रविवार, 17 मई 2020

सैनिटाइज सिस्टम कई दिनों से खराब

अतुल त्यागी


हापुड़। कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन किया हुआ है और लोगों की बचाव हेतु जिला प्रशासन ने पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित उप जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में लोगों को सैनिटाइज करने के लिए हजारों रुपए की लागत से सैने डाइज सिस्टम गत दिनों लगाया था। ताकि वहां आने वाले कर्मचारी व बाहरी लोग सेने डाइज  होकर कोरोना महामारी से बच सकें लेकिन वहां के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह सिस्टम पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है और वहां पर आने वाले लोग सैनिटाइज होने से वंचित हो रहे हैं।


चंडीगढ़ः दूरवर्ती मरीजों की सुनेंगे समस्या

राणा ओबराय

19 मई से चंडीगढ़ पीपीई में डॉक्टर दूरवर्ती मरीजो की सुनेंगे समस्या


चण्डीगढ़। चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन ने निर्णय लेते हुए ऑनलाइन ओपीडी शुरू करने की पहल की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सिर्फ संडे और छुट्टी वाले दिन ऑनलाइन ओपीडी बंद रहेगी। पीजीआई प्रशासन ने मरीजों के लिए फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं।जिस पर मरीज डॉक्टर से अपना रोग बता करके उपचार पूछ सकता है।


चिलचिलाती धूप में छांंव ढूंढते रहे प्रवासी

चिलचिलाती धूप में छांव ढूंढते रहे प्रवासी


सीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराने वाले प्रवासियों की रही भीड़


सुनील पुरी


फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए प्रवासी चिलचिलाती धूप में बेहाल दिखे और छाव खोजते रहे इनमें से अधिकांश प्रवासी मुंबई और सूरत से आए हुए थे। लाइन में खड़े होने को लेकर कई बार प्रवासियों के बीच नोकझोंक भी हुई और पुलिस भी पहुंची


कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन की स्थिति चल रही है जिसके कारण प्रवासियों का आना लगातार जारी है इनमें से अधिकांश प्रवासी महाराष्ट्र के मुंबई शहर तथा  गुजरात प्रांत के सूरत शहर से आ रहे हैं इसके अलावा अन्य प्रांतों दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान से भी प्रवासी लगातार आ रहे प्रवासियों की भीड़ देर रात से ही होने लगी थी सुबह भारी संख्या में प्रवासी दिखाई दिए प्रवासियों की लंबी लाइन सीएससी परिषद से गेट और रोड तक लगी हुई थी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए लाइन में खड़े प्रवासियों के बीच आगे-पीछे होने को लेकर कई बार आपस में कहासुनी हुई यहां तक कि झगड़े की भी नौबत आई लेकिन कुछ अन्य प्रवासियों ने मामले को शांत करा दिया सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची पुलिस ने वासियों को लाइन से खड़ा कराया जब दोपहर को धूप तेज हुई तो प्रवासियों की हालत बिगड़ी और छाया खोजने लगे दोपहर बाद काफी देर तक प्रवासियों की लाइन लगी रही और उन्होंने अपनी थर्मल स्क्रीनिंग कराकर स्वास्थ परीक्षण कराया वहीं थर्मल स्क्रीनिंग करने वाले लोगों ने उन्हें 21 दिन तक आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी।


मजदूरों के साथ, ट्रक वालें कर रहे खिलवाड़

अतुल त्यागी


गरीब मजदूरों के साथ कर रहे डग्गामार ट्रक वाले खिलवाड़


आपको बतादे की गरीब मजदूरों के साथ हो रहा है खिलवाड़ जहा देखनी वाली बात है, कि सोनीपत और पानी पत में कम्पनियों में काम करते थे। जहाँ कम्पनियों के मालिकों ने उन्हें कम्पनी से बाहर निकाल दिया है और उनकी सैलरी भी नही दी गरीब मजदूर परेशान होकर अपनी कम्पनी के पास के मकानों में किराये के कमरों में रहते थे और मकान मालिको ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। जहा देखने वाली की बात है कि सरकार के नियमो की उड़ा रहे है। धज्जियाँ गरीबो की मजबूरी को देखते हुए सरकार के नियम थे कि कम्पनियों में काम करने वालो की नहीं काटी जाएगी सेलरी और किराये के मकानों में रहने वालों को नही दिया जायेगा किराया जहा देखने वाली बात है कि गरीब मजदूरों को नही सेलरी मिली और किराये के मकान मालिकों ने उन्हें मकानों से बाहर निकाल दिया और गरीब मजदूर भूखे प्यासे रहने लगे गरीब मजदूर अपने घरों के लिए पानीपत का डग्गामार ट्रक वाले से घर जाने के लिए बात करी थी ट्रक वाले हमारे साथी सोनीपत और पानीपत में भी रहते है डग्गामार ट्रक वाले ने सभी लोगो की गिनती करी तो गिनती करने पर 200 लोग थे डग्गामार ट्रक वाले ने 2,000 रुपये सवारी की बुकिंग कर ली थी जहाँ गरीब मजदूरों से 4,00000 लाख रुपये पहले ही एडवांस में ले लिए थे गरीब मजदूरों को घर पहुचाने के लिये रुपये लिए थे और गरीब मजदूरों के जनपद हापुड के कोतवाली गढमुक्तेश्वर के ब्रजघाट नगरी में सभी मजदूरों को उतारने लगा था गरीब मजदूरों ने 112 की पुलिस को बुलाकर अपनी समस्या बताई और मोके पर डग्गामार ट्रक चालक को किया गिरफ्तार।


जिला-प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा

जिला-प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा 
आकांशु उपाध्याय 
गाजियाबाद। कोरोना वायरस कोविड-19 अपने साथ बहुत सारी समस्याएं लेकर आया है। जिनका वर्तमान व्यवस्थाओं के पास समुचित समाधान नहीं है। उचित और आवश्यक दृष्टिकोण का भी अभाव महसूस किया जा रहा है। वायरस अपनी गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव निकट भविष्य में हम सबके सामने होगा। सरकार की विवेक शीलता के अनुसार योजनाओं का यथावत लाभ वायरस को मिल रहा है। बैंक, राशन और शराब के लिए सड़कों पर जनता की अव्यवस्थित भीड उमड पडी़ है। इससे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री के प्रति जनता ने कृतज्ञता का उदाहरण पेश किया है मूल मंत्र सामाजिक दूरी का स्पष्ट परिहास किया गया है।
वहीं दूसरी ओर जनपद गाजियाबाद में कमोबेश 85 लाख से अधिक नागरिक निवास करते हैं। जनपद सघन आबादी वाला क्षेत्र है। जिसमें लोनी और खोड़ा नगर पालिका अति सघन आबादी वाले क्षेत्र है। दोनों क्षेत्रों की सीमाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से लगी हुई है। दोनों ही स्थानों पर संक्रमण अपने पैर पसार चुका है। लोनी और खोड़ा में संक्रमण का संचार नियंत्रित कर पाने में जिला प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। परिणाम स्वरूप संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। जनपद में शनिवार को कुल 172 संक्रमितो की सूचना दी गई। उसके पश्चात रविवार को लोनी स्थित बाजार में एक संक्रमित मिला है।लोनी बाजार में संक्रमित व्यक्ति एवं साहिबाबाद स्थित संजय नगर में एक महिला संक्रमित के मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। जनपद में कुल 5251 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 4683 की जांच रिपोर्ट मिली है। 568 लोगों की अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। 106 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। संभावित क्षेत्रों में 18 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। यह सब आंकड़ा जिला प्रशासन के द्वारा प्रदान किया गया है। लेकिन तेजी से बढ़ने वाले संक्रमण पर नियंत्रण का प्रभावी तरीका अपनाने का उपयुक्त समय आ गया है। लॉक डाउन को अधिक प्रभावशाली प्रणाली के अनुसार लागू करने की आवश्यकता है। सरकार आवश्यक दिशा-निर्देश लागू कर रही है। जिला प्रशासन को स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। नियमों की कठोरता और आवश्यक लचीलापन की मांग के प्रति संतुलन बनाने की सख्त आवश्यकता है। जिला प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा का दौर प्रारंभ हो गया है।


भोजन मिलने के बाद छलक पड़े आंसू

हाइवे पर पैदल चल रहे मज़दूरों का सहारा बनी कांग्रेस


सैनी चौराहे पर कांग्रेस की सांझी रसोई से भोजन मिलने के बाद छलक पड़े भूखे मजदूरों के आँसू


कौशाम्बी। कोरोना वायरस की महामारी के बाद पूरे देश मे 57 दिनों से लगातार लॉक डाउन घोषित कर दिए जाने के चलते फैक्ट्रियों से निकाले गए मजदूर रोटी के लिए भूखे है और इन स्थितियों में मजदूर भूखे प्यासे परिवार के साथ पैदल चल कर घर पहुँचना चाहते है। जिससे हाइवे पर मजदूरों का झुंड पैदल चल रहा है। भूखे प्यासे मजदूरों को भोजन का इंतजाम कर उन्हें संतुष्टि देने का जिम्मा कांग्रेस पार्टी ने उठाया है और जिले के सैनी चौराहे पर प्रतिदिन भूखे प्यासे हजारो मजदूरों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू  के आवाहन पर सड़को पर पैदल चल रहे मज़दूरों को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सांझी रसोई से दिन रात खाना पानी खिलाने का इंतजाम कर रहे हैं। जैसे ही मज़दूरों को खाना पानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया। कुछ मज़दूरों के आंसू छलक पड़े और मज़दूर बोले कि कभी भी कांग्रेस का यह एहसान नही भूलेंगे। खाने पीने का भरपूर इंतजाम जिले में कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन कर रही है।


कांग्रेस की सांझी रसोई से प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक लोगों को सैनी हाईवे पर भोजन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके पूर्ब भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब जरूरतमंद भूखे लोगो के घर घर भोजन सामग्री पहुचाई गयी थी। भोजन उपलब्ध कराने के समय कांग्रेस पार्टी के पूर्ब जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम के साथ में इब्ने हसन सरफराज राशिद कन्हई गौतम प्रदीप सक्सेना इजहार अब्बास,धर्मेंद्र श्रीवास्तव राजकुमार पासी मोहम्मद रफी आदि लोग मौजूद रहे।


 ज़ैगम अब्बास 


बसें तैयार, सरकारी अनुमति का इंतजार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के अलवर और भरतपुर से प्रवासियों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “लेकिन, उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में इस बाबत प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली है।”बसों को मथुरा जाने के लिए बहज गोवर्धन सीमा पर पहुंचना है और बताया जा रहा है कि बस में प्रवासी मजदूर हैं। प्रियंका गांधी ने शनिवार को औरैया में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के बाद प्रवासियों को लाने के लिए एक हजार बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी।


पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन चार्टर्ड बसों की कीमत ऐसे समय में वहन करेगी, जब प्रवासियों को सुरक्षित घर लौटने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिक पैदल ही यात्रा कर अपनी घर वापसी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं और ऐसे में उनके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण करने वालों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता है। इसलिए हम गाजीपुर और नोएडा सीमाओं से 500-500 बसों का संचालन करना चाहते हैं।”


प्रवासियों की मदद की, हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर हिरासत में लिया है। चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्हें राज्य में प्रवासियों की मदद करने के लिए हिरासत में लिया गया है। चौधरी ने एक बयान में कहा, “एसएचओ ने पूछा – क्या गाजीपुर सीमा पर गए थे, जहां बड़ी तादाद में प्रवासी जुटे हुए थे? तो, प्रवासियों की मदद करना अपराध बन गया।”दिल्ली पुलिस के सूत्र ने कहा, “वह पिछले दो दिनों में कई प्रवासी मजदूरों को दिल्ली-यूपी की सीमा पर लेकर आए। कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बरती जा रही थी। इससे आगे समस्याएं पैदा हो सकती हैं।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शनिवार को दिल्ली-फरीदाबाद सीमा के पास सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर प्रवासियों के एक समूह से मुलाकात की थी।


राहुल गांधी ने महिलाओं और बच्चों सहित 20 प्रवासियों के एक समूह के साथ एक घंटे मुलाकात की थी। कांग्रेस ने बाद में आरोप लगाया कि पुलिस ने मजदूरों को यह कहते हुए एहितियाती हिरासत में लिया है कि उन्हें ‘ऊपर से’ ऐसा करने का निर्देश मिला है। लेकिन, बाद में पार्टी ने उन्हें उनके संबंधित स्थान पर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था की।


हमलों में अफगान के 120 नागरिक मरे

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले तीन सप्ताह में तालिबान के हमलों में 120 नागरिक मारे गए हैं और 350 अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय (ओएनएससी) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। टोलो न्यूज के मुताबिक, ओएनएससी के प्रवक्ता जावेद फैसल ने शनिवार को कहा, ” तालिबान और उनके समर्थकों द्वारा शुरू किए गए हमलों में रमजान के पवित्र महीने के दूसरे सप्ताह की तुलना में 33 फीसदी की वृद्धि दिखाई दी है।”


इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बलों (एएनडीएसएफ) ने राष्ट्रपति अशरफ गनी के एक आदेश के बाद जवाबी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।


मंत्रालय के प्रवक्ता रोहुल्लाह अहमदजई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम दुश्मन की चौकियों पर कई शक्तिशाली हमले करने और उन्हें मानवीय स्तर पर बड़ा नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहे हैं।


25 अप्रैल को ओएनएससी के आंकड़ों ने दर्शाया कि तालिबान ने दोहा में 29 फरवरी को शांति समजौता होने के बाद से रोज औसतन 55 हमले किए थे। इसने कहा कि तालिबान ने मार्च की शुरुआत से लेकर 19 अप्रैल तक 2,804 हमले किए।


मजदूरों की मदद नहीं करनी चाहिए

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कोविद -19 से बचाव के लिये लागू लाॅकडाउन के कारण विपक्ष को मजदूरों की मजबूरी पर सियासत करने की बजाय उनकी मदद के लिये आगे आना चाहिए। 


श्रीकांत शर्मा ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि विपक्षी दल मजदूरों की मदद करने की बजाय सियासत करने जुटे है। इस संकट के दौर में सबकों एक साथ खड़ा रहकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। विपक्षी दल मजदूरों की मजबूरी पर सियासत करने में जुटे है।


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ आम जनमानस की भलाई के लिए कार्य करने में जुटी है। उन्होंने कहा कोरोना जैसे बडे संकट के समय में भूखा गरीब खाली पेट सोने को मजबूर न हो इसके लिये केन्द्र सरकार ने 8.5 करोड परिवारों को तीन माह तक गैस के सिलेन्डर तथा अनाज मुफ्त दिया है। केन्द्र सरकार करीब 3500 करोड़ रूपए की धनराशि प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए खर्च कर रही है। इस धनराशि से उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्हें दो महीने का राशन दिया जा रहा है।


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी को मिलकर टीम भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने श्रमिकों के लिए 1034 ट्रेन चलाई हैं जिनमें लगभग 85 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए है। अभी तक 12 लाख से अधिक लोगों को सम्मानजनक तरीके से उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाया गया है।


ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सीधे खाते में राशि देने की बात करते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि 20 करोड़ से अधिक जनधन खाता धारक महिलाओं के खाते में 20 हजार करोड से अधिक की राशि दो किश्तों में दी जा चुकी है। सरकार यह राशि सीधे ही उनके खाते में भेज रही है। इसी प्रकार से दो करोड 20 लाख श्रमिकों के खाते में 3950 करोड रूपए भेजे जा चुके हैं।


अल्पसंख्यकों का धार्मिक उत्पीड़नः जमात

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। सिंध प्रांत में हिंदुओं ने आरोप लगाया है कि इस्लामिक समूह तबलीगी जमात ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनके घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही इस्लाम अपनाने से इनकार करने पर एक हिंदू लड़के का अपहरण भी कर लिया गया। सिंध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें भेल हिंदू जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए देखे जा सकते हैं।


तबलीगी जमात के खिलाफ हाथ से लिखे पोस्टर पकड़े महिलाओं, बच्चों को नासूरपुर, मटियार में विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। इस दौरान हिंदुओं का कहना था, “हम मरना पसंद करेंगे, लेकिन कभी इस्लाम नहीं अपनाएंगे।”


प्रदर्शनकारियों की ओर से एक महिला ने कहा कि उनकी संपत्तियों को हड़प लिया गया, घरों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें पीटा गया है। महिला ने कहा कि उन्हें कहा जा रहा है कि अगर घर वापस चाहिए तो इस्लाम अपनाना होगा।


एक अन्य वीडियो में एक महिला जमीन पर लेटी हुई दिखाई दे रही है, जो बता रही है कि उसके बेटे का तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। महिला अपने बेटे को रिहा कराने के लिए जमात से रहम की भीख मांग रही है। पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में हिंदुओं और ईसाइयों का उत्पीड़न जारी है।


पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने हाल ही में कहा कि इमरान खान सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदायों पर भयावह धार्मिक रूप से प्रेरित हमले हुए हैं। सिंध और पंजाब में हिंदू व ईसाई दोनों समुदायों को पिछले साल भी बड़े स्तर पर जबरन धर्मांतरण का सामना करना पड़ा था।


पिछली घटनाओं को याद करते हुए आयोग ने कहा कि पंजाब और सिंध में 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का अपहरण किया गया, उन्हें जबरन धर्मांतरित कर उनका निकाह कर दिया गया।


आयोग ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं और हिंदू समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है, क्योंकि उन पर ईश निंदा का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता है। आयोग का कहना है कि हिंदू समुदाय को लंबे समय से निशाना बनाया जा रहा है।


आयोग ने कहा, “उन्हें स्कूल में इस्लामी अध्ययन सीखने के लिए भी मजबूर किया जाता है। कुछ चिंताएं यह भी हैं कि ईसाई समुदाय के लिए पर्याप्त दफन करने की जगह और हिंदू समाज के लिए श्मशान भूमि नहीं हैं।”


पाकिस्तान में अदालत ने 2014 में धार्मिक सहिष्णुता, पाठ्यक्रम में सुधार, मीडिया में अभद्र भाषा के खिलाफ कार्रवाई, पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पुलिस बल, और शीघ्र पंजीकरण के लिए एक कार्यबल का गठन करने का निर्देश दिया था। मगर एचआरसीपी ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कुछ भी नहीं हुआ है।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...