सोमवार, 20 जनवरी 2020

डीजीपी के लिए 7 आईपीएस का पैनल भेजा

लखनऊ। शासन ने प्रदेश में नए डीजीपी के लिए केंद्र को 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा है। मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए डीजीपी का चयन होना है। पैनल में उन्हीं अफसरों को शामिल किया गया है, जिनका कम से कम डेढ़ साल या उससे अधिक का कार्यकाल बचा है। सूत्रों का कहना है कि सबसे मजबूत दावेदारी वरिष्ठता के आधार पर हितेश चंद्र अवस्थी की है। हाल में बतौर एडीजी कानून व्यवस्था और डीजी जेल काबिलियत दिखा चुके आनंद कुमार को मुख्यमंत्री की पहली पसंद बताया जा रहा है।


बाथरूम की गैस ने ली दो बहनों की जान

17 और 24 साल की दो बहनों की मौत कथित तौर से बाथरूम में खतरनाक गैस लीक की वजह से हो गई। ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर का है।दोनों बहनें ब्रितानी नागरिक हैं और अपने दादा की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान आई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने से मारिया (24) और नादिया रहमान (17) की मौत हुई।दोनों घर के फर्श पर गिरी मिली थीं। 12 जनवरी को हुई मौत की खबर इंटरनेशनल मीडिया में अब सामने आई हैं।पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई हैं। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पैरेंट्स ने बेटियों की मौत को दुर्घटना मान लिया है और कानूनी कार्रवाई पर विचार नहीं कर रहे हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि मारिया और नादिया की ऑनर किलिंग हुई है। लेकिन बहनों की सौतेली मां ने ऐसे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्हें पता है कि बहनों की मौत गैस लीक से हुई है।


वायुसेना के खेमे में सुखोई 30 लड़ाकू विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अपनी शक्ति में महत्वपूर्ण और शक्तिशाली इजाफा करते हुए सोमवार को यहां घातक ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई 30 लड़ाकू विमान का नया दस्ता अपने बेड़े में शामिल कर लिया। सुखोई 30 को भारतीय वायुसेना के तंजावुर वायु स्टेशन के 222 टाइगर शार्क्स दस्ते में शामिल किया गया है। इस लड़ाकू विमान के शामिल होने से वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। ब्रह्मोस से लैस सुखोई 30 एमकेआई एक युद्धाभ्यास लड़ाकू विमान है। इस जबरदस्त लड़ाकू विमान के वायु स्टेशन में शामिल किये जाने के दौरान चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जरनल बिपिन रावत भी मौजद रहे। यह दूसरी पंक्ति का लड़ाकू विमान है,जो दक्षिण भारत के कोयंबटूर स्थित सुलुर हवाईबेस पर तैनात किया जाएगा। दक्षिण हवाई कमान में सुखोई 30 दस्ते को शामिल करने वाला थंजावुर तीसरा वायुसेना स्टेशन बन गया है।सुखोई 30 के शामिल किये जाने से पहले भारत ने ओडिशा तट के पास मध्यम दूरी और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (बीवीआरएएएम) 'एस्ट्रा' के पांच सफल परीक्षण किये थे। बता दें कि तत्कालीन रक्षामंत्री एके एंटनी ने 28 मई 2013 को तंजावुर एयरफोर्स स्‍टेशन को आईएएफ में शामिल किया गया था। जबकि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल घरेलू विमानों के लिए होता था। तंजावुर एयरफोर्स स्‍टेशन के जरिए दक्षिण भारत में आईएएफ की क्षमताओं को मजबूत करना था।


कमीशन ने देने पर जमानत राशि जब्त

3 लाख की कमीशन न देने पर ठेकेदार की जमानत राशी जप्त भुगतान रोकने का आरोप


लखनऊ। 20 जनवरी शक्ति भवन मे देवराज के दरबार मे अपना दर्द सुनाने वाराणसी के एक दिव्याग ठेकेदार को शक्ति भवन मे धूमते देखा तो एक बार पुनः पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के जानपद (सिविल) खुलेआम कमीशन की जबरन उगाही का मामला सुर्खियों मे है यही की कार्यदायी कम्पनी मे० चौधरी कंस्ट्रक्शन के मालिक चौधरी जोगेन्द्र सिंह ने विभाग के प्रबन्ध निदेशक को *शपथ पत्र* पर लिखित रूप से आरोप पत्र लिखित रूप से की जानपद (सिविल) के अधिशासी अभियन्ता वेद प्रकाश कौशल द्वारा अवैध रूप से दबाव बनाकर मुझसे 3 लाख रुपये कमीशन के तौर पर उगाही करने का दबाव बना रहे है वैसे इन दिनो आरोप लगाने वाले फर्म का मालिक किसी दुर्घटना चलने फिरने मे असमर्थ है और इसी पीड़ा मे विभाग द्वारा कमीशन की मोटी रकम के दबाव ने उसे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलकर अपने हक की लड़ाई को मजबूर कर दिया है वैसे जानपद (सिविल) की यह पहली घटना नही है विगत वर्ष विभाग की एक और कार्यदायी कम्पनी के मालिक से 1लाख 88 हजार की रकम कमीशन के तौर पर जबरन वसूली का मामला विभाग के भ्रष्टाचारियों की फाइल मे विचाराधीन हो कर धूल फांक रहा है और सिविल डिवीजन द्वारा जबरन उस कम्पनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है पर अब देखना है कि दिव्याग चौधरी जोगेन्द्र सिंह को बालाजी के राज्या मे न्याय मिलता है या भ्रष्टाचारियों की यातना सहते हुए और लखनऊ के शक्ति भवन में देवो के देव एम देवराज के दरबार मे जाकर ही मिलेगा । वैसे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे प्रबंध निदेशक के बालाजी के भी राज में भ्रष्टाचारी अपनी पूरी ताकत से पूर्व की ही तरह हावी है यहाँ तो एक अधिकारी ऐसे है जो पूर्व में यहाँ भ्रष्टाचार की जाँच के लिए ही आये थे परन्तु वापस लखनऊ आ कर जुगाड़ डाट काम के जरिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे आकर उन्ही भ्रष्टाचारियों के गिरोह के सरगना बन कर भ्रष्टाचारियों की जमात में शामिल हो गये । जिन कन्धों पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी हो और वही भ्रष्टाचारियों की जमात के सरगना बन कर राज कर रहे हो तो आप समझ सकते है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे भ्रष्टाचार किस हद तक होगा।


13 को ही प्रकाशित हुआ था, घोषित सच

राणा ओबराय


13 जनवरी को लिखा था, 20 जनवरी को होगी जेपी नड्डा की ताजपोशी, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय


नड्डा भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में की गई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे।
1. जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जेपी नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और शाह की पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं।
2. नड्डा ने राजनीति में शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है।
3. ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
4. जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और बीए की डिग्री पटना के कॉलेज से हासिल की है। एलएलबी की डिग्री इन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।
5. नड्डा 1998 से लेकर 2003 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
6. 2008 से लेकर 2010 तक धूमल सरकार में मंत्री, कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।
7. जेपी नड्डा अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए।
8. नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी। भाजपा ने यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की।
9. भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।
10. जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य भी रहे हैं, जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।


भाजपा के 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' की कमान

जेपी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे बीजेपी हैडक्वाटर, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित


अमित शर्मा


नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अमित शाह और जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित। अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई अमित शाह ने ट्वीट करके जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, जेपी नड्डा जी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हृदयपूर्वक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त व और अधिक व्यापक होगी। ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल व अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।


मंडल कार्यकारिणी ने समर्पित संकल्प लिया

मंडल कार्यकारणी ने ली शपथ भारतीय जनता पार्टी की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बलराम नगर मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में नवगठित मुख्य मंडल कार्यकरणी समिति ने केंद्रीय मंत्री व सांसद गाजियाबाद जी के निवास पर जाकर उनका आशिर्वाद लिया एवं मंडल की कार्यकारिणी ने बुके देकर सांसद जी किया स्वागत एवं सांसद जी ने भी बलराम नगर मुख्य मंडल कार्यकरणी को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। पश्चात सदैव अटल स्थल पर जाकर  परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर व बलराम नगर मंडल कार्यकारिणी ने शपथ ली की भारतीय जनता पार्टी की सेवा में सदैव पूरी कर्मठता से समर्पित रहेंगे
उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण बंसल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश ढेडा मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र पंवार मंडल उपाध्यक्ष सचिन सैनी मंडल महामंत्री राहुल श्याम सुंदर मंडल महामंत्री चन्द्रपाल प्रधान मंडल मंत्री राजेश सोम मंत्री बलराम नगर मंडल कपिल पांचाल मंडल मंत्री डॉo रवीश शर्मा मंडल मंत्री नगेन्द्र पाण्डेय मंडल मंत्री मीनू अग्रवाल कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा हर्ष चौहान आदि मौजूद रहे।


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...