छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 सितंबर 2022

शुक्ला को 'उत्कृष्ट पत्रकारिता' के सम्मान से नवाजा

शुक्ला को 'उत्कृष्ट पत्रकारिता' के सम्मान से नवाजा 


अयान न्यूज़ के सह संपादक मनोज शुक्ला का आल इंडिया ब्राम्हण संगठन द्वारा किया गया सम्मान

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। आल इंडिया ब्राह्मण संगठन द्वारा वृन्दावन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पोर्टल अयान न्यूज के सह सम्पादक मनोज शुक्ला को मोमेंटो के साथ उत्कृष्ट पत्रकारिता के सम्मान से नवाजा गया। राजधानी के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मीडिया एवं सामाजिक कार्य मे जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान आल इंडिया ब्राह्मण संगठन द्वारा किया गया।

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की प्रांताध्यक्ष बबीता दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने मनोज शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार अयान न्यूज़ में खबरे आती है, वे बेहद ही विश्वशनीय रहती है। आज हमें ऐसी ही मीडिया की जरूरत है, जो पूरी ईमानदारी के साथ बेबाकी से खबरे चलायें।

रविवार, 18 सितंबर 2022

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पद से हटाया

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पद से हटाया

दुष्यंत टीकम

रायपुर। सड़कों की खराब हालत की लगातार शिकायतों से परेशान सीएम भूपेश बघेल ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लगातार मिली शिकायतों के बाद इसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। आगे कुछ और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

17 सितंबर को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय की ओर से दो आदेश जारी किए गए। एक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भटपहरी को तत्काल प्रभाव से हटाकर कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में महानदी भवन में अटैच किया गया है। दूसरे आदेश में वीके भटपहरी की जगह राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता केके पिपरी को अब पीडब्ल्यूडी का नया प्रमुख अभियंता बनाया गया है। 

यह बदलाव सड़कों के निर्माण में लेट लतीफी को देखते हुए की गई है। इससे प्रदेश सरकार की छबि लगातार खराब जो रही थी। मुख्यमंत्री ने करवाई के पूर्व ही अधिकारियों को चेताया था की शिकायतों पर सख्त करवाई होगी। कुछ दिनों में यह कार्रवाई देखने को मिल भी गई। अभी भी कई जगहों पर सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायतें मुख्यमंत्री तक जनता के माध्यम से पहुंच रही है। जिसपर जल्द कार्रवाई की जा सकती है। 

शनिवार, 10 सितंबर 2022

इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया 

इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया 

दुष्यंत टीकम 

बीजापुर। जिले में 10 लाख के इनामी नक्सली लालू मोडियामी ने पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। लालू मोडियामी झारखंड रीजनल कमेटी का सदस्य था। बीजापुर के पेद्दा कोरमा का रहने वाला लालू साल 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। इसके बाद संगठन में उसे 2010 में पदोन्नत कर दिया गया। फिर 2014 में वो सीसीएम सुधाकर का अंगरक्षक बना। अप्रैल 2015 में संगठन ने उसे बिहार-झारखंड कैडर में गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी दी। जिसके बाद 2018 में उसे झारखंड रीजनल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया। 2021 तक संगठन में सक्रिय रहते हुए लालू मोडियामी छत्तीसगढ़ समेत बिहार-झारखंड में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा।

लालू मोडियामी ने नक्सली संगठन छोड़ने के पीछे प्रेम प्रसंग और ओहदे को लेकर भेदभावपूर्ण नीति को जिम्मेदार बताया। डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के समक्ष उसने सरेंडर कर दिया। लालू को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई, साथ ही पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही है।

इन नक्सली घटनाओं में रहा शामिल...

वर्ष 2010 में रेड्डी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की घटना में शामिल‌‌।
वर्ष 2013 में डीआरजी की पार्टी पर हिरोली के जंगलों में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में शामिल।
वर्ष 2015 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत जिला गढ़वा झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2016 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत जिला लातेहार झारखंड के हेनार गांव के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल।
वर्ष 2017 में बीआरसी क्षेत्र के मगध जोन, जेआरसी क्षेत्र के ग्राम रेला, पराल, बोरोये के पहाडी जंगल में पुलिस -माओवादी मुठभेड़ में शामिल। इसमें 3 पुलिस के जवान घायल हुए थे
वर्ष 2017 में जेआरसी क्षेत्र के पट्टूंग पहाड़ में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ विस्फोट में शामिल, जिसमें पुलिस के 02 जवान घायल।
वर्ष 2017 में जेआरसी क्षेत्र के ग्राम सरजूनबुरू के जंगल पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ की घटना में शामिल।
वर्ष 2017 में बीआरसी क्षेत्र अन्तर्गत कोयासंघ जोन क्षेत्र के कोयलनदी व बूढ़ानदी के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2019 में जेआरसी क्षेत्रान्तर्गत सीरियाबेडा-मारदीरी के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शामिल।
वर्ष 2020 में जेआरसी क्षेत्र के ग्राम लतासिखा रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना में शामिल।
अगस्त 2021 में जेआरसी क्षेत्र के सरजंमभूरू के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शामिल।
नवम्बर 2021 में जिला पश्चिम सिंहभूम के पुलिस पार्टी पर ग्राम तुम्बाका व रेंगड़ा के पास एम्बुश लगाकर हमला करने की घटना में शामिल।

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

पुलिस-प्रशासन के समक्ष नक्सलियों का आत्मसमर्पण 

पुलिस-प्रशासन के समक्ष नक्सलियों का आत्मसमर्पण 

दुष्यंत टीकम 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 9 नक्सलियों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में चलाए जा रहे पूना नम ( नई सुबह) अभियान से प्रभावित होकर मरईगुड़ा थाना व कैंप में नौ नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष कल आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख के इनामी DKMS अध्यक्ष सहित आठ मिलिशिया कमांडर शामिल हैं।

आत्समर्पण किये गये नक्सलियों में उईका बाला, सुन्नम धर्मा, बेड़मा रामचेट्टी, पोड़ियाम बुधरा, उईका भीमा, बेड़मा कामा, डीएकेएमएस अध्यक्ष सो-सजय़ी कोसा, सीएनएम अध्यक्ष पोड़ियम सोना एवं भट्टीगुड़ा आरपीसी में आर्थिक कमेटी सदस्य बेड़मा रामा शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।

सोमवार, 5 सितंबर 2022

रायपुर: विस्तार हेतु दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न 

रायपुर: विस्तार हेतु दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न 


संगठन विस्तार को लेकर आप रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न

रायपुर दक्षिण विधानसभा में मौजूदा विधायक और सत्ताधारी सरकार से जनता नाराज -मुन्ना बिसेन, प्रदेश प्रवक्ता आप

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। सोमवार को विस्तार हेतु दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश में पिछले 3 माह से आम आदमी पार्टी का विस्तार जोरों पर है, जिसमें पार्टी से अनेक लोग जुड़ रहें हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में आप का अच्छा संगठन विस्तार हुआ है। क्षेत्र के हजारों लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। चूंकि, आज भी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक और सत्ताधारी सरकार के कार्यों से जनता में असंतोष व्याप्त है। वहीं, आप के अरविंद केजरीवाल तथा दिल्ली और पंजाब में जनहित कार्यों की वजह से जनता प्रदेश में भी अब आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अगले विधानसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा सहित प्रदेश कि राजनीति में बड़ा बदलाव होगा और जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा आम आदमी पार्टी को कर सेवा का मौका देगी।

आज की बैठक में बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, दक्षिण विधानसभा ऑब्जर्वर पवन सक्सेना, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सागर क्षिरसागर, रायपुर जिलाध्यक्ष यूथ विंग वीरेंद्र पंवार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष मनीष सारथी, धीरज ताम्रकार विजय गुरुबक्षनी, चित्रकांत अग्रवाल, महेश उपाध्याय, रघुवीर सिंह ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, विनोद चन्द्राकर, संतोष श्रीवास्तव, सलमान खान, मूर्तजा भाई आदि उपस्थित रहे।

रविवार, 28 अगस्त 2022

निगम ने अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स को सील किया 

निगम ने अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स को सील किया 


मीडिया की खबर का असर, निगम का चला हथौड़ा, मोवा में अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स में निगम ने की सीलिंग की कार्यवाही

निगम की कार्यवाही को जनता ने सराहा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। राजधानी के मोवा पंडरी थाने के ठीक सामने अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स निर्माण की खबर मीडिया में बराबर प्रकाशित हो रही थी, जिसे लेकर निगम ने सख्त कदम उठाया। आखिरकार, अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स को निगम ने सील कर दिया। आपको बता दें, कि मोवा पंडरी के सामने बिना निगम के अनुमति के एक अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण बदस्तूर जारी था, मीडिया को जानकारी हुई कि बिना निगम से नक्शा पास हुए व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। जिसे लेकर मीडिया प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर रही थी, जिसे निगम ने गम्भीरता से लेते हुए आखिरकार काम्प्लेक्स को सील कर दिया।

गौरतलब है कि अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स में 6 दुकानें पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुकी है, जिसमे से दो दुकानों में ओपनिंग भी हो गया था। उसके बावजूद निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की जिसे लेकर नागरिकों में निगम के कार्यो को सराहा जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि निगम इस तरह निष्पक्ष कार्यवाही करेगा, तो राजधानी में जाम की समस्या का निराकरण हो जाएगा। अवैध निर्माण कर्ता के बारे में अब ये भी जानकारी सामने आ रही है कि उक्त जमीन भी निर्माण कर्ता की नही है। सूत्रों की माने, तो निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा था अवैध निर्माण।

अभी इस अवैध निर्माण में कुछ रहस्य सामने आना बाकी है।मामला पंडरी मोवा थाने के सामने का है, जहां नगर निगम का जोन कार्यालय है। मोवा थाना चौक पर ही 2 मंजिला अवैध व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण हो गया, बिना नक्शा पास हुए। इतना ही नही, सूत्रों के अनुसार जिस भूमि पर अवैध निर्माण हुआ है, ये सरकारी भूमि है। इसकी पुष्टि फिलहाल अभी नही हो पाई है। लेकिन निर्माण कैसे हो गया, आज भी राज है। मजे की बात ये है कि जहाँ अवैध निर्माण हुआ है। उसी से 10 कदम की दूरी पर नगर निगम का जोन कार्यालय है। जोन 9 नगर निगम कार्यवाही के नाम पर करती रही खानापूर्ति, साथ ही होता रहा निरंतर अवैध निर्माण। सम्पूर्ण निर्माण दो दुकानों की ओपनिंग के बाद जागा निगम। अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत भी यह राज बरकरार है, कि निगम के किस कर्मचारी के संरक्षण मे हुआ इतना बाद अवैध निर्माण।

शनिवार, 27 अगस्त 2022

'कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान' समारोह आयोजित 

'कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान' समारोह आयोजित 


राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जाएगा "कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान''

समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित

11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में लगातार पांचवे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट,नवोदित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों,अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाड़ियों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जाएंगे।

रविवार, 21 अगस्त 2022

नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया 

नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया 


महंगाई के विरोध में नुक्कड़ सभा के माध्यम से विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया लोगों को जागरूक

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। महंगाई के विरोध में रविवार को धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया और देश लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध किया और ग्रामीण जनों को जागरूक किया कहा जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से लगातार महंगाई आसमान छू रही है। चाहे, वह पेट्रोल-डीजल के दाम हो या फिर खाने का तेल या गैस सिलेंडर सभी का दाम लगातार आसमान छू रहा है, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस महंगाई के विरोध में आज चौपाल नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजो के द्वारा टैक्स लगाया जाता था। ठीक उसी प्रकार आज आजादी के 75 साल बाद दूध अनाज चावल दाल गेहूं शक्कर पर जीएसटी लिया जा रहा है, जिससे आम गरीब किसान मजदूर वर्ग रविवार को परेशानियों का सामना कर रहा है।

इस नुक्कड़ सभा में आज प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, देवरी सरपंच अशोक,  धरसीवा उपसरपंच साहिल खान, उपसरपंच सौम्य वर्मा ,सेक्टर प्रभारी तुकाराम साहू, हृदय राम साहू, जनपद सदस्य वैसाखू साहू, उपाध्यक्ष रोशन पुरी गोस्वामी, सेक्टर प्रभारी आशीष वर्मा ,सरपंच अजय कुर्रे , बूथ  प्रभारी राजीव युवा मितान के अध्यक्ष जय साहू, महेंद्र साहू देवरी, रवि लहरी सहित ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया: समिति 

विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया: समिति 


हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल उद्घोष के साथ मनाया जाएगा गुढिय़ारी में भव्य दही हांडी उत्सव

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। प्रतिवर्ष अनुसार, इस वर्ष भी सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीनगर रोड दही हांडी मैदान गुढिय़ारी में विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। दिनांक 19 अगस्त, दिन शुक्रवार को यह आयोजन शाम 4 बजे से आरंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य आतिथ्य में होगा। विशेष सहयोगी पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय अपनी उपस्थिति देगें। कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता में विजयी टोली को साढ़े तीन लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। भाग लेने वाले गोविंदा टोली प्रतियोगिता हेतु पंजीयन करा सकते हैं। टोलियों को पंजीयन के क्रम आधार पर मौकें दिए जाऐंगे।

युवतियों की टोली के सुरक्षा एवं आपातकाल प्राथमिक उपचार व एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी। प्रत्येक टोली को 20 मिनट का समय दिया जाएगा। 50 व्यक्तियों से ऊपर वाली सभी टोली जो मटकी फोडऩे का प्रयास करेगी उन्हें भी 71 सौ रूपए का प्रोत्साहन राशि समिति द्वारा दिया जाएगा। यह जानकारी समिति द्वारा पत्रवार्ता आयोजित कर दी गई, जिसमें विधायक विकास उपाध्याय कार्यक्रम के सह-संयोजक हमेन्द्र साहू, संयोजक बंसत अग्रवाल, लक्की ठाकुर, निवेश शर्मा एवं अन्य शामिल रहे।

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

अनिता द्वारा नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया

अनिता द्वारा नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया 


धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र ने किया नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का किया सम्मान

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा मंगलवार को शासकीय विद्यालय बरौड़ा में लगभग 12 लाख रुपए से नवनिर्मित नवीन शाला भवन का विधिवत पूजा-पाठ कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा नए भवन के बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों का लाभ होगा। साथ ही हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्रांति चल रही है। प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा जा रहा है। जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है, जिनकी आय निम्न हैं, जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे। आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने गांव अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आज हमें हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर अपनी मातृभूमि की रक्षा होगी। पर्यावरण संतुलित रहेगी और हम सभी को एक शुद्ध वातावरण मिलेगा। आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खनिज  विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवव्रत नायक, जनपद सदस्य धनेश निषाद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टोकेंद्र गायकवाड, ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप मढरिया, उपसरपंच संत राम कुर्रे,  तेजपाल, लकेश्वर कोसले, कृष्ण कुमार निर्मलकर, वीर नारायण बंजारे, ओमकार प्रसाद वर्मा, सविता बंजारे, कुमारी बंजारे, बसंती यदु सहित भारी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 14 अगस्त 2022

सीजी: भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की

सीजी: भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की 

दुष्यंत टीकम 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी वर्षा का जोर जारी है। सरगुजा को छोड़कर अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। सबसे तेज बरसात बिलासपुर संभाग के जिलों में हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से नदी-नालों में बाढ़ की संभावना भी बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। कहा गया है कि इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी और उससे लगे जिलों में भी भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भारी बरसात की वजह से नदी-नालों में बाढ़, निचली बस्तियाें में जल जमाव और फसलों के डुूब जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को आवश्यक तैयारी रखने और सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर, नलिया, गुना, सतना, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होने की सम्भावना बन रही है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा का संयोग बना है।

मुंगेली में बरसात की वजह से एक मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई।तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले (52) अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। देर रात घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट पर ही उनकी मौत हो गई। बच्चे भी घायल हुए हैं।

बिलासपुर संभाग के कई जिलों में शुक्रवार रात से मूसलाधार बारिश जारी है। इसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोरबा के रविशंकर नगर, एमपी नगर , वाल्मीकि बस्ती और निचली बस्ती शारदा बिहार, कुआभट्ठा, मोती सागर, सीतामणी बस्ती पारा में पानी भर गया है। नाली और सड़क का पानी लोगों के घरों में घुसा है।

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

विधानसभा में आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ 

विधानसभा में आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ 


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकली आज़ादी की गौरव पदयात्रा

भारी बारिश के बावजूद बढ़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल हुए ग्रामीणजन 

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में उनके दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में मंगलवार को आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने सभी नागरिकों से आजादी की गौरव पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। आज प्रात: स्व. चन्दूलाल चन्द्राकर स्मारक पर माल्यापर्ण कर इस पदयात्रा की शुरुआत की गई। पदयात्रा के शुभारंभ पर अपने उद्बोधन में गृहमंत्री श्री साहू ने कहा, कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने एवं उनके जीवन को आमजनों तक पहुँचाने के लिए आज़ादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ है। इस पदयात्रा में स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वंतत्रता संग्राम सेनानी /परिजनों तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट कर उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार, 8 अगस्त 2022

सावन: प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की 

सावन: प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की 


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा सपरिवार किया रुद्राभिषेक

भोग भंडारे का आयोजन

बिरगांव व्यास तालाब स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। बिरगांव व्यास तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज सावन के आखिरी सोमवार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसमें प्रमुख रूप ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा मौजूद थे। वही, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा सपरिवार शामिल हुए। श्री शर्मा ने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया एवं क्षेत्र की जनता के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें, कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व रहता है। श्री पंकज शर्मा ने यह अभिषेक क्षेत्र की जनता के जीवन में खुशहाली के लिए किया एवं उनकी सुख समृद्धि की प्रार्थना की उनके साथ बिरगांव के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

वही, व्यास तालाब के किनारे भव्य भोग भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने मौजूद लोगों को खुद परोसकर भोजन कराया। हजारों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे बिरगांव में आज एक धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया था। जिसमें सभी शिव भक्तों आस्था की डुबकी लगा रहे थे। चारों तरफ बोल बम और हर हर महादेव के नारे लग रहे थे। लोग भक्ति रस में डूबे हुए नजर आए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, महापौर नंद लाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, आशीष दुबे, पार्षद उबारन बंजारे,रियाज खान, ओम प्रकाश साहू, रितेश सिंह, शकील अहमद, चंदन पाल ,जिया, राकेश यादव, हनी बग्गा, बैसाखु सागर, रमेश साहू, विजय टंडन, हेमंत पटेल उबारन बंजारे,बाबूलाल कुर्रे, ईश्वर बंजारे, संतोष साहू,जीत सिंह, राधे वर्मा,ओमप्रकाश साहू, दीपक साहू , जयशंकर तिवारी, रानी गोस्वामी,बसंत साहू,परमानन्द पटेल, डॉ पात्रे, सुषमा वर्मा,अंशुदेवी वर्मा, नीता विश्वकर्मा,सुरेंद्र चौधरी, चेतन वर्मा अविनाश नियाल, सेवक साहू, भगत साहू,रोशन यादव,पुखराज भार्गव, दलबीर सिंह, छबि धीवर, राजू सेन, नारायण चन्द्रवंशी, सतीश सिंह, आर बी यादव, प्रेमलाल चतुर्वेदी, राजेन्द्र साहू, उमेश डांडे, काशी साहू, जीत साहू, अरुण तिवारी,पंकज मधेशिया, आशीष साहू,आदि मौजूद थे।

बुधवार, 3 अगस्त 2022

एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिलें, हड़कंप 

एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिलें, हड़कंप 

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। देशभर में इन दिनों कोरोना के साथ ही मंकीपॉक्स की दहशत बनी हुई है। इस बीच छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 7 जिलों में स्वाइन फ्लू के 11 मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। चिन्हित मरीजों की जांच के साथ इलाज भी जारी है। महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि जिन सात जिलों से स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं उनमें 4 लोग रायपुर के हैं। वहीं रायगढ़ में दो और धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और बस्तर जिले में एक-एक मरीज का पता चला है। उनका इलाज कर रहे अस्पतालों ने अभी शुरुआती जानकारी दी है। जल्दी ही एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) को इसकी रिपोर्ट कर दी जाएगी।

कुछ ही देर में आपात बैठक...

संक्रामक रोग के प्रकरण आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शाम के वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, सभी जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज के संबंध में जानकारी देने के साथ ही सभी प्रोटोकॉल बताए जाएंगे। सर्विलांस कार्यक्रम पर भी जोर रहेगा ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

जानवरों से होती है बीमारी फैलने की शुरुआत...

डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के फैलने की शुरुआत जानवरों से होती है। इसके बाद संक्रमित मरीज को काटने वाले मच्छर से यह दूसरों को फैलता है। बाद में यह कोरोना की तरह खांसने और छींकने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेस से बड़े पैमाने पर फैलने लगता है।

सर्दी-जुकाम की तरह होता है लक्षण...

स्वाइन फ्लू भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला ही होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम अधिकतम तीन दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन स्वाइन फ्लू में यह कई दिनों तक चलता है। इससे श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।

3 साल पहले मिले थे सर्वाधिक मरीज...

स्वाइन फ्लू H1N1 के आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में 2019 में सर्वाधिक 169 मरीज मिले थे। वहीं 2020 में 10 और 2021 में 6 मरीजों की पहचान हुई थी। इस बार गंभीर बात ये है कि छत्तीसगढ़ में एक ही दिन 7 जिलों में एक साथ 11 मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं।

लक्षण नजर आये तो नजर अंदाज न करें...

स्वाइन फ्लू एक इंफ्लुएंजा वायरस की वजह से होता है जो सुअरों में पाया जाता है। तीन दिनों से अधिक समय तक 101 डिग्री से अधिक बुखार रह रहा हो, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, नाक से पानी आ रहा हो या फिर नाक पूरी तरह बंद हो गई हो, थकान, भूख में कमी और उल्टी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू हो सकते हैं। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो इसे नजर अंदाज न करें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

4 स्थानों पर है जांच की सुविधा...

डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि RTPCR टेस्ट के माध्यम से स्वाइन फ्लू के मरीजों की पहचान होती है। राज्य में राजधानी रायपुर में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और एम्स के अलावा बिलासपुर और बस्तर में इसकी जांच की सुविधा है। फ़िलहाल जिस तरह स्वाइन फ्लू के मरीज एक साथ मिले हैं, उससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि अभी और भी मरीज मिलेंगे।

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोरोना की तरह ही मास्क लगाना बेहद जरुरी है। इससे संक्रामक रोगों को काफी हद तक रोका जा सकता है। बेहतर है कि अगर आपकी मास्क लगाने की आदत छूट गई हो तो फिर से इसका इस्तेमाल शुरू कर दें और सावधानी बरतते हुए भीड़भाड़ से बचें।

बुधवार, 27 जुलाई 2022

आदिवासी दिवस की छुट्टी के औचित्य पर सवाल उठाएं

आदिवासी दिवस की छुट्टी के औचित्य पर सवाल उठाएं 

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के आखरी दिन आज पक्ष और विपक्ष द्वारा समय समय पर अलग अलग मुद्दों पर हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा में आदिवासी सम्मान का मुद्दा लेकर सत्ता पक्ष ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा के दौरान आदिवासी दिवस की छुट्टी के औचित्य पर सवाल उठाएं।

उन्होंने कहा कि जहां आदिवासी दिवस मनाया जाता है, वहां आदिवासियों का अस्तिव खतरे में है। जिसके बाद सत्ता पक्ष के आदिवासी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के आदिवासी विधायक कवासी लखमा और अमरजीत भगत ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की और विधायक चंद्राकर को माफ़ी मांगने को कहा।

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा करने पर जोर

राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा करने पर जोर

नीरजधर दीवान   

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफ.सी.आई. में चावल जमा करने की गति बढ़ाने को कहा है। अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए चावल जमा करने की वर्तमान गति को नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा कि मिलर्स की जो वाजिब दिक्कतें हैं, प्रशासन उन्हें दूर करेगी। बैठक में उन्होंने राइस मिलरों को लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। फिलहाल 39 हजार 809 मीटरिक टन चावल एफ.सी.आई. को दिया जाना बचा हुआ है।

गौरतलब है कि राइस मिलर्स द्वारा उठाव किए गए धान का कस्टम मिलिंग के पश्चात भारतीय खाद्य निगम में चावल को जमा किया जाना था। राइस मिलर्स द्वारा अत्यंत धीमी गति से एफ.सी.आई. में चावल जमा किया जा रहा है। जिसके कारण 30 सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में समस्या आ सकती है। राइस मिलरों को 2 लाख 54 हजार मीटरिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा किया जाना था जिसमें से 1 लाख 65 हजार 619 मीटरिक टन चावल एफ.सी.आई. में जमा किया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सभी राइस मिलर्स को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य के अनुरूप शेष चावल एफ.सी.आई. में जमा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राम अघारी कुरूवंशी, खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा, जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार, एफ.सी.आई. के मण्डल प्रबंधक चरण सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रविवार, 17 जुलाई 2022

समिति द्वारा भाई-बहनों को श्रवण यंत्र का वितरण

समिति द्वारा भाई-बहनों को श्रवण यंत्र का वितरण

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा जैन सेवा जन सेवा के अंतर्गत जैन साध्वी स्नेहयशा श्री की निश्रा में गूंगे बहरे भाई-बहनों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर साधर्मिक बुजुर्गों को भी श्रवण यन्त्र प्रदान किये गए। जैन साध्वी स्नेहयशा श्री ने इस अवसर पर कहा कि धर्म का सेवा से सरोकार होना ही चाहिए। चातुर्मास जैन धर्म की सूक्ष्म अहिंसा के साथ जीवन जीने की कला है। अहिंसा हमारे जीवन में दया करुणा सेवा के भाव पैदा करती है। इसलिए चातुर्मास काल में मानव सेवा , मूक पशु पक्षियों की सेवा , अभयदान के प्रकल्प अवश्य किये जाने चाहिए। उपदेशों के साथ उनका आचरण में दृष्टिगोचर होना बहुत जरूरी है। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व सलाहकार विजय चोपड़ा ने बताया कि जैन व जन सेवा प्रकल्प के तहत 500 श्रवण यंत्र का वितरण जारी है। अभीतक 117 भाई बहनों को सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिसमें साधर्मिक भाई व अन्य लाभार्थी शामिल हैं। 
अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने बताया कि रायपुर में अनेक गुरुभगवंतों के चातुर्मास हो रहे हैं। सभी धर्मस्थलों में जरूरतमंद गूंगे बहरों का चयन कर श्रवण यंत्र का वितरण समय-समय पर किया जाएगा। महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि साध्वी श्री स्नेहयशा श्री की निश्रा में 8 साधर्मिक भाइयों व 11 लाभार्थीयों को जन सेवा की भावना से कान की मशीन प्रदान की गई। आध्यात्मिक चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विवेक डागा व सचिव प्रकाश कोठारी ने बताया कि साध्वी श्री स्नेहयशा श्री की निश्रा में बच्चों के जीवन निर्माण हेतु संस्कारों का शंखनाद कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। साथ ही मानव सेवा व मूक पशु पक्षियों की सेवा की प्रेरणा व उसे कार्यरूप में परिणित कर दिखाया जा रहा है। मानव सेवा प्रकल्प के संचालन में महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा,चन्द्रेश शाह,मनोज कोठारी,गुलाब दस्सानी,कमल भन्साली, महावीर कोचर,अरुण कोठारी, महावीर मालू , हरीश डागा आदि की सक्रिय सहभागिता रही है।

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

1 जून से अब तक 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

1 जून से अब तक 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 363.4 मि.मी. औसत वर्षा राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक, एक जून 2022 से अब तक राज्य में 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 933.2 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 120.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों के आधार पर अब तक वर्षा का औसत 335.7 मि.मी. है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 144.2 मिमी, सूरजपुर में 195.5 मिमी, जशपुर में 142.7 मिमी, कोरिया में 214.6 मिमी, रायपुर में 247.9 मिमी, बलौदाबाजार में 375.4 मिमी, गरियाबंद में 426.5 मिमी, महासमुंद में 336.5 मिमी, धमतरी में 431.4 मिमी, बिलासपुर में 372.3 मिमी, मुंगेली में 431.8 मिमी, रायगढ़ में 291.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 439.2 मिमी, कोरबा में 243.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 384.0 मिमी, दुर्ग में 370.1 मिमी, कबीरधाम में 311.0 मिमी, राजनांदगांव में 407.7 मिमी, बालोद में 495.1 मिमी, बेमेतरा में 277.7 मिमी, बस्तर में 474.1 मिमी, कोण्डागांव में 449.3 मिमी, कांकेर में 512.0 मिमी, नारायणपुर में 386.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 395.6 मिमी और सुकमा में 364.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

सोमवार, 11 जुलाई 2022

कोरिया में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए

कोरिया में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है। चार माह पहले भी अंबिकापुर में झटके महसूस किए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.10 बजे अंबिकापुर संभाग में बैकुंठपुर के छिंदडांड और सोनहत के कटगोरी इलाके में झटके महसूस किए गए। लोगों को लगा कि माइंस में ब्लास्ट के चलते झटका लगा है। हालांकि इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। कुछ लोग जरूर घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हल्के से उच्च तीव्रता श्रेणी का भूकंप था। इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है।

16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में लगे थे झटके...

इससे पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अंबिकापुर से 138 किमी दूर दोपहर लगभग 3.9 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था।

रविवार, 10 जुलाई 2022

राहुल के परिजन और ग्रामीणों ने सीएम से मुलाकात की

राहुल के परिजन और ग्रामीणों ने सीएम से मुलाकात की

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरिद के बोरवेल में लगभग 65 फीट नीचे गिरे राहुल को सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकालने और उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए रविवार को राहुल के परिजन और जांजगीर-चांपा के सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़ी घोषणा करते हुए राहुल के स्पीच थैरेपी और उसकी शिक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाने की बात कही है। साथ ही राहुल के परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजन को रोजगार देने के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि 105 घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहुल को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद ग्रीन कारीडोर बनाकार राहुल को उपचार हेतु बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए राहुल की मां गीता देवी ने कहा कि आपने अपना बेटा समझ कर राहुल की जान बचाई है। इसके लिए मैं और मेरा परिवार जीवन भर आपका आभारी रहेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राहुल के बारे में सूचना मिलते ही अधिकारियों को  निर्देश दे दिए थे कि बचाव कार्य में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल की दादी को भरोसा दिलाया था कि उसका नाती सुरक्षित बाहर आएगा। श्री बघेल ने कहा कि जब भी हम सामूहिक प्रयास करते है तो उसमें सफलता जरूर मिलती है और राहुल को बचाने के लिए तो हर एक ने धैर्यपूर्वक और दिन-रात  मेहनत की। बघेल ने कहा कि 105 घंटे तक पत्थर, चट्टान को काटकर राहुल को बाहर निकालने का कार्य कठिन था लेकिन राहुल को बचाने में लोगों की दुआ और ईश्वर की कृपा भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बोरवेल से निकालने के बाद अस्पताल में इलाज कराना दूसरी चुनौती थी और इसके लिए उन्होेंने एयर एम्बुलेंस के साथ ही देश के कुशल डॉक्टरों को भी तैयार रखा था। बघेल ने कहा कि राहुल जिंदगी की जंग पहले बोरवेल में लड़ा और फिर अस्पताल में।
इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में राहुल के परिजन ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। साथ ही जांजगीर-चांपा से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी राहुल के मामले में मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...