हिमाचल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिमाचल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 जनवरी 2023

ऊंचाई वाले स्थानों की यात्रा से बचने की सलाह 

ऊंचाई वाले स्थानों की यात्रा से बचने की सलाह 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर और बर्फबारी की संभावना को ध्यान में रखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त ने बुधवार को मीडिया में जारी मौसम अलर्ट में कहा कि मौसम विभाग ने जिले में 19, 20 और 23 से 26 जनवरी तक बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।

मौसम अलर्ट में कहा गया, “चेतावनियां जारी होने के बावजूद लोग ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में जाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिले में बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी नागरिकों और पर्यटकों से ऊंचाई वाले स्थानों और कम तापमान वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है, वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और किसी प्रकार का जोखिम न लें।

इसलिए सभी ग्राम पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रेकर और पैदल यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।” राज्य में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर लगातार जारी है और रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और घने कोहरे और पाला पड़ने के कारण राज्य में सामान्य जनजीवन और याताताय प्रभावित हुआ है और रोड फिसलन भरा है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 93 सड़कें बर्फ की चादर से ढकी हुई हैं और वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस ने यातायात परामर्श जारी कर कहा है कि सभी स्थानीय लोग और पांगी जाने वाले वाहन अगले आदेश तक रोहतांग सुरंग के माध्यम से जिले में आवागमन कर सकते हैं।

अगले आदेश तक दोपहिया वाहन के अलावा सभी पर्यटक वाहन राज्या में एटीआर के माध्यम से जिले में सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक आवागमन कर सकते हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम के कारण घाटी में यात्रा के दौरान बहुत सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लाहौल-स्पीति पुलिस विभाग यातायात प्रबंधन देखेगा और ज्यादा बर्फबारी होने पर कुल्लू पुलिस के साथ समन्वय करेगा। पुलिस ने पर्यटकों से अनुरोध किया कि वे खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

लाहौल-स्पीति जिले में एनएच-3 और एनएच 304 सहित लगभग 76 सड़कें बर्फ की चादर से लिपटी हुई है। केलांग में पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नूर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, नारकंडा में शून्य से 1.7 डिग्री नीचे, सोलन में शुन्य से 0.7 डिग्री नीचे, बिलासपुर और शिमला में शुन्य से 1.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि डलहौजी और ऊना शून्य डिग्री, धर्मशाला और कांगड़ा 2.2 डिग्री, हमीरपुर में 2.0 डिग्री और मंडी में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

30 दिसंबर से विंटर कार्निवाल की शुरुआत होगी 

30 दिसंबर से विंटर कार्निवाल की शुरुआत होगी 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में यहां ओपन आइस स्केटिंग रिंक में 30 दिसंबर से विंटर कार्निवाल की शुरुआत हो रही है। जिसमें छोटे बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। विंटर कार्निवाल में स्कूली बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस, डांस ऑन आइस,जंप्स ऑन बास्केट, टॉर्च लाइट टैटू आदि प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को उपहार और मिठाइयां दी जाएंगी। इस बार मौसम साफ रहने के चलते प्राकृतिक रूप से वर्फ जमने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस वजह से यह कार्निवल शुरू हुआ है। गत वर्ष विंटर कार्निवाल 24 दिसम्बर आयोजित किया गया था।

आइस स्केटिंग रिंक के संचालक पंकज प्रभाकर का कहना है कि इस बार सत्र शुरू होते ही स्केटिंग का शौक रखने वालों ने 125 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जिनमें करीब 100 स्कूली बच्चे हैं। शिमला घूमने आए पर्यटक भी शौकिया तौर पर स्केटिंग करने लक्कड़ बाजार आ रहे हैं।

सोमवार, 16 अगस्त 2021

किन्नौर: भूस्खलन में मारने वालों की संख्या-25 हुईं

श्रीराम मौर्या                    
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए। जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।
बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

सेब की 5 किस्मों का निर्यात बहरीन को किया गया

श्रीराम मौर्य      
शिमला। हिमाचल प्रदेश से कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सेब की पांच किस्मों का निर्यात बहरीन को किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि नए क्षेत्रों में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के अपने जोर को जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के सहयोग से सेब की पांच अनूठी किस्मों रॉयल डिलीशियस, डार्क बैरन गाला, स्कारलेट स्पर, रेड वेलॉक्स और गोल्डन डिलीशियस का निर्यात बहरीन को किया गया है।
ये सेब राज्य के किसानों से प्राप्त किये गये हैं। मंत्रालय के अनुसार 15 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाले प्रमुख खुदरा कारोबारी-अल जजीरा समूह द्वारा आयोजित सेब प्रचार कार्यक्रम में इनका प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन भारत की आजादी का अमृत महोत्सव-विषय के अंतर्गत किया जायेगा। भारतीय सेब की किस्मों के बारे में बहरीन में उपभोक्ताओं को परिचित कराने के लिए सेब संवर्धन कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

किन्नौर: तलाश व बचाव के लिए अभियान शुरू हुआ

श्रीराम मौर्य                      
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान बृहस्पतिवार सुबह पुन: शुरू हुआ और इस दौरान तीन और शव मिले हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी दब गई थी। ये तीन शव बस में से ही मिले हैं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो’ वाहन अब भी मलबे में दबा है।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।
अधिकारियों ने बुधवार रात करीब 10 बजे तलाश अभियान स्थगित कर दिया था। निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस आ गई थी, जो रिकांग पियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी।
बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि एक टाटा सूमो मिली है, जिसमें आठ लोग मृत पाए गए हैं। 

सोमवार, 26 जुलाई 2021

मानसून के सक्रिय होने के बाद 178 की मौंत हुईं

श्रीराम मौर्या                      
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है तथा सरकारी और निजी सम्पति का भारी नुकसान हुआ। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान प्रदेश में 400 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 271 करोड़ का जबकि आईपीएच विभाग को 115 करोड़ का नुकसान हुआ है।
इस अवधि में 39 मकान ढह चुके हैं, जिनमें 33 मकान कांगड़ा, 3 शिमला व मंडी, बिलासपुर और चंबा में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। बारिश ने 48 कच्चे मकान को भी मिट्टी में मिला दिया। इसके अलावा राज्य में 62 पक्के मकानों सहित 316 कच्चे मकानों को हल्का नुकसान हुआ है। हिमाचल में 8 दुकानें, 6 पुल और 340 गोशालाएं भी बह गई।
प्रदेश में मानसून सीजन में सबसे ज्यादा 100 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई। जबकि भूस्खलन से कांगड़ा में 10 लोगों की मौत हुई है व शिमला में भी दो लोगों की मौत हुई है और 19 लोगों की जान डूबने से हुई। किन्नौर में नौ, डूबने वालों में सबसे ज्यादा कांगडा में आठ, कुल्लू व मंडी में तीन-तीन, बिलासपुर में दो, हमीरपुर, लाहुल स्पीति व शिमला में एक-एक लोगों की मौत हुई है। यही नही मॉनसून के दौरान सांप के डसने से सात लोगों की जान गई। राज्य में गिरने से भी 21 लोग अपनी जान गंवा चुके है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश में 30 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 26 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जबकि 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 32.1, हमीरपुर 33.6, कांगड़ा 32.8, चंबा 31.6, सोलन 30.2, नाहन 30.2, धर्मशाला 24.8, शिमला 24.6, कल्पा 23.2, केलांग 25.2 और डलहौजी में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 22.1, कल्पा 15.4, धर्मशाला 20.4, ऊना 25.7, नाहन 24.7, केलांग 12.7, पालमपुर 21.0, सोलन 20.7, मनाली 18.0, कांगड़ा 24.6, मंडी 22.0, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 21.5, डलहौजी 17.4 और कुफरी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रविवार, 25 जुलाई 2021

किन्नौर में चट्टान खिसकने के चलते 9 लोगों की मौंत

श्रीराम मौर्या                   
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक हादसे में नौ लोगों की जान गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।

रविवार, 4 जुलाई 2021

हिमाचल के 3 दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे नड्डा

श्रीराम मौर्य             

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। नड्डा के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को वह अटल सुरंग रोहतांग (एटीआर) जाएंगे। अपने गृह राज्य के दौरे पर आए नड्डा पिछले साल अटल सुरंग के औपचारिक उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर, 2020 को इसका उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर लुह्नु मैदान में उनका स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजिन्दर गर्ग भी इस मौके पर मौजूद थे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर के सर्किट हाउस में नड्डा और ठाकुर के बीच बातचीत भी हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर, 2020 को इसका उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर लुह्नु मैदान में उनका स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजिन्दर गर्ग भी इस मौके पर मौजूद थे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर के सर्किट हाउस में नड्डा और ठाकुर के बीच बातचीत भी हुई।


शुक्रवार, 11 जून 2021

कैबिनेट बैठक में कोरोना कर्फ्यू में किए गए बदलाव

जसवीर सिंह हंस 

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज पीटरहॉफ में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई है। कैबिनेट की बैठक में हिमाचल के अंदर बसें चलाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 14 जून को हिमाचल में बसें चलेंगी। अभी बसें पचास फीसदी क्षमता के साथ एसओपी के तहत राज्य के अंदर ही चलेंगी। राज्य के बाहर बसें चलाने को लेकर बाद में फैसला होगा।

इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों को टोकन टैक्स व एसआरटी आदि को लेकर राहत प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही अब बाजार और दुकानें सुबह 9 बजे से पांच बजे तक खुली रहेंगी। पहले यह समय 9 से दो बजे तक था। कैबिनेट ने कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।कॉलेज की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। पहले जुलाई माह में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी।

इसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा टूरिस्ट सेक्टर के लिए भी बड़ी राहत प्रदान की है।शिक्षा विभाग की स्कूली बच्चों के परिजनों के साथ हुई चर्चा बाद यह कैबिनेट ने भी यह फैसला लिया है कि राज्य में स्कूल अभी बंद रहेंगे। इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। वहीं शादी, मंदिरों को लेकर कोई छूट नहीं दी गई हैं। मेडिकल, नर्सिंग, आयुर्वेद कॉलेज खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों में भी अब कर्मचारी 50 फीसदी की हाजरी के साथ ऑफिस जा सकेंगे।

रविवार, 6 जून 2021

हिंदी साहित्य में नए छंद का आविष्कार किया: कवि

श्रीराम मौर्य                 
शिमला। हिमाचल के शिक्षक व कवि परमजीत सिंह ने हिंदी साहित्य में एक नए छंद का आविष्कार किया है। गौरतलब है कि परमजीत सिंह वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटेड़ में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे लगातार लेखन का कार्य भी करते हैं। वे राष्ट्रीय साहित्यकार मंच कलम की सुगंध के साथ जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने एक नए छंद का आविष्कार किया है। जिसे राष्ट्रीय पटल कलम की सुगंध मंच द्वारा विशेषज्ञों की उपस्थिति में मान्यता भी प्रदान कर दी गई है। परमजीत सिंह हिमाचल प्रदेश के नैना देवी क्षेत्र से जुड़े एक छोटे से गांव डडोह के निवासी हैं। उनके द्वारा दिए गए छंद का विधान निम्न प्रकार से है।
कोविद सवैया छंद विधान:- 211 222 211 22= 11वर्ण,18 मात्राएं। 211 222 112 22= 11वर्ण,18 मात्राएं। उपरोक्त विधान पर मंच के लगभग 25 कवियों ने अपनी कविताएं लिखी और मंच ने उन्हें सम्मानित भी किया। परमजीत सिंह अब तक लगभग 10 सांझा संग्रह लिख चुके हैं। इनका एक एकल संग्रह कोविद गीतांजलि के नाम से प्रकाशन की प्रक्रिया में है। ये अब तक 200 नवगीत,100 सोरठा,100 विज्ञात बेरी छंद,200 उल्लाला और 150 आल्हा आधारित छंद लिख चुके हैं। परमजीत सिंह "कोविद" ने साहित्य क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए अपने साहित्यिक गुरु संजय कौशिक विज्ञात, मंच संचालिका अनीता मंदिलवार सपना, गोपाल पंडा, अनीता भारद्वाज अर्णव, बाबूलाल बोरा विज्ञ, अर्चना पाठक निरंतर, कुसुम कोठारी, चमेली कुर्रे सुवासिता और आदरणीय नीतू ठाकुर विदुषी का विशेष आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने पग पग पर इस क्षेत्र में अपना सहयोग दिया है।

शनिवार, 22 मई 2021

हद: अस्पताल में मृत महिला के आभूषण गायब

श्रीराम मौर्य   
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर मृत महिला के गहने चुराने की आरोप लगाए हुए है। परिजनों का आरोप है कि लगभग डेढ़ लाख रुपये के वे गहने नहीं मिल पाए जो उन्होंने अस्पताल में भर्ती होते समय पहने थे। पालमपुर की पाहड़ा पंचायत के एक शख्स ने कांगड़ा के डीसी से आॅनलाइन शिकायत दी है और शिकायत को डीसी आॅफिस ने सीएमओ को भेजकर जवाब मांगा गया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर के पाहड़ा पंचायत के तप्पा में रहने वाले बलवंत की शिकायत है कि उनकी 60 साल की माता चम्पा देवी 14 मई को पालमपुर अस्पताल में भर्ती थीं।कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें 15 मई को कोविड केयर सेंटर पपरोला में भर्ती करवाया गया, मगर वहां उसी रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बलवंत ने शिकायत में लिखा है कि 16 मई को सूचना मिलने पर वे पपरोला पहुंचे और फिर पंचायत प्रधान की मौजूदगी में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। बलवंत का कहना है कि जब उनकी मां को अस्पताल में एडमिट किया था, तब उनके हाथ में तीन सोने की अंगूठियां, कानों में बालियां और मंगलसूत्र था। उनका कहना है कि इन गहनों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।
वहीं बेटा बलवंत ने आशंका जताई है कि इन गहनों को उनकी मां के शरीर से गायब कर दिया गया था। उन्होंने लिखा है कि उन्हें इसका अंदेशा तब हुआ जब अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख को धोया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी मां के पार्थिव शरीर को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पूरी तरह बॉडी बैग में रखा गया था, इसलिए उन्हें पता नहीं चल पाया कि गहने थे या नहीं।
बलवंत का कहना है कि चिता की राख में सिर्फ पांव के फुलगुट्ठू (बिछुए) ही मिले। उनका आरोप है कि राख में न तो अंगूठियां मिलीं, न मंगलसूत्र और ना ही बालियां। ये चीजें अस्पताल प्रशासन की ओर से भी उन्हें नहीं लौटाई गईं। वहीं, पपरोला कोविड केयर सेंटर का जिम्मा सम्भाल रहे एमएस डॉक्टर कुलदीप बन्याल ने इस घटना पर हैरानी जताई है।

सोमवार, 17 मई 2021

तेज हवा व भारी बारिश का अलर्ट जारी: हिमाचल

श्रीराम मौर्य   
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है आगामी दो दिनों तक मौसम को देखते हुए लोग अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकले। मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी और भारी से भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया गया है।लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भारी और भारी से भारी बारिश के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यहां पर ओलावृष्टि, गरज के साथ बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा शहर, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में 18 और 21 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह दो दिन उक्त क्षेत्रों की अलग अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 19 व 20 मई, 2021 को मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है । उन्होंने भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते सभी नागरिकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक उंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके । उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा/घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें।

हिमाचल: 2,392 नए मामले, 4,974 मरीज ठीक

श्रीराम मौर्य   
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हिमाचल में आज 2,392 नए मामले आए हैं। वहीं, 4,974 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज रिकॉर्ड 70 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा एक लाख 60 हजार 254 पहुंच गया है। अभी 36 हजार 923 एक्टिव केस हैं। अब तक एक लाख 20 हजार 990 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,311 है। कांगड़ा जिले में कोरोना से 30 मौतें और 801 मामले आए हैं। बिलासपुर में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि 26 बच्चों समेत कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू में कोरोना से दो की मौत और 80 नए मामले आए हैं। लाहौल-स्पीति में एक मौत और 23 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। हमीरपुर में 4 की मौत और 145 नए मामले सामने आए हैं। सिरमौर में 10 मामले आए हैं।
चंबा में 1 मौत और 181 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना में 4 की मौत और 150 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन में 6 की मौत और 333 नए मामले सामने आए हैं। शिमला में 12 की मौत और 133 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 160240 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 36909 हैं जबकि बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4974 संक्रमित ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 1643, मंडी में 680, शिमला में 560 और सोलन में 505 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। 
चंबा: उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने  जानकारी देते हुए बताया कि कोविड के मामलों की वृद्धि को ध्यान में रखते  हुए  पूर्वोक्त आदेश द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को 26 मई 2021 को सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि  “कोरोना कर्फ्यू” 17 मई 2021 की सुबह 6 बजे से 26 मई 2021 को सुबह 6 बजे तक रहेगा।  उपयुक्त चंबा डीसी राणा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि विवाह में अधिकतम 20 व्यक्तियों की उपस्थिति पर लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे। विवाह के प्रयोजन के लिए किसी भी सामुदायिक भवन या टेंट का उपयोग नहीं किया जाएगा  तथा किसी भी बाहरी खानपान और डीजे -बैंड का उपयोग भी  नहीं किया जाएगा और बारात  की अनुमति भी नहीं होगी।

शुक्रवार, 14 मई 2021

ऊना में 7259 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी

श्रीराम मौर्य                  
ऊना। जिला ऊना में अब तक 7259 व्यक्तियों ने कोरोना वायरस को मात दी है तथा अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की शुरूआत होने से लेकर अब तक 9864 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिनमें से 7259 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएमओ ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के आज 2443 एक्टिव केस हैं, जिनमें से डीसीसीसी खड्ड में 36, डीसीएचसी हरोली में 40, मेक शिफ्ट अस्पताल पालकवाह में 63, जबकि होम आइसोलेशन में 1967 मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बाकी मरीजों को राज्य के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना मरीजों के लिए उचित प्रबंध किए हैं। बेड क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी लगातार कार्य चल रहा है।
डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में कोरोना की रोकथाम के लिए दवाओं, आक्सीजन तथा अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण आने पर सही समय पर टेस्ट करवा लिया जाए, तो इलाज में मदद मिलती है। उन्होंने अगर हालत बिगड़ने के बाद ही मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता है, तो इससे जान बचाने में मुश्किल होती है। इसलिए लक्षण आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच कराएं तथा सेहत बिगड़ने का इंतजार न करें क्योंकि अकसर देखा गया है कि अचानक ऑक्सीजन का स्तर गिरने से मौत हो जाती है।

शनिवार, 8 मई 2021

धर्मशाला में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

श्रीराम मौर्य                

शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने हिमाचल प्रदेश में झटके लगने की पुष्टि करते हुए कहा है कि वहीं रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3 रही। बता दें, कि हाल ही में 5 मई को असम के सोनितपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।इनकी भी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता काफी कम 3.5 रही थी। वहीं 28 अप्रैल को असम में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी।

गुरुवार, 6 मई 2021

500 लीटर/मिनट की दर से ऑक्सीजन उत्पादन

उमेश भारद्वाज   
मंडी। भारत सरकार के डीआरडीओ द्वारा जोनल अस्पताल मंडी में जिला का सबसे बड़ा आॅक्सीजन प्लांट दस दिनों के भीतर स्थापित करके उसे शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर के निदेर्शों पर एनएचएआई और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जोनल अस्पताल का दौरा किया और प्लांट के लिए जगह चिन्हित की। एनएचएआई 10 दिनों के भीतर आॅक्सीजन प्लांट के लिए ढांचा तैयार करके देगी जिसमें बिजली की सुविधा भी होगी।
जबकि इसके बाद डीआरडीओ इसमें आॅक्सीजन प्लांट की सारी मशीनरी स्थापित करके इसे सुचारू रूप से चलाकर जोनल अस्पताल प्रबंधन के हवाले कर देगा। सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्लांट एक हजार लीटर प्रति मिनट की दर से आॅक्सीजन का उत्पादन करेगा और इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन के निदेर्शों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा और जोनल अस्पताल के एमएस डा. डीएस वर्मा के साथ उन्होंने खुद संयुक्त दौरा करके जगह का चयन कर लिया है।
बता दें कि मंडी जिला के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में 500 लीटर प्रति मिनट की दर से आॅक्जसीन का उत्पादन करने वाला प्लांट पीएम केयर्स की तरफ से हाल ही में स्थापित किया गया है। जबकि अब जोनल अस्पताल में एक हजार लीटर वाला प्लांट लगने वाला है। यह सरकारी क्षेत्र का जिला का सबसे बड़ा प्लांट होगा। सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के डीआरडीओ की तरफ से प्रदेश के लिए 6 आॅक्सीजन प्लांट मंजूर किए गए हैं जिनमें से एक जोनल अस्पताल में लगने जा रहा है।बता दें कि अभी तक 90 बिस्तरों वाले जोनल अस्पताल मंडी में सिलेंडरों के माध्यम से आॅक्जसीन की सप्लाई की जाती है। जबकि 100 बिस्तरों वाला एमसीएच भी बहुत जल्द सुचारू होने वाला है। इसके बाद अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंचने वाली है। वहीं कोरोना के मौजूदा समय और भविष्य में यह प्लांट काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला है।

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

फर्जी डिग्री लेकर नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी

राणा ओबराय                
शिमला। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया, कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा।
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग:
मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से फर्जी डिग्री लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी होने वाली है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पत्र लिखकर फर्जी डिग्रियों की जांच करने की मंजूरी मांगी है। सरकार अगर आयोग को जांच की मंजूरी देती है तो एमबीयू से डिग्री लेने वालों का आंकड़ा जुटाकर विभिन्न विभागों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी।
विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस जांच से फर्जी और सही डिग्री प्राप्त करने वालों में अंतर हो जाएगा। एमबीयू की अभी तक करीब 35 हजार डिग्रियां फर्जी मिली हैं।

हिमाचल में कोरोना के 422 मामलें सामने आएं

श्रीराम मौर्य 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 422 मामलें आए हैं। वहीं, 562 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक सात लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा और मंडी में तीन व सोलन में एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आकड़ा 81,524 पहुंच गया है। अभी 10,645 एक्टिव केस हैं। अब तक 69,620 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,230 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 85.39 फीसदी और डेथ रेट 1.50 फीसदी है।

देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण

श्रीराम मौर्य             

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये पहली बाधा पार कर ली गई है। स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा जमीन की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेज दी है। वन विभाग अब प्रदेश सरकार से आशयपत्र मिलने के इंतजार में है। स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेद्र ठाकुर ने बताया कि सात वर्ष पूर्व सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। कुल्लू जिले में रोहतांग स्थित अटल सुरंग के उत्तरी छोर से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित यह क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। इसकी क्षमता 10 हजार दर्शकों की होगी। अभी सोलन के चायल में देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। जो 7500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने कराया था।

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

हिमाचल में कोरोना के 758 मामलें सामने आएं

श्रीराम मौर्य             
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 758 मामले आए हैं। वहीं, 810 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक 12 लोगों की जान गई है। कांगड़ा  में पांच, शिमला में चार व ऊना में तीन लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,200 पार हो गया है। अब तक 1,202 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 78,828 पहुंच गया है। अभी 9,717 एक्टिव केस हैं। अब तक 67,882 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना रिकवरी रेट 86.11 फीसदी है। कोरोना डेथ 1.52 फीसदी है।सोलन  में 171, शिमला में 129, सिरमौर में 113, ऊना  में 93, लाहुल स्पीति में 73, हमीरपुर  में 70, बिलासपुर में 59, किन्नौर में 33, कांगड़ा में 15 व मंडी  में दो मामले आए हैं। कांगड़ा के 327, शिमला के 106, हमीरपुर के 99, ऊना के 71, सिरमौर  के 56, मंडी के 50, लाहुल स्पीति के 49, कुल्लू के 42, चंबा  के सात व किन्नौर के तीन ठीक हुए हैं। सोलन में अभी सबसे अधिक 2,037 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में 1,972, शिमला में 975, मंडी में 839, ऊना में 829, सिरमौर में 775, हमीरपुर में 654, बिलासपुर में 560, कुल्लू में 360, लाहुल स्पीति में 320, चंबा में 240 व किन्नौर में 156 एक्टिव केस (Active Case) हैं। शिमला में 303, कांगड़ा में 276, मंडी में 146, ऊना में 92, कुल्लू में 89, सोलन में 82, हमीरपुर में 57, चंबा में 55, सिरमौर में 44, बिलासपुर में 28, किन्नौर में 17 व लाहुल स्पीति में 13 की अब तक जान गई है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...