शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

पंजाब में बढ़ रहा है महामारी का खौफ

राणा ऑबराय


चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना की महामारी का खौफ कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के 1035 नए केस सामने आए है, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा पंजाब के तीन बड़े शहरों लुधियाना, जालंधर और पटियाला में कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हॉट स्पॉट बने लुधियाना जिले में 227, जालंधर जिले में 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और तीन-तीन की मौत हो गई, वहीं अमृतसर में 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 60 लोगों को आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।


स्वास्थ्य विभाग ने माना-चरम पर पहुंचने लगा संक्रमण


कुल मिलाकर पंजाब के हालात अब पहले के मुकाबले और बिगड़ने लगे हैं और नौबत यहां तक आ गई है कि स्वास्थ्य विभाग को अपने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुटि्टयां 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि राज्य में कोरोना अपने चरम पर पहुंचना शुरू हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा है कि हम कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर अस्पताल में मरीजों के इलाज पर ध्यान दें। 30 सितंबर तक बाबा फरीद यूनिवर्सिटी भर्ती प्रक्रिया को भी पूरी कर लेगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी, लेकिन इससे पहले सभी की छुटि्टयां रद्द की जाती हैं। स्टाफ को अपने-अपने स्टेशन पर ही रहने के आदेश दिए गए हैं।


ऐसे कैसे कर पाएंगे कोरोना पर फतेह?
दूसरी ओर सेहत विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग 3 दिन में भी कोरोना पॉजिटिव रोगियों को घर में शिफ्ट नहीं कर पाया। मामला जालंधर का है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अभी भी कोरोना पॉजिटिव 388 रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घरों से स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट करना है। इन 388 पॉजिटिव रोगियों में से ऐसे भी हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी और वह 3 दिन से ऐसे ही अपने घरों में और इधर-उधर घूम रहे हैं और उन्हें कोई पूछने वाला नहीं।           


हरियाणाः वायरस की रफ्तार को लगा ब्रेक

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना परास्त हो रहा है। अब एक महीने में मरीज दोगुने हो रहे हैं, जबकि एक समय में मरीज दोगुने होने की अवधि 11 दिन तक पहुंच गई थी। एक सप्ताह से रिकवरी रेट 83 फीसद के पार बना हुआ है, जिससे पॉजिटिव रेट में निरंतर गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटों में 793 नए मरीज मिले हैं, जबकि 792 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए। आठ मरीजों की मौत हुई है और 146 की हालत चिंताजनक है। पानीपत में तीन, फरीदाबाद में दो और गुरुग्राम, सोनीपत व अंबाला में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।


प्रदेश में अभी तक 44 हजार 817 लोग महामारी की चपेट में आए हैं जिनमें 37 हजार 486 ठीक हो चुके हैं। छह हजार 820 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 136, पानीपत में 119, गुरुग्राम में 78, अंबाला में 63, करनाल में 62, पलवल में 51, सोनीपत में 50, हिसार में 43, नारनौल में 37, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में 36-36, कैथल में 27, रेवाड़ी में 18, फतेहबाद में 12, भिवानी में 10, नूंह में सात तथा जींद में तीन संक्रमित मिले।            


 कविता गर्ग


उत्तराखंडः 4 दिनों से जोरदार बारिश जारी

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: बीते 4 दिनों से यहां जोरदार बारिश हो रही है, गंगा और सहायक नदियां किनारे तोड़ने पर आमादा हैं। भूस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते बंद पड़े हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों को भी चकनाचूर कर देने वाली बारिश हो रही है।


उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, उफान पर गंगा, टूट रहे पहाड़, बहे घर


उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। हफ्ते भर से जारी मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ धंस रहे हैं, सड़कें टूटकर बिखर रही हैं और जहां देखो वहीं सैलाब है। यहां 5 दिनों की मूसलाधार बारिश का अलर्ट था और आज चौथा दिन है। जितनी आशंका जताई गई थी, उत्तराखंड में अभी तक उससे ज्यादा ही आफत बरसी है। बीते 4 दिनों से यहां जोरदार बारिश हो रही है, गंगा और सहायक नदियां किनारे तोड़ने पर आमादा हैं। भूस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते बंद पड़े हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों को भी चकनाचूर कर देने वाली बारिश हो रही है। बद्रीनाथ में मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा नदी की धार हाइवे पर आ पड़ी है। पहाड़ों से उतरती नदी तेज उफान के चलते बिखरकर बद्रीनाथ हाइवे पर आ गई और सैलाब के आगे सड़क गुम हो गई। पहाड़ दरकने से भी हाइवे में कई जगहों पर मलबा जमा हो गया है। सड़क दो दिनों से बंद पड़ी है और मौसम को देखते हुए फिलहाल खुलने के आसार नहीं हैं।           


संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी

पंकज कपूर


देहरादून। कोरोना के कारण रोजाना यहां लोगों की मौत हो रही है। आज यहां कोरोना के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया।प्रदेश में अब महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। इसके अलावा गुरुवार को कोरोना के 416 नए मरीज भी मिले हैं। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 11302 हो गई है।


प्रदेश के स्वास्थय विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हुई तीनों मौतें एम्स ऋषिकेश में हुई है। यहां 72 और 78 वर्षीय दो पुरूष मरीज और एक 26 वर्षीय महिला ने महामारी से दम तोड़ा। अब तक प्रदेश में 143 कोविड मरीजों की जान जा चुकी है।


बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 25 की मौत

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से यहां 25 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 16 जिलों के 77.77 लाख लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा मौतें दरभंगा जिले में हुई हैं। यहां मरने वालों का संख्या 11 तक पहुंच गई है। दरभंगा के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज और पूर्वी चम्पारण के लोग भी बाढ़ से बुरी तरह परेशान हैं। राज्य में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण समस्तीपुर सीवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया है।


झारखंड में 3 दिन लगातार होगी बारिश

झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश


रांची। झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्‍त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।           


महाराष्ट्र में वायरस की रफ्तार धीमी बढ़ी

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही। गुरुवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,60,126 हो गई है। बीते 24 घंटों में 413 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,063 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को 9,115 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार शाम तक राज्य में 1,49,798 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,90,948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 29,76,090 लोगों की जांच की जा चुकी है।


धारावी में बचे सिर्फ 90 ऐक्टिव मरीज
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,649 हो गई है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक समय कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट रहे धारावी में अभी केवल 90 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2,649 मरीजों में से 2,300 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।     


मनोज सिंह ठाकुर      


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...