मंगलवार, 13 अगस्त 2019

पाकिस्तानी ने राजनयिक को कहा, चोर

आप चोर हैं पाकिस्तानी नागरिक ने पाकिस्तानी राजनयिक मलीहा लोधी से कहा


 न्यूयॉर्क। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के खिलाफ दुनियाभर से समर्थन जुटा रहे पाकिस्तान को हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को उनके ही देश के एक नागरिक ने मीडिया के सामने खरी-खोटी सुनाई। न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा, ''आप चोर हैं, आपको पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है।''


लोधी न्‍यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत के दौरान एक पाकिस्‍तानी नागरिक ने उनकी काबीलियत और काम करने के तरीके पर सवाल उठाए।इस पर वह व्यक्ति भड़क गया। उसने कहा कि आप यहां में 15-20 साल से कर क्या रही हैं? आप हमारी नुमाइंदगी नहीं करतीं। इस पर मलीहा ने फिर उस व्यक्ति को रुकने को कहा। व्यक्ति ने कहा- मैं कानून के खिलाफ जाकर काम नहीं करूंगा। मैं पाकिस्तानी हूं। मलीहा ने उसके किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। तब उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि तुम लोगों ने हमारा पैसा चुराया, तुम लोग चोर हो।


देश गहरे संकट में चला गया:मनमोहन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एमडीएमके प्रमुख वाइको ने प्रतिक्रिया दी है। वाइको ने कहा कि जब देश अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं रहेगा। वहीं, कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि आज देश गहरे संकट में चला गया है। सरकार को जम्मू-कश्मीर के लोगों की बात सुननी चाहिए।


मनमोहन ने कहा कि सरकार का यह फैसला देश के कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा। यह जरूरी है कि इन सभी लोगों की बात सुनी जाए। वे देश के लिए सोचते हैं, इसलिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। मनमोहन पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बात कर रहे थे।


वाइको ने कहा,''उन्होंने कश्मीर को कीचड़ में धकेल दिया है। मैंने पहले भी कश्मीर पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कश्मीर मुद्दे पर मैंने कांग्रेस पर 30% और भाजपा पर 70% हमला किया है।'


200 की मौत, 53 लापता:बाढ़-भूस्खलन

दिल्ली। देश के कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन और बारिश से जुड़े हादसों में पिछले 12 दिन में 200 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के 14 जिले भारी बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 8 से 12 अगस्त के बीच मरने वालों का आंकड़ा 88 तक पहुंच गया है, जबकि 53 लापता हैं। कर्नाटक में 42 और महाराष्ट्र में 43 लोगों ने जान गंवाई है।


केरल में भूस्खलन के कारण मलप्पुरम में सबसे ज्यादा 29, कोझिकोड में 17, वायनाड में 12, कन्नूर में 9, त्रिशूर और इडुक्की जिले में 5-5, तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, कोट्टायम और कसारगोड जिलों में 2-2 लोगों की जान गई। इसके अलावा राज्य में 53 लोग लापता हैं। वहीं, 838 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 63,506 परिवारों के ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने 1413 राहत शिविरों में शरण ली है।


कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बाढ़ से हालात गंभीर हैं। सभी बाढ़ग्रस्त राज्यों में सेना और एनडीआरएफ बचाव अभियान में जुटी है। महाराष्ट्र में पुणे डिविजन के 5 जिलों (सांगली, कोल्हापुर, सतारा, पुणे और सोलापुर) में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। यहां के 584 गांवों से अब तक 4,74, 226 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।


इस मानसून सीजन में कर्नाटक में बाढ़ और भारी बारिश से 42, गुजरात में 29, उत्तराखंड में 8 और हिमाचल प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।


घर-परिवार में सम्मान मिलेगा:कर्क

ज्योतिर्विद वेद प्रकाश तिवारी 
ॐ नमः शिवाय


देव गुरु बृहस्पति ने वृश्चिक राशि में अपनी चाल बदली है,अब तक यह ग्रह वक्री स्तिथि में थे,लेकिन अब सीधा चलने लगेगा,कुछ पंचांग में इस तिथि के संबंध में भेद भी हैं,कुछ ज्योतिषियों के अनुसार गुरु ग्रह 12 अगस्त को वक्री से मार्गी हो रहा है,रक्षाबंधन पर मार्गी गुरु की वजह से कई लोगों को सकारात्मक फल मिल सकते है,गुरु ग्रह अब सोमवार,04 नवंबर को राशि बदलकर धनु में प्रवेश करेगा,जानिए सभी 12 राशियों के लिए गुरु की ये स्थिति कैसी रहने वाली है!


मेष राशि -:- गुरु की वजह से तनाव बढ़ सकता है,लेकिन कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल जाएगी,नया काम शुरू होने के योग बन रहे हैं!


वृषभ राशि -:- इन लोगों को गुरु लाभ के अवसर प्रदान करेगा,नौकरी और व्यापार में बड़ी कामयाबी मिल सकती है,मित्रों के सहयोग से परेशानियां दूर कर पाएंगे!


मिथुन राशि -:- मिथुन राशि के लोग दुश्मनों से सावधान रहें,वरना कोई बड़ी हानि हो सकती है,माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें!


कर्क राशि -:- आप लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी,लापरवाही की तो हानि हो सकती है,घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा!


सिंह राशि -:- जो लोग बेरोजगार हैं,उन्हें गुरु के शुभ फल से नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं,इन लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी और आलस्य से बचना होगा!


कन्या राशि -:- इस राशि के लोग धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं,कुछ विपरीत परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है,धैर्य से काम लेना होगा!


तुला राशि -:- तुला राशि के लोग अपने पराक्रम से सफलता हासिल कर पाएंगे,संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं!


वृश्चिक राशि -:- इन लोगों को पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी,घर-परिवार और मित्रों से अच्छे संबंध रहेंगे!


धनु राशि -:- इस राशि के लोग लाभ में रहेंगे,नए काम मिल सकते हैं और धन लाभ कमाने के अवसर आएंगे,नौकरी में बदलाव भी हो सकते हैं!


मकर राशि -:- मकर राशि के लोगों के लिए गुरु शुभ रहेगा,धन-संपत्ति के मामले में सकारात्मक फल मिलेंगे,लाभ मिल सकता है!


कुंभ राशि -:- इन लोगों के लिए गुरु की स्थिति बहुत खास रहने वाली है,धन लाभ कमाने के योग बनेंगे,जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं,उन्हें कामयाबी मिल सकती है।


मीन राशि -:- इस राशि लोग गुरु की वजह से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे,भाग्य के साथ से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है ।


छप्पन भोग का एक व्यंजन 'घेवर'

घेवर छप्पन भोग के अन्तर्गत प्रसिद्ध व्यंजन हॅ। यह मैदे से बना, मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखाई देने वाला एक ख़स्ता और मीठा पकवान है।[1] सावन माह की बात हो और उसमें घेवर का नाम ना आए तो कुछ अटपटा लगेगा। घेवर, सावन का विशेष मिष्ठान माना जाता है। हालाँकि अब घेवर की माँग अन्य मिठाइयों के सामने कुछ कम हुई है लेकिन फिर भी आज कुछ लोग घेवर को ही महत्व देते हैं। सावन में तीज के अवसर पर बहन-बेटियों को सिंदारा देने की परंपरा काफी पुरानी है, इसमें चाहे कितना ही अन्य मिष्ठान रख दिया जाए लेकिन घेवर होना अवश्यक होता है। इसलिए साल के विशेष समय पर बनने वाली इस पारंपरिक मिठाई घेवर का वर्चस्व टूटना संभव नहीं है, भले ही आधुनिक मिठाइयों के सामने इसकी लोकप्रियता में कुछ कमी दिखाई देती हो।


घेवर 
सूखी फेनी
उद्भव
संबंधित देश
भारत
देश का क्षेत्र
राजस्थान और उत्तर भारत
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री
मैदा, खोया, चीनी, बादाम काजू
अन्य प्रकार
मावा घेवर, मलाई घेवर


सावन में इस मिष्ठान की माँग को पूरा करने के लिए छोटे हलवाई से लेकर प्रतिष्ठित हलवाई महिनों पहले काम शुरु कर देते हैं। घेवर बनाने का काम प्रत्येक गली मौहल्ले में जोर-शोर से शुरू हो जाता है। पुराने लोग बताते हैं कि बगैर घेवर के न रक्षाबंधन का सगन पूरा माना जाता है और न ही तीज का।



घेवर
वैश्वीकरण के दौर में आज घेवर का रूप भी बदलने लगा है, 450 से लेकर 1000 रूपये प्रति किलो का घेवर बाजार में उपलब्ध है, जो जैसा दाम लगाता है उसे उसी प्रकार का माल मिल जाता है, सादा घेवर सस्ता है जबकि पिस्ता, बादाम और मावे वाला घेवर मँहगा। पिस्ता बादाम और मावे वाला घेवर ज्यादा प्रचलित हैं, हालाँकि लोगों का कहना है कि जितना आनंद सादा घेवर के सेवन में आता है उतना मेवा-घेवर में कतई नहीं। फिर भी लोग मावा-घेवर को ही खरीदना पसंद करते हैं।


कुल मिला कर सावन के महीने में घेवर की खुशबू पूरे बाजार को महका देती है और तीज व रक्षाबंधन के अवसर पर घेवर की दुकानों पर भीड़ देखते ही बनती है। घेवर दो तरह को होता है, फीका और मीठा। ताज़ा घेवर नर्म और ख़स्ता होता है पर यह रखा रखा थोड़ा सख़्त होने लगता है। इस समय फीके घेवर को बेसन में लपेटकर, तलकर मज़ेदार पकौड़े बनाए जाते हैं। मीठे घेवर की पुडिंग बढ़िया बनती है।


लय-प्रलय का स्वामी रूद्र

शिव या महादेवआरण्य संस्कृति जो आगे चल कर सनातन शिव धर्म नाम से जाने जाती है में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव महादेव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू शिव घर्म शिव-धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं, तथा पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है।


शिव
सृष्टि के संहारकर्ता
अन्य नाम
नीलकंठ,महादेव, शंकर,पशुपतिनाथ,गंगाधर,नटराज, त्रिनेत्र,भोलेनाथ,रुद्रशिव,कैलाशी
संबंध
हिन्दू(सनातन) देवता
निवासस्थान
कैलाश पर्वत
मंत्र
ॐ नमः शिवाय
अस्त्र
त्रिशूल, पिनाक धनुष,डमरु
जीवनसाथी
पार्वती , गंगा
एक माँ की संताने
सरस्वती
बच्चे
कार्तिकेय ,गणेश
सवारी
नंदी
भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है। शिव के कुछ प्रचलित नाम, महाकाल, आदिदेव, किरात,शंकर, चन्द्रशेखर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, त्रयम्बक, महेश, विश्वेश, महारुद्र, विषधर, नीलकण्ठ, महाशिव, उमापति, काल भैरव, भूतनाथ आदि।


शिव-शक्ति तपस्या प्रसंग

ब्रह्मा जी कहते हैं, मुनि उधर सती ने अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को उपवास करके भक्ति भाव से सर्वेश्वर शिव का पूजन किया। इस प्रकार नंदा व्रत पूर्ण होने पर नवमी तिथि को दिन में ध्यान मग्न हुई। सति को भगवान शिव ने प्रत्यक्ष दर्शन दिया। उनका श्रीविग्रह सर्वांग सुंदर एवं गौर वर्ण का था। उनके पांच मुख थे और प्रत्येक मुख में तीन तीन नेत्र थे।उनके शीष में चंद्रमा शोभा दे रहा था उनका चित्त प्रसन्न और कंठ में नील चिन्ह दृष्टिगोचर होता था। उनके चार बांहे थी। उन्होंने हाथों में त्रिशूल ब्रह्म कपाल वर्ग तथा अभय धारण कर रखे थे। भस्‍म रमण में अंगराग से उनका सारा शरीर उद् घोषित हो रहा था। गंगा जी उनके मस्तिष्क की शोभा बढ़ा रही थी। उनके सभी अंग बड़े मनोहर थे। वे महान लावण्य के धाम जान पड़ते थे। उनके मुख करोड़ों चंद्रमा के समान प्रकाशमान तथा आह्लाद जनक थे। उनकी अंग कांति करोड़ों कामदेव को तिरस्कृत कर रही थी। उनकी आकृति स्त्रियों के लिए प्रिय थी। सती ने ऐसे सौंदर्य माधुर्य से युक्त प्रभु महादेव जी को प्रत्यक्ष देखकर उनके चरणों की वंदना की। उस समय उनका मुख लज्जा से झुका हुआ था। तपस्या के पुण्य का फल प्रदान करने वाले महादेव जी उन्हीं के लिए कठोर व्रत धारण करने वाली सती को पत्नी बनाने के लिए प्राप्त करने की इच्छा रखते हुए भी उनसे इस प्रकार बोले, महादेव जी ने कहा, उत्तम व्रत का पालन करने वाली दक्षियाणी, मैं तुम्हारे से बहुत प्रशन्‍न हूं। इसलिए कोई वर मांगो। तुम्हारे मन को जो अभीष्ट होगा, वही मैं तुम्हें दूंगा। ब्रह्मा जी कहते हैं, उन्हें जगदीश्वर महादेव जी यद्यपि सती के मनोभाव को जानते थे। तो भी उनकी बात सुनने के लिए बोले 'कोई वर मांगो' परंतु लज्जा के अधीन हो गई थी। इसलिए उनके ह्रदय में जो बात थी। उसे स्पष्ट शब्दों में कह ना सकी। उनका जो अभीष्ट मनोरथ था,वह लज्जा से आच्छादित हो गया। प्राणबल्लभ शिव का प्रिय वचन सुनकर सती अत्यंत प्रेम में मग्न हो गई। इस बात को जानकर भक्तवत्सल भगवान शंकर बड़े प्रसन्न हुए और शीघ्रता पूर्वक बारम-बार कहने लगे। वर मांगो मांगो, पुरुषों के आश्रय भूत अंतर्यामी शंभू सती की भक्ति के वशीभूत हो गए थे। तब सती ने अपनी लज्जा को रोककर महादेव जी से कहा, वर देने वाले प्रभु मुझे मेरी इच्छा के अनुसार ऐसा वर दीजिए। भक्तवत्सल भगवान शंकर,दोनों हाथ जोड़कर मस्तक झुका भक्तवत्सल शिव के बारंबार कहने पर ,सती बोली देवादीदेव महादेव प्रभु जगतपति आप मेरे पिता को कहकर वैवाहिक विधि से मेरा पाणीग्रहण करें।ब्रह्मा जी कहते हैं, नाराज सती की यह बात सुनकर भक्तवत्सल महेश्वर ने प्रेम से उनकी ओर देखकर कहा, प्रिय ऐसा ही होगा। तब तक सती भी भगवान शिव को प्रणाम करके भक्ति पूर्वक विदा मांग जाने की आज्ञा प्राप्त करके मुंह छिपाकर और आनंद से युक्त हो माता के पास लौट गई। त्रिशूल धारी महेश्वर के स्मरण करने पर उनकी सिद्धि से प्रेरित हो ब्रह्मदेव तुरंत ही उनके सामने आ खड़े हुए। तात, हिमालय के शिखर पर जहां सती के वियोग का अनुभव करने वाले महादेव जी विद्वमान थे। वही मैं सरस्वती के साथ उपस्थित हो गया। देवर्षि सरस्वती संहित देखा के प्रेम पास में बंधे हुए शिव उत्सुकता पूर्वक भोले। शंभू ने कहा, ब्राह्मण। मैं जब से विभाग के कार्य में स्वार्थ बुद्धि कर बैठा हूं। तब से अदभुत स्वार्थ में ही स्वस्थ सा प्रतीत होता है।दक्षकन्या सती ने बड़ी भक्ति से मेरी आराधना की है। उसके नंदा व्रत के प्रभाव से मैंने उसे अभीष्ट कर देने की घोषणा की है। ब्राह्मण, तब उसने मुझसे वर मांगा कि आप मेरे पति हो जाए यह सुनकर सर्वथा संतुष्ट हो मैंने भी कह दिया कि तुम मेरी पत्नी हो जाओ। तब दक्षायणी मुझसे बोली मेरे पिता को सूचित कर के वैवाहिक विधि से मुझे ग्रहण करे।ब्राह्मण भक्तों की भक्ति से संतोष होने के कारण मैंने उसका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। विधाता। तब सती अपनी माता के घर चली गई और मैं आंचल आया। इसलिए अब तुम मेरी आज्ञा से दक्ष के घर जाओ और ऐसा करो जिससे प्रजापति दक्ष सती और हमारे विभागा निश्चय करें।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
2019-8-9 • RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-011(साल-01)
2.बुधवार,14अगस्‍त 2019
3.शक-1941,श्रावन शुक्‍लपक्ष चतुर्दशी,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:47,सूर्यास्त 7:08
5.न्‍यूनतम तापमान 28 डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै., हवा में आद्रता रहेगी!
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा!
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार लोनी गाजियाबाद 201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी गाजियाबाद 201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


सोमवार, 12 अगस्त 2019

कोहली ने सौरव गांगुली को पछाडा

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। वह अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में रविवार को करियर का 42वां शतक जड़ा। सौरव गांगुली ने 311 एकदिवसीय मैचों की 300 पारियों में 11363 रन बनाए थे। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट ने अपने 238वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया।


30 वर्षीय कोहली को इस मैच से पहले गांगुली से आगे निकलने के लिए 78 रनों की जरूरत थी। कोहली ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर का 42वां शतक लगाते हुए गांगुली को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने मैच में 120 रन की पारी खेली जिसमें 125 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 1 छक्का जड़ा।कोहली अब एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंडुलकर 18426 रनों के साथ टॉप पर हैं। वहीं श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (13704) के साथ तीसरे नंबर पर हैं।


महाराष्ट्र बाढ़: सेना ने संभाला मोर्चा

 मुंबई। महाराष्ट्र में बाढ़ और तेज बारिश ने कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। एनडीआरएफ, भारतीय नेवी और सेना लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची सेना के एक जवान से हाथ मिलाकर कहती है कि आप बहुत अच्छा काम करते हो। यह मामला गांवबाग इलाके का है ।


11 सेकंड का यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस वीडियो में बच्ची वर्दी पहने सेना के जवान से हाथ मिलाकर कहती है, 'आप बहुत अच्छा काम करते हो।' जवाब में जवान बच्ची को धन्यवाद देता है।


चीन की विकास दर और गिरेगी:ट्रंप

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ जारी ट्रेड वार के कारण चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त हो रही है। यदि अमेरिका ने आगे शुल्क में और बढ़ोतरी की तो चीन की आर्थिक वृद्धि दर में इसकी वजह से तेज गिरावट आ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने यह चेतावनी दी। Iआईएमएफ की एक रिपोर्ट में चीन की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान इस साल के लिए घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया गया है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन पिछले कई दशकों में सबसे बुरे साल से गुजर रहा है और इस कारण वह व्यापार समझौता करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह व्यापार समझौते के लिए तैयार नहीं हैं।


यह अनुमान यह मानकर लगाया गया कि चीन से आयात होने वाले सामान पर आगे कोई और शुल्क नहीं लगाया जाएगा। लेकिन यदि चीन के शेष आयात पर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया तो अगले साल के लिए चीन की जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान और कम हो सकता है। चीन की अर्थव्यवस्था की समीक्षा पर आधारित यह रिपोर्ट जब तैयार की गई थी। तब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के सामान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा नहीं की थी। नया शुल्क 1 सितंबर से प्रभावी होने वाला है।


पानी की टंकी गिरने से 2 की मौत 10 दबे

अहमदाबाद । बोपल इलाके में संस्कृति फ्लैट व तेजस सकूल के पास बनी एक पुरानी पानी की टंकी सोमवार दोपहर अचानक ढह गई। टंकी के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को फायर ब्रिगेड व राहतकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है की अब भी मलबे में करीब दस लोग दबे हुए है। अहमदाबाद के कलक्‍टर विक्रांत पांडे ने बताया कि पानी की टंकी बीस से पच्‍चीस साल पुरानी है। हादसे की जांच कराई जाएगी। पांडे ने हादसे में दो लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है, जबकि पांच को सुरक्षित निकाला गया।


मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की कटी उंगली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथ की उंगली कटी। मुजफ्फरनगर में सर्कुलर रोड पर सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत के दौरान अफरा तफरी मच गई। जिसमें भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में पता ही नहीं चला कि हाथ से उंगली कब कट गई। उनकी उंगली हाथ से अलग हो गई। तुरंत घटना के बाद पास में स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। सर्कुलर रोड पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत के दौरान हुई घटना।


नक्सलियों द्वारा युवती सहित 4 अपहरण

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बीती रात चार ग्रामीणों के अपहरण कर लिया। भयवश अपहृतों के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार किरंदुल थाना क्षेत्र के गुमियापाल के चार ग्रामीण युवती किरण कुंजाम, हुँगा मिडियामी, लालू मिडियामी, हुंगा मंडावी को बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में अगवा कर लिया।गांव वालों के अनुसार 20 से 25 की संख्या में नक्सली गांव में आए और इन चारों ग्रामीणों को बंदूक की नोक पर अपने साथ ले गए। अपहृत ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का शक जाहिर किया है। चार ग्रामीणों के अपहरण से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक सम्मान

बीजापुर। बस्तर के जांबाज अधिकारी अब्दुल समीर को 15 अगस्त को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंन्त्री भूपेश बघेल के हांथो नक्सली विरोधी अभियान में सराहनीय, साहसिक व सतत उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।


निरीक्षक अब्दुल समीर को इस वर्ष राष्ट्रीय महापर्व में तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक बीजापुर जिले में पदस्थापना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में किए गए कुशल नेत्तृत्व और सराहनीय कार्यों के लिए प्रदाय किया जाएगा ।बीजापुर और महाराष्ट्र के गड़चिरोली सीमा के करीब हुए नक्सली मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह ना करते हुए अदम्य साहस, वीरता पूर्वक एक हार्डकोर महिला नक्सली कमांडर सहित कुल दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने व अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में गोला बारूद, नक्सली सामग्री बिना किसी नुकसान के सफलता पूर्वक प्राप्त करने में सफलता हासिल किया था।


दो बच्चों का गला घोटकर कर लगाई फांसी

रायपुर। एक महिला ने अपने दो बच्चों का गला घोंट दिया और फिर खुद भी फांसी पर झूल गई। दिल दहला देने वाली यह घटना भिलाई के जामुल इलाके की है। महिला का नाम मीरा सिंह बताया जा रहा है, जबकि पति का नाम रंजीत सिंह है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भिलाई के एसीसी जामुल कॉलोनी की है। बताया जा रहा हैं कि महिला ने पहले अपने पांच साल की बेटी का गला दबाकर हत्या की, फिर बाद में 11 साल के बेटे को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गई। मृतका मीरा सिंह का पति एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर है। हादसे के वक्त वह काम पर था। इस पूरे मामले को पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दे दी है। उसके आने और बयान दर्ज कराने के बाद ही घटना की जानकारी पूरी मिल पाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


उत्तराखंड में बारिश से अब तक 28 मौत

उत्तराखंड में बारिश से अब तक 28 की मौत, 100 से अधिक रास्ते बंद


देहरादून । उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। सोमवार सुबह से ही देहरादून समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसस विभाग ने उत्तराखंड में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया था। खासतौर पर सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण कई जिलों में पहाड़ दरकने का भी सिलसिला जारी है। भूस्खलन के कारण 100 से अधिक रास्ते बंद है।


वहीं चमोली के लंखी गांव में एक मकान भारी बारिश और बाढ़ की वजह से ढह गया। घटनास्थल पर बचाव टीम पहुंची है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मकान गिरने का वीडियो भी शूट किया है। वीडियो में कुछ लोगों के रोने की भी आवाजें सामने आई हैं। उत्तराखंड में भीषण बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं।उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का प्रकोप जारी है। रविवार को देहरादून जिले में शूटिंग रेंज के पास एक नदी में दो छात्र बह गए। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण लगातार पहाड़ियों से पत्थर भी गिरने के मामले सामने आए थे। शनिवार को चमोली-लामबगड़ में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा था।


बिन ब्याही मां बनाने वाले को उम्रकैद

चित्रकूट । उत्तर प्रदेश में चित्रकूट की अपर जिला जज की अदालत ने एक युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट की तरफ से उस युवक पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। उसपर एक आदिवासी किशोरी को बिन ब्‍याहे 'मां' बनाने का आरोप है। मामले को किशोरी के पिता ने मई 2017 में दर्ज कराया था। किशोरी के पिता ने मनोज यादव नाम के युवक पर आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा, और बाद में मुकर गया।


वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 29 मई 2017 को बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के एक आदिवासी ने बरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री से गांव के मनोज कुमार पुत्र देवमुनि यादव ने शादी करने के नाम पर बरगला कर अवैध संबंध बना लिए थे।शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म करता रहा और उसको गर्भ ठहर गया। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है और उसके परिजन पैसा लेकर गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।"


गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या

आगरा में गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या, घर में पड़ा  मिला शव


आगरा । थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव घर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला का पति फरार है। पुलिस को उसी पर शक है।


हरीपर्वत के नाला बुढान सैय्यद निवासी रजनी पत्नी केशव का शव उसके घर में ही पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। जब लोगों को घटना का पता चला तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। रजनी छह महीने की गर्भवती थी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी प्रशांत वर्मा पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। हत्या के बाद से रजनी का पति केशव फरार है, जिससे शक की सुई उस पर है।


पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया है। हत्या किसने की है, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


मा ने बच्चों के साथ पिया जहर, मौत

सुकमा । कुकानार थाना क्षेत्र के पालेम गांव में एक मां ने अपने ही दो बच्चों को जहर पिला दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर पी लिया। जिसमें इलाज के दौरान मां और छोटी बेटी की मौत हो गई है वहीं दूसरी बेटी का इलाज जारी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है जिस वक्त महिला ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त मृत महिला की सांस घर पर मौजूद थी। हालां​कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वो लगातार कुछ न कुछ उटपटांग हरकत करती थी।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के पालेम गांव में मृत महिलर हुंगा दूधी ने बीते रविवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे घटना को अंजाम दिया। हुंगा दूधी ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाने के लिए कमरे में बंद करने की कोशिश की। जिसके बाद बड़ी बेटी सरिता को मां पर शक हुआ तो वह भाग गई। इसके बाद हूंगा ने अपने दो अन्य बच्चों ममिता दूधी उम्र 6 माह और संजना दूधी 3 साल को जहर पिला दिया। इससे ममिता की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बच्ची का इलाज जारी है। फिलहार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


नमाजियों ने कावड़ियों पर किया पथराव

बदायूँ । आज सुबह को इस्लामनगर कस्बा में मोहल्ला पछाया मार्ग पर निकल रही कांवड़ियों की टोलियों पर नमाजियों ने पथराव शुरू कर दिया, विरोध करने पर दो-तीन लोगों को पकड़ लिया और जमकर पीट दिया । आरोप है कि कस्बे की ईदगाह पर नमाज़ हो रही थी। उसी वक्त कांवडियों के जत्थे ने तेज आवाज़ से डीजे बजाना शुरू कर दिया । इस बात पर ईदगाह के नमाजी उग्र हो गये और कांवडियों को पीटने लगे । मुख्य बात यह रही कि यह सब थाना पुलिस की मौजूदगी में होता रहा ।
वहीं ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक सवार कांवड़िया अपने वाहन लेकर भागे तो दो किलो मीटर तक कांवड़ियों को नमाजियों ने दौड़ा-दौड़कर पीटा । कई कांवड़ियों ने तो पेट्रोल पंप में छिपकर जान बचाई । काफी देर तक कांवड़ियों पर पथराव किया गया । घटना की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह व एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा को भेजा गया ।वहीं कई और अफसर मौके की ओर दौड़े, तत्काल मौके पर पीएसी व पुलिस बल को लगाय गया। जब घटना की जानकारी आसपास के गांव के लोगों को हुई तो गांव के लोग एकत्र होकर इस्लामनगर मार्ग पर आ गए और जमकर विरोध किया। गांव के लोगों ने विरोध कर रोड़ जाम कर दिया। बवाल बढ़ने की सूचना पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भी मौके की ओर दौड़े हैं।


अधिकारी बता रहे हैं कि कांवड़िया हरिद्वार से जलभरकर आ रहे थे, डीजे की धुन में आ रहे कांवड़ियों पर नमाजियों ने पथराव किया है । हालात इतने खराब हो गए कि कांवड़ियों को पुलिस ने बचाना चाह तो नमाजियों ने पुलिस कर्मियों की ही पिटाई कर दी है, जिसमें महिला पुलिस कर्मी के साथ पिटाई हुई और धक्का-मुक्की की गई है। इसी घटना को लेकर बिसौली के लभारी गांव पर भी ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।
घटना को लेकर अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि नमाज के समय ईदगाह के पास से कांवरियों का ट्रैक्टर निकलने पर कुछ उपद्रवी ट्रैक्टर की तरफ भागे थे। पुलिस इन्हें रोक नहीं पाई । घटना की जानकारी मिलते ही डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल लेकर इस्लानगर को रवाना हो गए । अफसरों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...