बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। येदियुरप्पा (78) को इससे पहले दो अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हल्के बुखार के बाद आज मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला है। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’’ मुख्यमंत्री ने हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ध्यान रखने और पृथक-वास में जाने को कहा है।
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
घर में आग लगने से 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
कोडागु। कर्नाटक के कोडागु जिले में विरापेट तालुका के मुगुतकेरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि येराव बोजा नाम के बदमाश ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। जिसके कारण चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतकों की पहचान सीते (45), बेबी (40) प्राथना (6), विश्वास (6), प्रकाश (7) तथा विश्व (7) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, इस घटना में बुरी तरह से जल तीन लोगों ने मैसूरू के अस्पताल में दम तोड़ा।
बुधवार, 17 मार्च 2021
बेंगलुरू-जयपुर के बीच उड़ान, बच्ची को दिया जन्म
सोमवार, 15 मार्च 2021
सीएम ने दी कर्नाटक में 'लॉकडाउन' की चेतावनी
बैंगलुरू। महाराष्ट्र में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान अकेले महाराष्ट्र में ही 15,602 नए मामले पाए गए। इसके अलावा केरल में 2,035 और पंजाब में 1,515 नए केस मिले हैं। पंजाब में इस साल एक दिन में पाए गए नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी संक्रमण बढ़ रहा है। कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे। अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राज्य की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहने और पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर रखें।येदियुरप्पा ने भरोसा बताया, कि यदि लोगों का सहयोग मिला तो बिना लॉकडाउन के भी कोरोना के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 25,320 नए मामले सामने आए और 161 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र में 88, पंजाब में 22 और केरल में 12 मौतें शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों और तीन विधायकों के संक्रमित होने के बाद विधानसभा के बजट सत्र में किसी को बिना जांच के परिसर में प्रवेश नहीं देने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मंत्री, विधायक समेत अन्य व्यक्तियों की प्रवेश द्वार पर पहले जांच होगी। सदन में भी सिर्फ जरूरी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। यही नहीं सभी दीर्घाओं में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पंजाब में कोरोना की नई स्ट्रेन ‘एन440के’ के दो केस सामने आए हैं। सेहत विभाग के मुख्य सचिव हुसन लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फार जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी से अधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सभी मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है। पंजाब में 24 घंटे में 1616 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 20 दिसंबर को इससे ज्यादा 26,624 नए केस मिले थे और इस साल 28 जनवरी को 162 लोगों की मौत हुई थी। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ नौ लाख 89 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1,58,607 लोगों की महामारी की वजह से जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 96.75 फीसद पर आ गई है। जबकि मृत्युदर 1.40 फीसद पर बनी हुई है। नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,10,544 हो गई है।जो कुल संक्रमितों का 1.85 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में शनिवार को 8,64,368 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 22 करोड़ 67 लाख तीन हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021
अमेजोनिया-1 मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021
कर्नाटक में विस्फोट से 6 लोगों की मौत, जताया दुख
चिकबल्लापुर। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में पत्थर की एक खदान में रखी जिलेटिन की छड़ों में सोमवार देर रात विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कुछ लोग जिलेटिन की छड़ों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनमें विस्फोट हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह विस्फोट के कारण लोगों की मौत से दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर चारों तरफ बिखरे हुए थे। पुलिस के अनुसार, घटना पेरेसांद्रा के पास हिरेनागावल्ली में हुई। गौरतलब है कि इसी तरह का एक धमाका 22 जनवरी को हुआ था जब शिवमोगा के हानासोडु गांव में जिलेटिन लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया था। इस विस्फोट में भी छह लोगों की मौत हुई थी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “चिकबल्लापुर के हिरेनागावल्ली गांव के पास जिलेटिन विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत स्तब्ध कर देने वाली है।” उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
अभियान: पूर्व सीएम, नाज़ियों ने जर्मनी में किया
रविवार, 14 फ़रवरी 2021
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिशा की गिरफ्तारी
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021
महासागर क्षेत्र में उच्चस्तर पर सहयोग की जरूरत
बेंगलुरू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए इससे लगते देशों द्वारा सुरक्षा, शांति तथा समदिघ का माहौल सुनिश्चित करने के लिए अर्थव्यवस्था, व्यापार, नौसेना तथा समुद्री क्षेत्र में उच्च स्तर पर सहयोग किये जाने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने गुरूवार को एयरो इंडिया के दौरान आयोजित हिंद महासागर देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्द महासागर सब देशों की साझा संपत्ति है और लेकिन मौजूदा समय में इसमें समुद्री डकैती, नशीले पदार्थो तथा लोगों की तस्करी, मानवीय आपदा बड़ी चुनौती हैं।उन्होंने कहा कि एकजुट होकर तथा समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर हम इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं क्योंकि आज किसी एक देश का खतरा कल दूसरे देश के लिए भी खतरा बन कर सामने आ सकता है। दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रभुत्व बढ़ाने की कोशिशों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दुनिया के कुछ समुद्री क्षे़त्रों में परस्पर टकराव वाले विभिन्न दावों का नकरात्मक असर देखा है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति बनी रही और सभी देश इस साझा संपत्ति का फायदा उठाये। भारत के इन देशों के साथ ऐतिहासिक और सांस्कतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत हिन्द महासागर के देशों को मिसाइल प्रणाली, हल्के लड़ाकू विमान तथा हेलिकाॅप्टर, युद्धपोत, गश्ती नौका, तोप प्रणाली, टैंक, राडार, सैन्य वाहन, इलेक्ट्रानिक वारफेयर प्रणाली और अन्य हथियार प्रणाली देने को तैयार है जिससे कि तमाम तरह की चुनौतियों से निपट सकें। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिन्द महासागर सबकी साझा संपत्ति तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए जीवन रेखा की तरह है क्योंकि दुनिया का एक तिहायी कार्गो इस क्षेत्र से गुजरता है। सभी देशों को मौजूदा तथा भविष्य की समुद्री चुनौतियों तथा खतरों को देखते हुए उच्च स्तर पर सहयोग तथा तालमेल करने की जरूरत है क्योंकि यही समय की मांग भी है।
बुधवार, 27 जनवरी 2021
भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल जेल में बंद थीं सीएम
सोमवार, 25 जनवरी 2021
मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बेंगलुरु। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि उन्होंने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021
कर्नाटक: हादसे में 15 लोगों की मौत, जताया दुख
बेंगलुरु। कर्नाटक का शिवमोगा जिला में गुरुवार रात हुए भीषण धमाके की गूंज से दहल उठा। ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाके में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। आशंका है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं 50 किलोमीटर के दायरे में तेज झटके महसूस किए गए। लोगों को पहले तो लगा कि यह तेज भूकंप के झटके हैं। वहीँ हादसे में लोगों के मारे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘शिवमोगा में जानमाल के नुकसान से आहत। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। हादसे में लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है।
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021
कर्नाटक: 2 वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
नूतन वर्ष के स्वागत में हवन का आयोजन किया
मुकेश कुमार चंद्रवंशी
बीजपुर। स्वामी दयानन्द सरस्वती के दिखाये मार्ग पर चलने वाली संस्था डी ए वी में हवन का विशेष महत्व रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नूतन वर्ष के स्वागत में हवन का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम के मुख्य यजमान की भूमिका ए के पपनेजा, महाप्रबंधक टी एस ने निभाया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्प गुच्छ द्वारा और शिक्षकों एवं छात्रों ने करतल ध्वनि से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने बताया कि पूरे विश्व में नौ सौ से भी अधिक डीएवी स्कूल संचालित हैं। हमारी संस्था संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए जानी जाती हैं। स्वागत संबोधन के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनी से जहां पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ वहीं हवन सामग्री और घी की आहुति से वायुमंडल की शुद्धता बढ़ी।
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020
विधान परिषद के उपाध्यक्ष का ट्रैक पर शव मिला
रविवार, 27 दिसंबर 2020
भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
फैसला: कर्नाटक में अब नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने क्रिसमस से पहले बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में आज से शुरू होने वाले नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस ले लिया है। ये फैसला टेक्निकल कमेटी के रिव्यू के आधार पर लिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पब्लिक की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस के चलते मध्यरात्रि में भीड़ के जमा होने को मंजूरी दी जा सकती है। देश के 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में कोरोना से हुई मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से भी कम हो गई है। 3.2% के साथ पंजाब टॉप पर है। 2.6% के साथ महाराष्ट्र दूसरी पायदान पर है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है। जहां कोई केस नहीं आया है। देश में 24 हजार 236 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29 हजार 364 मरीज ठीक हो गए, जबकि 302 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5450 की कमी आई। अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 23 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 96.92 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.46 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
बुधवार, 23 दिसंबर 2020
वायरस: कर्नाटक में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया
इससे पहले सुधाकर ने टीएसी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी रात्रि कर्फ्यू लागू करने की सोमवार को घोषणा की गई थी। येदियुप्पा ने कहा कि विदेशों से राज्य में आने वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो और यह जांच राज्य आने से 72 घंटे पहले ही कराई गई होनी चाहिए।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...