शनिवार, 25 अप्रैल 2020

इंडोनेशियाः बडे इलाके में सुनामी खतरा

इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है। यूके और इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने इस इलाके में सुनामी का खतरा बताया है।


इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। एक करोड़ आबादी वाला यह शहर दुनिया में सबसे तेज डूबते शहरों में से एक है। बोर्नियो और सुलावेसी के द्वीपों के बीच मकासार जलसंधि में कई भूमिगत भूस्खलन हुए हैं जिससे भारी लहरें उठेंगी। जिससे सुनामी का खतरा बना हुआ है।


जकार्ता। इंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। एक करोड़ आबादी वाला यह शहर दुनिया में सबसे तेज डूबते शहरों में से एक है। माना जा रहा है कि सालों बाद यह शहर डूब जाएगा। इसलिए इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है। इसकी घोषणा इंडोनेशिया के योजना मंत्री ने की है। लेकिन, अब यहां भी खतरा मंडरा रहा है। यूके और इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने इस इलाके में सुनामी ( Tsunami Warning ) का खतरा बताया है। शोधकर्ताओं ने कहा, भले ही इंडोनेशिया सरकार बोर्नियो द्वीप को नई राजधानी के रूप में निर्माण करना चाहती हो, लेकिन बोर्नियो और सुलावेसी के द्वीपों के बीच मकासार जलसंधि में कई भूमिगत भूस्खलन हुए हैं जिससे भारी लहरें उठेंगी। जिससे सुनामी का खतरा बना हुआ है। एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...