मंगलवार, 17 सितंबर 2019

'नमामि देवी नर्मदे' महोत्सव मे शिरकत

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 69वें जन्‍मदिन पर नर्मदा नदी पर बने गुजरात के सरदार सरोवर बांध स्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी ने हेल‍िकॉप्‍टर से सरदार वल्‍लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अवलोकन किया और नर्मदा नदी की पूजा की। गुजरात की 'जीवन रेखा' कहे जाना वाला सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी के ऊपर बना है, जिसमें पहली बार पानी सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा से आशीर्वाद लेने के लिए घर जाएंगे।


सरदार सरोवर बांध पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने टूरिस्ट पार्क में कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया। चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बाद अब गुजरात के नर्मदा जिले में भी कैक्टस गार्डन लोगों को देखने को मिलेगा। बता दें कि इस गार्डन में कैक्टस की तकरीबन 5000 प्रकार की प्रजातियां मौजूद हैं। इससे पहले पीएम मोदी केवडिया के जंगल सफारी टूरिस्ट पार्क में भी गए। नर्मदा डैम के पास स्थित इस जंगल सफारी के दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा को भी देखा जो दुनिया में सबसे ऊंची है।


इसके बाद पीएम मोदी 'नमामि देवी नर्मदे महोत्सव' में शामिल हुए। केवडिया के एकता नर्सरी में पारंपरिक नृत्य करते हुए कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि केवडिया में स्थानीय वातावरण को बेहतर बनाने और पर्यटक सुविधाओं को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री बटरफ्लाई गार्डेन में भी गए। इसके बाद पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा नदी की पूजा की।


'नमामि देवी नर्मदे महोत्सव' में शिरकत
-इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंच गए। पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी को गांधीनगर से केवड़िया के लिए रवाना होने से पहले अपनी मां हीरा बा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना था लेकिन बाद में यह कार्यक्रम स्‍थगित हो गया। बताया जा रहा है कि केवड़‍िया से लौटने के बाद पीएम मोदी अपनी मां से मिलने जाएंगे।


सज गया सरदार डैम
-गुजरात की 'जीवन रेखा' माना जाने वाला सरदार सरोवर बांध पूरी तरह से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस घटना के गवाह बन रहे हैं। इस बांध का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर, 2017 को किया था। पीएम के आने से पहले सरदार सरोवर डैम को सजा दिया गया है और यह तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ है। केवड़िया में बांध स्थल पर प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे।


भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन
-पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसमें नर्मदा, भरूच और छोटा उदयपुर जिलों से बड़ी संख्‍या में लोग कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बाद बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। पीएम मोदी केवड़िया के पास गरुणेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन करेंगे।


आरपीएफ का सोशल मीडिया प्रयोग बंद

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सोशल मीडिया के उपयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। इसी तरह उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर कहा गया है कि वे वर्दी में अपनी फोटो अपलोड नहीं करें। यह निर्देश रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक (डीजी) अरुण कुमार ने देशभर में जारी किए हैं। पालन नहीं करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आदेश के बाद सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले आरपीएफ के जवानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। डीजी ने आरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के लिए डायरेक्टिव-54 के तहत निर्देश दिए हैं। इस आदेश में डीजी ने सभी को समझाइश दी है और सोशल मीडिया के उपयोग के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।
व्यक्तिगत अकाउंट के उपयोग के 33 दिशा-निर्देशों में मुख्य बातों में सबसे अहम बात यह है कि व्यक्तिगत एकाउंट के उपयोग में न आरपीएफ की वर्दी में फोटो, न ही आरपीएफ लोगो या ऐसे जगह का बैकग्राउंड नहीं होना चाहिए, जो कार्यस्थल के महत्वपूर्ण जगहों से संबंधित हो।


आरपीएफ कर्मी के व्यक्तिगत अकाउंट से पोस्ट करने पर जवानों की ही जिम्मेदारी होगी। भले ही उसे परिवार के सदस्यों ने किया हो। सेवा से संबंधित व्यक्तिगत समस्या को सोशल मीडिया से उठाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी तरह धार्मिक संगठनों से जुड़ने व सहभागी बनाने पर पाबंदी लगाई गई है। त्योहारों के दिनों में किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर भी रोक लगी है। उन्हें इस दौरान सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं रहने की हिदायत दी गई है। इस आदेश का पालन कराने के लिए जोनल व मंडल स्तर पर आरपीएफ के अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है। पोस्ट प्रभारियों को भी डीजी के निर्देशों को कड़ाई से पालन करने कहा गया है। बताया जाता है कि आरपीएफ के जवान आए दिन डीजी को सोशल मीडिया पर अपनी समस्या बता रहे थे और कुछ जवान अपनी समस्या के साथ धार्मिक फोटो भी भेज रहे थे।


जानिए क्या है आदेश में


सोशल मीडिया पर किसी भी त्वरित के सवालों का जवाब नहीं देना। साथ ही अपनी पहचान को गोपनीय बनाए रखना है। रेलवे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा। ऑन ड्यूटी होने विभागीय कार्य व सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करना है। अनुशासन में रहना है। यह आदेश आरपीएफ के नियमों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। सभी जवानों को अनिवार्य रूप से नियम व गाइडलाइन का पालन करना होगा। जवान विभागीय कार्य के दौरान सोशल मीडिया पर खुद की फोटो नहीं डालेगा सिर्फ आरपीएफ लोगो का ही प्रयोग करना होगा।


अनुशासन के लिए गाइडलाइन जारी करना जरूरी :रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि आरपीएफ में अनुशासन जरूरी है। सोशल मीडिया में कुछ जवान अपनी फोटो डाल रहे थे, जिसमें बैक ग्राउंड साफ नजर आ रहा था। इससे सुरक्षा के लिहाज से गोपनीयता भंग हो रही थी। सोशल मीडिया से दूर रहने के बारे में गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।


मोदी को जन्मदिन की बधाईयो का तांता लगा

पीएम मोदी को अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


मनोज सिंह


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आपके नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।


उन्होंने कहा कि हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
पीएम नरेन्द्र मोदी का 69वां जन्मदिन आज, मां से लेंगे आशीर्वाद। शाह ने ट्वीट किया कि विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदीजी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी ने एक सुधारक के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया।


उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक एवं देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।


दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें:कुंभ

राशिफल


मेष-बेवजह झगड़े की संभावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावट हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। धनार्जन होगा।


वृष-शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थता महसूस करेंगे। व्यावसायिक तथा सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बाहर घूमने-फिरने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।


मिथुन-दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।


कर्क-नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। समय मनोरंजक व्यतीत होगा। घर से बाहर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि हो सकती है। हल्के हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।


सिंह-किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। तनाव रहेगा। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।


कन्या-बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य साधारणतया अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।


तुला-परिवार के सदस्यों तथा पार्टनरों के साथ किसी कार्य के बारे में योजना बनेगी। किसी प्रबुद्ध व प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय बनी रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें।


वृश्चिक-किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के बारे में चिंता हो सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी।


धनु-स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ समय व्यतीत होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह विवाद से बचें। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।


मकर-प्रेम-प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। घर से बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बड़े व वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से रुके काम बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद से बचें।


कुंभ-किसी स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ होने के योग हैं। प्रयास भरपूर करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मीन-जल्दबाजी से हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। कोई बड़ी समस्या हो सकती है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मनपसंद भोजन के साथ प्राप्त होगा। बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।


अमरबेल एकसाकीय परजीवी

अमरबेल एक प्रकार की लता है जो बबूल, कीकर, बेर पर एक पीले जाल के रूप में लिपटी रहती है। इसको आकाशबेल, अमरबेल, अमरबल्लरी भी कहते हैं। प्राय: यह खेतों में भी मिलती है, पौधा एकशाकीय परजीवी है जिसमें पत्तियों और पर्णहरिम का पूर्णत: अभाव होता है। इसीलिए इसका रंग पीतमिश्रित सुनहरा या हल्का लाल होता है। इसका तना लंबा, पतला, शाखायुक्त और चिकना होता है। तने से अनेक मजबूत पतली-पतली और मांसल शाखाएँ निकलती हैं जो आश्रयी पौधे (होस्ट) को अपने भार से झुका देती हैं।इसके फूल छोटे, सफेद या गुलाबी, घंटाकार, अवृत्त या संवृत्त और हल्की सुगंध से युक्त होते हैं।


यह बहुत विनाशकारी लता है जो अपने पोषक पौधे को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। इसमें पुष्पागमन वसंत में और फलागम ग्रीष्म ऋतु में होता है। इसकी लता और बीज का उपयोग औषधि के रूप में होता है। इसके रस में कस्कुटीन (Cuscutien) नामक ऐल्केलायड, अमरबेलीन, तथा पीताभ हरित वर्ण का तेल पाया जाता है। इसका स्वाद तिक्त और काषाय होता है। इसका रस रक्तशोधक, कटुपौष्टिक तथा पित्त कफ को नष्ट करनेवाला होता है। फोड़े-फुंसियों और खुजली पर भी इसका प्रयोग किया जाता है। पंजाब में दाइयाँ इसका क्वाथ गर्भपात कराने के लिए देती हैं। आश्रयी वृक्ष के अनुसार इसके गुणों में भी परिवर्तन आ जाता हैं।


प्रबंधन का महत्व और अध्ययन

प्रबन्ध का महत्त्व 
प्रबंध एक सार्वभौमिक क्रिया है जो किसी भी संगठन का अभिन्न अंग है। अब हम उन कुछ कारणों का अध्ययन करेंगे जिसके कारण प्रबन्ध इतना महत्त्वपूर्ण हो गया है-


(क) प्रबन्ध सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होता है- प्रबंध की आवश्यकता प्रबंध के लिए नहीं बल्कि संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए होती है। प्रबंध का कार्य संगठन के कुल उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत प्रयत्न को समान दिशा देना है।
(ख) प्रबन्ध क्षमता में वृद्धि करता है- प्रबंधक का लक्ष्य संगठन की क्रियाओं के श्रेष्ठ नियोजन, संगठन, निदेशन, नियुक्तिकरण एवं नियंत्रण के माध्यम से लागत को कम करना एवं उत्पादकता को बढ़ाना है।
(ग) प्रबन्ध गतिशील संगठन का निर्माण करता है- प्रत्येक संगठन का प्रबंध निरंतर बदल रहे पर्यावरण के अंतर्गत करना होता है। सामान्यतः देखा गया है कि किसी भी संगठन में कार्यरत लोग परिवर्तन का विरोध करते हैं क्योंकि इसका अर्थ होता है परिचित, सुरक्षित पर्यावरण से नवीन एवं अधिक चुनौतीपूर्ण पर्यावरण की ओर जाना। प्रबंध लोगों को इन परिवर्तनों को अपनाने में सहायक होता है जिससे कि संगठन अपनी प्रतियोगी श्रेष्ठता को बनाए रखने में सफल रहता है।
(घ) प्रबन्ध व्यक्तिगत उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होता है- प्रबंधक अपनी टीम को इस प्रकार से प्रोत्साहित करता है एवं उसका नेतृत्व करता है कि प्रत्येक सदस्य संगठन के कुल उद्देश्यों में योगदान देते हुए व्यक्तिगत उद्देश्यों को प्राप्त करता है। अभिप्रेरणा एवं नेतृत्व के माध्यम से प्रबंध व्यक्तियों को टीम-भावना, सहयोग एवं सामूहिक सफलता के प्रति प्रतिबद्धता के विकास में सहायता प्रदान करता है।
(ङ) संगठन बहुउद्देश्यीय होता है जो इसके विभिन्न घटकों के उद्देश्यों को पूरा करता है। इन सबको पूरा करने की प्रक्रिया में प्रबन्ध, संगठन के विकास में सहायक होता है तथा इसके माध्यम से समाज के विकास में सहायक होता है। यह श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली वस्तु एवं सेवाओं को उपलब्ध कराने, रोजगार के अवसरों को पैदा करने, लोगों के भले के लिए नयी तकनीकों को अपनाने, बुद्धि एवं विकास के रास्ते पर चलने में सहायक होता है।
प्रबंध की प्रकृति 
प्रबंध इतना ही पुराना है जितनी की सभ्यता। यद्यपि आधुनिक संगठन का उद्गम नया ही है लेकिन संगठित कार्य तो सभ्यता के प्राचीन समय से ही होते रहे हैं। वास्तव में संगठन को विशिष्ट लक्षण माना जा सकता है जो सभ्य समाज को असभ्य समाज से अलग करता है। प्रबंध के प्रारंभ के व्यवहार वे नियम एवं कानून थे जो सरकारी एवं वाणिज्यिक क्रियाओं के अनुभव से पनपे। व्यापार एवं वाणिज्य के विकास से क्रमशः प्रबंध के सिद्धांत एवं व्यवहारों का विकास हुआ।


'प्रबंध' शब्द आज कई अर्थों में प्रयुक्त होता है जो इसकी प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं। प्रबंध के अध्ययन का विकास बीते समय में आधुनिक संगठनों के साथ-साथ हुआ है। यह प्रबंधकों के अनुभव एवं आचरण तथा सिद्धांतों के संबध समूह दोनों पर आधारित रहा है। बीते समय में इसका एक गतिशील विषय के रूप में विकास हुआ है। जिसकी अपनी विशिष्ट विशेषताएँ हैं। लेकिन प्रबंध की प्रकृति से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देना आवश्यक है कि प्रबंध विज्ञान है या कला है या फिर दोनों है? इसका उत्तर देने के लिए आइए विज्ञान एवं कला दोनों की विशेषताओं का अध्ययन करें तथा देखें कि प्रबंध कहाँ तक इनकी पूर्ति करता है।


यमाचार्य नचिकेता वार्ता (कर्तव्यवाद)

गतांक से...
 मैं यह विचारता हूं कि जब यह प्रश्‍न्न किया जाए कि राजा इसका निवारण क्या है? इन वाक्यों का, तो निवारण मै उच्चारण किए देता हूं। मैंने कई काल में राष्ट्रीय निवारणओं की चर्चाएं प्रकट की है । संसार के सब राजा एकत्रित हो,अपनी संपदा के आचार्य, अथवा रूढियो के जो संप्रदाय के आचार्य हैं। उनके पक्‍ंती लगाई जाए और उसका शास्त्रार्थ होना चाहिए। जो ज्ञान, यज्ञ और मानव दर्शन पर घटित हो जाए। उसी सिद्धांत को राजा को अपनाना चाहिए। उस सिद्धांत को अपनाकर के अहिंसा परमो धर्म की विधि को अपनाकर के जब राजा  कर्तव्य करेगा तो वह राम राज्य, राष्ट्र का पुन: परिवर्तन हो जाएगा। परंतु देखो जब यहां नाना प्रकार के मत-मतांतर केवल अपनी राष्ट्रीय सत्ता के लिए, इनमें विचार नहीं किया जाता है। वाक्य संबंध नहीं किया जाता है। तो राजा और प्रजा दोनों हिंसक बनते चले जाते हैं। मैं विचारता हूं कि मौलिक सिद्धांत को लिया जाए। विज्ञान के ऊपर जो तत्पर हो धर्म और मानवता के ऊपर जो तपस्या में परिणत हो जाए। उसी को तो हमें स्वीकार करना चाहिए। परंतु वेद को ले लेते हैं वेद के विचारों को देते हैं तो उसमें विज्ञान है। उसमें मानवता है उसमें मानव दर्शन का निर्माण होता है। तो उस धर्म को हमें अपनाना चाहिए। परंतु राष्ट्रीयता का निवारण केवल यही है कि हम उसके निवारण रूपों में कर सकते हैं। चाहे जितने मतांतर हैं उन को समाप्त किया जा सकता है। उनको एक वेदी पर लाया जाए और एक वेदी पर लाकर के जब एक वेदि का प्राणी हो जाता है एक विचार हो जाता है। वायुमंडल में उनके शुद्ध विचार प्रवेश करेंगे तो वायुमंडल भी पवित्र हो जाएगा। राष्ट्र पवित्र बन जाएगा। मानव में से विचारों की सुगंध आना प्रारंभ हो जाएगा। तो इसलिए मैंने बहुत पुरातन काल में कहा कि राष्ट्रीयता का एक ही निवारण होता है। क्योंकि इस राष्ट्र का निर्माण सबसे प्रथम भगवान मनु ने किया था। तो मनु से एक समय एक ऋषि ने प्रश्न किया। हे भगवन, हे मनु, तुमने राष्ट्र का निर्माण क्यों किया है? तो भगवान मनु ने यह कहा कि राजा के राष्ट्र में मछली से लेकर के प्राणी तक किसी का भी हनन नहीं होना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र का निर्माण इसलिए होता है कि आज संभव है मानवता को कर्तव्यवाद के लिए मानव को शिक्षा दी जाए। राष्ट्रीय क्या है, राष्ट्र अपने में महान नहीं है परंतु देखो राष्ट्र का पालन इसलिए निर्माण होता है। कि वह अपने मानव कर्तव्य की वेदी पर स्वयं को ला सकें। इसलिए महापुरुषों का निर्वाचन होता है और राजाओं को चुनौती। वशिष्ठ की चुनौती प्रदान करके कहा जाता है कि तू अपने राष्ट्र को ऊंचा बना। मानव समाज को कर्तव्यवाद में लाने के लिए तत्पर हो। परंतु देखो मनु जी का यह सिद्धांत, मनु जी का राष्ट्र का निर्माण किया हुआ, दिखाया मार्ग अपनाओ। मेरे पूज्यपाद गुरुदेव कहा करते हैं कि देखो जब वह समुद्र के तट पर तपस्या करने पहुंचे। कमंडल में जब तर्पण करने लगे तो जल को जब कमांडलो में लिया तो उसमें एक मछली आ गई। वह जब उसको समुद्र में रिक्त करने लगे तो मछली अपने विचार व्यक्त करती है। क्योंकि वह राजा होता है राजा प्रत्येक प्राणी के विचारों को अपने में अनुमान के द्वारा, मंथन के द्वारा समझ सकता है। भगवान ने उस मछली को दृष्टिपात किया तो मछली कहती है। हे भगवान, हे राजन, मैं इसलिए तेरी शरण आई हूं। समुंदरों का यह सिद्धांत है। बड़ी मछली छोटी मछली को अपना आहार बना लेती है और वह प्रबल बनती जाती है। मेरी इच्छा है मैं आपकी शरण में आई हूं, आपके मन में आई हूं आप मेरी रक्षा करो। भक्तिभाव से मनु ने, उन्होंने कमडलं मे प्रवेश कराया। उसमें मछली पनपती रही, प्रबल हो गई विशाल, बन गई और अपने समुंद्र को चली गई। और उसने चलते समय यह कहा हे मनु, कुछ काल के पश्चात वह भविष्यवाणी करने लगी है। मनु कुछ काल के पश्चात समुद्रों में जल प्लावन आएगा और मेरा मिलन समुंदरों से होगा और तुम एक नौका बनवा लेना वह नौका मेरे सिंह से मेरी अनुभूतियों को उसको जकड़ देना मैं तेरी नौका की रक्षा करूंगी। वही तो तुम्‍हारा रक्षक होता है जिसकी तुम रक्षा करो। जिसकी तुम रक्षा करोगे वह तुम्हारी रक्षा करेगा। शरीर के लिए तुम महान बनोगे तो शरीर तुम्हें महान बना देगा।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 18, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1.अंक-46 (साल-01)
2. बुधवार,18 सितबंर 2019
3.शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि चतुर्थी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:10,सूर्यास्त 6:10
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


सोमवार, 16 सितंबर 2019

गंगा खतरे के निशान से ऊपर बही

ज़ीशान अहमद 
वाराणसी। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड प्रदेश के बैराजों से लगातार तेज़ी से छोड़े जा रहे पानी की वजह से गंगा अत्याधिक उफ़ान पर गयी है। धर्म की नगरी कहे जाने वाले काशी में गंगा के साथ-साथ उसकी सहायक नदी वरुणा नदी भीबहुत तेज़ी से उफान पर है। काशी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे ही बचा है। गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार तेज़ी से बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। खतरे के चिन्ह के पास आने गंगा का जलस्तर ऊपर आने के बाद गंगा और वरुणा का पानी रिहायशी इलाकों में उसने लगा है इसको देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। प्रशासन की तरफ से एक टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है और उसके साथ ही अन्य विभागों के हेल्पलाईन नंबर भी जारी किए हैं।


एनआईए के तीन अधिकारी निलंबित

टेरर फंडिंग केस: रिश्वत के दोषी पाए गए एनआईए के 3 अधिकारी, गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड


नई दिल्ली। टेरर फंडिंग में रिश्वत लेने के मामले में एनआईए के तीन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। तीनों ही अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक एसपी विशाल गर्ग, निशांत सिंह और मिथिलेश कुमार को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले मामला सामने आने के बाद एनआईए ने तीनों अधिकारियों का तबादला कर दिया था।


इस पूरे मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी की कमेटी ने की थी। सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई गृह मंत्रालय ने की है। रिश्वत के मामले सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं एनआईए के पटना ब्रांच में तैनात डीएसपी के खिलाफ भी रिश्वत की शिकायत आई है, जिसमें गृह मंत्रालय ने गहन जांच के लिए एनआईए डीजी को लेटर लिखा है।


सूत्र बताते हैं कि एनआईए के डीएसपी पर पटना के एक वकील ने विधायक अनंत सिंह के AK-47 मिलने के मामले में रफा-दफा करवाने के एवज में रिश्वत का मामला आया है। गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एनआईए डीजी को इस मामले में सघन जांच के लिए कहा है।


एनआईए के 3 अधिकारियों पर पिछले महीने आतंकी फंडिंग मामले में रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। खास बात ये है कि रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारियों में एक एनआईए के एसपी विशाल गर्ग का नाम भी शामिल था। साथ ही इनमें से एक अधिकारी समझौता ब्लास्ट केस की जांच में भी शामिल रहा है।


एनआईए के अधिकारिक प्रवक्ता आलोक मित्तल ने उस समय ये कहा था कि तीनों अधिकारियों को एनआईए से बाहर भेजा गया है और मामले की जांच डीआईजी लेबल के अधिकारी से कराई जा रही है। डीआईजी स्तर की अधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।


भारत-थाईलैंड के बीच संयुक्त-अभ्यास

उमरोई। भारतीय सेना और रॉयल थाइलैंड आर्मी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास, 'मैत्री' का आज विदेशी प्रशिक्षण नोड (एफटीएन), उमरोई, मेघालय में शुभारंभ हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगली इलाकों और शहरी परिदृश्य, दोनों में आतंक विरोधी अभियान में सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण देना है। सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री – 2019 भारत और थाईलैंड के बीच 2006 से चल रहे लंबे द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनज़र आयोजित किया जा रहा है।


14 दिनों का यह सैन्‍य अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत किया जा रहा है। दोनों देशों के सैनिक दस्‍ते आकस्मिक रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने के उद्देश्य से व्याख्यान, अभ्यास, प्रदर्शन और हथियार-कौशल के रूप में आतंकवाद से निपटने के लिए अपने बहुमूल्य अनुभवों को साझा करेंगे।इस अभ्यास का समापन 48 घंटे के संयुक्त अभ्यास के साथ होगा, जिसमें आतंकवाद रोधी अभियान का संचालन करते समय सैनिकों के संयुक्त कौशल की योजना और निष्पादन का प्रदर्शन किया जायेगा।


आवारा सांडों की एसडीएम से शिकायत

गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील पर शहजादपुर गांव के लोगों ने डी.पी सिंह मोदीनगर एसडीएम का घेराव किया ।ओर गांव के लोगों सांडो को लेकर अपनी समस्या रखी ओर फिर दिव्यांग उमेश की आर्थिक सहायता की मांग भी की लेकिन डी.पी सिंह एसडीएम ने गांव के लोगों को समझा बुझाकर ग्राम पंचायत सदस्य विकास यादव को आश्वासन दिया हैं।की वह दो दिन बाद नगरनिगम की टीम द्वारा उन सांडो को पकड़वा देगें।लेकिन आर्थिक सहायता के बारे में कुछ नहीं कहा ग्राम पंचायत सदस्य विकास यादव ने कहा वह डी.एम सहाब से गुजारिश करेंगे की दिव्यांग उमेश के परिवार वालों की सहायता भी की जायें क्योंकि उमेश की पत्नी भी दिव्यांग हैं।ओर दो छोटी छोटी बेटियाँ भी हैं। केवल उमेश ही कामने वाला बंदा हैं।घर में लेकिन अब वह रीड् की हड्डी टुटने के कारण इस काबिल नहीं रहा वह कुछ अपने परिवार के लिए कर सके।ओर अभी वैसे भी जी.टी.बी दिल्ली अस्पताल में उमेश जिंदगी ओर मौत से लड़ रहा हैं ।


अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुरादनगर पुलिस ने गंग नहर के पास से चेकिंग के दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से फोर्ड फिगो कार तीन पेटी हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।थाना प्रभारी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए।बताया की पुलिस को सूचना मिली कि गाजियाबाद से एक कार अवैध शराब लेकर मेरठ की ओर जा रही हैं।पुलिस ने गंग नहर पर चेकिंग के दौरान शराब लेकर जा रही कार को पकड़ थाने ले आए। तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया की शराब तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम राजीव पुत्र करण सिंह निवासी निठारी नई दिल्ली , प्रमोद कुमार पुत्र नागेंद्र प्रसाद निवासी निठारी , कमल पुत्र बनवारी लाल निवासी निठारी, हेमंत कुमार पुत्र जयकिशन निवासी निठारी दिल्ली के बताए हैं l पुलिस ने उनके पास से शराब की 3 पेटी शराब बरामद की हैं। शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपदेश यादव , हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।


कांग्रेस पार्टी के चंदे में हुआ इजाफा

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार झेलने के सदमे से उबरने में लगी कांग्रेस पार्टी के चंदे में गत वर्ष के मुकाबले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, चुनावी वर्ष (2018-19) में कांग्रेस को गत वर्ष (2017-18) के मुकाबले अधिक अनुदान (चंदा) प्राप्त हुआ है. 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में कांग्रेस के चुनावी चंदे में 5 गुणा की वृद्धि देखने को मिली है।


2017-18 के 26 करोड़ के मुकाबले 2018-19 में कांग्रेस को 146 करोड़ रुपए चंदे के रूप में प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस ने 57 पन्नों की अनुदान रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुकाबले कांग्रेस अभी भी बहुत पीछे है। भाजपा ने अब तक 2018-19 की रिपोर्ट चुनाव आयोग को नहीं सौंपी है, किन्तु 2017-18 भाजपा को 1027 करोड रुपए चंदे के रूप में प्राप्त हुए थे। कांग्रेस को पार्टी नेताओं ने भी अनुदान दिया है, जिसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, सुष्मिता देव, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा से लेकर कई नेताओं के नाम शामिल हैं।


सोनिया, राहुल, दिग्विजय सिंह ने 54 हज़ार, सिब्बल ने एक लाख, सुष्मिता देव ने दो लाख रुपये का चंदा दिया है। कांग्रेस के 146 करोड़ के कुल अनुदान में सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये दि प्रगोग्रेसिव इलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने दिए है।


चिदंबरम ने 56 इंच सीने वाला तंज कसा

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सोमवार को 74 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर बेटे कार्ति चिदंबरम ने पिता के नाम एक पत्र ट्वीट किया। इसमें कार्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 56 इंच के सीने वाला तंज भी कसा। साथ ही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने और इसरो के चंद्रयान-2 की लैंडिंग का भी जिक्र किया।


कार्ति ने पत्र में लिखा, ''आप (पी. चिदंबरम) आज 74 साल के हो गए हैं। आपको कोई 56 इंच नहीं रोक सकता। आपकी गैरमौजूदगी में जन्मदिन अधूरा है। हमें आपकी कमी महसूस होती है। हमारी इच्छा है कि आप घर लौटें और हम सबके साथ केक काटें। मैं जानता हूं कि आपका जोश और उत्साह बाकी सबसे ज्यादा है।''अर्थव्यवस्था पर चिदंबरम का कहना है कि अगस्त में एक्सपोर्ट ग्रोथ -6.05% रही। सालाना 20% एक्सपोर्ट ग्रोथ के बिना किसी भी देश ने 8% जीडीपी ग्रोथ हासिल नहीं की है। भगवान इस देश का भला करें। चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने यह ट्वीट किया।
कार्ति ने चंद्रयान-2 के बारे में लिखा, ''हमने चंद्रयान-2 की लैंडिंग को गर्व के साथ लाइव देखा। वहां काफी कुछ ड्रामा हुआ, लेकिन लैंडर से कनेक्शन टूटने के दौरान नहीं बल्कि उसके बाद। कन्याकुमारी के निवासी और हमारे साथी इसरो चीफ डॉ. सिवन उस समय काफी परेशान लग रहे थे। तभी मोदी ने अपनी बाहें फैलाते हुए उन्हें गले लगा लिया। मैं मोदी की इस भावना का सम्मान करता हूं, लेकिन उनके भक्त कहते हैं कि भारत के स्पेस प्रोग्राम को इसरो ने नहीं, बल्कि हजारों साल पहले प्लास्टिक सर्जरी और एवियशन से बनाया गया था।''


आर्थिक मंदी को लेकर कार्ति ने मोदी पर टिप्पणी की


कार्ति ने आर्थिक मंदी और कश्मीर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर टिप्पणी की। उन्होंने पीयूष गोयल के अल्बर्ट आइंस्टीन वाले बयान पर भी चुटकी ली। 5% जीडीपी ग्रोथ को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नेशनल सिटिजन रजिस्टर (एनआरसी) की आलोचना की। इसके अलावा कार्ति ने हांगकांग में तीन महीने तक युवाओं के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद चीनी सरकार के झुकने और राफेल नडाल के यूएस ओपन जीतने का भी जिक्र किया।


21 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे चिदंबरम
विशेष अदालत ने चिदंबरम को 5 सितंबर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने पर सीबीआई ने उन्हें 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें हिरासत में लेकर 14 दिन तक पूछताछ की थी। मामले में अगली सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में 19 सितंबर और दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को होगी।


दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत 3 घायल

मनोज यादव


कोरबा। दीपका रैनपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत और तीन की हालत गम्भीर है।घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पँचनमा कार्यवाही करते पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।


दीपक रैनपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार मनमोहन, गुलाब सिंह कंवर और छत राम को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में बाइक चला रहे गुलाब सिह की मौके पर ही मौत हो गयी वही मनमोहन कवर और छत राम को गम्भीर चोंटे आयी आयी उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहाँ इलाज के दौरान मनमोहन ने भी दमतोड़ दिया।छत राम की हालत गम्भीर बनी हुई है। मृतक मनमोहन कंवर ले बेटा नंद कुमार की माने तो गृहग्राम पाली बतरा से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बांगो अरोदे जा रहा थे बांकी मोंगरा में रिस्तेदार के यहाँ मुलाकात करने के बाद दशगात्र में शामिल होने जा रहे थे इस दौरान ये दुर्घटना घटी है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।मृतक मनमोहन और गुलाब रिस्ते में दमाद और ससुर है वही छत राम गाव का ही रहने वाला है घायल छत राम की माने तो ट्रेलर की रफ्तार कापी तेज थी इस हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।


'किसान बचाओ-देश बचाओ' महापंचायत

गाजियाबाद,लोनी। 2 अक्टूबर को होने जा रही किसान बचाओ देश बचाओ, राष्ट्रीय महापंचायत। जिसमें पूरे देश का किसान बढ़-चढ़कर भाग लेगा व महिला भी लेंगी हिस्सा।


श्रीमती अनीता शर्मा के अंकुर विहार स्थित निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने की। संचालन प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा रहे। बैठक में आई हुई अनेक महिलाओं मे कई महिलाओं को अध्यक्ष जी ने महिला मोर्चा के पदभार प्रदान करके महिलाओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के( प्रदेश अध्यक्ष) पं.सचिन शर्मा ने कहा महिलाओं का सम्मान बहुत अच्छी बात है, बल्कि उनका सम्मान तो हर रोज़ होना चाहिए। घर से लेकर बाहर तक जिस बखूबी से वो ज़िम्मेदारी निभाती हैं, उसकी तारीफ़ के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। हालांकि आज भी महिलाओं को कई जगह अपने अधिकार की लड़ाई जारी रखनी पड़ रही है। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) ने  कहा कि भारतीय किसान यूनियन में महिलाओं की भागीदारी से संगठनों को बहुत मजबूती मिलेगी और सदन के द्वारा महिलाओं की आवाज को किसानों के समर्थन में बुलंद किया जाएगा। प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी  ने कहा एक आदमी को पढ़ाओगे तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा। एक स्त्री को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती रागिनी द्वारा श्रीमती चन्द्र प्रभा को जिला संयोजक,श्रीमती सवी चौधरी को जिला महामंत्री,श्रीमती बबीता सिंह को जिला सह प्रभारी,श्रीमती अनीता शर्मा तहसील अध्यक्ष,श्रीमती सुषमा त्यागी को तहसील सचिव,श्रीमती अल्का को प्रचारक,श्रीमती पूनम हुड्डा को  प्रभारी,श्रीमती नीलम सचिव कई अन्य महिलाओं को फूल माला प्रदान कर सम्मानित किया गया।


आपसी विवाद:देवर ने भाभी को मारी गोली

किदवईनगर में देवर ने भाभी को मारी गोली,डॉक्टरों ने नाजुक हालत देख महिला किया मेरठ रेफर


तस्लीम बेनकाब


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी किदवई नगर मैं पढ़ने वाले मोहल्ला किदवई नगर में एक महिला शाइस्ता को उसके देवर फरमान ने आपसी पारिवारिक विवाद के चलते पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनिल कपरवान मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला शाहिस्ता की नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


जिले में चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान

एआरटीओ विनित मिश्रा व एआरएम रोडवेज बी पी अग्रवाल एवं यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया तथा बसों से जाल एवं सीडी उतरवाई व प्रदूषण जांच केंद्रों पर जाकर भी की  चेकिंग


तस्लीम बेनकाब


मुजफ्फरनगर। एआरटीओ विनीत मिश्रा व एआरएम रोडवेज बी पी अग्रवाल एवं यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने एवं उनमें आमूलचूल परिवर्तन करने की दिशा में सार्थक प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।


यातायात पुलिस भी अपने स्तर से पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।जिसका परिणाम यह है कि काफी हद तक सुधार हुआ है तथा लग रहा है कि बड़े स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा। एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा द्वारा आज जिला अस्पताल चौराहे पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया तथा यह चेक किया कि बसों पर जाल एवं सीडी आदि तो नहीं लगी हुई है।इसी क्रम में जानसठ रोड बस अड्डे के आसपास जानसठ रोड की सभी बसों से जाल एवं सीडी उतरवाए ताकि बच्चे या बड़े बस की छत पर सफर न कर सके। बच्चे या बड़े लोग अगर सफर करते हैं तो यह अक्सर जानलेवा साबित होता है इसी में सुधार के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया गया। धीरे-धीरे इसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं तथा साथ ही उन्होंने प्रदूषण जांच केंद्र पर जाकर भी चेकिंग की।


कि कहीं इसी प्रकार की कोई गड़बड़ी तो नहीं है


विदित हो कि कई दिन पूर्व तीन जांच केंद्रों को 107/ 16 की कार्यवाही में निरुद्ध किया गया था क्योंकि वह निर्धारित दरों से ज्यादा वसूली कर रहे थे साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए भी लिखा गया था। वहीं विनीत मिश्रा ने बताया कि कल भी यह अभियान चलेगा इसलिए सभी को सूचित किया जाता है कि परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग मुजफ्फरनगर को यथा संभव सहयोग प्रदान करें ताकि यातायात व्यवस्था सही ढंग से चल सके और सड़क पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो।


कपिल देव को बनाया जाएगा चांसलर

राजेश कुमार


अंबाला। हरियाणा के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अग्रसर रखने हेतु सोनीपत के राई में बनाई रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को बनाया जाएगा। इसको लेकर खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर जानकारी दी है।अनिल विज ने पुष्टि करते हुए बताया कि इसको लेकर कपिल देव से उनकी व मुख्यमंत्री की बात हो गई है। कपिल देव भी चांसलर बनने को लेकर हामी भर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाईस चांसलर को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।


गौरतलब है कि हरियाणा के पहले और देश के चौथे खेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार कानून बदला गया है। हरियाणा में पहली बार राज्यपाल के बजाय खेल से जुड़ी किसी हस्ती को कुलाधिपति बनाया जाएगा, जबकि राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। इस बारे में करीब दो माह पहले ही चर्चा शुरू हो गई थी। प्रदेश की सभी सरकारी और सहायता प्राप्त यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति राज्यपाल ही हैं, लेकिन खेल विवि के मामले में सरकार नई परंपरा के तहत कुलाधिपति और कुलपति के चयन पर विचार-विमर्श किया है। सोनीपत के राई में चल रहे मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पो‌ट्र्स कैंपस में ही यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी। खेल स्कूल के पास साढ़े 350 एकड़ जमीन है, जिस पर यूनिवर्सिटी आसानी से स्थापित हो सकती है। लगभग 630 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी को सरकार जल्द शुरू करना चाहती है। यह यूनिवर्सिटी राज्य के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है।


बालाकोट गांव में जिंदा मोर्टार मिला

जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में एक जिंदा मोर्टार को नष्ट किया है, यह मोर्टार मेंढर-सब डिविजन के बालाकोट गांव में शनिवार को पाया गया था, सेना ने इस मोर्टार को जहां निष्क्रिय किया, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की संपत्ति या किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोर्टार को सेना एक सूनसान इलाके में ले गई जहां, इसे ब्लास्ट कर दिया गया। इससे पहले खबर एमई ने आंकड़े पेश किए थे कि पाकिस्तान बार्डर पर सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है, भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है, ताजा आंकड़ों की माने तो पाकिस्तान ने इस साल 2050 से भी ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है, हालांकि भारत ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी के मुंहतोड़ जवाब दिया है।


उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी नेता पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोगों को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, वहां पाक नेता नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पीओके के लोगों को घुसपैठ और भारत के खिलाफ साजिश के लिए उकसा रहे हैं। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे थे।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...