सोमवार, 20 जनवरी 2020

डीजीपी के लिए 7 आईपीएस का पैनल भेजा

लखनऊ। शासन ने प्रदेश में नए डीजीपी के लिए केंद्र को 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा है। मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले नए डीजीपी का चयन होना है। पैनल में उन्हीं अफसरों को शामिल किया गया है, जिनका कम से कम डेढ़ साल या उससे अधिक का कार्यकाल बचा है। सूत्रों का कहना है कि सबसे मजबूत दावेदारी वरिष्ठता के आधार पर हितेश चंद्र अवस्थी की है। हाल में बतौर एडीजी कानून व्यवस्था और डीजी जेल काबिलियत दिखा चुके आनंद कुमार को मुख्यमंत्री की पहली पसंद बताया जा रहा है।


बाथरूम की गैस ने ली दो बहनों की जान

17 और 24 साल की दो बहनों की मौत कथित तौर से बाथरूम में खतरनाक गैस लीक की वजह से हो गई। ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर का है।दोनों बहनें ब्रितानी नागरिक हैं और अपने दादा की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान आई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने से मारिया (24) और नादिया रहमान (17) की मौत हुई।दोनों घर के फर्श पर गिरी मिली थीं। 12 जनवरी को हुई मौत की खबर इंटरनेशनल मीडिया में अब सामने आई हैं।पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई हैं। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पैरेंट्स ने बेटियों की मौत को दुर्घटना मान लिया है और कानूनी कार्रवाई पर विचार नहीं कर रहे हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि मारिया और नादिया की ऑनर किलिंग हुई है। लेकिन बहनों की सौतेली मां ने ऐसे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्हें पता है कि बहनों की मौत गैस लीक से हुई है।


वायुसेना के खेमे में सुखोई 30 लड़ाकू विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अपनी शक्ति में महत्वपूर्ण और शक्तिशाली इजाफा करते हुए सोमवार को यहां घातक ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई 30 लड़ाकू विमान का नया दस्ता अपने बेड़े में शामिल कर लिया। सुखोई 30 को भारतीय वायुसेना के तंजावुर वायु स्टेशन के 222 टाइगर शार्क्स दस्ते में शामिल किया गया है। इस लड़ाकू विमान के शामिल होने से वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। ब्रह्मोस से लैस सुखोई 30 एमकेआई एक युद्धाभ्यास लड़ाकू विमान है। इस जबरदस्त लड़ाकू विमान के वायु स्टेशन में शामिल किये जाने के दौरान चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जरनल बिपिन रावत भी मौजद रहे। यह दूसरी पंक्ति का लड़ाकू विमान है,जो दक्षिण भारत के कोयंबटूर स्थित सुलुर हवाईबेस पर तैनात किया जाएगा। दक्षिण हवाई कमान में सुखोई 30 दस्ते को शामिल करने वाला थंजावुर तीसरा वायुसेना स्टेशन बन गया है।सुखोई 30 के शामिल किये जाने से पहले भारत ने ओडिशा तट के पास मध्यम दूरी और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (बीवीआरएएएम) 'एस्ट्रा' के पांच सफल परीक्षण किये थे। बता दें कि तत्कालीन रक्षामंत्री एके एंटनी ने 28 मई 2013 को तंजावुर एयरफोर्स स्‍टेशन को आईएएफ में शामिल किया गया था। जबकि पहले इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल घरेलू विमानों के लिए होता था। तंजावुर एयरफोर्स स्‍टेशन के जरिए दक्षिण भारत में आईएएफ की क्षमताओं को मजबूत करना था।


कमीशन ने देने पर जमानत राशि जब्त

3 लाख की कमीशन न देने पर ठेकेदार की जमानत राशी जप्त भुगतान रोकने का आरोप


लखनऊ। 20 जनवरी शक्ति भवन मे देवराज के दरबार मे अपना दर्द सुनाने वाराणसी के एक दिव्याग ठेकेदार को शक्ति भवन मे धूमते देखा तो एक बार पुनः पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के जानपद (सिविल) खुलेआम कमीशन की जबरन उगाही का मामला सुर्खियों मे है यही की कार्यदायी कम्पनी मे० चौधरी कंस्ट्रक्शन के मालिक चौधरी जोगेन्द्र सिंह ने विभाग के प्रबन्ध निदेशक को *शपथ पत्र* पर लिखित रूप से आरोप पत्र लिखित रूप से की जानपद (सिविल) के अधिशासी अभियन्ता वेद प्रकाश कौशल द्वारा अवैध रूप से दबाव बनाकर मुझसे 3 लाख रुपये कमीशन के तौर पर उगाही करने का दबाव बना रहे है वैसे इन दिनो आरोप लगाने वाले फर्म का मालिक किसी दुर्घटना चलने फिरने मे असमर्थ है और इसी पीड़ा मे विभाग द्वारा कमीशन की मोटी रकम के दबाव ने उसे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलकर अपने हक की लड़ाई को मजबूर कर दिया है वैसे जानपद (सिविल) की यह पहली घटना नही है विगत वर्ष विभाग की एक और कार्यदायी कम्पनी के मालिक से 1लाख 88 हजार की रकम कमीशन के तौर पर जबरन वसूली का मामला विभाग के भ्रष्टाचारियों की फाइल मे विचाराधीन हो कर धूल फांक रहा है और सिविल डिवीजन द्वारा जबरन उस कम्पनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है पर अब देखना है कि दिव्याग चौधरी जोगेन्द्र सिंह को बालाजी के राज्या मे न्याय मिलता है या भ्रष्टाचारियों की यातना सहते हुए और लखनऊ के शक्ति भवन में देवो के देव एम देवराज के दरबार मे जाकर ही मिलेगा । वैसे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे प्रबंध निदेशक के बालाजी के भी राज में भ्रष्टाचारी अपनी पूरी ताकत से पूर्व की ही तरह हावी है यहाँ तो एक अधिकारी ऐसे है जो पूर्व में यहाँ भ्रष्टाचार की जाँच के लिए ही आये थे परन्तु वापस लखनऊ आ कर जुगाड़ डाट काम के जरिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे आकर उन्ही भ्रष्टाचारियों के गिरोह के सरगना बन कर भ्रष्टाचारियों की जमात में शामिल हो गये । जिन कन्धों पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी हो और वही भ्रष्टाचारियों की जमात के सरगना बन कर राज कर रहे हो तो आप समझ सकते है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम मे भ्रष्टाचार किस हद तक होगा।


13 को ही प्रकाशित हुआ था, घोषित सच

राणा ओबराय


13 जनवरी को लिखा था, 20 जनवरी को होगी जेपी नड्डा की ताजपोशी, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय


नड्डा भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में की गई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे।
1. जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जेपी नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और शाह की पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं।
2. नड्डा ने राजनीति में शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है।
3. ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
4. जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और बीए की डिग्री पटना के कॉलेज से हासिल की है। एलएलबी की डिग्री इन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।
5. नड्डा 1998 से लेकर 2003 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
6. 2008 से लेकर 2010 तक धूमल सरकार में मंत्री, कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।
7. जेपी नड्डा अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए।
8. नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी। भाजपा ने यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की।
9. भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।
10. जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य भी रहे हैं, जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।


भाजपा के 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' की कमान

जेपी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे बीजेपी हैडक्वाटर, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित


अमित शर्मा


नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अमित शाह और जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित। अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई अमित शाह ने ट्वीट करके जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, जेपी नड्डा जी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हृदयपूर्वक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त व और अधिक व्यापक होगी। ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल व अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।


मंडल कार्यकारिणी ने समर्पित संकल्प लिया

मंडल कार्यकारणी ने ली शपथ भारतीय जनता पार्टी की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी बलराम नगर मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में नवगठित मुख्य मंडल कार्यकरणी समिति ने केंद्रीय मंत्री व सांसद गाजियाबाद जी के निवास पर जाकर उनका आशिर्वाद लिया एवं मंडल की कार्यकारिणी ने बुके देकर सांसद जी किया स्वागत एवं सांसद जी ने भी बलराम नगर मुख्य मंडल कार्यकरणी को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया। पश्चात सदैव अटल स्थल पर जाकर  परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर व बलराम नगर मंडल कार्यकारिणी ने शपथ ली की भारतीय जनता पार्टी की सेवा में सदैव पूरी कर्मठता से समर्पित रहेंगे
उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण बंसल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश ढेडा मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र पंवार मंडल उपाध्यक्ष सचिन सैनी मंडल महामंत्री राहुल श्याम सुंदर मंडल महामंत्री चन्द्रपाल प्रधान मंडल मंत्री राजेश सोम मंत्री बलराम नगर मंडल कपिल पांचाल मंडल मंत्री डॉo रवीश शर्मा मंडल मंत्री नगेन्द्र पाण्डेय मंडल मंत्री मीनू अग्रवाल कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा हर्ष चौहान आदि मौजूद रहे।


ससुराल से अगुआ, मारपीट और गैंगरेप

अतुल त्यागी जिला प्रभारी


नवविवाहित को ससुराल से अगवा कर मारपीट की और किया गैंगरेप


हापुड़। नवविवाहिता को ससुराल से अगवा कर गैंगरेप का गम्भीर मामला सामने आया है, जहां विवाहिता को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप दो लोगों पर लगाया है, बता दे 17 जनवरी को शादी हुई थी और 18 जनवरी की सुबह से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाना हाफिजपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आज महिला थाना देहात क्षेत्र में मिली जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया दो, परिजनों ने अज्ञात युवकों पर लगा गैंगरेप का गम्भीर आरोप लगाया है, आरोपियों पर दो दिन तक नवविवाहिता को बंधक बनाए रखने का भी गंभीर आरोप लगा है, शादी वाले दिन ही ससुराल से नवविवाहिता को अगवा कर ले गए थे आरोपी, थाना देहात क्षेत्र में नवविवाहिता को फैंककर आरोपी फरार, पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनाये जाने का भी लगा आरोप, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज जांच में जुटी, थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुई थी शादी।


नाबालिग 3 बहनों से करता था छेड़छाड़

अंबाला तीन नाबालिग बहनों से करता था छेड़छाड़, परिजनों ने बीच बाजार नंगा करके पीटा


अमित शर्मा


अंबाल। तीन नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ करने आए युवक को पीड़िताओं के परिजनों ने बीच बाजार नंगा करके पीटा। मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है।  मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। फिर पुलिस को बुला उनके हवाले कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से तीनों नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परेशान होकर इसके बारे में नाबालिगों ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी मौके पर पहुंचा तो पहले से तैयार परिजनों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सरेआम उसकी पेंट उतारकर नंगा करके पीटा। क्योंकि आरोपी तीनो लड़कियों से अश्लील हरकतें करता था। अपनी पेंट तक उनके सामने उतार देता था। आरोपी की पहचान पवन कुमार पम्मी चौंक अंबाला सिटी के तौर पर हुई। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।


गौशालाओं में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

गौशाला में नहीं थम रहा गायों की मौतों का सिलसिला
युवा कांग्रेस ने खटखटाया भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का दरवाजा


अमित शर्मा


चण्डीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 1 में सीटीयू वर्कशॉप के पास स्थित गौशाला में गायों की मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा जिस कारण अब चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस ने आखिरकार पशु कल्याण बोर्ड का दरवाजा खटखटाया है।
इस मामले में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के एक 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को पत्र  लिखकर मौजूदा स्थिति से अवगत करने के लिए समय माँगा है।
ये जानकारी देते हुए युवा नेता सुनील यादव व विनायक बंगीआ ने बताया की युवा कांग्रेस ने एक पत्र के माध्यम से भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को सारी वास्तुस्थिति की जानकारी देते हुए ये पर लिखा है और कार्यकारिणी अध्यक्ष लव कुमार के नेतत्व में महासचिव आशीष गजनवी, जानु मलिक व अन्य दो नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय माँगा है।      
यादव ने बताया की  इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 की गोशाला में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। इस गोशाला की सार फिलहाल कोई भी नहीं ले रहा यहाँ अंगहीन जानवरों को जितनी सुविधा मिलनी चाहिए फिलहाल वे नहीं मिल रही हैं। इसके चलते गौशाला में पशुओं की सही ढंग से देखभाल नहीं हो पा रही है। गौशाला में शैड की कमी होने के कारण कई गोवंश को खुले आसमान के तले ही मजबूरन बांधा जा रहा है। इतनी ठण्ड में खुले आसमान में रहने से गोवंश की हालत खराब हो रही है। इन सभी की रूटीन में जांच होनी बेहद जरूरी है। स्टाफ की कमी के चलते समस्या बढ़ रही है। इसे लेकर कई बार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ द्वारा लापरवाही की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की जा चुकी है लेकिन भाजपा शासित नगर निगम द्वारा इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि  गोवंश की समस्याओं का समाधान बहुत जरूरी है।


चट्टाने खिसकने से बंद, सुबह से बहाल

किन्नौर अचानक चट्टानें खिसकने से बंद NH-5 आज सुबह से बहाल


अमित शर्मा


किन्नौर। जिला किन्नौर के भावनगर के पास डेट सुंगरा नामक स्थान पर बीते मंगलवार को भूस्खलन के कारण NH-5 बंद हो गया था जो आज सुबह से बहाल हो गया है। नेशनल हाइवे के बंद होने से  सैलानियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। रास्ता बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि इस भूस्खलन में फिलहाल किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं थी।


अभिभावकों ने किया हंगामा, 2 स्कूल बसे जप्त

ऊना स्कूल बसों में बच्चों की ओवरलोडिंग पर अभिभावकों ने किया हंगामा, 2 स्कूल बसें जब्त



ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत स्‍कूल बसों में ओवरलोडिंग करने पर अभिभावकों का गुस्‍सा फूट पड़ा। सोमवार को अभिभावकों ने बसों में बच्चों की ओवरलोडिंग होने पर निजी स्कूल की दो बसों को रोककर खूब हंगामा कर दिया। इन बसों में बच्चो को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही अविभावकों ने ऊना सदर से कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा को फोन कर मौके पर बुलाया।
विधायक सतपाल रायजादा ने अभिभावकों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर ओवरलोडिंग करने वाले स्‍कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने को कहा। विधायक के दखल के बाद यातायात पुलिस मौका पर पहुंची और दोनों बसों के दस्तावेज जांचने के बाद बसों को जब्त कर लिया। वहीं बसों में सवार बच्चों को स्कूल से अन्य तीन बसें मंगवाकर उसमें भेजा गया। विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कुछ समय पहले कांगड़ा के नूरपुर में एक बड़ा हादसा पेश आया था, जिसके बावजूद सरकार और प्रशासन सबक नहीं ले रहे हैं। विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि समाज का दायित्व बनता है कि अगर बसों में इस तरह बच्चों को ले जाया जा रहा है तो तत्काल उनके खिलाफ आवाज उठाएं। वहीं, इस मामले में आरटीओ ने भी कड़ा संज्ञान लिया है और ज़िले में स्कूल बसों में ओवरलोडिंग के मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरटीओ एमएल धीमान का कहना है कि इस मामले में अभियान शुरु किया जाएगा। सभी स्कूलों को पहले भी निर्देश दिए गए थे। इन स्कूलों को परिवहन विभाग की गाइडलाइंस का पालन करना होगा। अविभावकों का आरोप है कि जो बस 40 सीटों की है उसमें 50 से 55 बच्चे कैसे बैठ सकते हैं। प्रदेश में हुए बस हादसों से स्कूल प्रबंधकों को सबक लेना चाहिए।


आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर


श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए शोपियां में तीन आतंंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को शोपियां के एक घर में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। करीब दो घंटे तक चले एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया। आंतिवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया,‘‘मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।”उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है।


कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए, स्थगित

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कल और परसो होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम


अमित शर्मा


चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले दिन राज्यपाल ने कई विधेयकों के संशोधन को मंजूरी दी है। सीएम ने बताया कि इसमें प्रश्नकाल नहीं रखा था, बल्कि अब दो दिनों तक प्रशिक्षण का कार्य होगा। आज बिजनैस एडवाईजरी कमेटी में शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन के चलते राज्यपाल के अभिभाषण को कम कर दिया गया था। करीब दो मिनट के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही शुरु हुई। सदन में पहले दिन दिवंगत आत्माओं को शांति दी गई। जिसके बाद आधे घंटे के लिए स्थगित की गई थी लेकिन उसके बाद कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आज ये विधेयक हुए पास ैैमोटर यान संसोधन बिल 2019 हरियाणा नगर पालिका संसोधन विधेयक 2019 पंचायती राज संशोधन विधेयक 2019 अभियंता सेवा लोक निर्माण संशोधन 2019 एससी, एसटी एक्ट अधिनियम को पास किया हरियाणा ग्रुप D भर्ती एवं सेवा संशोधन विधेयक 2019 हैं।


बर्फ पर फिसली बस, बड़ा हादसा टला

मंडी बर्फ पर फ़िसली एचआरटीसी बस, बड़ा हादसा टला


अमित शर्मा


मंडी। मंडी के सुंदरनगर करसोग मार्ग पर  एचआरटीसी बस के फिसलने की ख़बर है। यहां बस ड्राइवर की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होने से बस गया अन्यथा बस ख़ाई मे गिर सकती थी। बर्फ में फिसलने के बाद बस पास ही की नाली में घुस गई औऱ पीछे से मुड़कर सड़क के बीच में आ पहुंची। ये बस करसोग से मंडी वाया सुंदरनगर जा रही थी। परिवहन निगम के डिपो करसोग की बस नंबर एचपी-42-0438 चौकी के समीप और औकल घराट नाला में सड़क पर जमी हुई बर्फ पर फिसली। मौके के प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र चौहान ने कहा कि बस के बीचों बीच सड़क में फंसने बाद यात्रियों को एक दूसरी तरफ जाने के लिए भी स्थान तक नहीं बचा। चालक की कुशलता के कारण लगभग 20 यात्रियों की जान बच गई।


'ठंड की मार' झेल रहे लोगों को मिली राहत

आज से हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, बादलों ने डेरा डाला


अमित शर्मा


शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड ठंड की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलती नज़र नही आ रही है। आसमान पर बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज  से कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। 21 जनवरी को जिलों के अनेक स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। 22 जनवरी को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 23 जनवरी से राज्य में फिर से धूप खिलेगी।


'भूकंप के झटके' 3.6 रही तीव्रता

चंबा में भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता


अमित शर्मा


चंबा। प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फ़िर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को चंबा में 4 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.6 रही। ये भूकंप की एरिया डेफ़्त 10 किलोमीटर तक का रहा। बहरहाल किसी तरह के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है लेकिन लोग अपने घरों से बाहर जरूर खड़े नज़र आए


गोली चलाने वाले डीएसपी पर मामला

पत्नी पर गोली चलाने वाले सिंघम डीएसपी अतुल सोनी पर पहले भी दर्ज हो चुका है केस, पढ़ें


अमित शर्मा


चंडीगढ़। मोहाली में अपनी पत्नी पर गोली चलाने वाले पंजाब पुलिस के सिंघम डीएसपी अतुल सोनी पर इससे पहले भी दिल्ली में आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है। यह केस 2012 में उस समय दर्ज हुआ था जब अतुल सोनी अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग दौरान उनकी जेब से जिंदा कारतूस की एक मैग्जीन बरामद हुई थी। वह प्रमोशन से पहले मोहाली और रोपड में सीआईए के इंचार्ज भी रहे हैं। जब वह मोहाली में सीआईए के इंचार्ज थे तो उस समय अचानक उनको बदल दिया गया था, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं। फैन को लेकर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा
डीएसपी अतुल सोनी मोहाली सेक्टर-68 स्थित यूनाइटेड कोऑपरेटिव हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के फ्लैट नंबर 243 में रहते हैं। अतुल सोनी की बेटी कनाडा सेटल हैं जोकि 28 दिसंबर को इंडिया आई थी। रविवार रात बेटी के कहने पर अतुल सोनी परिवार सहित चंडीगढ़ के प्रैंगस्टर क्लब में डिनर करने के लिए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसी क्लब में अतुल सोनी से मिलने आई एक फैन को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच वहां कुछ कहासुनी हो गई।


'बसों की भिड़ंत' लगा जाम, 11 घायल

शिमला में दो निज़ी बसों की भिड़ंत, लगा जाम


अमित शर्मा


शिमला। राजधानी शिमला में दो निज़ी बसों की भिड़ंत हो गई जिसके बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लगा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। बाद में बसों को भी हटा दिया गया।
शिमला एचआरटीसी बस और कार में भिडंत, करीब 11 घायल राजधानी शिमला में राजशोघी और तारा देवी के बीच सौनू बंगला के पास एक बस और छोटी कार की टक्कर हुई जिसमें 10/11लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि एचआरटीसी बस नम्बर (HP-63-5358) जो शिलगांव जा रही थी और कार  नंबर (HP-34B-3190) की टक्कर हुई जिसमें कार चालक, उसकी पत्नी और एक बच्ची को आईजीएमसी ले जाया गया। जबकि बस में सवार 8 लोगों को मामुली चोटें आई है। जिन्हें पीएचसी शोघी ले जाया गया।


रेलवे लाइन पर, मिला युवक का शव

चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की अंंशक गर्दन पर तेजधार हथियार से कई घाव लगे हुए थे


पंचकुला-जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर मिला शव


अमित शर्मा


जीरकप। पंचकूला जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन ने नीचे रविवार को युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार के घाव हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहालयुवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। रेलवे पुलिस के इंचार्ज रजिंदर सिंह ने कहा कि आज सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शव होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला लग रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है और युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।


लड़कियों को खेलों के प्रति जागरूक करना

नंगल में लड़कियो को खेलों के प्रति जागरूक करने के मकसद से पहली बार पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई
मिस्टर इंडिया विनीत मरवाहा विशेष रूप से हुए शामिल। विजेता को चांदी के कड़े से किया गया सम्मानित


अमित शर्मा


नंगल। पंजाब में लगातार खेलों का ग्राफ गिरता जा रहा है जिसको लेकर युवा काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। खासकर अगर हम बात लड़कियों की करे तो नंगल में लड़कियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के मकसद से पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया और अपनी क्षमता के अनुसार प्रतियोगिता में अपना बल दिखाया। नंगल में लड़कियों के लिए यह पहली बार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता करवाई गई इस प्रतियोगिता से लड़कियों में काफी उत्साह दिखाई दिया और खेलों में आगे चलकर अपने शहर, पंजाब और देश का नाम रोशन करने का जज्बा भी दिखाई दिया। 
वही  इन मुकाबलों में विशेष तौर से mr-punjab रहे विनीत मरवाहा पहुंचे और उन्होंने  प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम दिए । बॉडीबिल्डिंग मुकाबलों में विनीत मिस्टर वर्ल्ड में दसवें नंबर पर रहकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं विनीत मरवाहा ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के प्रति जागरूक और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाएं जिससे खिलाड़ियों का रुझान खेलों के प्रति ज्यादा होगा और नशे से नौजवान पीढ़ी दूर रहेगी।


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...