मंगलवार, 4 अगस्त 2020

भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नशे की हालत में इंसान क्या कर बैठता है इसका अंदाजा भी लगाना कठिन है। नशा उतर जाने के बाद गैरतमंद इनसानों को अपनी गलती पर पछतावा होता है लेकिन कई मामलों में भूल इतनी भयंकर होती है कि पछतावे का मौका भी नहीं मिलता है। सोमवार देर रात साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाली राजीव कॉलोनी में दो सगे भाई पार्टी कर रहे थे।  पार्टी में शराब भी परोसी गई थी और दोनों भाइयों का नशे की हालत में किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया।  झगड़ा इतना बढ़ कि दोनों भाइयों ने एक दूसरे के ऊपर सब्जी काटने वाले चाकुओं से हमला कर दिया।  दोनों को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, राजीव कॉलोनी में रहने वाले सगे भाई 32 वर्षीय मोटा और 28 वर्षीय मोहन लाल सोमवार रात करीब 10 बजे पड़ोस में स्थित अपने चाचा के घर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो हो गई। इस दौरान दोनों के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू आ गया। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मनीष मिश्र व थाना प्रभारी अनिल शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस की जांच में आया कि दोनों ने शराब पी थी। नशे की हालत में दोनों में झगड़ा हुआ और घटना घट गई। वहीं भतीजे महेंद्र ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उसने भी शराब के नशे में दोनों में झगड़ा होने की बात लिखी है। दोनों भाई मजदूरी करते थे। दो भाइयों ने आपसी विवाद में मारपीट की। दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


वृक्षारोपण कर संरक्षण का संदेश दिया

एनडीआरएफ की टीम ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। एनडीआरएफ की टीम को बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए प्रयागराज में तैनात किया गया है। जो संभावित बाढ से बचाव के लिए बाढ संभावित इलाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही है। एनडीआरएफ किसी भी आपदा में बचाव व राहत कार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी श्रृंखला में एनडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक जगदीश राणा सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह और उनकी पूरी टीम ने श्री मार्तंड प्रताप सिंह एडीएम प्रयागराज की अगुवाई में सीएवी इंटर कॉलेज के परिसर में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य मेजर के के प्रसाद,अध्यापकों में श्री नवास सिंह ,श्री दिनेश कुमार, श्री शरद राय, श्री संजय पांडे व अन्य शिक्षक गण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने वृक्षारोपण कर कोरोना महामारी से बचाव के तरीके और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता का संदेश भी दिया।
टीम कमांडर ने कहा कि हम सभी को ना सिर्फ पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए बल्कि वृक्षारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दिशा में जो सबसे आसान काम हम कर सकते हैं वह यह कि हम अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ हर वर्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें।          


भाजपा की नीतियां चीन परस्तः कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी नीतियां चीन परस्त हैं और उसकी इन्हीं नीतियों के कारण चीन पर लगातार हमारी निर्भरता बढ़ रही है जो देश को एक गंभीर खतरे की तरफ धकेल रही है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को कहा “भाजपा भारत में चीन को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश- एफडीआई के माध्यम से खुले निवेश की छूट देकर उस पर निर्भरता बढ़ाने का काम कर रही है। भारत में चीनी निवेश में लगातार होता इजाफा भाजपा की चीन पर निर्भरता की पोल खोल रहा है।” पार्टी ने कहा कि भाजपा की चीन परस्त नीतियों के कारण ही देश में तेजी से चीनी कंपनियों का निवेश बढ़ रहा है और हर साल इसमें इजाफा हो रहा है। उसका कहना है कि भारत में चीनी एफडीआई 2014 में 0.54 अरब डालर था जो 2019 में बढ़कर 4.14 अरब डालर पहुंच गया है। भारत में चीनी कंपनियों का बढ़ता निवेश देश के लिए घातक साबित हो सकता है और भाजपा सरकार की चीन पर बढ़ती निर्भरता देश को एक बड़े खतरे की तरफ धकेल रही है।


लद्दाख में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा पर घुसपैठ को भाजपा सरकार की चीन परस्त नीति का परिणाम बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि चीन गलवान घाटी में हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और भाजपा सरकार दिल्ली मेरठ सड़क परियोजना के लिए चीनी कंपनी को 1126 करोड़ रुपए का ठेका आवंटित कर रही है।             


भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी

अयोध्या। अयोध्या राम लला के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अगस्त को राम नगरी में पहुंचकर भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। राम मंदिर भूमि पूजन के ठीक बाद वह देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तकरीबन तीन घंटे राम की नगरी में गुजारेंगे, वह तय कार्यक्रम के मुताबिक ही राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 


अयोध्या में पीएम मोदी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम


अयोध्या में तीन घंटे का प्रवास। 


5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान। 


9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान। 


10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग। 


10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान। 


11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग। 


11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन। 


12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम। 


10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन- पूजन। 


12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण। 


12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ। 


12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना। 


2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान। 


2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉपटर


अलग-अलग जगहों पर होगा पीएम मोदी का स्वागत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा किया जाएगा।  जिसके तहत साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास करेंगें 


हनुमानगढी के करेंगे दर्शन 
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हनुमानगढी के दर्शन के उपरांत 1230 बजे भूमि पूजन स्थल पधारेंगे। वह यहां पारिजात का एक पौधा भी रोपेंगे। मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास होंगे।      
                 


5 अगस्त को विश्व मंगल दिवस मनाया जाएगा

विश्व मंगलमय दिवस के रूप में मनाया जाऐगा


बीके शर्मा


गाजियाबाद। श्री सनातन धर्म शिव हनुमान मंदिर निकट देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम मैन रोड  विश्व ब्राह्मण संघ व हनुमान मंगलमय परिवार के तत्वाधान में 5 अगस्त 2020 का दिन विश्व मंगलमय दिवस के रुप में मनाया जाएगा। अनेकों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए बी के शर्मा हनुमान आज श्री सनातन धर्म शिव हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डीपी राणा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू राघव  के साथ प्रस्तावित भगवान श्री राम के मंदिर के चित्र व देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  चित्र के सानिध्य में हवन यज्ञ कर अपनी अंतरात्मा की  1008 आहुति भावांजलि देकर अपनी  खुशी का इजहार किया और कहा कि हम ऐसे खुशनसीब हैं कि हम अपने परिवार के साथ अपने कुल में अपनी जीविका के प्रत्यक्ष में भगवान श्रीराम का ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण होता देख रहे हैं यह हमारा सौभाग्य है कि हम इसके साक्षी हैं और अपने आप मैं  पुलकित व प्रफुल्लित  की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि श्री राम का जन्म "मात्र दशरथ व कौशल्या को सुख प्रदान करने के लिए नहीं अपितु समस्त मानव के कल्याण के लिए हुआ था श्री राम समस्त मानव को पररस्पर  और सद्भाव का संदेश देने वाले हैं 


भूमि पूजन पर पूरे विश्व में मनाई जाएगी दिवाली 
आज 4 ,5अगस्त यानी भूमि पूजन के दिन  दीपावली मनाई जाएगी इस दिन का इंतजार करोड़ों करोड़ों हिंदुस्तानी बीते 451 सालों से कर रहे हैं राम मंदिर निर्माण के लिए इंतजार हो रहा था अब शुभ घड़ी आई है 4,5 अगस्त को अयोध्या में दीप जलाए जाएंगे और रामलला का ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया जाएगा और राम राज्य की स्थापना होगी यही देश  के 135 करोड़ हिंदुस्तानियों की मनोकामना पूर्ण होगी पूरे विश्व में अपनी एकता का पताका फहराने में हम कामयाब होंगे इस अवसर डा.डी.पी. नागर  बबलू राघव आशित त्यागी गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन संजय कौशिक सीताराम अनुराग त्यागी कृष्णा त्यागी बीकेएस पाल महेंद्र चौधरी रश्मि पाल  विनीता पाल  डीपी नागर  अंकुर नागर  एमके मंडल  हिमांशु  पंकज शर्मा  रामस्वरूप शर्मा  राकेश कुमार जितेंद्र मिश्रा विचित्र पर मौजूद थे।                         


दिल्ली दंगे में फंडिंग का हुआ खुलासा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली में फरवरी में हुए धरना-प्रदर्शन और दंगों के मामले में हुई फंडिंग का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली में हिंसा से पहले, आरोपियों के खातों में और एक करोड़ 62 लाख 46 हजार 53 रुपए आए थे। हिंसा के आरोपियों ने इसमें से करीब एक करोड़ 47 लाख 98 हज़ार 893 रुपए दिल्ली में चल रहे करीब 20 प्रदर्शन वाली जगहों पर और दिल्ली में हिंसा करवाने में खर्च किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इन रुपयों से हिंसा के लिए हथियार खरीदे। साथ ही सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए जरूरत की अन्य सामग्री भी खरीदी थी. आरोपियों के बैंक अकॉउंट में भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी मोटा पैसा आया था। ओमान, कतर, यूएई और सऊदी जैसे देशों से दिल्ली में दंगा करवाने के लिए पैसे भेजे गए थे। दिल्ली हिंसा के जिन आरोपियों के बैंक खातों में यह पैसा आया उनके नाम- ताहिर हुसैन, मिरान हैदर, इशरत जहां, शिफा उर रहमान और खालिद सैफी है। सबसे ज्यादा पैसा ताहिर हुसैन के बैंक खाते में आया था।
हिंसा के आरोपी और पूर्व पार्षद इशरत जहां के खाते में और नगद के तौर पर 5,4100 रुपए आए, जिसमें 4,60,900 रुपए खर्च किए गए। इसमें से बड़ा हिस्सा दिल्ली हिंसा के लिए हथियार खरीदने और प्रदर्शन साइट पर खर्च किए गए। पुलिस के अनुसार, हिंसा के आरोपी शफी उर रहमान के खाते में और कैश के तौर पर 12,88,559 रुपए आए, जिसमें से 5,55,000 रुपए विदेशों से आए थे। इसमें कतर, ओमान, सऊदी से 9,34,600 रुपए आए जो ब्।।-छत्ब् के खिलाफ प्रदर्शनों की जगहों पर खर्च किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, हिंसा के आरोपी मिरान हैदर के खाते में और कैश के तौर पर 5,46,494 रुपए आए, जिसमें से 2,67,000 रुपए निकाले गए। इसी आरोपी ने दिल्ली हिंसा का रजिस्टर बनाया था, जिसमे ये लिखा होता था कि कितना पैसा किसके पास से आ रहा है और किसे कितना दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके पास के कैश भी बरामद किया गया था। उसके पास भी विदेशों से रुपए आए थे। पुलिस के मुताबिक हिंसा के आरोपी खालिद सैफी का खाते में और कैश के तौर पर 6,23,000 रुपए आए थे, जिसमें से 2,10,893 रुपए हिंसा और प्रदर्शन वाली जगहों पर खर्च किए गए।         


18,55,755 की मौत, संक्रमित 5,86,298

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,61,892 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में 6,61,892 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,08,64,750 हो गयी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,356 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 52,050 नए मामले सामने आये हैं जिससे अब तक संक्रमण का शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 18,55,755 हो गयी है। देश भर में फिलहाल संक्रमण के 5,86,298 सक्रिय मामले हैं।             


वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का निर्देश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की समुचित देखभाल करने के उपाय सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र सरकार को मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की खंडपीठ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उन वरिष्ठ नागरिकों का वृद्धावस्था पेंशन समय पर उन्हें मिल जाये। न्यायालय ने यह भी सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता जतायी कि कोरोना महामारी के दौरान अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के अनुरोध पर समय पर सहायता प्रदान की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति भूषण ने कहा कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। राज्य सरकारों को भी किसी सहयोग का अनुरोध किये जाने पर तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। शीर्ष अदालत का यह दिशानिर्देश राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अश्विनी कुमार की याचिका पर जारी किया गया।           


50 हजार बेड तैयार करनें का निर्देश दिया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में 50 हजार बेड यथाशीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इन बेड्स के लिए चिकित्सा कर्मियों सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने महानिदेशक, स्वास्थ्य तथा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को इस सम्बन्ध में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।


मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक जिले में इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर को प्रभावी रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिये और कहा कि जिस जिले में इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर स्थापित होने के बावजूद सुचारु रूप से कार्यशील नहीं हैं, ऐसे जिलों के जिलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर द्वारा दिन में दो बार दूरभाष से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिये । मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिये तथा कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ-साथ सरकारी चिकित्सालयों तथा मेडिकल काॅलेज की कुल एम्बुलेंस का 50 प्रतिशत कोविड मामलों में तथा शेष 50 प्रतिशत नाॅन कोविड मामलों में उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर सम्बन्धित कोविड चिकित्सालय में बेड उपलब्ध कराया जाए। कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी को भी महामारी फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कानपुर नगर की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने तथा वेन्टिलेटर बेड्स की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित लोगों को हर सम्भव राहत एवं मदद उपलब्ध करायी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता को सूखा राशन दिया जाए। गांवों में राशन किट वितरित की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा संचारी रोगों के नियंत्रण के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान का प्रभावी संचालन जारी रखा जाए।           


व्हाट्सएप शुरू कर रहा है पेमेंट सर्विस

नई दिल्ली। पॉपुलर मैसजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) अब भारत में अपनी सर्विस बढ़ाने की तैयारी में है। इस क्रम में जल्द ही आपको इस प्लेटफॉर्म पर पेमेंट सर्विसेज भी मिलेंगी। कंपनी का कहना कि NPCI, RBI की ओर से जारी डाटा (सर्वर भारत में होना चाहिए) और पेमेंट गाइडलाइंस पर सहमति जता चुका है। बता दें कि वॉट्सऐप ने अपनी पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay का टेस्ट भारत में 2018 में शुरु किया था। यह UPI आधारित सर्विस यूजर्स को रुपए भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसका मुकाबला पेटीएम, फ्लिपकार्ट के फोनपे और गूगल पे से है, लेकिन अभी तक रेग्युलेटर्स की ओर से वॉट्सऐप को इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है।


शुरू करने की तैयारी


कंपनी का कहना है कि उनकी टीम सभी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए पिछले साल से इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। वॉट्सऐप भारत में निवेश करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम (Digital India Program) को आगे बढ़ाना चाहते है। हम फाइनेंशियल इन्कलूजन में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल बनकर एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिजिटल इंडिया के तहत हम भारत में अपने सभी यूजर्स को जल्द ही पेमेंट सर्विस देने लिए उत्साहित हैं। वॉट्सऐप (WhatsApp) के भारतीय कारोबार के प्रमुख अभिजीत बोस ने हाल में बताया था कि कंपनी जल्द माइक्रोफाइनेंस सर्विस को लेकर नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है। आपको इस प्लेटफॉर्म पर इंश्योरेंस, पेंशन और माइक्रो फाइनेंस जैसी सर्विस मिलने लगेगी। व्हाट्सऐप इन सभी सर्विसेज को आसान बनाने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थाओं जैसे साझीदारों के साथ मिलकर काम करेगी। इसको लेकर पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू हो सकता है।                


राजस्थान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मनोज सिंह ठाकुर


जयपुर। राजस्थान में लगभग एक महीने से राजनीतिक खींचतान चल रही है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रूप में कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। अभी भी दोनों धड़े अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित करने में लगे हैं। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत भाजपा पर चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते रहे है। इस मामले को लेकराब राजस्थान पुलिस की तरफ से भी बयान सामने आये है।


अशोक गहलोत सरकार को गिराने की कथित साजिश की जांच कर रही राजस्थान पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सचिन पायलट कैंप के विधायकों से जुलाई महीने में दो बार मुलाकात की है। जबकि बीजेपी कहती रही है कि उसका कांग्रेस के भीतर आपसी विद्रोह से कोई लेना-देना नहीं है। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


सूत्रों के मुताबिक नाम नहीं बताने की शर्त पर इस जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘पूनिया ने 18 जुलाई और 29 जुलाई के बीच दो बार सचिन पायलट कैंप के विधायकों से मुलाकात की थी।’ उन्होंने कहा कि पहली मीटिंग 18 जुलाई से 20 जुलाई के बीच और दूसरी मीटिंग 28 जुलाई को हुई। ये दोनों मीटिंग हरियाणा के मानेसर में हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या जांच में सतीश पूनिया का नाम सामने आया है, एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक राठौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और अब तक की गई जांच के निष्कर्षों से संबंधित विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है।


हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किसी भी बागी विधायकों से मुलाकात से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी पायलट या किसी अन्य बागी विधायक से नहीं मिला। पुलिस सरकार की भाषा बोल रही है।’ गौरतलब है कि राजस्थान में सियासी संकट का परिणाम यह हुआ कि सचिन पायलट को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री पद भी चला गया। 12 जुलाई को सचिन पायलट और उनका समर्थन करने वाले 18 विधायकों ने गहलोत के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और उन्हें हटाने के लिए कहा था।


वहीं, राजस्थान के सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम जैसलमेर से जयपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख है कि रक्षाबंधन के दिन विधायक घर नहीं जा सके। हमारी प्राथमिकता है कि लोकतंत्र मजबूत बने। यह सबकुछ लोकतंत्र बचाने के लिए किया जा रहा है। जनता पूरे खेल को देख रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है। यह तीसरी कोशिश थी। दो पहले हो चुकी हैं। कर्नाटक और मध्यप्रदेश के बारे में सभी के मालूम हैं। राजस्थान में भी ऐसा ही करने की तैयारी थी। इतना बड़ा सीटों का अंतर है फिर भी बेशर्मी से गेम खेला गया। कहां 73 और कहां 122 हमारे पास थे। हॉर्स ट्रेडिंग अभी भी की जा रही है। टेलीफोन आते हैं। सब हमारी जानकारी में है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे नेता जनता की नजर से नहीं बचेंगे। सच्चाई हमारे साथ हैं। इस षडयंत्र में कुछ और लोग शामिल हैं। जिस तरह राजस्थान के केंद्रीय मंत्री ने गेम खेला, उन्हें धैर्य रखना चाहिए था। वो तो मैदान में कूद पड़े। राजस्थान की परंपरा को ही भूल गए। नए-नए एमपी बन गए। फिर मंत्री बनने का चांस मिल गया तो जल्दबाजी हो गई उनको। इसलिए मैंने कहा कि वो खुद धराशायी हो गए। सीबीआई के छापे तो उनके ऊपर पड़ने चाहिए। पड़ उन पर रहे हैं जिनके रिश्ते हम से जुड़े हैं।                    


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...