बेंगलुरु। कर्नाटक के बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हुई तोड़फ़ोड़ के बाद हालात अब सामान्य हो गए है। पुलिस ने धारा 144 लागू कर उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने का ऐलान किया है। उधर हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पुलिस ने दर्जनों उन लोगों की चिन्हित किया है, जिन्होंने हिंसा फैलाई थी। अब इनसे सरकारी संपत्ति के नुकसान को लेकर वसूली भी की जाएगी। दरअसल बंगलुरु में कांग्रेस विधायक के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई थी। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक मूर्ति के आवास पर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी गिरफ्तारी जारी है। उधर विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है | इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। हालाँकि पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 60 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उनके मुताबिक भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस ने खुली फायरिंग की थी | इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू के बाद स्थिति सामान्य नजर आ रही है। इस घटना के बाद पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर दी है। हालाँकि अब आरोपी का अकाउंट हैक होने की बात भी सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्राइवेट बस में 32 यात्री सवार थे और जिले के नेशनल हाइवे 4 पर केआर हल्ली के पास आग लग गई। इस घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गयी। मरने वालों में दो बच्चों के साथ एक महिला भी शामिल है।
प्राइवेट बस इस तरह हुई हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक, निजी बस के इंजन में कोई खराबी हुई। इस वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और कई यात्री घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एसपी राधिका पुलिस बल के साथ पहुंचीं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी।