प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं।

लोगों ने पुलिस के साथ बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रूकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि तीनों बसें राजमार्ग पर किनारे चल रही थीं। इसलिए बड़े हादसे के बाद भी राजमार्ग पर यातायात जारी रहा।

296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग        मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान दिन के न्यूनतम स्तर से 960 अंक सुधरा और अंत में 295.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा रही। इसके अलावा डा. रेड्डीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी लाभ रहा। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और भारती एयरटेल शामिल हैं।

ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन: सीएम

अविनाश श्रीवास्तव        पटना। तमाम विवादों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को अपने ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन कर रहे हैं। भोज में बिना लहसुन-प्याज वाली सब्जी बनाई जा रही है। पार्टी के नेताओं के अनुसार, इस भोज में बड़ी संख्या में लोग मांझी आवास पर पहुंचेंगे। इस भोज को लेकर राजधानी की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। मांझी आवास 12 स्टैंड रोड में इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रवक्ता अमरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि एकता महाभोज में ब्राह्मण और दलित की एकता दिखेगी। खुद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इस महाभोज में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि मांझी ने बड़े ही स्वच्छ मन से इस भोज का आयोजन किया है। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस भोज को लेकर कई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, सब अफवाह है। बहुत स्वच्छ मन से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भोज कर रहे हैं। शुरू से ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण दलित एकता को लेकर कई काम भी किए हैं। इस बार महाभोज का आयोजन अपने आवास पर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भोज में पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर जीतन राम मांझी कई बार खेद प्रकट कर चुके हैं। बावजूद इसके कुछ लोग ब्राम्हण और दलित एकता को तोड़ना चाहते हैं। 

निश्चित तौर पर हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे और यही कारण है कि एकता महाभोज का आयोजन हम लोगों ने किया है। उन्होंने कहा इस भोज में चूड़ा, दही, गुड़ खिलाने की व्यवस्था की गई है। लोग पंगत में बैठकर एक साथ इस भोज का आनंद उठाएंगे। इसकी तैयारी करने में हम लोग जुटे हुए हैं। आज शाम तक पूरी तैयारी हो जाएगी।

रविवार, 26 दिसंबर 2021

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

अविनाश श्रीवास्तव          पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बेला औद्योगिक इलाके में मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फट गया। जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे है। हालात यह है कि आस-पास में मौजूद फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद है। अभी बताया यह भी जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बिहार के मुजफ्फरपुर के स्थानीय लोगों की माने तो रविवार सुबह अचानक से बॉयलर फटा। उसके फटने की आवाज इतनी तेज की थी। आस-पास ही नहीं, करीब 5 किलोमीटर दूरी तक सुनाई दी। आस-पास के लोगों को तो लगा मानों किसी ने बम फोड़ दिया। धमका इतनी तेज था कि उसकी आवाज से आस पास में मौजूद फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन फैक्ट्रियों में भी काम करने वाले लोगों को चोट आई है।

यूके: 24 घंटों में कोरोना के 13 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर       देहरादून। राज्य में रविवार को कोरोना के कुल 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344779 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 01 , नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344779 मरीजों में से 3,30,938 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 231 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

विदेश से ओडिशा लौटे 4 व्यक्ति संक्रमित, ओमिक्रोन

भुवनेश्वर। विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) विजय महापात्र ने बताया कि मरीजों में से दो नाइजीरिया से लौटे हैं। जबकि अन्य दो संयुक्त अरब अमीरात से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

ओडिशा में सबसे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार ‘जोखिम वाले’ देशों से लौटे सभी यात्रियों और अन्य देशों से लौटे यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके नमूने को आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।


पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना
राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। देश के उत्तरी मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर-दिल्ली के इलाको में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 26 से 29 दिसम्बर तक इन मैदानी राज्यों में बारिश होने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि तथा उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं बन रही हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है, जिनका उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश हो रहा है। जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया है और पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है। 
पवने दक्षिणी पूर्वी हो गई है और उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों और पछुआ पवनों (वैस्टर्न डिस्टरबेंस) के मिलन से मैदानी राज्यों में विस्तृत इलाकों में 26 से 29 दिसम्बर तक विशेषकर हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश, सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही है। 
26 दिसम्बर की सुबह से हरियाणा में विशेषकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, और दोपहर तक महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद आदि जिलों और एनसीआर दिल्ली आदि पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 
यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। पुरानी कहावत है “माह पौह को झारों चाहे फागून बरसो सारो” यानि दिसंबर और जनवरी में हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होती है और सोना उगलती है और मार्च (फागून) माह में पूरे महीने बारिश हो उसका कोई फायदा नहीं होता। 30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा। पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढ़ने की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में शनिवार को कोरोना के कुल 42 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344766 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330920 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 42 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 5, उधमसिंह नगर से 1 , पौडी से 1, टिहरी से 2, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 09 , अल्मोड़ा 0 , बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344766 मरीजों में से 3,30,990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 237 है। इधर रिकवरी रेट 95.98 प्रतिशत पहुंच गया है।


जम्मू: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है।


महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के 757 नए मामलें मिलें
कविता गर्ग         मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले सामने आये। देश की आर्थिक राजधानी में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढोत्तरी हुयी है। स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में शनिवार को संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुयी है। आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, बृहस्पिवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नये मामले सामने आये थे। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गयी है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 पर स्थिर है।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी
इकबाल अंसारी           
अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्वरूप के दो नए मामले विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों से सामने आए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्ति विदेश से यहां लौटे हैं। पूर्वी गोदावरी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.वी.एस गौरीश्वर राव ने बताया कि कुवैत से हाल में लौटी 39 वर्षीय महिला ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई। महिला 19 दिसंबर को विजयवाड़ा पहुंची थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। 
जिसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया और जांच में 23 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला घर में पृथकवास में है और ठीक है।
उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। विजाग स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से 15 दिसंबर को विशाखापत्तनम पहुंचे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें बुखार के लक्षण थे और उपचार चल रहा है। उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जिसमें ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई। वह अभी घर में पृथकवास में हैं। इससे पहले केन्या और आयरलैंड से राज्य पहुंचे दो लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

राजस्थान: तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना
नरेश राघानी       
जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कोरोना का संक्रमण, यूपी में फिर नाइट कर्फ्यू लगाया
संदीप मिश्र         लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढती रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कल यानी क्रिसमस की रात से यह शुरू हो जाएगा। एमपी  के बाद यूपी दूसरा राज्य है। जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना के केस कम होने पर 4 महीने पहले सिंतबर में उत्तर प्रदेश से नाइट कर्फ्यू हटाया गया था। अब फिर कोरोना केस बढ़ने पर दोबारा बंदिशें शुरू हो गई हैं। यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 266 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में है। यूपी में बीते 24 घंटे में 49 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, पिछली बार की तरह मेडिकल व इमरजेंसी को इन बंदिशों से बाहर रखा गया है।

1- शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम की सूचना स्थानीय प्रशासन को देना जरूरी होगा।

2- बाजारों में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि बिना मास्क लगाए व्यक्ति को सामान न दें।

3- देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

यूपी में ओमिक्रॉन के अब तक दो मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव मिल रही है। कई यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। यही सब वजह है कि सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। दोपहर तक सरकार इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।


गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

केरल: कोरोना वायरस के 5 नए मामलें सामने आए

केरल: कोरोना वायरस के 5 नए मामलें सामने आए

इकबाल अंसारी       तिरुवनंतपुरम। केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। जिसके बाद इस स्वरूप से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी। विदेश से एर्नाकुलम पहुंचे चार लोगों और कोझिकोड जिले के एक निवासी में वायरस का यह स्वरूप पाया गया है।

मंत्री ने कहा कि एर्नाकुलम में ब्रिटेन से आए 28 और 24 वर्ष के दो लोगों, अल्बानिया से आए 35 वर्षीय एक व्यक्ति तथा नाइजीरिया से आए एक अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोझिकोड में संक्रमित पाया गया व्यक्ति बेंगलुरु हवाई अड्डे से केरल आया था। जॉर्ज ने कहा कि सभी संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है।

अरुणाचल में बर्फबारी, शून्य तक पहुंचा तापमान
ईटानगर। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल तवांग में मौसम की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों को चादर ओढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं स्थानीय लोग भीषण सर्दी की तैयारी कर रहे हैं। जहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सीमांत राज्य अरुणाचल प्रदेश में तवांग और बुम ला दर्रे की यात्रा करने वाले पर्यटकों ने मौसम की पहली बर्फबारी का अनुभव किया है। 

अरुणाचल के तवांग जिले में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, ईटानगर राजधानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तवांग के सफेद होते ही पर्यटक सड़कों और घाटियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे। वहीं, भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन भी सड़क पर फंस गए।

चैन्नई: 24 घंटे में 'ओमिक्रोन' के 33 नए मामलें मिलें
चेन्नई। तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 33 नए मामलें सामने आए हैं। जिसके बाद इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन से 33 और लोग संक्रमित हुए हैं। देश में तमिलनाडु ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी   

श्रीनगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन यह शून्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग अनुसार क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि चिल्लई कलां (भीषण ठंड की अवधि) के दौरान कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक था।

यूके: कोरोना वायरस के 27 नए मामलें सामने आए 

पंकज कपूर          देहरादून। राज्य में बुधवार को कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,658 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 27 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 9 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 2, उधमसिंह नगर से 10 , पौडी से 0, टिहरी से 2, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई, दबिश
दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने दी एक साथ कई जगहों पर दबिश दी। मंगलवार की सुबह 5 बजे से ही आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई जारी है। रायपुर के अलावा कोरबा के उद्योगपतियों के यहां आयकर विभाग के अफसर जांच कर रहे हैं। 
रायपुर के चौबे कालोनी में रवि सिंघल के घर पर आयकर की टीम जांच कर रही है। रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक हैं। रायपुर के शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट में सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इन व्यापारियों के लैपटाप के अलावा बैंकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। रवि सिंघल लोहा और कोयला उद्योग से जुड़े हैं।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए     

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,632 मरीजों में से 3,30,858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,415 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

एमपी: सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि तीव्र शीतलहर से बचने के लिए मल्टी लेयर कपड़े पहने। 

आवश्यक होने की स्थिति में चारदीवारी से बाहर और शहर एवं बस्ती से दूर जाएं। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिला में दिन के समय भी तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। यानी, इन जिलों के कुछ इलाकों में दिन के समय बर्फीली हवाएं चलेंगी। 

भूमि सुधार विभाग में तबादले की तैयारी: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव         पटना। बिहार में दिसंबर का महीना में सरकार अलग-अलग विभागों में तबादलों की तैयारी कर रही है। कुछ जगह पर यह काम पूरा भी हो चुका  हैं। बता दें हाल में ही पुलिस डिपार्टमेंट के तहत अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए है। अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है। आपको बता दें राजस्व विभाग में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का बेहद अहम है। पिछले महीनों विभाग ने पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी के पदों पर तैनात अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं कहा जाता है कि ये दोनों ही पद मलाईदार होते है। राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कर दिया जाएगा। जहां सबसे अधिक सर्कल ऑफिसर इधर से उधर किए जाएगे। इस पद पर राज्य में 534 अधिकारी तैनात है। इनमें से कम से कम पांच दर्जन अंचलाधिकारियों के तबादले की संभावना है।

हालांकि, अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बीच में भी अंचलाधिकारियों के तबादले होते रहे हैं। लेकिन अभी उन ऑफिसर का पोस्टिंग होगा। जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिन जिलों में अभी भूमि सर्वेक्षण नहीं चल रहा है। वहां के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे वाले जिले में पोस्टेड किया जाएगा।

बता दें राज्य के 38 में से 20 जिलों में फिलहाल विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। कुछ जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के पोस्टिंग की भी संभावना है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों की अनुशंसा की है। महीने भर का इनका प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है।इन नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।इनकी भी पहली तैनाती इसी महीने संभव है। नए अधिकारियों को फिलहाल औपबंधिक रूप में तैनात किया जाएगा। इस दौरान इन्हें फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

यूके: कोरोना वायरस के 11 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 11 नए मामलें सामने आए

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना को लेकर फिलहाल, राहत बनी हुई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य के 3 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 11 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344602 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 08 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,828 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिनमें देहरादून जिले से 7 ,हरिद्वार से 3 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 1 , पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,602 मरीजों में से 3,30,828 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,414 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 170 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

बरौनी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा: बिहार

अविनाश श्रीवास्तव         बेगुसराय। बरौनी रिफाइनरी द्वारा संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी को क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र) के अंतर्गत “क” क्षेत्र में संघ सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ठ कार्यान्वयन हेतु वित्त वर्ष 2019-20 के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 18 दिसंबर 2021 को डिब्रूगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में सचिव राजभाषा विभाग श्रीमती अंशुलि आर्य ने संयुक्त सचिव, राजभाषा डॉ. मीनाक्षी जौली और अन्य गणमान्य की उपस्थिति में शील्ड और सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

नराकास बरौनी की ओर से शील्ड राजेंद्र कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा एवं एचएसई) ने और प्रशस्ति पत्र शरद कुमार, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी सह सदस्य सचिव, नराकास-बरौनी ने ग्रहण किया। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नराकास, बरौनी के गठन के बाद से पहली बार बरौनी रिफाइनरी को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने पर अध्यक्ष नराकास बरौनी सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं और सभी सदस्य कार्यालयों से आगे भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और बेगूसराय नगर में राजभाषा कार्यान्वयन को और आगे ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वर्तमान में नराकास बरौनी में कुल 30 सदस्य कार्यालय हैं। हर वर्ष जुलाई और दिसंबर माह में इसकी बैठकें आयोजित की जाती हैं। बताते चलें कि बेगूसराय नगर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संचालन का दायित्व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बरौनी रिफाइनरी को प्रदान किया गया है। बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख इसके पदेन अध्यक्ष हैं और बरौनी रिफाइनरी में पदस्थापित हिन्दी अधिकारी/प्रभारी इसके पदेन सदस्य सचिव हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सरकार के देश भर में फैले हुए कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन के मार्ग में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक संयुक्‍त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सभी नगरों में जहां केंद्रीय सरकार के 10 या इससे अधिक कार्यालय हों, नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियों का गठन किया गया है। समिति का गठन राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालयों से प्राप्‍त प्रस्‍तावों के आधार पर भारत सरकार के सचिव(राजभाषा) की अनुमति से किया जाता है।

इन समितियों की अध्‍यक्षता नगर विशेष में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि के वरिष्‍ठतम अधिकारियों में से किसी एक के द्वारा की जाती है। अध्‍यक्ष को राजभाषा विभाग द्वारा नामित किया जाता है। समिति के सचिवालय के संचालन के लिए समिति के अध्‍यक्ष द्वारा अपने कार्यालय से अथवा किसी सदस्‍य कार्यालय से एक हिंदी विशेषज्ञ को उसकी सहमति से समिति का सदस्‍य-सचिव मनोनीत किया जाता है। इन समितियों की वर्ष में दो बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन समितियों की बैठकों में नगर विशेष में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि के प्रशासनिक प्रधान भाग लेते हैं। राजभाषा विभाग (मुख्‍यालय) एवं इसके क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालय के अधिकारी भी इन बैठकों में राजभाषा विभाग का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।


उपभोक्ता विभाग के निरीक्षक पदों पर भर्ती, मंजूरी 
श्रीराम मौर्य         शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निरीक्षक के तीन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को मंजूरी मिली है। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के पांच पदों को हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के माध्यम से नियमित आधार पर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलहन का नाम शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शहीद कल्याण सिंह के सम्मान में करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
कैबिनेट बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग क्षेत्र के महोग, मंडी जिले के कामद एवं कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के गुशैनी में विज्ञान की कक्षाएं तथा सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथलंग में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सियानजी, बग्गी, नगवैन, सेरी कोठी और तालयार में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया।

रविवार, 19 दिसंबर 2021

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं। 

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है। एमपी में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराईं

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बर्ड हीट के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। रविवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान से 2600 फीट की ऊंचाई पर बर्ड हीट की होने से कॉकपिट में दुर्गंध आने लगी। पायलेट ने बर्ड हीट की सूचना तत्काल एटीसी की दी। इसके बाद बिना देरी किए हुए एसटीसी ने इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। विमान ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। लखनऊ से 144 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ आते समय विस्तारा एयरलाइन के विमान संख्या यूके 641 के लखनऊ पहुंचने से पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसकी जानकारी जब पायलट को लगी तो उसने लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य स्टाफ पहुंच गया। एयरपोर्ट पर विमान को पायलट ने सेफ लैंड करा दिया। विमान में पक्षी के पंख या अन्य अवशेष नहीं मिले, लेकिन कॉकपिट में दुर्गंध आने की वजह से उसमें पक्षी फंसे होने की बात कही गई। इसके बाद विमान को न उड़ाने के लिए कहा गया। 

उसको करीब 7:30 पर ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया, जिससे विमान से यात्रियों को भेजा नहीं जा सकता था। इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान यूके 642 नंबर मंगवाया गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे 144 यात्रियों को तकरीबन 5 घंटे बाद 7:53 पर दिल्ली भेजा गया। पक्षी टकराने वाले विमान की जांच की गई। उसके बाद उस विमान को ग्राउंड घोषित कर दिया गया।


 ‘निशान साहिब’ का अनादर, आरोप में हत्या की
अमित शर्मा        चंडीगढ़। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 
निजामपुर गांव के कुछ निवासियों ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने ‘निशान साहिब’ का अपमान किया और भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

कई बंदरों ने 250 से अधिक पिल्लों को मारा: हादसा
कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कई बंदरों और कुत्तों के बीच दुश्मनी का अजब खूनी खेल सामने आया है। जानवरों के बीच खून का बदला खून से लेने की ऐसी लड़ाई देख महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान है। खबरों के मुताबिक, बंदरों ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्ते के पिल्लों को मार डाला है। इसके बीच की कहानी और भी रोंगटे खड़ी करने वाली है। दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था। 
इसके बाद से बंदरों ने इंतकाम लेने की ठानी। बंदर जहां कहीं भी कुत्ते का पिल्ला मिलता है, वो उसे तुरंत उठा लेते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह या पेड़ पर ले जाकर नीचे छोड़ देते हैं। ऊंचाई से गिरने के कारण कुत्ते के पिल्ले दम तोड़ रहे हैं। नागपुर वन विभाग की टीम ने कुत्ते के पिल्लों को मारने में शामिल दो बंदरों को पकड़ा है और उन्हें जंगलों में छोड़ने की तैयारी है। बीड फारेस्ट ऑफिसर सचिन कांड ने यह जानकारी दी है। इन बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और वहां जंगलों में छोड़ा जाएगा।

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं

महाराष्ट्र: ओमिक्रोन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुईं
कविता गर्ग          मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। राज्य मे ओमीक्रॉन के 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें 4 केस मुंबई से सामने आए हैं। 8 नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में अब नए वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं सिर्फ मुंबई में ओमीक्रॉन के 18 मरीज हैं। चार नए मरीज मुंबई एयरपोर्ट सर्विलांस, 3 सतारा और 1 मरीज पुणे नगर निगम क्षेत्र से सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के कुल 48 मरीज हैं। मुंबई में ओमीक्रॉन के 18, पिंपरी चिंचवड़ में 10, पुणे (ग्रामीण) में 6, पुणे नगर निगम में 3, सतारा में 3, कल्याण डोंबिवली में 2, उस्मानाबाद में 2, लातूर में 1, बुलढाणा में 1, नागपुर में 1, और वसई विरार में भी 1 मरीज है। वहीं, 28 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया जा चुका है। दरअसल 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीएम धामी ने 84 योजनाओं का शिलान्यास किया
पंकज कपूर       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एकलव्य विद्यालय खटीमा मैदान में पहुँचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समेत 45 करोड़, 54 लाख, 49 हज़ार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। एवं 223 करोड़ 37 लाख 82 हजार की 84 योजनाओं का शिलान्यास किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। जिसका नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। खटीमा में कंजाबाग तिराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
खटीमा में महाराणा प्रताप प्रशासनिक एकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। खटीमा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भूमसेन का निर्माण किया जाएगा।

कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव        पटना। बिहार पुलिस महकमे में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। बता दें बिहार कैडर के कई आईपीएस पदाधिकारियों के प्रमोशन के लिए शुक्रवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जहां इस लिस्ट में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा को डीआईजी में प्रोमोशन मिला है।

लिस्ट के अनुसार उपेंद्र शर्मा के अलावा एसपी रैंक प्रवर कोटि के सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार दिलीप कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार, अमजद अली, अरविंद ठाकुर को भी प्रोमोशन मिला है। जिन्हें अब डीआईजी बनाया गया है। अगली पोस्टिंग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सभी पदाधिकारियों के प्रोमोशन लागू हो जाएगी।



गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

मुख्य सचिव संधु ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की

मुख्य सचिव संधु ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की

पंकज कपूर           देहरादून। मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में उच्च शिक्षा का अत्यधिक महत्त्व है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में काॅलेज तो हैं पर फैकल्टी की कमी है। इसके लिए ऑनलाइन एजुकेशन एक अच्छा विकल्प है। मुख्य सचिव ने कहा कि देश-विदेश और प्रदेश के बेस्ट टीचर्स के लेक्चर के वीडियोज सभी काॅलेजों और विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं। जिससे छात्र-छात्राओं को सबसे अच्छे अध्यापकों से ज्ञान अर्जन का अवसर मिलेगा। इसके लिए सभी कक्षाओं में टीवी या बड़ी स्क्रीन उपलब्ध करायी जाए। ऐसे क्षेत्रों में जहां नेटवर्क नहीं है, यह पाठ्य सामग्री और वीडियो पेनड्राईव के माध्यम से उपलब्ध करायी जाए। यह हमारे पर्वतीय संस्थानों के लिए अत्यधिक उपयोगी होगा। इससे हमारे शिक्षकों को भी विषय के बेस्ट लेक्चर सुनने का लाभ मिलेगा।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक राजकीय काॅलेज व यूनीवर्सिटी में इन्नोवेटिव क्लब बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवाचार योजना को बढ़ावा दिया जाए, इससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस मद में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही, देश के बेस्ट काॅलेज के माॅडल को अपनाकर अपने राज्य में लागू किया जाए। शुरूआत में प्रत्येक जनपद के एक काॅलेज में इसे शुरू की जा सकती है। जिसका अनुपालन अन्य सरकारी और प्राईवेट काॅलेज कर सकेंगे। उन्होंने टीचर्स को भी अपडेट रखने हेतु शाॅर्ट टर्म कोर्सेज कराने जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों को नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) में अनिवार्य रूप में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में प्रतिभाग करने के संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कैरियर काउंसिलिंग पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि एक ऐसा पैनल तैयार किया जाए जिसमें अनुभवी लोगों को रखा जाए, जो छात्र-छात्राओं को कैरियर के सम्बन्ध में सुझाव दे सकें। मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावासों को विकसित और सुदृढ़ किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले से उपलब्ध छात्रावासों को सुदृढ़ करके ऐसी व्यवस्था की जाए, जिसमें किसी भी काॅलेज और विश्वविद्यालय की छात्राएं रह सकें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में छात्र-छात्राएं काॅलेज दूर होने या किराया अधिक होने के कारण काॅलेज नहीं जा पाते हैं। हमारे प्रदेश का युवा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। स्थानीय प्रशासन अथवा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को स्थानीय परिवहन सुविधा में छूट उपलब्ध कराए जाने हेतु विभाग द्वारा शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए।

5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती, तारीख तय की

मनोज सिंह ठाकुर       भोपाल। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मार्च में होने वाली प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग- 3 021-22 के लिए उम्मीदवार मंगलवार 14 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। यह 28 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके तहत 5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल यानि 5 मार्च 2022 को होगी और प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी। फॉर्म भरे जाने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। इसके तहत 5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल यानि 5 मार्च 2022 को होगी और प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के खाली 5 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग ने बीते साल भेजा था। पीईबी अफसरों ने बताया कि, प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 5 मार्च को होगी।

नए उम्मीदवार आज यानी 14 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, जबकि 2 जनवरी तक भरे हुए फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। लोकशिक्षण संचालनालय के अफसरों ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवार ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। पीईबी अफसरों ने बताया कि यह परीक्षा अप्रैल 2020 में होना थी। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोविड के कारण इसे टाल दिया था।अफसरों ने बताया कि जिन्होंने पहले फॉर्म भर दिए थे, उन्हें फिर भरने की जरूरत नहीं है। पिछले और नए भरे गए आवेदन पत्र मान्य होंगे। परीक्षा में क्वालिफाइड नंबर प्राप्त करने मात्र से किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त की ही पूर्ति करेगा।

शिक्षक भर्ती के लिए इच्छुक व्यक्ति पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार से लेकर 28 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इस दौरान भरे गए ऑनलाइन फॉर्म  में संशोधन 2 जनवरी 2022 तक किया जा सकेगा। ध्यान रहे प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवार ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बुधवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

तड़के हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे।

सभी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षा प्रारंभ, आदेश दिए

दुुुष्यंत टीकम        रायपुर। राज्य शासन द्वारा ऑफलाइन स्कूल संचालन हेतु दिए गए आदेश के बाद से शहर के लगभग सभी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षा शुरू हो गई है। किंतु अधिकांश स्कूलों में नाबालिक छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के दो पहिया वाहन चलाकर स्कूल आने के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रहा है। नाबालिग छात्र छात्राओं का दो पहिया वाहन चलाकर स्कूल आना सुरक्षा की दृष्टि से काफी जोखिम भरा है। मोटर यान अधिनियम के तहत बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। 

छात्र-छात्राओं के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आज दिनांक को शहर के दर्जनों स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट एवं बिना लाइसेंस के दो पहिया वाहन में सवार होकर स्कूल आते पाए जाने पर रोका गया एवम उनके परिजनों को बुलाकर भविष्य में नाबालिग छात्र छात्राओं को वाहन देने की गलती दोबारा नहीं करने की शर्त पर वाहन सुपुर्द किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात विधिवत लाइसेंस बनवा कर ही वाहन चलाने समझाइश दिया गया। अपील: पालको से अपील है कि वे अपने नाबालिग छात्र छात्राओं को वाहन देकर उनके जीवन के लिए संकट उत्पन्न ना करें छात्र-छात्राओं के स्कूल परिवहन हेतु स्कूल वाहन में ही स्कूल भेजें जब तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण ना हो तथा लाइसेंस जारी ना हुआ हो तब तक छात्र को वाहन ना दे अन्यथा यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।



बुधवार, 15 दिसंबर 2021

'ओमीक्रोन' स्वरूप से संक्रमित हुईं महिला, पुष्टि की

'ओमीक्रोन' स्वरूप से संक्रमित हुईं महिला, पुष्टि की

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया कि 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची केन्या की 24 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा सोमालिया का 23 वर्षीय एक युवक भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दोनों में इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जारी: यूके

पंकज कपूर      देहरादून। उत्तराखंड में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 18 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया गया है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा और पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।जबकि 16 दिसंबर को गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं जताई गई है। इसके अलावा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाके में बर्फ गिरने के आसार हैं।

इसके अलावा 17 दिसंबर को पहाड़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है। जबकि 18 को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में मौसम का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव रहने की संभावनाएं जताई गई है।

सरकार ने क्रीमीलेयर तय किया, अधिसूचना जारी

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। देश केे सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त, 2021 को प्रदेश सरकार की तरफ से क्रीमीलेयर को लेकर 17 अगस्त 2016 और 28 अगस्त 2018 को जारी अधिसूचनाओं को निरस्त कर दिया था। इंद्रा साहनी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आरक्षण अधिनियम के प्रविधानों के अनुसार तीन महीने के अंदर नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया था। 

इसके बाद प्रदेश सरकार ने नए सिरे से क्रीमीलेयर तय किया है। केंद्र सरकार ने आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वालों को आर्थिक रूप से कमजोर की श्रेणी में रखा है। जबकि हरियाणा ने यह सीमा छह लाख रुपये तय की है। सभी स्रोतों से प्राप्त आय को सकल वार्षिक आय की गणना करने के लिए जोड़ा जाएगा।


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

शिक्षक भर्ती पर लगीं रोक हटाईं, पोस्टिंग आर्डर जारी

शिक्षक भर्ती पर लगीं रोक हटाईं, पोस्टिंग आर्डर जारी      

दुष्यंत टीकम         रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाईं और याचिका खारिज होने के बाद पोस्टिंग आर्डर जारी होने शुरू हो गए है। बता दें, कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 2019 में 15 हजार से अधिक शिक्षक के पदों के लिये भर्ती निकाली थी। जिसमें तय प्रक्रियाओ का पालन नही करने का आरोप लगा कर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

हाइकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में 9 सितम्बर को स्टे आदेश जारी कर दिया था। पर अंतिम सुनवाई में शासन के जवाब से संतुष्ट होकर भर्ती हेतु लगी रोक को हटाते हुए हाइकोर्ट नने याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद सबसे पहले बस्तर संभाग के लिये पोस्टिंग आर्डर निकाली गई हैं।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 'ओमिक्रोन' के 8 नए मामलें मिलें

कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बड़ रहे आंकड़ों की वजह से अब वहां के लोग चिंतित होने लगे है। मंगलवार को भी महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए मामले सामने आए। जिसकी वजह से राज्य में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 28 पहुंच चुके है।

दरअसल, अभी तक मुंबई में 12, चिंचवाड में 10, पुणे में 2, डोंमबिवाली में एक मामला सामने आ चुका है। जिसके बाद से राज्य सरकार ने अपनी तरफ से एयरपोर्ट पर जरूर सख्त नियम कर दिए हैं। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, राजस्थान में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है। जिसकी वजह से वहां पर भी सख्ती से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाना शुरू कर दिया है। वहीं, अगर बात करें देश में कुल ओमिक्रॉन के मामलों की तो अब तक 61 मामले सामने आ चुके है।

सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट के डोरी ढूक क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफियां सूचना के आधार सुरक्षा बलों ने आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया। 

सूत्रों ने कहा, "इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गयी।"


सोमवार, 13 दिसंबर 2021

उत्तराखंड: कोरोना के 12 नए मामलें सामने आए

उत्तराखंड: कोरोना के 12 नए मामलें सामने आए

पंकज कपूर       देहरादून। उत्तराखंड के आज मात्र दो जनपदों, देहरादून और चंपावत में कोरोना के नए मामले सामने आए है। जबकि राहत की बात है कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में आज कोरोना के कुल 12 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,471 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 12 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 11 ,हरिद्वार से 0 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। 

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344471 मरीजों में से 3,30,744 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 139 है। इधर रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पहुंच गया है।

नव सभागार में समस्‍त शिक्षकों की बैठक, चर्चा की

पंकज कपूर        हल्द्वानी। उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा संगठन के पुर्नगठन हेतु आज सोमवार को विश्‍वविद्यालय के नव सभागार में समस्‍त शिक्षकों की आम बैठक बुलाई गई। सभा में विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तथा अस्सिटेंट प्रोफेसरों ने हिस्‍सा लिया। सभा में नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही पुराने संगठन के कार्यो की सराहना भी की गई।

सभा का शुभारम्‍भ पूर्व में गठित कार्यकारिणी के अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन जोशी ने की, उन्‍होंने संगठन द्वारा पूर्व में किये गये कार्यो को सभी के सामने रखा और, कोविड के चलते पिछले कई समय से आम बैठक न करा पाने की बात भी कही। उन्‍होंने संवैधानिक रूप से नई कार्यकारिणी को गठित कराने की बात कही, उन्‍होने कहा कि काफी समय हो चुका है, अब नई कार्यकारिणी गठित हो जानी चाहिए, जिस पर सभी सदस्‍यों ने अपनी स्‍वीकृति प्रदान की। इसके लिए एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्‍त कर, एक समयसारिणी तय करने की बात कही। उपाध्‍यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि नई कर्याकारिणी का गठन एक संवैधानिक तरीके से नियमों के अनुपरूप ही होनी चाहिए, प्रो. पी. पंत ने कहा कि संवैधानिक तौर पर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का नामांकन कराया जाना होगा, और संगठन सभी शिक्षकों के हितों के लिए काम करेगा। विधि के प्रोफेसर डॉ. ए. के. नवीन ने संगठन के उत्‍तरदायित्‍वों को गिनाते हुये कहा कि कोई भी संगठन किसी भी संस्‍था को बदनाम करने के लिए नहीं बनाया जाता है।

संगठन का कार्य अपने सदस्‍यों के हितों के लिए लडना और संस्‍था के साथ मिलकर कार्य करना है। एसोसिएट प्रो. डॉ. अरविन्‍द भट्ट ने कहा कि हम सब विश्‍वविद्यालय से हैं विश्‍वविद्यालय हम से नहीं है, जब विश्‍वविद्यालय है तो हम भी हैं। विश्‍वविद्यालय की गरिमा का ध्‍यान रखना हमारा कर्तव्‍य है, हम शिक्षक हैं और वो भी एक सर्वोच्‍च शिक्षण संस्‍थान के। उन्‍होने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग लगातार विश्‍वविद्यालय की छवि को धुमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, वह कदापि उचित नहीं है। डॉ. सूर्यभान सिंह ने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकारिणी द्वारा किये गये हैं। उनकी सराहना की जानी चाहिए, और आगे और बेहत्‍तर कार्य होने चाहिए।

उन्‍होने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग लगातार मीडिया में विश्‍वविद्यालय की छवि को धुमिल करने के लिए अनर्गल खबरे छपवां रहे हैं। उससे विश्‍वविद्यालय की छवि तो खराब होती है। साथ में हमारी भी इसका हमे ध्‍यान रखना होगा। पिछले दिनों जो विश्‍वविद्यालय गेट को बंद कर और उसके बाद विश्‍वविद्यालय को लेकर मीडिया में अमर्यादित भाषा का करके जो खबरे छपवाई गई हैं सदन में सभी शिक्षकों ने उसकी निंदा की। शिक्षकों ने कहा कि सभी को मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए और मिलकर साथ में सभी की हित की बात करनी चाहिए, शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों का कार्य शिक्षा का प्रसार करना है, विश्‍वविद्यालय में आक्रेाश पैदाकर वतावरण खराब करना नहीं। डॉ. गगन सिंह ने भी अपने विचार रखे और उन्‍होंने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने चाहिए।
सभा में इस बात पर भी सभी ने जोर दिया कि विश्‍वविद्यालय में अस्‍थाई तौर पर कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए भी संगठन कार्य करेगा। सभा में प्रो. ए. के नवीन, प्रो. पी. डी. पंत, प्रो. रेनू प्रकाश, डॉ. डिगर सिंह, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. सुमित प्रसाद, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. राकेश रयाल, डॉ. देवकी सिरोला, डॉ. सुचित्रा अवस्‍थी, डॉ. कल्‍पना लखेडा, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. नन्‍दन तिवारी, डॉ. गौरी नेगी, डॉ. ज्‍योति प्रकाश, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. सीता, डॉ. निरीजा सिंह, डॉ. दिपांकुर जोशी, डॉ. घनश्‍याम जोशी आदि कुल 32 शिक्षक शामिल थे।

हिमाचल: हादसे की शिकार हुईं बस, 12 लोग घायल

श्रीराम मौर्य        शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में एक एचआरटीसी की बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में 22 लोग सवार बाताए जा रहे है। जिनमें 12 लोगों को हल्की चोटें बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बस रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही थी। बस सुबह समरकोट के समीप स्थित सेरी नाला के समीप हादसे की शिकार हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों मौके पर पहुंच गए। 

बताया जा रहा है कि बस में 22 लोग सवार थे, इनमें 12 को हल्की चोटें आई हैं। बाकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे है। फिलहाल हादसे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। बस हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। हादसा सुबह के वक़्त हुआ है। जब एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की बस रोहड़ू से वापस जा रही थी।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

100 मीटर नीचे जंगल में पलटीं जीप, 1 की मौंत

100 मीटर नीचे जंगल में पलटीं जीप, 1 की मौंत
श्रीराम मौर्य          
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के दायरे में आने वाले पतलीकूहल पुलिस थाना के अंतर्गत शनिवार देर शाम को सूचना प्राप्त हुई कि नगर के समीप नशाला गांव से थोड़ा पीछे बड़ा मौड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पतलीकूहल पुलिस टीम सूचना प्राप्त होने पर मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पाया कि बोलेरो जीप एचपी-34-ए-9278 सड़क से तकरीबन 100 मीटर नीचे जंगल में पलटी हुई है। 
जिसे पुलिस टीम व अन्य स्थानीय लोगों की सहायता से गाडी से निकाल कर कुल्लू अस्पताल पंहुचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत्यु घोषित किया। व्यक्ति की पहचान जीत सिंह पुत्र अनी पाल सिंह निवासी नेपाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-279 और 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।

तकनीकी कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षाएं, निर्देश दिए

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शासन के निर्देश पर तकनीकी कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। इसके लिए जल्द ही समय-सारिणी जारी की जाएगी। वहीं स्कूलों में आफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। अभी हाल में सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की छमाही परीक्षाएं आफलाइन ली गई। साथ ही सीबीएसई स्कूलों में इस साल से दसवीं व बारहवीं की दो वार्षिक परीक्षाएं भी आफलाइन ली जा रही हैं। जबकि कुछ स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है।

हालांकि, अभी प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षाएं 50 फीसद क्षमता के साथ लगेंगी। यानि सप्ताह में अब बच्चे को तीन दिन स्कूल जाना होगा। साथ ही स्कूल प्रबंधन को आनलाइन क्लास शुरू करनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 महीने बाद कोरोना के मामले कम होने के बाद पहली से बारहवीं तक स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने के आदेश दिए थे। स्कूलों की आनलाइन क्लास बंद कर दी गई थी। इसका अभिभावक विरोध कर रहे थे। लेकिन छह दिन बाद ही उसे अपना यह आदेश वापस लेना पड़ा था। लेकिन परीक्षाएं आफलाइन ली जा रही हैं। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। उनकी मांग है कि स्कूल संचालक आनलाइन कक्षाएं लगाना शुरू कर रहे हैं, तो परीक्षाएं भी उन्हें आनलाइन लेनी चाहिए। स्कूल संचालक आफलाइन परीक्षा कराने से पहले अभिभावकों से पूरे साल की फीस जमा करवा रहे हैं। बच्चों के नाम भी आनलाइन कक्षा से नाम कटवा रहे हैं।

कोरोना काल के संक्रमण के बाद बीती जुलाई से 11वीं-12वीं कक्षा से स्कूलों के खोलने की शुरुआत की गई थी। इसके बाद बीते अगस्त में छठवीं तक स्कूलों में कक्षाएं शुरू की गई। 19 सितंबर से पहली से 50 फीसद क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने के आदेश जारी हुए। 17 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज ने शैक्षणिक संस्थाओं को सौ फीसद क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए थे। साथ ही आनलाइन क्लास को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। सीएम के निर्देश पर पिछले सप्ताह विभाग ने पूरी क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने के आदेश दिए। अब फिर से 50 फीसद क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए है।

उत्तराखंड: कोरोना के 17 नए मामलें सामने आए 
पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में आज कोरोना के कुल 17 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,459 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,730 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 17 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 6 ,हरिद्वार से 1 , नैनीताल जिले से 4, उधमसिंह नगर से 2, पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 1 , अल्मोड़ा 2, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 2, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,459 मरीजों में से 3,30,730 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं, 7412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 141 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

सभी वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिये: यूके

पंकज कपूर       हरिद्वार। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में आई.आई.टी. (एन.सी.निगम) रूड़की सभागार में, जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर, श्री आकाश तोमर आदि अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। शराब की बिक्री के लिये टोकनों अथवा कूपनों का प्रयोग करने वाली दुकानों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु बाॅर्डर पर चेक पोस्ट तैयार कर सभी वाहनों की गहराई से जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

बैठक में चुनाव के दौरान बाॅर्डर क्षेत्र में मदिरा के भण्डारण एवं अवैध वितरण को रोकना, मदिरा की संवेदनशील दुकानों की सूची तैयार करना एवं गहन अनुवीक्षण करना, मदिरा की दुकानों द्वारा स्टाॅक रजिस्टर का रख-रखाव सुनिश्चित किये जाने। 
इसके अलावा बाॅर्डर जनपदों के एस.डी.एम एवं सी.ओ को ये भी निर्देश दिये गये कि वे आपस में संवाद बनाये रखें तथा आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुये समय-समय पर बैठकों का भी आयोजन करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार, श्री पी. एल शाह, अपर जिलाधिकारी, सहारनपुर सुश्री अर्चना द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरीश रावत, ए. एस. डी. एम. रूड़की श्री विजयनाथ शुक्ल, एस. पी. सिटी सहारनपुर श्री राजेश कुमार, एस0पी0 देहात सहारनपुर श्री अतुल कुमार, एस.पी. देहात हरिद्वार श्री पी. डोभाल, सी.ओ. मंगलौर श्री पंकज गैरोला, सी.ओ. लक्सर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


शनिवार, 11 दिसंबर 2021

कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी

कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी

पंकज कपूर        देहरादून। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती आयोजित की गई है। इनमें कुल 76 पदों में जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 5 पद, इसके अलावा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में कनिष्का अभियंता के 10 पद, तथा जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियंता के 11 पद शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा कोविड-19 के महामारी के कोरोना के प्रभाव को लेकर आई सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी यहां लागू रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन में पूरी डिटेल देख सकते हैं।

कश्मीर: न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ

श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर पिछली रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। भारत मौमस विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन तापमान के गिरे रहने के साथ ही कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात से एक डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन स्थल एकमात्र ऐसा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है।

यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछली रात यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

कोरोना वायरस के 21 नए मामलें सामने आए: यूके

पंकज कपूर         देहरादून। राज्य में आज कोरोना के कुल 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,442 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 21नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 15 , हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 1, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 1, अल्मोड़ा 2, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,442 मरीजों में से 3,30,703 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 151 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

अंजू के समर्थन में वोट डालने की अपील की, आप

राणा ओबराय       चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33) से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंजु कत्याल की ओर से जारी जनसंपर्क को लेकर स्थानीय लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। अंजू कत्याल की ओर अपनी सहेलियों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान आज वार्ड के अधीन पड़ते सेक्टर- 32 के निवासियों से घर-घर जाकर सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल के समर्थन में लोगों को वोट डालने के लिए अपील की। इस जनसपंर्क के दौरान लोगो को उनकी समस्याओं का चुनाव जीतने के बाद प्राथमिक तौर पर हल करवाने का भरोसा दिए गया। अंजु कत्याल ने कहा की वह इस वार्ड की पक्की निवासी होने के नाते यहां की समस्याओं से भलीभांति जानकर है और उनका दुखदर्द समझती है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक शहर को कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नहीं दिया। अंजू कत्याल ने इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगो को कहा कि उन्होंने अभी तक कांग्रेस और भाजपा को शहर की नगर निगम में सत्ता पटल पर बिठा कर आजमा कर देख लिए है। उन्होंने लोगों से अपील कि अब वह आम आदमी पार्टी को भी चांस देकर देकर देखे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके भी दिखती है और लोगों की हितैषी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल ने भी सेक्टर वासियों से अपील की कि उन्होंने शहर में लगभग सभी पार्टियों को आजमा के देखा है, अब वह आम आदमी पार्टी को आजमा कर देखें पार्टी की ओर से घोषित योजनाओं को हुबहू लागू किया जाएगा।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...