बुधवार, 21 अगस्त 2019

राजनीतिक परीक्षण में 'मनोज' सफल नेता

अश्वनी उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कैबिनेट में बढ़ाए गए सदस्यों का केवल एक मूल उद्देश्य है। क्षेत्रो में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है,या पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ ज्यादा-ज्यादा मिल सके। जिससे सरकार की  जनहित योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो सके। योगी के द्वारा लिए गए आज के फैसले सर्वथा उचित है। नए चेहरों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर बधाई के ताते लग गए। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने प्रदेश सरकार के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिपरिषद के विस्तार व फेरबदल मे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री माननीय भूपेन्द्र सिंह व माननीय मंत्री सुरेश राणा से लखनऊ पँहुच कर शिष्टाचार भेंट की। उनको पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने माननीय मंत्री महोदय से लोनी के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा बताया लोनी की मुख्य समस्या जलभराव की है। जिसको लेकर हजारों लोगों को दिन-प्रतिदिन अपने निजी कार्यो को लेकर भी परेशानी सेे दो-चार होना पड़ता है।माननीय मंत्री ने मनोज धामा को आश्वस्त किया कि जल्द ही लोनी के विकास कार्य के लिये अतिरिक्त पैकेज प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जायेगा।इस अवसर पर सतेंद्र शिशोदिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी, अजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।


15 साल पुराने,46 हजार वाहन हुए कबाड़

साल से पुरानी कार-बाइक तो अब कबाड़ मानें


बरेली। तमाम चेतावनियों के बावजूद लोगों के अपने पंद्रह साल पुरानी कार और मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन का रिन्युवल न कराने पर अब परिवहन विभाग ने इन वाहनों को सीज करने के बजाय कंडम घोषित करने का फैसला लिया है। सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।


एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि करीब साल भर से विभाग हर तीन माह पर उन कारों और मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन का रिन्युवल कराने की चेतावनी जारी कर रहा है जो 15 साल से पुराने हो चुके हैं। इसके बाद भी सूची में दर्ज ऐसे करीब 55 हजार वाहनों में से सिर्फ छह हजार लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराया है। करीब 46 हजार वाहन अभी भी शहर की सड़कों पर बगैर रिन्युवल कराए फर्राटा भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार 15 साल पुराने वाहनों के धुएं से अत्यधिक मोनो कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित होती है जो वायु प्रदूषण की वजह बनती है। इसलिए इन वाहनों को सड़कों से हटाने का आदेश दिया गया है। रजिस्ट्रेशन रिन्युवल के दौरान वाहन का फिटनेस टेस्ट होता है। अगर वाहन इसमें पास हो जाता है तो उसका नवीनीकरण कर दिया जाता है।


सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांगेस नेता राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के बचाव में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया गया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।'


इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पी. चिंदबरम का बचाव किया था। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम पी. चिदंबरम के साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे फिर चाहे फैसला कुछ भी हो। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पी. चिदंबरम के राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके योगदान की तारीफ की। कांग्रेस महासचिव ने ये भी लिखा कि चिदंबरम केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करते रहे हैं, इसलिए वह अब उनके निशाने पर हैं।


हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांता शर्मा, गुरशाहबजीत सिंह, और मनदीप सिंह ने गोल किए।
भारत ने मैच की दमदार शुरुआत की और सातवें मिनट में ही उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम ने अपनी लय नहीं खोई। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। 18वें मिनट में शमशेर ने गोल दागा। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह से धवस्त कर दिया।नीलकांता ने 22वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। चार मिनट बाद, गुरशाहबजीत ने शानदार मूव बनाकर गोल किया। भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने इस मौके का लाभ उठाया और इस बार 27वें मिनट में गोल मनदीप ने किया।धमाकेदार पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। न्यूजीलैंड ने कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत रही और बिना कोई गोल खाए मुकाबला जीता। 


फैशनवीक में कैटरीना के स्टाइल का जलवा

नई दिल्ली। लैक्मे फैशनवीक में कैटरीना कैफ का स्टाइल काफी अलग रहा। ट्रेडिशनल ब्लैक लहंगे के लुक में कैटरीना ने सबको दिवाना बना दिया। लैक्मे फैशन वीक में कटरीना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस फैशन इवेंट के लिए कैटरीना कैफ ने ब्लैक कलर का चुनाव किया। ब्लैक कलर के लहंगे में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। अपने इस आउटफिट के साथ कैटरीना ने कुंदन का नेकपीस पहन रखा था। ओपन हेयर और स्मोकी मेकअप उनके इस गेटअप को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। कटरीना का आईमेकअप हाइलाइटेड रहा।


लता-आमिर ने की बाढ़ पीड़ितों की सहायता

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस साल बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के इन बिगड़े हालातों में अब बॉलीवुड की ओर से मदद का हाथ आगे आया है। बॉलीवुड के आमिर खान और सिंगर लता मंगेशकर सहित कई कलाकार मदद के लिए आगे आए हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने भी इनकी मदद के लिए एक बड़ी रकम डोनेट की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि आमिर खान और लता मंगेशकर सहित कई कलाकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'आमिर खान महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आपके 25 लाख रुपए के सहयोग के लिए शुक्रिया।


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से क्या क्या प्राप्त होता है

संजय आजाद 


क्या नहीं दिया जा रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर यानि 1076 नंबर पर...


लखनऊ। मिसाल के तौर पर सबसे पहले तो आपका स्वागत होता है। उसके बाद आपके हर सवाल के जवाब में माफी मांगते हैं।फिर सबसे बड़ी बात तो ये सुनने को मिलती है कि
माफ कीजियेगा। 1076 पर सरकारी चोर,लुटेरे,डकैत घूसखोर, भ्रष्टाचारी सरीखे नौकरशाहों की शिकायत नहीं दर्ज की जाती है। क्योंकि ऊपर से अभी तक ऐसे कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इतनी सारी सुख-सुविधाएं तो योगीराज ने हम सबको घर बैठे दे रखी हैं। अब आप और क्या चाहते हैं? इस रामराज्य में उत्तर प्रदेश से भ्रष्टाचार और उनके भ्रष्टाचारियों का सफाया ही पूरी तरह से कर दिया जाए।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...