बुधवार, 8 जुलाई 2020

यूके कैबिनेट में 21 प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें 22 प्रस्ताव में चर्चा की गई एक प्रस्ताव स्थगित हुआ और 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें मुख्य रुप से उत्तराखंड खनिज और खनन भंडार निमावली में संशोधन किया गया इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष मैं आए धन का लेखा जोखा जनता के समक्ष रखा जाएगा, साथ ही कैम्पा निधि का ढांचा बनाते हुए 29 पद स्वीकृत किए गए हैं इसके अलावा स्टोन क्रेशर लगाए जाने को लेकर संशोधन करते हुए कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड राज्य शहरी परिवहन निधि नियमावली 2020 में भी संशोधन किया गया।


22 प्रस्तावों पर चर्चा हुई हैं 1 स्थगित, 21 पर बनी सहमति


सरस्वती विद्यालय मन्दिर इंटर कॉलेज श्रीकोट .32 हेक्टेयर जमीन निशुल्क दिया हैं


कैम्पा निधि का बनाया गया ढाचा,29 पद स्वीकृत


उत्तराखण्ड राज्य शहरी परिवहन निधि निमावली 2020 में संसोधन


स्टोन क्रेसर लगाने जाने में संसोधन


उत्तराखंड खनिज अवैध खनन भण्डार नियमावली में संसोधन


नियत अवधी नियोजन कर्मकाल
आद्योगिक इकाइयों में ठेकेदारी प्रथा खत्म,


मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त राशि का रखा जायगा लेखा जोखा 154.56 CR कुल राशि प्राप्त हुई हैं 15 मार्च से अब तक


राज्य सरकार ने सोशल योजनाओं के प्रचार के लिए मीडिया की स्थापना के लिए कम्पनी से omu पर सहमति


एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना को मंजूरी 95 गांवों को कृषि के लिहाज से किया जायगा चयन


अमृतसर – कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की मंजूरी


जल जीवन मिशन योजना के जरिए राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1 रुपए में पेयजल आपूर्ति कनेक्शन को मंजूरी


1020 नर्सिंग पदों को भरने की अनुमति


अब फ़ैक्टरी मालिक विज्ञापन देकर सीधा श्रमिक से कर सकेगा कॉंट्रैक्ट
म्यूचूअल कॉंट्रैक्ट के चलते तीन साल पाँच साल या ज़्यादा का हो सकेगा कॉंट्रैक्ट
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नियमावली में संशोधन
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को जोड़ा गया
समूह ग की सीधी भर्ती में मिलेगा फ़ायदा
अर्बन सीलिंग भूमि जनपद देहरादून का प्रस्ताव
भूउपयोग परिवर्तन का था प्रस्ताव
लिपिकीय त्रुटि को बदलने का फ़ैसला
मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त धनराशि होगी पारदर्शी मुख्यमंत्री राहत कोष में हिसाब किताब रखने को वित्त विभाग के अधिकारी की तैनाती
15/03/220 से 25/06/2020 तक154, 56,00,000 रुपय प्राप्त।         


सोशल मीडिया के प्रचार प्रासार को लेकर केंद्र के साथ MOU
राज्य में होगी सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन हब की स्थापना
उत्तराखंड विज्ञापन अनुश्रवण समिति में संशोधन
अब राज्य से नामित कोई वरिष्ठ पत्रकार हो सकेगा नियुक्त ,श्रम विभाग के अंतर्गत
चिकित्साधिकारी के NPA को लेकर फ़ैसला
आदर्श कृषि ग्राम योजना को मंज़ूरी
राज्य में सात लाख हेक्टेर कृषि भूमि पर होगा काम
ग्रामसभा स्तर पर सामूहिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
100 हेक्टेर क्षेत्रफल के क्लस्टर पर होगा काम
पाइलट प्रोजेक्ट के तौर पर दी कैबिनेट ने मंज़ूरी
95 ब्लॉक से होगी एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरुआत।


स्टोन क्रशर, हॉटमिक्स प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर नियमावली में बदलाव, हरिद्वार जनपद में गंगा नदी से क्रशर की दूरी, 1.5 किलोमीटर, अन्य नदियों से 1 किलोमीटर और बरसाती नदियों से 500 मीटर की दूरी पर लगाये जायेंगे।               


सीजफायर का उल्लंघन 2 नागरिक घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को फिर से पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की जिसमें दो नागरिक घायल हो गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज दोपहर के बाद तंगधार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोले दागे तथा भारी गोलीबारी की।


भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मुंहताेड़ जवाब दिया तथा दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी गोलीबारी से दो नागरिक घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरी कश्मीर में पिछले एक माह के दौरान पाकिस्तान की ओर से यह 17वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।                 

डब्ल्यूएचओ से अमेरिकी संबंध खत्म

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अपने देश के सभी संबंध खत्म करने की आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र को जानकारी दे दी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोविड-19 को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाता रहा है। यह वैश्विक महामारी पिछले साल चीन के वुहान शहर से ही शुरू हुई थी। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य संगठन के विश्व को गुमराह करने के कारण इस वायरस से दुनिया भर में पांच लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें से 1,30,000 से अधिक लोग तो अमेरिका के ही हैं। ट्रंप प्रशासन के संबंधों की समीक्षा शुरू करने के बाद अमेरिका ने अप्रैल में ही डब्ल्यूएचओ को कोष देना बंद कर दिया था। इसके एक महीने बाद ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक कोष, 45 करोड़ डॉलर से अधिक प्रति वर्ष देता है। जबकि चीन का योगदान अमेरिका के योगदान के दसवें हिस्से के बराबर है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं कह सकता हूं कि छह जुलाई 2020 को अमेरिका ने महासचिव को विश्च स्वास्थ्य संगठन से हटने की आधिकारिक जानकारी दी जो छह जुलाई 2021 से प्रभावी होगा।’’ दुजारिक ने कहा कि महासचिव डब्ल्यूएचओ के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि संगठन से हटने की सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं की नहीं। अमेरिका 21 जून 1948 से डब्ल्यूएचओ संविधान का पक्षकार है।   


संक्रमितो की संख्या हुई- 7,42,417

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच कोराेना संक्रमितों की संख्या 7.42 लाख हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 20,642 पर पहुंच गया है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,752 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 7,42,417 हाे गयी है। इस अवधि में 482 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 20,642 हो गई है। इस दौरान 16,883 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 4,56,831 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,64,944 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 5,134 मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,17,121 पर पहुंच गया है तथा 224 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 9,250 हो गयी है। राज्य में 1,18,558 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,616 बढ़कर 1,18,594 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1636 हो गयी है। राज्य में 71,116 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।            


उड़ रही डीएम के आदेश की धज्जियां

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
हापुुड। जिलाधिकारी के आदेशों की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां। मेरठ तिराहे से रामलीला मैदान  तक सड़क के दोनों ओर खुली है दुकानें। बृहस्पतिवार के चलते आज केवल अंबेडकर मूर्ति वाली साइड की ही खुलनी थी दुकानें।


सड़क के दूसरी ओर भी खुली है कुछ दुकानें


पुलिस नहीं करा पा रही है दुकानदारों से जिलाधिकारी के आदेशों का पालन। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र की एसएसवी पुलिस चौकी के अंतर्गत खुली है दुकानें।              


अजगरा विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव

प्रशांत कुमार


वाराणसी। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी के बीच जनपद के अजगरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाशनाथ सोनकर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लक्षणों के आधार पर तीन दिन पहले उनकी सैंपलिंग कराई गई थी। लखनऊ में धरना के दौरान किसी से संपर्क की बात सामने आ रही है। फिलहाल सुभासपा से जुड़े विधायक दिल्ली के हास्पिटल में भर्ती हैं। जिला प्रशासन के अनुसार उनके निकट संपर्क के व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर उनका सैंपल जल्द कराया जाएगा। खास यह कि विधायक की बेटी एम्स में डॉक्टर हैं। वहीं बुधवार की दोपहर तक यानी 8 जुलाई को बीएचयू लैब से प्राप्त 11 रिपोर्ट प्राप्‍त हुए। जिनमें 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।


14 नए कोरोना संक्रमित मिले


बीएचयू लैब से मंंगलवार को 83 रिपोर्ट के परिणाम प्राप्त हुए। इनमें से 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 668 हो गई। 377 मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने.अपने घरों को जा चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 267 है। जबकि अब तक 24 की मौत हो चुकी है। सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह तक बीएचयू लैब से मिले 26 रिपोर्ट परिणाम में से आठ व शाम तक मिले 57 रिपोर्ट में से छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले।


13 मरीज स्‍वस्‍थ होकर लौटे घर


संक्रमित मरीज नेवादा सुंदरपुर थाना लंका, ग्राम ठठरा कछवा थाना मिर्जामुराद, महिला बजरंग नगर कॉलोनी पंचायत भवन चांदपुर के पास थाना मंडुआडीह, उल्फत कंपाउंड अर्दली बाजार थाना कैंट, आदर्श नगर मंडुवाडीह, विवेक नगर कॉलोनी नसीरपुर सुसुवाही, टिकरी थाना लंका, नवापुरा विशेश्वरगंज, गिलट बाजार थाना शिवपुर, नई सड़क थाना चौक व भुल्लनपुर थाना रोहनिया से मिले हैं। इन क्षेत्रों को नया हॉटस्पाट बनाया जाएगा। तीन मरीज कांटैक्ट ट्रेसिंग में संक्रमित मिले हैं। जबकि बाकी मरीजों की कोई कांट्रैक्ट हिस्ट्री नहीं पाई गई है। उधर, पहले से इलाज करा रहे 13 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हेंं स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया।                


एसओ तिवारी, एसआई शर्मा गिरफ्तार

कानपुर/फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में हुए एंकाउंटर कांड को हुए 6 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस मामले में मुख्य अभियुक्त माने जा रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की हमीरपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की छापेमारी से पहले ही हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरीदाबाद के होटल से फरार हो गया। बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज में विकास जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति खड़ा दिख रहा है। जिसके बाद से विकास दुबे की तलाश में हरियाणा (Haryana) में चौकसी बढ़ा दी गई है।


विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख की गई


इससे पहले उत्तर प्रदेश में चौबेपुर थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी श्यामू बाजपेयी को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। पिछले 6 दिन में इनामी राशि 50,000 से 10 गुना बढ़ी है। इस बीच विकास दुबे की मदद करने के आरोप में बुधवार को दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक चौबेपुर पुलिस स्टेशन के निलंबित एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने ही विकास दुबे को खबर दे दी थी कि पुलिस उसके घर छापा मारने वाली है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, ‘चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट इनचार्ज के के शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों एनकाउंटर के वक्त मौजूद थे लेकिन बीच में ही उस जगह को छोड़कर चले गए।’          


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...