गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

पटना: होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

पटना: होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। सभी बाहरी बताए जा रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जिनमें से कई की हालत काफी गंभीर थी। कई 80 से 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। इमरजेंसी में उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग के शिकार होटल और अन्य इमारतों में सर्च अभियान जारी है।
मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक बयान भी सामने आए हैं। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि पांच लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हुई है। 18 लोगों को जली और घायल अवस्था में पीएमसीएच ले जाया गया जिनमें से 12 को फौरन आईसीयू में भर्ती किया गया। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक पाई गई।
जब आग लगी तब होटल में कई लोग मौजूद थे। डीजी फायर शोभा अहोतकर ने बताया कि सूचना मिलते ही कुछ मिनट के अंदर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। 51 दमकल की मदद से दो घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर कंट्रोल किया गया। होटल और पास की बिल्डिंग से 45 लोगों को निकाला गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीक की वजह से आग लगी। आग पर का काबू कर लिया गया है। लेकिन, फायर फाइटिंग टीम जले लोगों की अभी तालाश में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...