शनिवार, 20 जून 2020

महाराष्ट्र में वायरस का कहर जारी

 मुंबई। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,331 हो गई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नए मामले सामने आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थय विभाग के मुताबिक महामारी से 142 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 5,893 हो गई। दूसरी तरफ, 1,935 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 62,773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक, अब तक राज्य में 7,35,674 लोगों के सैंपल की जांच की गई।


राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50.49 फीसदी है जबकि मृत्युदर 4.74 फीसदी है। इस बीच, बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,269 नए मामले सामने आए, शहर में अभी तक कुल 64,068 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। संक्रमण से 114 मौत के मामलों के साथ ही अब तक 3,423 लोगों की मौत हुई है। इसके मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 401 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर के 32,257 मरीज ठीक हो चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...