मंगलवार, 4 अगस्त 2020

भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नशे की हालत में इंसान क्या कर बैठता है इसका अंदाजा भी लगाना कठिन है। नशा उतर जाने के बाद गैरतमंद इनसानों को अपनी गलती पर पछतावा होता है लेकिन कई मामलों में भूल इतनी भयंकर होती है कि पछतावे का मौका भी नहीं मिलता है। सोमवार देर रात साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाली राजीव कॉलोनी में दो सगे भाई पार्टी कर रहे थे।  पार्टी में शराब भी परोसी गई थी और दोनों भाइयों का नशे की हालत में किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया।  झगड़ा इतना बढ़ कि दोनों भाइयों ने एक दूसरे के ऊपर सब्जी काटने वाले चाकुओं से हमला कर दिया।  दोनों को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, राजीव कॉलोनी में रहने वाले सगे भाई 32 वर्षीय मोटा और 28 वर्षीय मोहन लाल सोमवार रात करीब 10 बजे पड़ोस में स्थित अपने चाचा के घर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो हो गई। इस दौरान दोनों के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू आ गया। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मनीष मिश्र व थाना प्रभारी अनिल शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस की जांच में आया कि दोनों ने शराब पी थी। नशे की हालत में दोनों में झगड़ा हुआ और घटना घट गई। वहीं भतीजे महेंद्र ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उसने भी शराब के नशे में दोनों में झगड़ा होने की बात लिखी है। दोनों भाई मजदूरी करते थे। दो भाइयों ने आपसी विवाद में मारपीट की। दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...