बुधवार, 21 अगस्त 2019

सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांगेस नेता राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के बचाव में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया गया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।'


इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पी. चिंदबरम का बचाव किया था। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम पी. चिदंबरम के साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे फिर चाहे फैसला कुछ भी हो। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पी. चिदंबरम के राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके योगदान की तारीफ की। कांग्रेस महासचिव ने ये भी लिखा कि चिदंबरम केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करते रहे हैं, इसलिए वह अब उनके निशाने पर हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...