शनिवार, 25 अप्रैल 2020

काम पर लौटेंगे ब्रिटेन प्रधानमंत्री

काम पर लौटेंगे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन


लंदन। वहीं कोरोना को मात देने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार से काम पर लौट सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा- मैंने उनसे कल बात की थी, वे खुश थे। वे कब काम पर लौटेंगे इसका निर्णय उन्हें और उनके डॉक्टरों को करना है। कोरोना के लक्षण दिखाई पड़ने के बाद जॉनसन आइसोलेशन में चले गए थे। बाद में हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।


इंडोनेशियाः बडे इलाके में सुनामी खतरा

इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है। यूके और इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने इस इलाके में सुनामी का खतरा बताया है।


इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। एक करोड़ आबादी वाला यह शहर दुनिया में सबसे तेज डूबते शहरों में से एक है। बोर्नियो और सुलावेसी के द्वीपों के बीच मकासार जलसंधि में कई भूमिगत भूस्खलन हुए हैं जिससे भारी लहरें उठेंगी। जिससे सुनामी का खतरा बना हुआ है।


जकार्ता। इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। एक करोड़ आबादी वाला यह शहर दुनिया में सबसे तेज डूबते शहरों में से एक है। माना जा रहा है कि सालों बाद यह शहर डूब जाएगा। इसलिए इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है। इसकी घोषणा इंडोनेशिया के योजना मंत्री ने की है। लेकिन, अब यहां भी खतरा मंडरा रहा है। यूके और इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने इस इलाके में सुनामी ( Tsunami Warning ) का खतरा बताया है। शोधकर्ताओं ने कहा, भले ही इंडोनेशिया सरकार बोर्नियो द्वीप को नई राजधानी के रूप में निर्माण करना चाहती हो, लेकिन बोर्नियो और सुलावेसी के द्वीपों के बीच मकासार जलसंधि में कई भूमिगत भूस्खलन हुए हैं जिससे भारी लहरें उठेंगी। जिससे सुनामी का खतरा बना हुआ है। एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है।


सिंगापुरः12 हजार केस आए सामने

सिंगापुर: माइग्रेंट वर्कर्स ज्यादा पीड़ित


रकबा। सिंगापुर में संक्रमण के 12 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सिंगापुर यहां देश सिंगापुर मलेशिया-इंडोनेशिया के बीच तट पर स्थित, राजधानी रकबा में शनिवार को 897 केस मिले हैं। इस हफ्ते में पहली बार संक्रमण का मामला 1000 से कम रहे हैं। देश में माइग्रेंट वर्कर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 14 लाख के लगभग विदेशी गरीब काम करने वाले मजदूर रहते हैं। यहां ज्यादातर दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के मजदूर रहते हैं।


रूस में संक्रमण का हुआ विस्तार

रूस: 68,622 संक्रमित


मास्को। रूस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68,622 हो गई है। इस बीमारी से अब तक 615 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के मरमंस्क स्थित रिस्पॉन्स केंद्र के मुताबिक, 24 अप्रैल को मरमंस्क क्षेत्र में 193 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस क्षेत्र में कुल केस 856 है और चार लोगों की मौत हो गई है।


रूस मेंमॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के मुख्य भवन के पास एक सड़क को डिसइन्फेक्ट कर्मचारी करते हैं।


इटलीः पहली बार संक्रमण में कमी

इटली: 5 हफ्ते में पहली बार संक्रमण में कमी


रोम। इटली में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीबीसी के मुताबिक, यहां पांच हफ्ते में पहली बार एक दिन में सबसे कम मौतें हुई हैं। इटली के डॉक्टर संघ ने मान्यता रूप से कहा कि देश में अब तक 150 डॉक्टर्स की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में 10% स्वास्थ्यकर्मी बहुत ज्यादा बीमार हैं। यहां इटली देश राजधानी रोम में अब तक करीब 36 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1 लाख 93 हजार संक्रमित हैं।


पुलिस ने कई वाहनों को सीज किया

लॉक डाउन सफल बनाने के लिए पुलिस बल रहा सख्त
सीओ की मौजूदगी में कई वाहनों को पकड़ा गया


बेवजह घरों से निकले लोगों को लगाई गई फटकार


फतेहपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल चौराहे में मौजूद रहा लॉक डाउन को सफल बनाने के कई वाहनों को रोका गया पास या अन्य कागजात न दिखा पाने पर वाहनों को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया बेवजह घरों से निकले लोगों को फटकार भी लगाई गई।


कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का जीवन सुरक्षित बनाए रखने के लिए लॉक डाउन की स्थिति चल रही है जिस को सफल बनाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल सिंह के नेतृत्व में ललौली चौराहे में भारी पुलिस बल लगा रहा दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक गाड़ियों की चेकिंग की गई बिना पास के या अन्य कागजात ना होने पर उन्हें पकड़कर कोतवाली ले जाया गया इसके चलते हड़कंप मचा रहा तमाम लोग घरों से बेवजह निकलकर सड़कों में घूमते नजर आए ऐसे लोगों के फटकार भी लगाई गई और घर जाने के निर्देश दिए गए इस संबंध में सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलता रहेगा जो लोग कानून का उल्लंघन करते नजर आएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


8 जमाती और 2 ट्रांसलेटर गिरफ्तार

जकार्ता। इंडोनेशिया के 8 जमातियों और दो ट्रांसलेटरों को सरधना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्हें सर छोटूराम इंजीनियरंग कॉलेज में बनाई अस्थायी जेल में रखा गया है। उधर, मवाना पुलिस ने 10 विदेशी जमातियों व तीन ट्रांसलेटरों को 41-ए का नोटिस देकर जमानती उपलब्ध कराने को कहा है। यदि वे जमानती नहीं दे पाते हैं तो आज इन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा।


21 मार्च को इंडोनेशिया के 9 जमाती और 2 ट्रांसलेटर निजामुद्दीन मरकज से सरधना के मोहल्ला आजादनगर स्थित मदीना मस्जिद में आए थे। 29 मार्च को पुलिस को इनके यहां आने का पता चला तो मस्जिद में ही सबको क्वारंटाइन कर दिया गया। सभी के कोरोना सैंपल लिए गए। जांच में दो जमाती पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सभी को सुभारती अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा-144 के उल्लंघन और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...