बुधवार, 12 अगस्त 2020

प्रकरण खत्म हो गया, मिलकर काम करेंगे

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अब तक चला प्रकरण अब समाप्त हो चुका है और हम सब मिलकर काम करेंगे। गहलोत ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में सचिन पायलट के बागी बनने के संबंध में पूछे सवाल पर कहा कि अब यह प्रकरण समाप्त हो चुका हैं और हम सब मिलकर काम करेंगे। यह प्रकरण भूलो और माफ करने की स्थिति में हैं। जहां तक हमारे कांग्रेस विधायको की सचिन पायलट ग्रुप के विधायको के संबंध में जो नाराजगी हैं, उस नाराजगी को भी दूर किया जायेगा। उन्हें समझाया जायेगा, वैसे उनकी नाराजगी वाजिब हैं, एक महीने तक लोकतंत्र बचाने के लिए घर परिवार से दूर रहे।


उन्होंने कहा कि विधायकों को समझाया गया है कि देश और प्रदेश और प्रदेशवासियों के और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें कई बार सहन करना भी पड़ता है। हम सब आपस में मिलकर काम करेंगे। जो हमारे साथी चले गए थे वो भी वापस आ गए हैं। उम्मीद है कि सब गिले-शिकवे दूर करके सब मिलकर हम प्रदेश की सेवा करने का संकल्प पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि आपस में भूलो और माफ करो और आगे बढ़ो, यह देश, प्रदेश, प्रदेशवासियों और लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है, उसमें जो हमारे विधायकों ने इतना साथ दिया, सौ से अधिक विधायक एक साथ रहना इतने लंबे समय तक, अपने आप में बहुत बड़ी बात है जो हिंदुस्तान के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। तो यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, आगे भी जारी रहेगी यह हमारी लड़ाई और बाकि जो एपिसोड हुआ है, एक प्रकार से भूलो और माफ करो की स्थिति में रहें, सब मिलकर चलें क्योंकि प्रदेशवासियों ने विश्वास करके सरकार बनाई थी हमारी। हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है कि उस विश्वास को बनाए रखें हम लोग और प्रदेश की सेवा करें, सुशासन दें और सब मिलकर कोरोना का मुकाबला करें।


उन्होंने कहा कि ये जीत जो है, ये जीत असली प्रदेशवासियों की जीत है। पूरे प्रदेशवासियों ने जो हमारे विधायकों ने जो हौसला अफजाई की टेलीफोन कर- करके, कोई चिंता नहीं, महीना-दो महीना लग जाए परवाह मत करो, जीत सरकार की होनी चाहिए, सरकार स्थिर होनी चाहिए, उसके बाद में आप आओ हमारे घरों में। तो ये जो जज्बा था पूरे प्रदेशवासियों का, उसकी जीत है ये। मैं उनको बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं प्रदेशवासियों को और विश्वास दिलाता हूं कि जीत हमारी सुनिश्चित है, आने वाले वक्त में और दोगुने जोश से सब काम करेंगे, आपकी सेवा करेंगे। विधायको को लिखे गए पत्र के संबंध में उन्होंने कहा कि यह पत्र पक्ष-विपक्ष, सबको लिखा था और उस पत्र का बड़ा प्रभाव पड़ा। उसी कारण से भाजपा के जो तीन-तीन विमान गुजरात भेजने के लिए हायर किये उनमें मुश्किल से एक जा पाया, वो भी पूरा नहीं भरा हुआ था और उनका कल से कैंप लगना था क्राउन प्लाजा होटल में, बैठक थी, वहीं रहना था, बाड़ेबंदी हो रही थी, जो कहते थे हमें बाड़ेबंदी क्यों कर रहे हो, ये क्या नौबत आ गई कि उनकी बाड़ेबंदी होने लग गई।


उससे जो हालात बने हैं प्रदेश के सामने, पूरी तरह सामने आ चुके है। पूरा खेल उनका था, सरकार गिराने का षड्यंत्र था, जो उन्होंने कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश के अंदर जो कुछ भी किया, दुनिया जानती है और लोग पसंद भी नहीं करते हैं, वो ही षड्यंत्र राजस्थान का था जो पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कितना ही बड़ा संघर्ष करना पड़े, हम चूकेंगे नहीं और सत्य की जीत होती हैं। इसमें ना किसी की जीत होती हैं और ना ही किसी की हार।           


जांच के लिए कुल 2,60,15,297 नमूने लिए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 7,33,449 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को देशभर में 7,33,449 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,60,15,297 हो गयी है।


इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,421 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 60,963 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 23,29,638 हो गयी है। हालांकि 11 अगस्त को 56,110 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 834 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में मात्र 4,019 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय #संक्रमण के 6,43,948 सक्रिय मामले हैं।                     

जल शक्ति विभाग में 2322 पदों पर भर्ती

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में अब 2322 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें पैरा कार्यकर्ता निति के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी गई है । कैबिनेट बैठक में विभाग में पैरा स्टाफ नीति के तहत 718 पैरा पंप ऑपरेटर, 162 पैरा फिटर और 1442 बहुउदेशीय कार्यकतार्ओ की भर्ती शामिल होगी। ये कार्यकर्ता 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं का संचालन करेंगे। इससे पहले 1378 पदों को भरने की मंजूरी दी गई थी।


इनमें पैरा वर्कर, पैरा फिटर, पैरा पंप आॅपरेटर्स के पद भरे जा रहे हैं। यह भर्ती विभाग के स्तर पर हो रही है। संबंधित मंडलों के एक्सईएन भर्ती कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि एसडीओ, जेई सदस्य हैं। कई जगहों पर भर्ती पूरी हो गई है। अधिकांश में यह प्रक्रिया चल रही है। पैरा कार्यकर्ता 12 साल में पक्के होंगे। नियुक्तियो के बाद पैरा फिटर को 4300 रुपये और पैरा पंप आॅपरेटर को 3300 रुपये वेतन मिलेगा। ये विभाग के अधीन कार्य करेंगे।         

उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश

बेंगलुरु। कर्नाटक के बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हुई तोड़फ़ोड़ के बाद हालात अब सामान्य हो गए है। पुलिस ने धारा 144 लागू कर उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने का ऐलान किया है। उधर हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पुलिस ने दर्जनों उन लोगों की चिन्हित किया है, जिन्होंने हिंसा फैलाई थी। अब इनसे सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर वसूली भी की जाएगी। दरअसल बंगलुरु में कांग्रेस विधायक के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई थी। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक मूर्ति के आवास पर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी गिरफ्तारी जारी है। उधर विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है | इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। हालाँकि पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 60 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उनके मुताबिक भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस ने खुली फायरिंग की थी | इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू के बाद स्थिति सामान्य नजर आ रही है। इस घटना के बाद पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर दी है। हालाँकि अब आरोपी का अकाउंट हैक होने की बात भी सामने आ रही है।


जनपद में वायरस से पहली मौत हुई

खटीमा। कोरोना ने खटीमा में पहली जान ली है। पीड़ित खटीमा के राजीव नगर का निवासी बताया जा रहा है। 56 वर्षीय इस व्यक्ति को साँस लेने में हो रही दिक्कत के बाद राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया जहाँ एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मोदी के भरोसे हाथ पर हाथ रखकर न बैठें

नई दिल्ली। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही पूरी पार्टी इस समय टिकी नजर आ रही है। अब पार्टी नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने नसीहत दी है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे न बैठे रहें, बल्कि 2024 में देश की सत्ता पाने के लिए पूरे दमखम और ताकत के साथ अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा, मोदी के कंधों पर बंदूक रखकर लड़ाई में उतरने की कोशिश न करें। राम माधव ने कहा, मोदी अगले 10-15 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे। हम उनके सुशासन का फायदा चुनाव में उठाएंगे लेकिन केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है। हमें देश की शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरना है। भाजपा महासचिव आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं से कहाकि उन्हें हर समय दिल्ली की तरफ देखना बंद करना होगा। स्थानीय जो भी जरूरत होगी, दिल्ली से पूरी की करेगी लेकिन पार्टी की स्थानीय इकाई को भी मेहनत करनी चाहिए और लोगों के लिए जमकर काम करना होगा तभी भाजपा को ताकतवर और मजबूत बनाया जा सकेगा।         


14 पैरों वाला दुर्लभ कॉकरोच खोजा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया में कई अजीबो-गरीब जीव-जंतु हैं। मगर अभी भी बहुत से ऐसे ही जीव हैं जो दुनिया की नजरों से छिपे हुए हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र में रहने वाले ऐसे ही एक दुर्लभ कॉकरोच पर एक अध्ययन किया, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। ये जीव 14 पैरों वाला है। इसकी लंबाई करीब डेढ़ फीट है। यह एक लकड़ी के पट्टे की तरह दिखता है, जो गहरे समुद्र में पाया जाता है। इस अनोखे जीव की खोज साल 2018 में हिंद महासागर में हुई थी। वैज्ञानिकों ने कॉकरोच की इस दुर्लभ प्रजाति को महासागर के जावा पश्चिम क्षेत्र में खोजा था। इस खास जीव पर रिसर्च के लिए 31 वैज्ञानिकों ने मिलकर काम किया। इसमें नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और ली कोंग चियान प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ने अहम भूमिका निभाई। शोध में पता चला कि किसी लकड़ी के पट्टे की तरह लगने वाला ये जीव बैथिनोमस प्रजाति का है। ये घरेलू कॉक्रोच से काफी बड़े होते हैं। कई बार तो ये 50 से 70 सेंटीमीटर तक के भी होते हैं।


इस जीव पर अध्ययन के लिए साल 2018 में लगभग दो हफ्ते तक खोज चली। इसके बाद समुद्री तटों के अलग-अलग 63 जगहों पर तलाशी ली गई। इस साल जुलाई में इसके नतीजे एक बायो जर्नल जूकीज में रखे गए। शोध में शामिल वैज्ञानिक कोनि एम सिदाबलोक और हेलेन पीएस वॉन्ग ने बताया कि इस समुद्री जीव को बैथिनोमस राकसा नाम दिया गया है। ये एक इंडोनिशियाई नाम है। इसमें राकसा शब्द जुड़ा है जिसका मतलब है काफी बड़ा। ये समुद्री इनवर्टिब्रेट की श्रेणी में आते हैं। इनकी रीढ़ की हड्डी नहीं होती है। अपने विशाल आकार के कारण इन्हें समुद्र का कोकरोच भी कहा जा रहा है। दुनिया में सुपरजाइंट आइसोपोड्स की अभी तक केवल सात प्रजातियां हैं। ये उस प्रजाति का दूसरा सबसे बड़ा जीव माना जा रहा है। इस कॉक्रोच के 14 पैर होते हैं। ये इनका इस्तेमाल समुद्र में शिकार की खोज के लिए करते हैं।           


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...