया है। इसके पूर्व भी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम और स्ट्रिंगर मिसाइल भी अमेरिका ने ताइवान को द‍िए थे।               


तानाशाह ने अपनी बहन का किया प्रमोशन

प्‍योंगयांग। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह क‍िम जोंग उन ने अपनी बहन का का प्रमोशन करके दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता बना दिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बताया कि 32 साल की किम यो जोंग को अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया से जुड़े मामलों को देखने के लिए उत्‍तर कोरिया का प्रभारी बनाया गया है। इस तरह से वह अब देश में अघोषित रूप से दूसरे नंबर की नेता हो गई हैं। इस बीच किम जोंग की बीमारी को लेकर दुनियाभर में अटकलें और तेज हो गई हैं। 
उत्‍तर कोरिया ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने शासन के 'तनाव' को कम करने के लिए अपनी कुछ शक्तियां बहन को दे दी हैं। हालांकि किम जोंग उन अभी भी उत्‍तर कोरिया पर पूरा अधिकार रखते हैं। किम जोंग उन ने अपनी बहन का यह प्रमोशन ऐसे समय पर किया है जब वह मौत की अफवाहों के बीच करीब 21 दिनों तक लापता रहने के बाद सामने आए थे।                 


रूस वैक्सीन को लेकर शुरू करेगा 'स्टडी'

रूस में 45 से अधिक मेडिकल सेंटर्स पर अध्ययन


मास्को। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए दुनिया में रूस ने सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा किया है। हालांकि दुनिया के कई अन्य देश इस वैक्सीन की उपयोगिता पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन रूस अपने इस वैक्सीन को लेकर आगे बढ़ रहा हैरूस अगले हफ्ते से वैक्सीन स्पुतनिक-V की प्रभावकारिता और सुरक्षा को लेकर अध्ययन शुरू करेगा। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V का अगले हफ्ते से हजारों वॉलंटियर्स के टीकाकरण के साथ ही रूस में वैक्सीन की प्रभावकारिता, इम्युनोगैनेसी और सुरक्षा का एक पूर्व नियोजित पोस्ट-पंजीकरण, प्लेसबो-नियंत्रित मल्टीसेंटर क्लीनिकल ​​अध्ययन शुरू होगा। 45 से अधिक चिकित्सा केंद्रों में 40,000 से अधिक लोग अध्ययन में हिस्सा लेंगे।                


हादसे में नौं लोगों की मौत, तीन घायल

तेलंगाना। कृष्णा नदी में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य के संयुक्त सिंचाई परियोजना श्रीसैलम जलाशय के तेलंगाना क्षेत्र में जलविद्युत संयंत्र स्थित है। नाल्लामाला पर्वत श्रृंखला में दो किमी लंबे सुरंग में पनबिजली संयंत्र का निर्माण किया गया है। सुबह करीबन 10 बजे हुए हादसे में पहले पहल अधिकारियों ने 30 कर्मचारियों के संयंत्र के अंदर होने की बात कही थी, लेकिन बाद में TSGenco के आधिकारिक बयान में 17 लोगों के अंदर होने की बात कही गई। बयान में बताया गया कि हादसे के वक्त संयंत्र के अंदर काम कर रहे लोगों में से 8 लोग घायल अवस्था में बाहर आए, वहीं 9 लोग अंदर फंसे ही रह गए, जिन्हें निकालने के साथ संयंत्र को पूरी तरह से जलने से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनमें डिप्टी इंजीनियर श्रीनिवास गौडा, असिस्टेंड इंजीनियर वेंकट राव, मोहन कुमार और उज्मा फातिमा, प्लांट अटेंडेंट रामबाबू, जूनियर अटेंडेंट किरण और सुंदर कुमार शामिल है। इसके अलावा अैमरॉन बैटरी के दो कर्मचारी विनेश कुमार और महेश कुमार शामिल हैं।                         


गाय के गोबर से बनी गौरी-गणेश की मूर्ति

लखनऊ। भारतीय परंपरा में बेहद पवित्र और अपने औषधीय महत्व के कारण पंचगव्य में से एक गाय के गोबर से गौरी-गणेश की मूर्तियां बनाने की पहल शुरू की गयी है। इस बार के गणेशोत्व और दीपावली में लोग इन मूर्तियों का भी पूजन में उपयोग कर सकते हैं। बायोडिग्रेडबल होने के कारण ये मूर्तियां इको फ्रेंडली होंगी। घर के गमले में विसर्जित करने पर ये कंपोस्ट खाद में तब्दील हो जाएंगी। यह पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश भी देंगे। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही स्वयं सहयता समूह की महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। गाय के गोबर से पर्यावरण संरक्षण के साथ इसे रोजगार का जरिया भी बना लिया है। इस बार गणेश महोत्सव के अलावा होंने वाली दीपावाली में गोबर के उत्पाद जैसे गमला, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, अगरबत्ती, हवन सामग्री भी महिलाएं तैयार कर रही हैं।


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने बताया, “हमारे समूहों द्वारा गोबर से मूर्तियां बनाने की एक अनूठी पहल की जा रही है। इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इसके लिए कई जिलों में प्रशिक्षण भी चल रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में दुर्गा समूह की सात सदस्यों द्वारा सजावटी समान, घड़ी, गमला मूर्तियां भी गाय के गोबर से तैयार हो रहे हैं। इसी जिले की नवजागरण स्वयं सहयता की 6 महिलाएं भी इसी कार्य में लगी हुई हैं। झांसी में तीन, जलौन में चार और प्रतापगढ़ में सात स्वयं समूह सहयता में करीब 20 महिलाएं गोबर से बने उत्पादों को बनाने में लगी हैं।”


उन्होंने बताया, “ये लोग अपने हुनर से पांच सौ से लेकर हजार रूपये तक कमा लेती हैं। इसके साथ ही लखनऊ , सुल्तानपुर, हरदोई, गजियाबाद आदि जिलों में भी गोबर से मूर्तियों और पूजन समाग्री बनाने का प्रशिक्षण चल रहा है।”


सिटीजन डेवलपमेंट फाउंडेशन संस्था के माध्यम से प्रवासी महिलाओं को इसकी ट्रेनिंग दी गई। गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनाने और उनकी धार्मिक मान्यताओं से रूबरू करा कर उन्हें इस काम से जोड़ा गया। करीब 300 प्रवासी महिलाओं के समूह को रोजगार मिल गया है। शालिनी सिंह ने बताया, 20 हजार गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं को बनाने का ऑर्डर भी महिलाओं को मिला है। ऐसे इस दीपावली मां लक्ष्मी इन महिलाओं के घरों में समृद्धि का संचार करेंगी। राजधानी के कृष्णानगर और मलीहाबाद में प्रशिक्षण के साथ बनाने का कार्य चल रहा है।


उन्होंने बताया कि गोबर की बनी इको फ्रेंडली प्रतिमाओं का दाम भी सामान्य प्रतिमाओं के मुकाबले कम होगा जबकि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। ऐसे में आने वाले गणेशोत्सव और दीपोत्सव पर ऐसी प्रतिमाओं का पूजन कर आप आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।


एक अन्य समूह की महिला ने बताया कि मूर्ति बनाने में बेल का गुदा, उड़द की दाल का चूरा और हल्की मिट्टी के अलावा गोबर के प्रयोग से मूर्तियां बन रही हैं। यह पूर्णतया प्राकृतिक है। इसमें सभी चीजें नेचुरल इस्तेमाल हो रही हैं। इनको बनाते समय इनमें औषधीय महत्व के पौधे मसलन तुलसी और गिलोय आदि के बीज भी डाले जाएंगे। बाद में ये घर की औषधीय वाटिका में शामिल होकर पूरे परिवार की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होंगे।


हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की हुई पिटाई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


जमकर पिटाई युवती का पीछा करे हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की हुई जमकर पिटाई


हापुड़। घर जा रही एक युवती का पीछा कर छेड़खानी कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। जिस पर हिस्ट्रीशीटर चाकू लहराता हुआ ग्रामीणों को धमकाने लगा। जिसका वीड़ियो वायरल हो गया।


वायरल वीड़ियो के अनुसार थाना हापुड़ देहात के गांव सलाई में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे मनचलों व एक हिस्ट्रीशीटर सन्नाटा को गांव के लड़कों व ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ धुनाई शुरु कर दी । इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश सन्नाटा ने चाकू निकाल लोगों को.धमकाना शुरू कर दिया । जिसकी लोगों ने वीड़ियो बनाकर सोशल मीड़िया पर वायरल कर दी।


इस संबंध में देहात थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि वायरल वीड़ियो की सत्यतता का पता लगाया जा रहा हैं कि उक्त वीड़ियो कब और कहा की है। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।                 


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...