रविवार, 17 मई 2020

जिला-प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा

जिला-प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा 
आकांशु उपाध्याय 
गाजियाबाद। कोरोना वायरस कोविड-19 अपने साथ बहुत सारी समस्याएं लेकर आया है। जिनका वर्तमान व्यवस्थाओं के पास समुचित समाधान नहीं है। उचित और आवश्यक दृष्टिकोण का भी अभाव महसूस किया जा रहा है। वायरस अपनी गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव निकट भविष्य में हम सबके सामने होगा। सरकार की विवेक शीलता के अनुसार योजनाओं का यथावत लाभ वायरस को मिल रहा है। बैंक, राशन और शराब के लिए सड़कों पर जनता की अव्यवस्थित भीड उमड पडी़ है। इससे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री के प्रति जनता ने कृतज्ञता का उदाहरण पेश किया है मूल मंत्र सामाजिक दूरी का स्पष्ट परिहास किया गया है।
वहीं दूसरी ओर जनपद गाजियाबाद में कमोबेश 85 लाख से अधिक नागरिक निवास करते हैं। जनपद सघन आबादी वाला क्षेत्र है। जिसमें लोनी और खोड़ा नगर पालिका अति सघन आबादी वाले क्षेत्र है। दोनों क्षेत्रों की सीमाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से लगी हुई है। दोनों ही स्थानों पर संक्रमण अपने पैर पसार चुका है। लोनी और खोड़ा में संक्रमण का संचार नियंत्रित कर पाने में जिला प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। परिणाम स्वरूप संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। जनपद में शनिवार को कुल 172 संक्रमितो की सूचना दी गई। उसके पश्चात रविवार को लोनी स्थित बाजार में एक संक्रमित मिला है।लोनी बाजार में संक्रमित व्यक्ति एवं साहिबाबाद स्थित संजय नगर में एक महिला संक्रमित के मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। जनपद में कुल 5251 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 4683 की जांच रिपोर्ट मिली है। 568 लोगों की अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। 106 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। संभावित क्षेत्रों में 18 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। यह सब आंकड़ा जिला प्रशासन के द्वारा प्रदान किया गया है। लेकिन तेजी से बढ़ने वाले संक्रमण पर नियंत्रण का प्रभावी तरीका अपनाने का उपयुक्त समय आ गया है। लॉक डाउन को अधिक प्रभावशाली प्रणाली के अनुसार लागू करने की आवश्यकता है। सरकार आवश्यक दिशा-निर्देश लागू कर रही है। जिला प्रशासन को स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। नियमों की कठोरता और आवश्यक लचीलापन की मांग के प्रति संतुलन बनाने की सख्त आवश्यकता है। जिला प्रशासन की क्षमताओं की परीक्षा का दौर प्रारंभ हो गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...