मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

सीटी मार का वीडियो मीडिया पर शेयर किया

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का गाना सीटी मार का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पहला गाना सीटी मार रिलीज़ कर दिया गया है। ‘सीटी मार’ एक डांस नबर है, जिसमें सलमान खान और दिशा पाटनी डांस करते हुए दिखी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुछ बीटीएस वीडियो सॉन्ग सीटी मार। रहे हैं।इस बीटीएस वीडियो में दिशा ऑल ब्लैक आउट फिट में नजर आ रही हैं और सॉन्ग की बीट्स पर डांस स्टेप करती दिख रही हैं। इस गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘सीटी मार’ गाना वर्ष 2017 में प्रदर्शित साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म का सुपर हिट गाने सीटी मार का वर्जन है। सॉन्ग ‘सीटी मार’ के टैग म्यूजिक को देवी श्री प्रसाद के कंपोज किया है और शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है।
गौरतलब है कि ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

'सत्यमेव जयते' 2 की रिलीज की तारीख आगें बढ़ाईं

कविता गर्ग            

मुंबई। जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली “सत्यमेव जयते 2” के निर्माताओं ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है। भूषण कुमार के टी-सीरीज और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सलमान खान की “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” से होनी थी। महाराष्ट्र में तेजी से फैलते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। एक बयान में “सत्यमेव जयते 2” के निर्माताओं ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन को टाल दिया गया है।

वैज्ञानिकों में शामिल होमी का किरदार निभाएंगे सैफ

कविता गर्ग                

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान सिल्वर स्क्रीन पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शामिल होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। होमी जहांगीर भाभा के जीवन पर एक फिल्म बनायी जा रही है। होमी जहांगीर भाभा परमाणु वैज्ञानिक थे। जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में होमी जहांगीर भाभा की भूमिका सैफ अली खान निभाते नजर आ सकते हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही इस फिल्म का टाइटल ‘एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा’ दिया गया है। होमी जहांगीर भाभा की मौत कथित विमान दुर्घटना में हुई थी, लेकिन इस हादसे का सच कभी सामने नहीं आया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में भाभा की जिंदगी से जुड़ी कई रहस्यमयी घटनाओं से पर्दा उठ सकता है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। यदि सब प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

फ्रंटलाइन वॅारियर्स की मदद के लिए आगे आएं सलमान

कविता गर्ग                
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर मुंबई में कोरोना फ्रंटलाइन वॅारियर्स की मदद के लिये आगे आये है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। एक बार फिर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मसीहा बनकर मदद करने उतर आए हैं। सरकार के साथ-साथ आम लोग भी इस जंग के खिलाफ लोगों का सहारा बन रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर वह कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को भेजे जाने वाले खाने की क्वॅालिटी यानी कि गुणवत्ता की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान हर दिन मुंबई में कोरोना फ्रंटलाइन वॅारियर्स के लिए 5000 खाने के पैकेट बंटवा रहे हैं।

रविवार, 25 अप्रैल 2021

मुंबई: राशि ने तेलुगु फिल्म 'थैंक यू' की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग      
मुंबई। अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मिलान (इटली) में अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "थैंक यू" की शूटिंग शुरू कर दी है। टीम शूटिंग के लिए 20 दिनों तक ट्यूरिन शहर में तैनात रहेगी। राशि के साथ चैतन्य की यह दूसरी फिल्म है। "थैंक यू" विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित है। जिन्होंने इससे पहले "मनम" पर भी शॉट्स बुलाए थे। "थैंक यू" के अलावा राशी की आने वाली परियोजनाओं में "तुगलक दरबार", "अरणमनई 3", "मेथवी" और "भ्रामम" शामिल हैं। "अरणमनई 3" एक सफल तमिल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और इसका पहला लुक हाल ही में सामने आया था।

देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर ‘इंडिया फाइट्स विद कोविड’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’

दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आएं अक्षय

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। अक्षय कुमार ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को फैबीफ्लू दवा निशुल्क बांट रहे हैं। गौतम गंभीर की संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रही है। अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी। ‘ अक्षय कुमार ने भी गौतम के ट्वीट का रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ‘ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

'मोस्ट वांटेड भाई' के लिए मेगा रिलीज की योजना

कविता गर्ग           
मुबंई। कोरोना महामारी के चलते फिल्म इंडस्ट्री को भी पिछले एक साल से काफी नुकसान सहना पड़ा है।  सिनेमाघर बंद पड़े हैं। जिसके चलते फिल्मों की रिलीज भी रुकी हुई है। सलमान खान की फिल्म 'राधे  योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया और हाल ही में घोषणा की गई थी कि इसे ईद 2021 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आज फिल्म के मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि इसे थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स दोनों ही जगहों पर रिलीज किया जाएगा।ईद रिलीज की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए मेगा रिलीज की योजना बनाई है। 
प्रभु देवा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म अब 13 मई 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सिनेमाघर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, दोनों ही जगह पर रिलीज की जाएगी।

महामारी से बचाव, सावधानियां बरतने की अपील की

कविता गर्ग            
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित है। उन्होंने भारत के लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कहा है कि वो अपने आस-पास के लोगों से बात करें और मामले की गंभीरता को समझाने की कोशिश करें। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।
 प्रियंका ने लिखा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। मैं देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और कहानियों को देख रही हूं जो बहुत डरावनी हैं… स्थिति नियंत्रण से बाहर है और हमारी चिकित्सा व्यवस्था एक टूटने वाले बिंदु पर है। कृपया घर पर रहें… मैं आपसे घर रहने की विनती करती हूं। इसे अपने, अपने परिवार, दोस्तों, समुदाय और अपने फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं के लिए भी जरूरी समझें। हर एक डॉक्टर और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एक ही बात कह रहे हैं कि घर पर रहें।

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अजय

 कविता गर्ग             
 मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन वेबसीरीज रूद्रा द एज ऑफ डार्कनेस में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म हॉलीवुड अभिनेता इद्रिस एल्बा की हिट टीवी सीरीज ‘लूथर’ का हिंदी रीमेक है। सीरीज को बीबीसी वन के साथ मिलकर अप्लाउस एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है और ये हॉटस्टार पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि रूद्रा द एज ऑफ डार्कनेस एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें कि एक पुलिसवाला आखिर तक आते-आते एक साइको क्रिमिनल बन जाता है। अजय देवगन ने इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।अजय इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर के किरदार में नजर आएंगे, जो उनके अब तक के कॉप अवतारों से अलग होगा। अजय देवगन ने कहा, “मेरी हमेशा से कोशिश यही रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं। रूद्रा- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस बांधकर रखने वाले कहानी है और इस सफ़र की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार यह किरदार ज़्यादा गहरा, मुश्किल और डार्क है। मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है।

अजय-काजोल ने जन्मदिन पर बेटी को दी बधाईं

मनोज सिंह ठाकुर                 
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को जन्मदिन पर बधाई दी है। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 18 साल की हो गई हैं। अजय और काजोल ने न्यासा के 18 साल पूरे होने पर खास अंदाज़ में उन्हें बधाई दी। अजय ने न्यासा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, सबसे प्यारी न्यासा! इस तरह के तनावपूर्ण समय में इस तरह की छोटी खुशियाँ ही एकमात्र ‘ब्रेक’ हैं। उन सभी के लिए प्रार्थना, जिन्हें स्वस्थ होने की आवश्यकता है। इसके अलावा काजोल ने न्यासा के 18वें जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने न्यासा के बचपन की फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने बेटी के जन्म को अपनी सबसे बड़ी परीक्षा बताई। वो हर दिन बेटी से कुछ न कुछ सीखती हैं। काजोल ने बताया कि वह हमेशा बेटी का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ रहेंगी।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

माता-पिता की सालगिरह पर तस्वीर को साझा किया

मनोज सिंह ठाकुर         
मुंबई। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बार भी कंगना ने ऐसा ही कुछ किया है। सोमवार को कंगना ने अपने माता- पिता की शादी की सालगिरह पर उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया है। ब्लैक एंड व्हाइट यह तस्वीर कंगना के पैरेंट्स की शादी की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करने के साथ ही कंगना ने फैंस को अपने माता-पिता के बीच की दिलचस्प प्रेम कहानी भी सुनाई है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'आज मेरे पैरंट्स की शादी की सालगिरह है। जब हम बड़े हो रहे थे तो हमसे झूठ बोला गया था कि यह एक पारंपरिक अरेंज मैरिज थी। काफी बाद में नानी ने हमें बताया कि इनके बीच में अफेयर था। पापा ने मम्मी को कॉलेज से वापस आते हुए बस स्टैंड पर देखा था। इसके बाद पापा रोजाना उसी बस में जाने लगे जब तक कि मम्मी ने उन्हें नोटिस नहीं किया। जब पापा ने शादी का रिश्ता भेजा तो नानाजी ने इसके लिए तुरंत इनकार कर दिया क्योंकि पापा की इमेज बहुत अच्छी नहीं थी जबकि नाना ने मां के लिए सरकारी नौकरी वाला दूल्हा ढूंढा था। मां नाना जी को बहुत प्यारी थीं और वह उन्हें प्यार से गुड्डी बुलाते थे। मगर मां इस शादी के लिए अड़ गईं और नाना को इस शादी के लिए मना लिया। इसके लिए शुक्रिया। शादी की सालगिरह की बधाई।

अभिनेता अर्जुन ने मीडिया पर वीडियो शेयर किया

मनोज सिंह ठाकुर       
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 2 स्टेट्स की रिलीज के सात साल पूरे होने पर भावुक हो गये और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वर्ष 2014 में प्रदर्शित 2 स्टेट्स के प्रदर्शन के सात साल पूरे हो गये हैं। फिल्म 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अमृता सिंह, रेवती, रॉनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आए थे। ‘2 स्टेट्स’ के सात साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने इस फिल्म को याद किया है।अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘लोचा ए उलफत’, इसके साथ फिल्म अलग- अलग सीन की तस्वीरों का कोलाज नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमृता सिंह और रेवती का डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको सिर्फ प्यार चाहिए। खासकर आज के दिन।

अभिनेत्री माधुरी ने लोगों से घर पर रहने की अपील की

मनोज सिंह ठाकुर                            
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर से बेहद दुखी है और उन्होंने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। माधुरी दीक्षित कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर से बेहद दुखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है। माधुरी दीक्षित ने कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की भी सराहना की है। माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा है  यह बहुत दुख की बात है कि कोरोना महामारी एक बार फिर हमारे जीवन पर प्रभाव डाल रही है। हम एक दूसरे के समर्थन से ही इस महामारी से उबर सकते हैं। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि नियमों का पालन करिए और अपने घरवालों का ध्यान रखिए। मैं कोरोना योद्धाओं को नमन करती हूं कि वह हमारी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। घर पे रहो।

हिरानी के साथ रणबीर फिर फिल्मों में काम करेंगे

मनोज सिंह ठाकुर                
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म पीके और संजू जैसी फिल्मों में काम किया है। इनके बाद अब दोनों ने फिर से साथ काम करने का फैसला किया है।बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को ही ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट लिखी है, जो उन्हें पसंद आई है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म को संजू के तुरंत बाद शुरू करना चाहते थे लेकिन शाहरुख खान के लिए उन्होंने इसे होल्ड पर रख दिया था। राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म शुरू करने वाले हैं। जैसे ही वह खत्म होगी, राजकुमार हिरानी, रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू कर देंगे। राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की इस फिल्म की घोषणा जल्द हो सकती है।

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का निधन

मनोज सिंह ठाकुर      
मुंबई। हैरी पॉटर सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हेलेन पिछले कुछ दिनों से कैंसर से जूझ रही थी। शुक्रवार को हेलेन के पति डेमियन लुईस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेलेन की मौत की घोषणा की। हेलेन की मौत के बाद हॉलीवुड सिनेमा में खलबली मच गई।
डेमियन लुईस ने ट्विटर पर पोस्ट किया, मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि मेरी पत्नी हेलेन का निधन हो गया है। उसने लिविंग रूम में अंतिम सांस ली। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि वह हमारे जीवन में थी।’ कई कलाकारों ने हेलेन की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने भी ट्वीट कर हेलेन को श्रद्धांजलि दी। “यह बहुत दुखद समाचार है।

अभिनेत्री कंगना ने जौहर पर जमकर साधा निशाना

मनोज सिंह ठाकुर           
मुंबई। कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2 ' से बाहर होने के बाद बॉलीवुड की गलियारों में एक बार फिर से नेपोटिज्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं इन सब के बीच अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में खुलकर आगे आई हैं और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता करण जौहर पर एक बार फिर से जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किये हैं। अपने पहले ट्वीट में कंगना ने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए  लिखा-''कार्तिक ने इतना लंबा सफर अपने दम पर पूरा किया है और अपने दम पर ही वह इसे आगे भी जारी रखेगा। पापा जो और नेपो गैंग से मेरी विनती है कि उसे प्लीज अकेला छोड़ दो, सुशांत की तरह इसके पीछे मत पड़ जाओ ताकि उसको भी फांसी पर लटकाना पड़े।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

अभिनेत्री करीना ने अपना बैडरूम सीक्रेट खोला

मनोज सिंह ठाकुर    
मुबंई। फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। ऐसे में सैफ और करीना भी अपने फैंस को ट्रीट देते रहते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना एक बैडरूम सीक्रेट खोला है।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को करीब आठ साल का समय हो गया है। लेकिन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री आज भी एकदम तरोताजा है। इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस ने सैफीना का नाम दिया है। हाल ही में करीना कपूर खान डिस्कवरी के शो Star VS Food में नजर आने वाली है। इस शो की शूटिंग के दौरान करीना ने अपने और सैफ के एक सीक्रेट का खुलासा किया है।
15 अप्रैल से डिस्कवरी प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शो Star VS Food की शूटिंग के दौरान करीना ने अपनी दोस्त तान्या घावरी से खास बातचीत की। करीना ने इस बातचीत में कहा कि सोने के लिए जाने से पहले मैं बिस्तर पर तीन चीजें लेकर जाती हूं। करीना ने कहा, ‘मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।’ करीना का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं करीना ने आगे बताया, ‘मुझे लगता है इससे बेहतर जवाब और कुछ नहीं हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए।’
बता दें कि करीना कपूर खान के अलावा इस शो में उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, प्रतीक गांधी भी नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो वीडियो भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस शो के जरिए बेबो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए करीना पहली बार कुकरी शो में दिखेंगी। वीडियो में करीना चीज घिसती नजर आती हैं और उनके मुंह से निकलता है- मेरे हाथ दुखने लगे। करण जौहर की आवाज सुनाई देती है कि मैं अपना चेहरा खराब नहीं करना चाहता। शो में ये सेलेब्रिटीज किचन में अपने-अपने खाने की तैयारियों के दौरान जूझते हुए दिखेंगे।

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

मुंबई: अभिनेत्री आलिया की संक्रमण रिपोर्ट नेगेटिव

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। अब उन्होंने दो अप्रैल को अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह क्वारंटीन में थीं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही थीं। अब अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्होंने कोरोना की जंग जीत ली है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-' यह वो समय है, जिसमें नेगेटिव होना अच्छी बात है।'आलिया के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही बधाई देने के साथ-साथ, उन्हें सुरक्षित और अपना धयान रखने की सलाह भी दे रहे हैं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह एसएस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठीवाड़ा' में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस श्रेनु

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारीख डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहीं है। ये वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक नवोदित पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज से एक्ट्रेस आमना शरीफ भी अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि श्रेनु 'हवन', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'एक बार फिर', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...