शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

मथुरा में समिति ने मास्क बैंक बनाया

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने मास्क बैंक बनाई
सुश्री ओजस्विनी शर्मा संयोजिका वा सुश्री काजल शर्मा सह संयोजिका मास्क बैंक की बनाई गई           


विनोद दीक्षित     


मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क देने के उद्देश्य से मास्क बैंक बनाई जिसका शुभारंभ समिति के संरक्षक वा बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश ने किया  l शुभारंभ के अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति लॉकडाउन के समय से ही लोगों की सेवा में लगी हुई है l आज इसी कड़ी में मास्क बैंक का शुभारंभ किया है इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम लॉक डाउन के समय से ही अलग-अलग तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सहयोग कर रही है आज इसी कड़ी में मास्क बैंक का शुभारंभ किया गया है इस बैंक को संचालन करने के लिए महिला टीम को जिम्मेदारी दी गई है l जिसमें युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष ओजस्वी शर्मा को संयोजिका व मथुरा युवा जिला अध्यक्ष सुश्री काजल शर्मा को सह संयोजिका बनाया गया है l महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा हमारी महिला टीम पूरे लॉकडाउन में एक से एक बढ़कर काम कर रही है इसके लिए सभी लोगों को बधाई साथ ही महिला टीम को आज नई जिम्मेदारी मिली है इसके माध्यम से कोई भी हमें मास्क दे सकता है और जरूरतमंद लोग हमारे से ले सकते हैं जो लोग खरीद कर दे सकते हैं वह खरीद के दे सकते हैं जो लोग अपने घर में बनाकर हमें दे सकते हैं जिससे हम लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे और मास्क निशुल्क देंगे इसके लिए उन्होंने लोगों के संपर्क करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9027880729 भी दिया है l जिससे लोग बैंक में मास्क जमा करवा सकते हैं और ले सकते हैं l इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, मनोज शर्मा, अर्जुन पंडित श्रीमती सुनीता उपाध्याय ,श्रीमती सरोज गोला, हेमंत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l      ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित मास्क बैंक का शुभारंभ करते हुए प्रदेश संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश साथ में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा,  प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा व अन्य।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-347 (साल-01)
2. शनिवार, जुलाई-25, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27,सूर्यास्त 07:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 25+ डी.सै.,अधिकतम-37+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                  


गुरुवार, 23 जुलाई 2020

प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्तः पुतिन

मास्को। भारत के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है और लाखों जिंदगीयां इससे प्रभावित हुई हैं। इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी संवेदना व्यक्त की है।


रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के कई राज्यों में आई बाढ़ के के कारण सामने आए दुखद परिणामों पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। पुतिन ने एक संदेश में कहा, "रूस उन लोगों के प्रति अपना दुःख व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, और सभी घायल लोगों के शीघ्र ठीक होने की उम्मीद करता है।    


असम में अभी जारी रहेगी भारी बारिश : मौसम विभाग


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरपूर्वी राज्यों में अभी भारी बारिश जारी रहेगी जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से लेकर मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। असम में बाढ़ के चलते दो और लोगों की मौत हो गई है। असम के आपदा प्रबंधन के अनुसार, राज्य के 33 जिलों में से 26 में लगभग 26.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा कि असम में एनडीआरएफ की 16 टीमें और बिहार में 20 टीमें तैनात हैं। राज्य में अब तक, बाढ़ से 89 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दारंग, बक्सा, नालबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, कोकराझार, ढुबरी, गोलपारा समेत 26 जिलों में स्थिति काफी गंभीर है।           


ब्राजील में 67,960 नए संक्रमित मिलेंं

ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 67960 नये मामले दर्ज किये गये और इसके बाद यहां पर इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2227514 हो गयी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 1284 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा 82771 हो गया है। इससे एक दिन पहले यहां पर इस संक्रमण के 41008 नये मामले दर्ज किये गये थे तथा 1367 मरीजों की मृत्यु हुई थी। ब्राजील विश्व में अमेरिका के बाद इस जानलेवा विषाण से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है। भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है।                


अमेरिकाः वाणिज्यिक दूतावास बंद किया

वाशिंगटन। चीन ने अमेरिका के ह्यूस्टन तथा टेक्सास स्थित चीनी दूतावासों को बंद करने के आदेश पर कड़ा एतराज जताया है और चेतावनी दी कि वह इसका जवाब देगा क्योंकि वह इसे राजनीतिक उकसावे की कार्रवाई मानता है। यहां स्थित चीनी दूतावास ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, ’हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और ह्यूस्ट में चीन के वाणिज्यिक दूतावास को अचानक बंद करने के आदेश का दृढ़ता से विरोध करते हैं। हम अमेरिका से इस गलत फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। अन्यथा चीन को इसका वैध और आवश्य कार्रवाइयों के जरिये इसका जवाब देना पड़ेगा। ’उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ह्यूस्टन और टेक्सास स्थित चीन के मिशनों को जासूसी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार तक बंद करने का आदेश दिया है। इधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) में संशोधन को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इसमें गलवान घाटी में भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित क्षेत्रों में तथा आसपास में चीन की बढ़ती क्षेत्रीय दबंगई पर निशाना साधा गया है। साथ ही कहा गया है कि चीन कोरोना के बहाने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना चाहता था।             


मां-बाप की हत्या का आतंकियों से बदला

काबुल। अफगानिस्तान की एक 16 साल की लड़की इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस लड़की ने तालिबान के आतंकियों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी वह एक मिसाल बन गई है। लड़की का नाम है कमर गुल, जिसने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लिया है। जानकारी के मुताबिक, तालिबान आतंकियों ने कमर गुल के माता-पिता को घर से बाहर खींचकर उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद कमल गुल ने AK-47 से आतंकवादियों को भून डाला। साथ ही कई आतंकवादियों को बुरी तरह घायल कर दिया। कमर गुल का ये इंतकाम दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया। 17 जुलाई को रात 1 बजे कुछ तालिबान आतंकवादी गुल के घर घुस गए थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आतंकवादी कमर गुल के पिता को तलाश रहे थे क्योंकि वह गांव के मुखिया और सरकार के समर्थक थे। आतंकवादी कमर गुल के पिता को घर के बाहर घसीटकर ले गए।


आतंकवादियों को ऐसा करते देख कमर गुल की मां ने भी इस बात का विरोध किया तो तालिबानी आतंकवादियों ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद कमर गुल बाहर निकली और आतंकवदियों पर AK-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कमर गुल के साथ उनका भाई भी मौके पर मौजूद था। यह गोलीबारी का सिलसिला लगभग 1 घंटे जारी रहा। इस गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर हो गए। बाद में आतंकवादियों का गांव वालों के साथ ही सरकार के समर्थकों ने जमकर मुकाबला किया और उन्हें भगाने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि उस वक्त 40 से अधिक आतंकवादियों ने हमला किया था। फिलहाल, अफगान के सुरक्षाबल कमर गुल और उसके भाई को किसी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। इस घटना के बाद कमर गुल और उसका भाई करीब 2 दिन तक सदमें में रहे। इस घटना को लेकर कमर गुल का कहना है कि ये मेरा अधिकार था, क्योंकि मुझे अपने माता पिता के बिना नहीं जीना था। कमर गुल के हाथों में AK-47 की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।            

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का निर्माण प्रारंभ

मास्को। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की इस रेस में भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, चीन जैसे देश आगे चल रहे हैं। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन काफी चर्चा में है, जिसके पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है और इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के सफल होने का दावा कर के दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस वैक्सीन के बारे में ताजा रिपोर्ट आ रही है कि आम लोगों के लिए रूस इसे अगले महीने उपलब्ध करा देगा।             


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...