गुरुवार, 31 अक्तूबर 2019

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंसारी, सोनिया, मनमोहन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए ट्वीट किया, 'आज मेरी दादी इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपको मेरा शत् शत् नमन।' गौरतलब है कि इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।


पिछड़ा कश्मीर मुख्यधारा में आएगा

नई दिल्ली। कश्मीर पूरी तरह बदल जाएगा। कल से कश्मीर दो हिस्सों में बंट जाएगा जम्मू और कश्मीर व लद्दाख। दोनों ही जगह कल से लेफ्टिनेंट गवर्नर काम करना शुरू कर देंगे और बहुत से नए कानून लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ी बात हिंदी वहां की पहली भाषा होगी। अब तक वहां उर्दू अधिकृत भाषा थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने 370 हटाने के साथ ही वहां आधार जैसे कानून लागू करने की दिशा में पहला कदम उठा दिया था। अब वहां एक झंडा होगा और एक संविधान। नरेंद्र मोदी की सरकार का यह कदम हालांकि विपक्ष को नहीं भाया था लेकिन आम कश्मीरी अब तक इससे सहमत ही नजर आता है। घाटी में चल रही पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर भी अब पूरी तरह नकेल कसी जा सकेगी। और कश्मीर के अलगाववादी की भट्टी पर रोटी सेकने वाले नेताओं की सुविधाओं का भी खात्मा हो सकेगा। कश्मीर की तकदीर अब बदल जाएगी। अब कश्मीर स्वर्ग बनने की ओर अपने कदम बढ़ाएगा। और वहां की जमीन पर हिंदुस्तान का कोई भी आदमी अपना हक जता सकेगा। सारे नए कानून के लागू होते ही कश्मीर हिंदुस्तान की मुख्यधारा में लौट आएगा।


आरबीआई चोर है के नारे लगाए

मुंबई। आरबीआई चोर है आरबीआई चोर है। ये नारे लगाते रहे पीएमसी बैंक घोटाले के प्रभावित लोग मुंबई में। पीएमसी बैंक घोटाले के प्रभावित लोगों का प्रदर्शन जारी है। फिर इकट्ठा हुए लोग और उनका गुस्सा हट पड़ा आरबीआई पर। उनका कहना था कि आरबीआई का प्रतिबंध पीएमसी बैंक पर से तत्काल हटना चाहिए। उनका अपना जमा किया हुआ पैसा उनको वापस मिलना चाहिये। उनमें से कोई अपनी किडनी बदलवाने के लिए रुपया निकालना चाहता है तो कोई रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए। पीएमसी बैंक घोटाला महाराष्ट्र सरकार की गले की हड्डी बन गया है। ऊपर से गठबंधन की फांस भी सरकार बनने में रोड़ा बनी हुई है। ऐसे में पीएमसी बैंक के पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती हुई दिख नहीं रही है।


छठ महापर्व की 'सूर्य-पूजा' की तैयारियां

नई दिल्ली। बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूम धाम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पर्व की लोकप्रियता देश की राजधानी दिल्ली में भी हर साल की तरह इस साल भी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां छठ पूजा के लिए यमुना घाटों को तैयार किया जा रहा है वहीं, पूजन सामग्री के लिए बाजार भी सज गए हैं। व्रतियों ने भी इस पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को यह व्रत नहाए-खाय के साथ शुरू होगा। घरों में व्रती इसकी तैयारी में जुटे हुए है। इस पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ, खजूर होता है जो आटे का बनता है। इसके लिए भी व्रतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पूजन सामग्री के भंडारण के लिए नए बर्तन भी खरीदे जा रहे हैं। साड़ियों की दुकानों पर भी रौनक है, व्रती नई साड़ी पहनकर ही अस्तांचल सूर्य व उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।


पूजन सामग्री की बात करें तो पूर्वी दिल्ली इलाके में खासतौर से प्रसाद के लिए बाजार सजे हुए हैं। पूजन सामग्री के लिए दिल्ली के पालम इलाके, पूर्वी दिल्ली, द्वारका, बुराड़ी, गोपालपुर, जहांगीर पुरी समेत कई जगहों पर खरीदारी की जा रही है। कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, केला, संतरा, अनार, सेब, पानी फल, गागल, पानी वाला नारियल, गन्ना, कच्ची हल्दी, मूली, अदरक, सूथनी आदि की दुकानें भी जगह-जगह लगी हुई हैं।


सजाए जा रहे हैं घाट


दिल्ली में यमुना के किनारे बड़ी संख्या में छठ व्रती शाम का अर्घ्य देने घाट पर पहुंचते हैं। इसे लेकर खास तैयारी चल रही है। छठ पूजा के लिए घाट पर लकड़ी की बाड़ लगाने के साथ ही जिस घाट पर सीमेंट की सीढ़ियां नहीं हैं वहां मिट्टी को ही काटकर सीढ़ियां बनाई जा रही हैं, ताकि यमुना के तट पर व्रत रखने वाली महिलाओं की पूजा करते समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर नजर रखने के लए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
 
सूर्य देव की उपासना का पर्व


छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व है। चार दिनों तक यह पर्व चलता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की खष्ठी को छठ पूजा अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर की जाती है। इस बार छठ महापर्व 31 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू हो रहा है। पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, भगवान सूर्य को समर्पित इस पूजा में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसे दुनिया के कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। व्रती दो दिनों तक निर्जला रहते हैं। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को यह व्रत आरंभ हो रहा है। दूसरे दिन खरना होगा। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दिन छठ पूजा का प्रसाद व्रती अपने हाथों से बनाएंगे। मुख्य प्रसाद ठेकुआ, टिकरी बनाया जाएगा। खष्ठी को व्रती अस्तांचल सूर्य को तालाब, नदी के घाट के किनारे अर्घ्य देंगे। सप्तमी को प्रात: सूर्योदय के समय अर्घ्य देंगे व विधिवत पूजा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।


चार दिन की पूजा


-31 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ पूजा शुरू होगी।
-1 नवंबर को खरना होगा।
-2 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
-3 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।


ट्रेन में लगी आग,16 की मौत 30 जख्मी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लियाकतपुर में गुरुवार को ट्रेन में आग लगने से 16 यात्रियों की मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।


बताया गया है कि तेजगाम एक्सप्रेस कराची से रावलपिंडी जा रही थी। ट्रेन में एक यात्री गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। अचानक उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही बोगी में आग लग गई। इस हादसे में झुलसकर 16 लोगों की जान चली गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। एक प्रत्यक्षदर्शी मुसाफिर के अनुसार विस्फोट तब हुआ जब एक यात्री ट्रेन में नाश्ता तैयार कर रहा था।


भीषण सड़क हादसे में 8 लोगो की मौत

बरेली में ट्रक-वैन और बाइक में भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत


बरेली। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रक-वैन और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं, करीब 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे जाने वाले में 2 बच्चे, 4 महिला, और 2 पुरूष बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि हादसे में मारे जाने वाले 8 लोगों में 5 लोग एक ही परिवार के थे। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज कराने के निर्देश दिए। बरेली देहात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संसार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम बीसलपुर से बरेली की तरफ जा रहे एक ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


बेकार की बातों पर ध्यान न दें: तुला

राशिफल


मेष-स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष-पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


मिथुन-दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।


कर्क-भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।


सिंह-घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


कन्या-यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।


तुला-स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


वृश्चिक-बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


धनु-नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


मकर-किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।


कुंभ-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी रह सकती है। अपनी बात लोगों को समझा  पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।


मीन-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...