मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल 4 तक रहेंगे बंद

विमलेश अग्रहरि


मिर्जापुर। जिलाधिकारी  सुशील कुमार पटेल बढ़ते शीतलहर, ठंड एवं मंगलवार को प्रातः काल से ही कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जनपद के यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई सहित कक्षा 1 से लेकर इंटरमीडिएट तक एवं टेक्निकल कॉलेजों को 4 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश मंगलवार को सुबह निर्गत कर दिया है। बता दें कि जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जनपद के जिला अधिकारी ठंड को लेकर काफी संजीदा है और नन्हे मुन्ने बच्चों को स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसलिए समय से पूर्व ही छुट्टी की सूचना जारी कर दिए हैं। बेटी से पहले लगातार शीतकालीन अवकाश रहा। हालांकि मंगलवार को जिन लोगों को सूचना समय से नहीं मिल पाई वह स्कूल पहुंच गए यहां तक कि नगर के प्राइवेट स्कूलों में भी 24 दिसंबर को को क्रिसमस मनाने की व्यवस्था की गई थी, बहुतेरे बच्चे रोमन के अध्याय अभिभावक स्कूलों में पहुंचे म्हारा क्रिसमस का पर्व 24 जनवरी को शहर के तमाम स्कूलों में मनाया भी गया।


12वीं तक के स्कूलों की 26 तक छुट्टी

आदर्श श्रीवास्तव


शाहजहांपुर। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के स्कूलों में 24 दिसंबर तक छुटटी कर दी है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुटटी है ही, इसलिए अब स्कूल 26 दिसंबर को खुलेंगे। डीएम के निर्देश पर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 24 दिसम्बर तक की छुट्टी घोषित कर दी है।


रविवार देर रात जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शीतलहर का प्रकोप के मद्देनजर जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा एक से लेकर इंटर तक के संचालित स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 23 व 24 को अवकाश रहेगा।
शाहजहांपुर में सोमवार को मौसम बहुत सर्द रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। रविवार को तो धूप खिली थी, इसलिए मौसम विज्ञानियों का मानना था कि सोमवार को कोहरा पड़ेगा, लेकिन तेज हवा चलते कोहरा नहीं हुआ।


किसान दिवस पर डीएम-सांसद ने सुनी समस्या

जालौन में महिला किसान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डीएम एंव सांसद ने दी जानकारियां


जालौन! कौंच के एसआरपी इंटर कॉलेज में आज महिला किसान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया! आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ और इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में महिलाएं एकत्रित थी! महिलाओं के समूह ने अलग-अलग प्रदर्शनी लगाकर अपने-अपने कार्यो का बखान किया और कई ब्लॉकों से हजारों की तादाद में महिलाएं सभी एकत्रित हुई और अपनी अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखी! महिला किसान दिवस पर महिला किसान के महत्व को बताते हुए जानकारियां दी गई! कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी जालौन डॉक्टर मन्नान अख्तर एवं सांसद जालौन भानु प्रताप वर्मा और विधायक मूलचंद निरंजन सहित जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारी और नेता मौजूद रहे महिला किसान सशक्तिकरण योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया गया साथ ही महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना विकासखंड के समस्त महिला किसानों जो सतत एवं व्यापक कृषि पद्धतियों का उपयोग कर कृषि में संलग्न है उनको जानकारियां दी गई ।


रिपोर्ट- ब्यूरो चीफ राजकुमार दोहरे


किस राशि पर पड़ेगा शनि का असर?

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव (Shani Dev in Astrology) सभी ग्रहों में तेजस्वी होने के साथ न्यायाधीश  कहा जाता है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र (Son of Shani Dev, Sun God and Mata Chhaya) हैं। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन भगवान शनि को तेल का दान किया जाता है। साल 2020 में शनि की साढ़ेसाती का असर!


इस साल शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेंगे। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक यह मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। धनु और मकर राशि में पहले ही शनि साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। कुंभ राशि के लिए भी साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।  इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। वृष और कन्या राशि पर ढय्या है।


यहां जानिए राशिनुसार शनि का प्रभाव..


मेष:साल 2020 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नहीं रहेगा।


वृष:वृष राशि के जातकों का साल 2020 में शनि की साढ़े साती से दूर-दूर का कोई भी नाता नहीं है।


मिथुन:मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती को कोई प्रभाव देखने को मिलेगा।


कर्क:वर्ष 2020 में आप पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं रहेगा।


सिंह:साल 2020 में सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप नहीं रहेगा।


कन्या:वर्ष 2020 में कन्या राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होगा।


तुला:इस वर्ष शनि की साढ़े साती का असर तुला राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा।


वृश्चिक:साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली पर शनि की साढ़े साती नहीं है।


धनु:इस वर्ष धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़े साती आपके अंतिम चरण में है। जाते शनि आपको कर सकते हैं मालामाल।


मकर:शनि का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस साल आप शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में रहेंगे। समस्त आर्थिक संकट दूर होंगे, रूका हुआ हर पैसा मिलेगा। इस साल आप होंगे मालामाल।


कुंभ:इस वर्ष आपकी साढ़े साती का प्रथम चरण शुरु हो रहा है जो अगले 5 वर्षों तक आपकी कुंडली में रहने वाला है। शुभ कर्मों के प्रतिफल में आपको इस साल मिलने वाला है खूब सम्मान और खूब होगा धन का आगमन।


मीन:इस वर्ष मीन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती नहीं है। कुंडली में शनि की स्थिति शुभ होने पर आपके लिए भी यह साल धन की दृष्टि से शुभ है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 25, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-141 (साल-01)
2. बुधवार, दिसंबर 25, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


सोमवार, 23 दिसंबर 2019

अनदेखी, ना बटे कंबल ना जले अलाव

जखनियां। स्थानीय तहसील के लेखपालों के हड़तालों पर चले जाने के चलते लोगों के साथ ही विभाग में भी दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद लेखपालों के हड़ताल के चलते सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। न ही शासन द्वारा गरीबों को चिह्नित कर वितरित कराए जाने वाला कंबल अब तक वितरित हो पाया है। जिसके चलते गरीबों का सर्दी से बुरा हाल है। यहां तक कि तहसील में खतौनी व राजस्व अभिलेखों के सत्यापन भी बाधित है। लेखपालों के न होने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। इस बाबत सोमवार को भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय के साथ एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अभय मिश्र से मिला और उन्हें पत्रक सौंपा। मांग किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण किसी भी हाल में कराया जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, लाल बहादुर चौरसिया, रामप्यारे यति, अजय कुमार चौबे, इंद्रदेव कुशवाहा, अजय पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, राजनरायन गुप्ता आदि मौजूद थे।


एयर चीफ मिस्र में सद्भावना यात्रा पर

नई दिल्ली! भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 24 से 28 दिसंबर तक मिस्र की द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा पर हैं। कैस मिस्र के वायु सेना के विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करने और मिस्र के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए निर्धारित है।


 


हादसे का शिकार, 70 कार 50 घायल

वर्जीनिया! नेशनल हाईवे पर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब 70 के करीब गाड़ियां एक साथ हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सड़क गाड़ियों के मलबे से भर गई जिससे हाई वे को बंद करना पड़ा। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।


मामला अमेरिका (America)के वर्जीनिया का है जिसमें करीब 70 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं। वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद 69 वाहनों के मलबों के कारण यातायात (Transport)बंद कर दिया गया है। हालांकि टक्कर क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि क्वींस क्रीक पुल पर कोहरे और बर्फ की स्थिति थी, जब यह घटना हुई।


आयोग का विशेष मतदाता संक्षिप्त निरीक्षण

जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद जनपद में आज से भारत निर्वाचन आयोग के विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आगाज|


आईटीएस मोहन नगर के सभागार में मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न|


अकरम



गाजियाबाद! जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भव्य मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा लिया गया भाग आज से चलने वाले मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के संबंध में दिए
गए आवश्यक दिशा निर्देश|विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा विभिन्न त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज23दिसंबर से आगामी22 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आगाज आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर आईटीएस कॉलेज मोहन नगर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया|यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ|इस अवसर पर जनपद के समस्त बीएलओ के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई|कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का प्रसिद्ध लोकतंत्र वह और इसमें सभी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है|आगामी1जनवरी को जिन युवाओं एवं युवतियों की आयु18वर्ष पूर्ण हो रही है|उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज से आगामी22जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है|जिसके अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित फार्म 6भरने की कार्यवाही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन की जाएगी। ऐसे सभी नए मतदाता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें|उन्होंने यह भी बताया कि चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिन मतदाताओं के नाम पते आदि में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे भी ठीक कराने के उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत फार्म भरते हुए अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं|ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही किया जा सके,इसी प्रकार जो मतदाता पूर्व के स्थानों से अन्य स्थानों पर प्रवास करने लगे हैं|वह भी अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें ताकि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराया जा सके|
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों एवं समस्त बीएलओ को इस अवसर पर निर्देश देते हुए कहा कि चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता अभियान के अंतर्गत आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि जनपद की मतदाता सूची आयोग की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता परक रुप से तैयार हो सके|आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर ए.के. प्रजापति तथा अन्य अधिकारीगण एवं बीएलओ के द्वारा भाग लिया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद|


'हिंदू युवा वाहिनी' का अध्यक्ष नियुक्त

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक का आयोजन एस.आर.डी.पब्लिक स्कूल में लोनी में की गई! जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष द्वारा नितिन गुर्जर को नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी नियुक्त किया गया!


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन शर्मा , जिला उपाध्यक्ष वरुण नागर, जिला उपाध्यक्ष मनीष खटाना,पूनम नगर मंत्री रंजना कुमारी, तन्नू कुमारी, अंकुश पांचाल जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो , रन सिंह कश्यप मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, संजय गहलोत जिला सह संयोजक, कपिल पांचाल मंडल महामंत्री भाजयुमो ,राहुल उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, पूनम देवी ,सुमित धामा, रंजना और अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे!


भाजपा से जनता परेशान, बदला रुझान

राणा ओबराय

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की झारखंड परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया,भाजपा से जनता है परेशान कांग्रेस की और रुझान


चंडीगढ़! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे हिंसक घटनाओं की निंदा की है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता कुलबीर नम्बरदार के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिये भूपेन्द्र हुडा नया गांव पहुचे थे। यहां उन्होनें कहा कि देश ने आजादी की लड़ाई भी अहिंसा के रास्ते पर चलकर लड़ी थी। उन्होंने कहा कि विचारों की भिन्नता हो सकती है लेकिन हिसंक विरोध नही होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि लोगों के सवालों का जवाब सरकार को जरूर देना चाहिये। भूपेन्द्र सिंह हुडा ने झारखंड चुनावो के परिणाम पर बोलते हुये कहा कि रूझानों से स्पष्ट है कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश का जनता का रूख अब कांग्रेस की तरफ हो चुका है। हरियाणा सरकार द्वारा विधायकों को पांच करोड़ की ग्रांट देने पर भी भूपेन्द्र हुडा ने कहा कि देखो होता क्या है क्योंकि पिछली बार भी सरकार ने कहा था विधायकों का ग्रांट देने के लिये । भूपेन्द्र हुडा ने स्व. चरण सिंह नम्बरदार को अपनी श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि चरण सिंह नम्बरदार हंसमुख व्यक्तित्व के मिलनसार व्यक्ति थे जो समाज के हर काम में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने उनके परिवार को भी उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुये समाजसेवा और भाईचारे को बढ़ाने का काम करने को कहा है।


कई 'केंद्रीय मंत्रियों' को मिलेगा अवकाश

राणा ओबराय

मोदी मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हो सकती है छुटी! कई केंद्रीय मंत्रियों के बदले जा सकते है विभाग?


नई दिल्ली! मोदी सरकार ने अपने सभी 56 केंद्रीय मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। शनिवार 10 घंटे चली मैराथन बैठक में सभी 27 कैबिनेट मंत्री समेत 56 मंत्रियों के कामकाज को कसौटी पर कसा गया। मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन के उद्देश्य से विभागों को 8 क्लस्टर में विभाजित किया गया था। कुछ एक मंत्रियों को छोड़कर लगभग सभी विभागों के सेक्रेटरी ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री, परिवहन मंत्री और रेल मंत्री को छोड़कर लगभग सभी विभागों की तरफ से अधिकारियों ने इस विवेचना में भाग लिया।बैठक में शामिल एक मंत्री ने कहा कि पीएम ने सभी क्लस्टर की मीटिंग में हस्तक्षेप किया। जिन लोगों के विभाग से पीएम मोदी खुश नहीं दिखे, उनमे से कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सबसे ज्यादा जवाब तलब किया गया। जाहिर है वित्त मंत्री फिलहाल अभी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। वित्तिय हालात, मंदी, कॉपोर्रेट जगत की सरकार की नीतियों के प्रति उदासीनता की वजह से वित्त मंत्री पहले से सबके निशाने पर हैं। कृषि, उपभोक्ता मामले, शहरी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय को एक ही क्लस्टर में रखा गया था। पीएम मोदी ने उपभोक्ता मंत्रालय के कामकाज पर नाखुशी जाहिर की है। गौरलतब है कि हाल ही के दिनों में प्याज की बढ़ी कीमतों की वजह से सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई है। जाहिर है कि पासवान अगले विस्तार में मंत्रिमंडल से हट जाएंगे। अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रामविलास पासवान की जगह लोजपा से चिराग पासवान जगह लेंगे। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही रामविलास पासवान ने पीएम और अमित शाह से मिलकर अपनी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर अपने पुत्र चिराग को मंत्रिमंडल में लेने की गुजारिश की थी।उसी तरह कौशल विकास मंत्री महेंद्र पांडेय के कामकाज से पीएम खुश नहीं हैं। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि स्किल इंडिया का अभियान सुस्त हो गया है। वित्त मंत्रालय के बाद सबसे अधिक मानव ससाधन मंत्रालय से सवाल जवाब पूछे गए। माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रमेश पोखरियाल निशंक को कोई दूसरा मंत्रालय दिया जा सकता है। शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।मंत्रिपरिषद के कामकाज की समीक्षा ऐसे तो छह महीने के बाद हो रही थी। लेकिन पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी विभागों के मंत्री को अपनी बात रखने का मौका मिले, ताकि सभी जान पाए कि किसको क्यों मंत्रिमंडल से ड्राप किया गया। एक पारदर्शी प्रकिया के तहत मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। उसमें जेडीयू के कोटे से दो कैबिनेट मंत्री, एडीएमके से एक, मंत्री शामिल हो सकते हैं। टीआरएस और अन्य छोटी पार्टियों से बीजेपी आलाकमान बात कर रही है। अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री बनी हरसिमरत कौर की जगह सुखबीर सिंह बादल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।बता दें कि इस समय मोदी सरकार में कुल 57 मंत्री हैं। नियम के मुताबिक 81 मंत्री तक हो सकते हैं। मोदी सरकार 'मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की नीति पर काम करती है। लेकिन पिछली सरकार में 70 मंत्री थे। ऐसी सभांवना है कि कम से कम एक दर्जन मंत्री और बनाए जा सकते हैं। साथ ही 5 से ज्यादा मंत्रियों के पास तीन से ज्यादा मंत्रालय हैं। उनका भी भार कम किया जा सकता है!


 


छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर लोगों को दिया संदेश


वाराणसी/रोहनिया। जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना कार्यक्रम का आयोजन अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व डॉक्टर कृपा शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। भास्करा तालाब पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग(१००)सौ की संख्या में छात्र छात्राओं ने तालाब के गार्डन में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। वही कार्यक्रम का उद्घाटन जगतपुर महाविद्यालय के प्रबंधक राम सागर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित आदर्श युवा मंच के सचिव धनराज गुप्ता,स्मृति गुप्ता,शिवानी सिंह,शिवांगी,ममता,मनीषा,निलेश पांडे,तुहीना सिंह,श्वेता पांडे,शिवांगी पांडे,अमन पांडे,अजय,देवेश,चतुर्वेदी,देवपूजा,भास्कर मिश्रा,मनीषा,लक्ष्मी मौर्या आदि छात्र-छात्रा मौजूद रहे।


पुलिस की सांठगाठ से अवैध खनन जारी

मुकेश यादव तलेन

पुलिस की सांठगांठ से निकल रहे ओवरलोड बालू रेत के डंपर 
नगर व क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी


तलेन। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी नगर से प्रतिदिन दर्जनों बालू रेत के ओवरलोड भरे हुए डंपर किस प्रकार निकल रहे। यहा आप इस फोटो में देखकर अंदाजा लगा सकते हैं,कि तलेन पुलिस किस प्रकार ओवरलोड डंपर के मालिकों पर मेहरबान है।सोमवार को भी नगर के थाने के सामने से होते हुए सारंगपुर रोड पर दर्जनों ओवरलोड बालू रेत के डंपर निकले ऐसा नहीं है। उनको किसी ने नहीं रोका तलेन थाना के पुलिस जवानों ने उनको रोका बात की और फिर निकल गए ऐसा पहली बार नहीं हुआ लंबे समय से यहा चल रहा है। जिससे पुलिस की छवि तो धुंदली हो ही रही इन के इस प्रकार की कार्यशैली से खनिज माफिया का हौसला बुलंद हो रहा है।आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कम होता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर व आसपास के क्षेत्र ग्राम पंचायत इकलेरा की बड़ली पर अवैध खनन माफियाओं ने बड़ी-बड़ी मौत की खाई बना दी प्रतिदिन माली छपरा में जेसीबी चलाकर अवैध खनन किया जा रहा है। बताया जाता है कि रात्रि में दर्जनों ट्रैक्टर तीन जेसीबी चलाकर अवैध खनन किया जा रहा है।आखिर लंबे समय से नगर व क्षेत्र में चल रहे इस अवैध खनन को रोकने में प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हुए हैं जो कई प्रश्नों को जन्म दे रहे हैं।


सेवा समिति का निशुल्क परिक्षण शिविर

साहिबाबाद। दुलारी सामाजिक सेवा समिति के तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन डॉक्टर सरिता ने किया । डॉक्टर सरिता गायनोलॉजिस्ट ने महिला के साथ पर्सनल केयर पर परिचर्चा की तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया ।दुलारी समिति की तरफ से महिलाओं व लड़कियों को सेनेटरी पैड निशुल्क वितरित किए गए। डॉक्टर राजन कुमार द्वारा फिजियोथेरिपी चिकत्सा की गई । कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। दुलारी समाजिक सेवा समिति की सचिव मीनाक्षी शर्मा ने बताया अगले रविवार 29 दिसंबर को दुलारी सामाजिक सेवा समिति जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित करेगी ।जो भी आपके घरों में इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं लेकिन उपयोग लायक हैं आप उन्हें हमें भेज दें या हम स्वयं आपके घर से एकत्रित करेंगे। उन सभी गर्म कपड़ों को रविवार को गरीब व जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया जाएगा। दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा ने सीनियर डॉक्टर सरिता गुप्ता गायनोलॉजिस्ट का पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया तथा महिला सशक्तिकरण पर लिखित पुस्तक “मैं कुछ कहूं” भेंट की । कार्यक्रम में आए गणमान्य सीनियर नागरिकों को पुस्तक “मैं कुछ कहूं” भेंट करके सम्मान किया गया। राहुल शर्मा, पविंदर सिंह, राधा शर्मा, सुधा श्रीवास्तव मौजूद रहे।


कानून के नाम पर प्रताड़ित ना करें

दुर्ग। देश भर में एनआरसी और सीएए को लेकर छिड़े आम नागरिकों के प्रखर विरोध का रूप सोमवार को भिलाई में भी संविधान बचाओ समिति के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे नागरिकों की उपस्थिति में दिखा। सबके हाथ में तिरंगा झंडा था और मासूम सी पंक्तियां लिखे पोस्टर हाथ में थे, मैं भारत का नागरिक हूँ, मैं अपनी पहचान क्यों साबित करूँ। रैली में आम नागरिकों के साथ, सामाजिक संगठन से जुड़े सदस्य, कलाकार, छात्र-छात्रा तथा सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। जिन्होंने सामूहिक रूप से देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताई।


समिति की रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद और गांधी के उदाहरणों द्वारा एनआरसी को लेकर अपनी राय आम जनता के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 183 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद ने अपने संबोधन में भारत भूमि के बारे में कहा था कि मैं ऐसे देश से आता हूं जो दुनिया भर से सताए लोगों को स्थान देता है।


इसी प्रकार 106 में दक्षिण अफ्रीका में एशियन रजिस्ट्रेशन सिटीजन बिल में एशियाई मूल के लोगों को अपने फिंगर प्रिंट देने होते थे और गांधी ने इससे इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मैं रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करूंगा। एनआरसी में आपको अपनी भारतीयता प्रमाणित करनी होगी। आपमें से यहां भिलाई में अधिकांश लोग देश के कोने कोने से आये हैं। आपको अपने माता पिता से संबंधित दस्तावेज लाने उन इलाकों में जाना होगा।


यह मशक्कत का काम होगा और सोचिए कि कहीं आपके पहचान संबंधित दस्तावेजों में लिपिकीय त्रुटि रह गई, फिर अपनी नागरिकता साबित करने कोर्ट के चक्कर लगाते रहिए। असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो एनआरसी की प्रक्रिया में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के वंशज भी बाहर हो गए। यहां तक की भाजपा के एक विधायक का परिवार भी बाहर हो गया। वहां के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्वयं कह रहे हैं कि एनआरसी के दौरान त्रुटियां रह गई हैं। असम में आग लगी है और केंद्र सरकार यह आग पूरे देश में फैलाना चाहती है। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के कथन में विरोधाभास दिखता है। इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं दिखती। एनआरसी लागू हुआ तो कितने लोगों को अपनी पहचान साबित करने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घुसपैठियों को देश से बाहर निकाले, इसके लिए एजेंसियों को लगाए, हम मदद करेंगे लेकिन देश की सारी जनता को इस तरह से परेशान करना और धन तथा संसाधन और समय की बर्बादी सही नहीं है।


असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल यह प्रक्रिया चली, 1600 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी इतनी सारी त्रुटियां रह गई हैं। देश भर में ऐसा हो तो सोचिए क्या स्थिति पैदा होगी। केंद्र की सरकार असम की आग पूरे देश मे फैलाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की भयावह समस्या है। अर्थव्यवस्था तबाह है। इन मुद्दों से परे देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।



माया ने भीम सेना पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में शनिवार (22 दिसंबर) को भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं, चंद्रशेखर के दिल्ली आने पर बसपा सुप्रीमो मायावती बिफर गई हैं। उन्होंने भीम आर्मी चीफ पर बसपा के वोटरों को लुभाने का इल्जाम लगाया है। मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, ”दलितों का आम मानना है कि भीम आर्मी का चन्द्रशेखर, विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर विशेषकर बीएसपी के मज़बूत राज्यों में षड्यंत्र के तहत चुनाव के करीब वहां पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।” एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा है कि ”जैसे यह यूपी का रहने वाला है, लेकिन CAA/NRC पर यह यूपी की बजाए दिल्ली के जामा मस्जिद वाले प्रदर्शन में शामिल होकर जबरन अपनी गिरफ्तारी करवाता है क्योंकि यहाँ जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।”


मायावती ने लोगों से अपील करते हुए भी एक ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि ”अतः पार्टी के लोगों से अपील है कि वे ऐसे सभी स्वार्थी तत्वों, संगठनों व पार्टियों से हमेशा सचेत रहें। वैसे ऐसे तत्वों को पार्टी कभी लेती नहीं है, चाहे वे कितना प्रयास क्यों ना कर ले?”


कपल ने पीडीए की सीमाएं लांंघी,बनाए संबंध

न्यूयॉर्क। कभी-कभी लोग इतने उतावले हो जाते हैं कि उन्हें यह ध्यान नहीं रहता कि सार्वजनिक स्थान पर आपसी गरिमा को न खोएं। ऐसे ही एक कपल ने हाल ही में रेलवे प्लेटफॉर्म पर आते-जाते लोगों को हैरानी में डाल दिया।


बताया जा रहा है कि यह कपल न्यूयॉर्क के मैनहटन के पास स्थित ग्रैंड सेंट्रल सबवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर संबंध बना रहा था। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोग हैरान तो थे ही उन्हें इस बात की शर्म भी आ रही थी कि ये कपल पब्लिक डिस्प्ले ऑफ एफेक्शन (PDA) की सारी सीमाएं पार कर चुका है। जब ये कपल संबंध बना रहा था, तभी यहां आकर रुकी ट्रेन के विंडो से किसी ने इनका वीडियो बना दिया और उसे वायरल कर दिया।


रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी इस कपल का फुटेज कैद हो गई। अब पुलिस दोनों को खोज रही है। पुलिस का कहना है कि शायद इनमें से एक शरणार्थी है।


जनता का धन्यवाद किया, दी बधाई

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई दी है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद किया है। मोदी ने ट्वीट किया, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे। बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। चुनाव में झामुमो को 25, कांग्रेस को 13 और राजद को 1 सीट पर निर्णायक बढ़त है। ऐसे में गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।


भाजपा जनादेश का सम्मान करती है

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के शाम तक के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। पार्टी प्रमुख ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। झारखंड में फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 18 सीटें जीत ली हैं, जबकि 29 पर आगे है। भाजपा ने 14 जीती, 10 पर आगे, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 1 जीती 2 पर आगे, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 1 जीती 2 पर आगे और अन्य ने 1 जीती और 3 पर आगे है।


कांग्रेस ने राजघाट पर किया धरना-विरोध

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ने राजघाट पर धरना दिया है। धरने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, छात्रों और युवाओं, सिर्फ भारत को महसूस करना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि आप भारत हैं और भारत को नफरत से नष्ट नहीं होने देंगे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनत के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...