मंगलवार, 21 जुलाई 2020

पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारों ने की ये कोशिश

नई दिल्ली। दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जेल में एक कैदी के साथ झगड़े के बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। जेल के गार्ड ने उन्हें मौके पर बचा लिया।नलिनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। नलिनी ने किस तरीके से खुदकुशी की कोशिश की, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि नलिनी काफी समय से तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में कैद है। वह उम्रकैद की सजा काट रही है। 


नलिनी के वकील ने अनुसार, पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की हो। वकील ने बताया कि उसका जेल में कथित तौर पर एक कैदी से झगड़ा हुआ था। जिस साथी कैदी के साथ नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्र कैद की सजा के लिए जेल में बंद है। उस कैदी ने जेलर से झगड़े की शिकायत की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वकील ने बताया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा नहीं किया इसलिए इसकी असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल के अंदर बंद है। उसने अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील ने बताया कि अदालत में मुरुगन की मांग को उठाया जाएगा।              


बृजेश केसरवानी


महिला ने बुजुर्ग को सरेराह चप्पलो से पीटा

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
महिला विघुतकर्मी ने बुजुर्ग को चप्पलों से पीटा, वीडियों वायरल


्हापुड़। सरकारी नौकरी के नशें में एक विघुतकर्मी महिला ने कार्यालय आए एक बुजुर्ग उपभोक्ता की जमकर चप्पलों से जमकर पिटाई कर कार्यालय से बाहर कर दिया। जिसका वीड़ियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जनपद हापुड़ के गढ़ तहसील क्षेत्र के एसडीओ कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी ने एक बुजुर्ग की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योकि बुजुर्ग उपभोक्ता ने महिला कर्मचारी को मैडम बोलकर काम जल्दी करने के लिए कह दिया। इसी पर महिला कर्मचारी को गुस्सा आ गया और महिला कर्मचारी और बुजुर्ग उपभोक्ता में कहासुनी हो गयी जिसके बाद महिला कर्मचारी ने बुजुर्ग की चप्पल से पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला कर्मचारी ने बुजुर्ग उपभोक्ता को पब्लिक के सामने चप्पलो से जमकर पीटा और बुजुर्ग की पब्लिक के सामने जमकर बेइज्जती की।जिसका वीड़ियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामलें में विघुत अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।


दिल्लीः घर-घर राशन पहुंचाने को मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना काल में केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली में घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी दे दी। केजरीवाल ने कहा कि गरीबों को राशन लेने में बहुत परेशानी होती है। राशन गरीब का हक है। आज हमारी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना को मंजूरी दी। अब सरकार लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाएगी।


उन्होंने कहा कि जो राशन कार्ड धारक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहेंगे और दुकान से ही राशन लेना चाहेंगे तो उन्हें वह अधिकार रहेगा। केजरीवाल ने स्पष्ट कहा कि जिस दिन दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी शुरू होगी उसी दिन केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना दिल्ली में लागू हो जाएगी।              

ट्रायलः 100 के स्थान पर 1800 लोग पहुंचे

नई दिल्ली। इन दिनों पूरी दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल किया जा रहा है। इसी कड़ी में देश के सम्मानित संस्था एम्स में भी इसका ह्यूमन ट्रायल शुरू होने वाला है। जिसको लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।









दिल्ली स्थित एम्स में कोरोना वायरस की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा। एम्स ने सौ लोगों को ह्यूमन ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था जबकि मानवता के लिए किए जा रहे इस अच्छे काम के लिए 1800 लोग एम्स में ह्यूमन ट्रायल देने पहुंच गए। जबकि ह्यूमन ट्रायल के लिए एम्स को सिर्फ 100 लोग चाहिए थे। एम्स अब सभी को सैंपल देने के लिए बुलायेगा। दो से तीन दिन में इस ट्रायल को शुरू कर दिया जाएगा।








कोविड वैक्सीन प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर व कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजय राय का कहना है। कि लोगों ने स्वेच्छा से कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए इच्छा जताई है। एक कमेटी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। हम लोगों के रिस्पांस को देखकर बेहद खुश हैं और आशान्वित हैं कि हमें बेहतर परिणाम बहुत जल्द मिलेंगे।


कोरोना वायरस से छ सदस्यों की मौत

धनबाद। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। वही, झारखंड के धनबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना वायरस के संक्रमण ने यहां एक परिवार में तबाही मचा दी है। अब तक इस परिवार के 6 सदस्यों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। वहीं 7वें सदस्य की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित मां की अर्थी को कंधा देने वाले उसके बेटों में भी संक्रमण फैल गया। मां की मौत के बाद एक-एक कर अब तक 5 बेटों की मौत हो चुकी है। छठे बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि धनबाद में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सिर्फ एक मरीज की मौत धनबाद में हुई, बाकी सभी की मौत झारखंड और बंगाल के अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक बीते 15 दिनों के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित इस परिवार के छह सदस्यों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि भारत में ये अपनी तरह का संभवत: पहला मामला है, जिसमें से कोरोना वायरस के संक्रमण से एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई हो और परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गयी है।
यह मामला धनबाद के कतरास इलाके से जुड़ा है। यहां रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार के छठे सदस्य की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से रांची स्थित रिम्स में हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 4 जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ। शव की जांच से पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थीं। उसके बाद उनके एक बेटे की मौत बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल कोविड-सेंटर में हो गई, वहीं दूसरे बेटे ने पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के तीसरे बेटे की मौत रांची के रिम्स और चौथे की जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में हुई। पांचवें बेटे ने भी सोमवार को रिम्स में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिछले महीने जून में महिला दिल्ली से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कतरास स्थित अपने घर आई थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। बुजुर्ग महिला का छठा बेटा साथ में नहीं आ पाया था।                                       


कस्बे को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश

विधायक ने ईओ को कस्बे के सड़क को गड्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश


लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने नगर पंचायत सेवरही के मेन रोड को तत्काल गढ्ढ़ा मुक्त करने के लिये ईओ अजय कुमार को निर्देश दिये।


कस्बे के सड़को पर गिरे मिट्टी को तत्काल उठवा कर ईंट वाला कंकरीट सड़को पर डालने को कहा। दो दिन पूर्व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे मुख्य सड़कों पर टूटे गड्ढे को भरने के लिये मिट्टी गिराया गया था, जो कीचड़ में तब्दील हो गया था, जिसको लेकर दुर्घटना की प्रबल संभावना हो गयी थी, जिसको लेकर नगरवासियों ने विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे हटा कर ईंट वाली कंकरीट डलवाने की मांग किया था। जिसका संज्ञान लेकर विधायक ने आज नगर पंचायत के ईओ को बुला वार्ता कर नगर के सड़को स्थलीय निरीक्षण कर ईओ को कस्बे के सड़क को गढ्ढ़ा मुक्त करने का निर्देश दिया।            



दिल्ली मयूर बिहार गोदाम में लगी आग

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 घरौली गांव स्थित गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की करीब 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मंगलवार तड़के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास में बने एक दूसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग की वजह से दोनों गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में किसी तरह ही हताहत नहीं हुई। दमकल और पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।                                                                                                                  


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...