शनिवार, 20 जून 2020

महाराष्ट्र में वायरस का कहर जारी

 मुंबई। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थय विभाग के मुताबिक महामारी से 142 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 5,893 हो गई। दूसरी तरफ, 1,935 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 62,773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक, अब तक राज्य में 7,35,674 लोगों के सैंपल की जांच की गई।


राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50.49 फीसदी है जबकि मृत्युदर 4.74 फीसदी है। इस बीच, बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,269 नए मामले सामने आए, शहर में अभी तक कुल 64,068 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। संक्रमण से 114 मौत के मामलों के साथ ही अब तक 3,423 लोगों की मौत हुई है। इसके मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 401 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर के 32,257 मरीज ठीक हो चुके हैं।


प्रेमी के साथ देखा, दादी की कर दी हत्या

शशांक तिवारी की रिपोर्ट







झांसी। आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के झांसी शहर का है। जहाँ एक वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा होते ही सब हैरान रह गए। इस मामले में एक लड़की जिसके पिता की मृत्यु हो गई थी उसकी मां उसे छोड़कर किसी और के साथ चली गई। वहीं वह दादा-दादी के साथ रही और उन्होंने ही उसे पाला। ऐसे में उसी लड़की ने अपनी दादी की हत्या कर दी, क्योंकि दादी ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में पकड़ लिया था।


जी हाँ, यह मामला है उत्तर प्रदेश के झांसी का। जहां पुलिस ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 11 जून की रात को रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक वृद्ध महिला की नाबालिग नातिन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि नाबालिक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर वृद्ध महिला की हत्या की है। क्योंकि दादी ने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।


पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने दादा-दादी को रात के भोजन में नींद की दवाइयां मिलाकर दे देती थी और इसी के कारण दोनों गहरी नींद में सो जाते थे। उसके बाद नाबालिग लड़की चुपके से अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती थी और यह सब हर रोज होता रहता था। ऐसे में घटना वाले दिन मुमताज ने खाना कम खाया था। जिससे उनकी नींद खुल गई थी और उन्होंने ये सारा नजारा देख लिया। उसके बाद नातिन और उसके प्रेमी ने मिलकर मुमताज का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। अब इस मामले में सब कुछ सामने आ चुका है।







हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन इस्तेमाल

की जा रही थी हथियारों की तस्करी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान का एक जासूसी ड्रोन मार गिराया है। इस ड्रोन से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किये हैं, जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार हथियारों की तस्करी के लिये ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सुबह करीब 5:10 बजे पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन को गोली मार गिराया गया है। यह ड्रोन कठुआ के पनसार में दिखा दिया था। सीमा सुरक्षा बल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा के भीतर गिराया गया है, उससे हथियार भी बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी के लिए भी इन ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीएसएफ की पेट्रोल पार्टी को यह ड्रोन सुबह 5.10 बजे दिखाई दिया। जिसके बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए बीएसएफ के सिपाहियों ने 9 राउंड गोलियां चलाईं और भारतीय सीमा से 250 मीटर अंदर इस ड्रोन को मार गिराया गया। घटना के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने हीरानगर सेक्टर के बबिया पोस्ट पर सुबह 8.50 बजे गोलीबारी भी की।


क्वॉरेंटाइन सेंटर से संक्रमित परिवार भागा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट आने के बाद वह परिवार समेत फरार हो गया है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले बढ़ गई है। वहीं, आसपास रहने वालों में भी कोरोना संक्रमित होने का डर व्याप्त है। सीएचसी अधीक्षक ने कहा- युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, कासिमपुरा थाने में संक्रमित के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी लिखा जा रहा है।


पुलिस दर्ज कर रही केस 15 जून को दिल्ली से लौटा था युवक, 17 जून को लिया गया था सैंपल

दरअसल ये मामला कछौना के ग्राम तेरवा दहिगवां (गौसगंज) का है जहाँ गांव निवासी 18 साल का एक युवक 15 जून को दिल्ली से अपने घर आया था। 17 जून को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जोकि 18 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेने गई। युवक की तलाश की जा रही है। परिवार में छह लोग हैं। उस विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। तो वह टीम को बरगलाकर परिवार समेत घर से भाग गया। कासिमपुर व कछौना पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।वही घर के अगल बगल रहने वाले लोग संक्रमित होने की आशंका से सहमे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। परिवार में छह लोग हैं। उस विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट आने के बाद वह परिवार समेत फरार हो गया है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले बढ़ गई है। वहीं, आसपास रहने वालों में भी कोरोना संक्रमित होने का डर व्याप्त है। सीएचसी अधीक्षक ने कहा- युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, कासिमपुरा थाने में संक्रमित के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी लिखा जा रहा है।


पुलिस दर्ज कर रही केस 15 जून को दिल्ली से लौटा था युवक, 17 जून को लिया गया था सैंपल

दरअसल ये मामला कछौना के ग्राम तेरवा दहिगवां (गौसगंज) का है जहाँ गांव निवासी 18 साल का एक युवक 15 जून को दिल्ली से अपने घर आया था। 17 जून को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जोकि 18 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेने गई। युवक की तलाश की जा रही है। परिवार में छह लोग हैं। उस विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।

तो वह टीम को बरगलाकर परिवार समेत घर से भाग गया। कासिमपुर व कछौना पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।वही घर के अगल बगल रहने वाले लोग संक्रमित होने की आशंका से सहमे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। परिवार में छह लोग हैं। उस विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।


मुंबई हमले का मुख्य आरोपी राणा अरेस्ट

हुसैन दो दिन पहले ही अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था


लॉस एंजिल्स/मुंबई। यूएस अथॉरिटी ने पाकिस्तानी आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार किया है। तहव्वुर हुसैन 26/11 मुंबई आतंकी हमले में वॉन्टेड है। यूएस अथॉरिटी ने तहव्वुर हुसैन को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया है। हुसैन दो दिन पहले ही अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था लेकिन अथॉरिटी ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर रहा है। तहव्वुर हुसैन पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और उसने 26/11 आतंकी हमलों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत अमेरिका से लगातार उसे प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है। तहव्वुर ने एक याचिका लगाई थी, जिसमें उसने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। इसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अब अमेरिकी एजेंसी ने उसे भारत द्वारा लगाए गए आरोपों में गिरफ्तार किया है, लेकिन भारतीय एजेंसियों का हुसैन पर पूरा ध्यान था, जिसे ध्यान में रखते हुए उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।


मुंबई हमले का मुख्य आरोपी है तहव्वुर राणा


तहव्वुर हुसैन राणा को जूरी ने 10 जून 2011 को दोषी ठहराया था। उसे डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने तथा लश्कर ए तैयबा की मदद करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। राणा पिछले करीब 10 साल से अमेरिका की जेल में है। आरोप है कि उसने आतंकी समूहों की मदद की थी।


मुंबई आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसमें कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। ये आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा किया गया था। सुरक्षा दलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी। जांच में पता चला था कि राणा मुंबई आने के बाद ताज होटल में भी रुका था और यहीं से उसने पूरा प्लान भी तैयार किया था। इसके बाद नवंबर 2008 में मुंबई में हमले हुए थे और आतंकियों के मुख्य निशानों में से एक ताज होटल भी था।


1000 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित होगा

नई दिल्ली। सरकार ने पूरे देश में जिला स्‍तर पर एक हजार खेलो इंडिया केन्‍द्र स्‍थापित करने का फैसला किया है। इन केन्‍द्रों को पूर्व चैम्पियन चलायेंगे या उन्‍हें कोच के रूप में रखा जायेगा। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने इस फैसले के बारे में कहा कि सरकार भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास कर रही है। इसलिये हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि खेल युवाओं के लिये एक उपयुक्‍त करियर विकल्‍प बने।


विगत दिनों केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने फैसला लिया है कि सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में स्थित खेल सुविधा परिसरों को खेलों इंडिया राज्य उत्कृष्टता केन्द्रों के रूप में विकसित किया जायेगा।पहले चरण में आठ राज्यों- कर्नाटक, ओडिसा, केरल, तेलंगाना, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में इन परिसरों का विकास किया जायेगा।


खेलो इंडिया के एथलीटों को 30-30 हजार रुपये जारी किए भारतीय खेल प्राधिकरण ने


केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि इन परिसरों की स्थापना ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर करने के उद्देश्य से की जा रही है। इनकी स्थापना का उद्देश्य प्रत्येक राज्य में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।उन्होंने बताया कि इन परिसरों का चयन सरकार की एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किये गये विश्लेषणों के पश्चात किया गया है।


वेबीनार के साथ खेलो इंडिया ई-पाठशाला का उद्घाटन


इन परिसरों में खेल के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं की पहचान की जायेगी और फिर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा।इन परिसरों का संचालन और देखभाल संबंधित राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश देश की जिम्मेदारी होगी। प्रशिक्षकों, उपकरणों, कर्मचारियों और आधारभूत ढांचे पर होने वाला खर्च खेलों इंडिया योजना के तहत उपलब्ध कराया जायेगा।


लगातार 14 वें दिन भी हुई मूल्य में वृद्धि

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार 14वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 51 पैसे जबकि डीजल 61 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है। लगातार 14 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.62 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर से अधिक बढ़ गई है।


शुक्रवार को कितनी बढ़ी थी कीमत


तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 56 पैसे, 54 पैसे, 55 पैसे 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दीं. डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 63 पैसे, 57 पैसे, 60 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।


कच्चे तेल का क्या है हाल


अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 41.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले ब्रेंट का भाव 42.01 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 39.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि डब्ल्यूटीआई का भाव इससे पहले 39.48 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...