गुरुवार, 6 मई 2021
बिहार में बरसात की संभावना, येलो अलर्ट जारी
बिहार ग्राम पंचायत प्रशासनिक अधिकारी के हवाले
जिसके तहत पंचायती राज विभाग कानून में संशोधन का मसौदा तैयार किया जा रहा है। चुनाव पर विचार करने के लिए आयोग ने 21 अप्रैल को 15 दिनों का समय लिया था। आयोग को उम्मीद थी कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कोरोना की रफ्तार कम होने के बदले बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह तय है कि जून के पहले सप्ताह में मानसून का प्रवेश के कारण आयोग के लिए चुनाव करना संभव नहीं होगा।
बुधवार, 5 मई 2021
आप से नहीं संभल रहा, दायित्व सेना को सौंपे: एचसी
कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच राजनीति गरमाई
जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बिल में छुपकर ट्वीट कर रहे हैं। इसकी जानकारी सार्वजनिक करें। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि संकट की घड़ी में नेता प्रतिपक्ष कहां हैं.ललन सिंह ने आगे कहा कि जब भी संकट आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं।
तेजस्वी यादव आपको बिहार की जनता खोज रही-जेडीयू
जेडीयू सांसद ने कहा कि बिहार में लॉक डाउन कब लगाना है,राज्य सरकार ने इस मंथन किया और लॉकडाउन लगाया गया। तमाम परिस्थितियो को देखकर मुख्यमंत्री ने लॉकडाउ लगाया। सिर्फ आरोप लगा देने भर से कुछ नही होता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आपको बिहार की जनता खोज रही है।
मंगलवार, 4 मई 2021
बिहार में 15 तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के बारे में संकट प्रबंधन समूह फैसला करेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को चर्चा करने के बाद यह फैसला किया गया। बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 11,407 मामले आए तथा 82 और लोगों की मौत हो गयी।
बुधवार, 28 अप्रैल 2021
बिहार: आग लगने से 4 बच्चों की मौंत हुईं
रविवार, 25 अप्रैल 2021
तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत
सोमवार, 19 अप्रैल 2021
जमुई में कोरोना के 79 नए संक्रमितों की पहचान
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021
सीएम नीतीश ने पटना में उच्चस्तरीय बैठक बुलाईं
बुधवार, 14 अप्रैल 2021
बिहार में 2 आईएएस अधिकारी पाएं गए पॉजिटिव
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
इमारत-ए-शरिया के संस्थापक रहमानी का निधन
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। विख्यात इस्लामी विद्वान और इमारत-ए-शरिया के प्रमुख वली रहमानी का यहां शनिवार को निधन हो गया। उनकी जांच में एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रहमानी 78 वर्ष के थे और बिहार के मुंगेर जिले के निवासी थे। वह एक बार राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। रहमानी जिस अस्पताल में भर्ती थे। उसके निदेशकों में से एक डॉ. अब्दुल हई के अनुसार रहमानी ने आज सुबह अंतिम सांस ली। डॉ. हई ने कहा, “उन्हें तीन-चार दिन पहले भर्ती किया गया था। उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होने से एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। टीके की दूसरी खुराक लेने के कम से कम दो सप्ताह बाद टीके का वास्तविक असर होता है।”
बुधवार, 31 मार्च 2021
पंचायत चुनाव को लेकर विवाद, 1 की मौत 1 घायल
खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिये बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुये थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलनी लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
गुरुवार, 25 मार्च 2021
तेजस्वी ने 26 को बिहार बंद करनें का किया ऐलान
लॉ आर्डर पर सीएम नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग
मुख्यमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में डीजीपी एसके सिंघल के साथ-साथ सभी जिले के डीएम और एसपी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।
सरकारी स्कूल में नर्सरी की पढ़ाई करेंगे तेजस्वी
बुधवार, 24 मार्च 2021
बिहार विधानसभा हंगामा प्रकरण पर बोली राबड़ी
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार के विधानसभा में कल जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायको की मांग थी, कि सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लिया जाए। इस दरमियान विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे से निकलने से विपक्ष की कोशिश थी कि रोका जाए। सरकार को इस पुरे हंगामे को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी। अब कल हुई घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष दुबारा सरकार पर हमलावर हो गया है। आज आये वीडियो के अनुसार सदन में पुलिस ने कथित तौर पर आरजेडी विधायक सतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विधानसभा से स्ट्रेचर पर लेकर आया गया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे पेश आया गया। इस दौरान विपक्ष की महिला विधायकों को भी महिला सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान राबड़ी देवी के आरोपों को आधार माने तो महिला विधायक की साडी भी खुल गई। कल हुवे घटनाक्रम के अनुसार विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर निकलने से मना कर रहे थे। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी।
शुक्रवार, 19 मार्च 2021
दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी
बिहार: घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, जुर्माना
अविनाश श्रीवास्तव
बांका। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं। जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोपी युवक के परिजनों ने जुर्माना राशि देने से भी मना कर दिया पूरा मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
बुधवार, 17 मार्च 2021
बिहार परिषद के 12 सदस्य किए गए मनोनीत
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत किया। निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित राज्य सरकार द्वारा जारी एक गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों में अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ एवं संजय सिंह तथा भाजपा से जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह शामिल हैं।
मंगलवार, 16 मार्च 2021
तेजस्वी ने सदन में सुनाई पोशाक-राजा की कहानी
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...