शुक्रवार, 2 जून 2023

मरीजों का हालचाल लिया, फल-मिठाईयां वितरित 

मरीजों का हालचाल लिया, फल-मिठाईयां वितरित 


पूर्व विधायक संजय गुप्ता की मां की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल मे मरीजों को वितरित किया गया मिठाई व फल

कौशाम्बी। निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी माता गायत्री देवी की 16वी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला अस्पताल मंझनपुर के परिसर में पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया एवं फल-मिठाईयां वितरित किए। मां की स्मृति में दोनों भाई निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता और सुभाष चंद्र गुप्ता अपनी मां को याद करके बहुत भावुक दिखे। इसके पूर्व अपनी निज निवास में श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन करके समस्त परिवार ने मां गायत्री का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही साथ मां गायत्री मेमोरियल कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में मां गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें याद किया। 

संस्थान के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता पूर्व विधायक ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां देवी स्वरूपा थी और उन्हीं के आशीर्वाद से हमारा संस्थान उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर अग्रसर है। इस मुख्य आयोजन पर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक मिश्रा केपीएस प्रधानाचार्य सुशील त्रिपाठी गजेंद्र, अमित, दीपक खरवार, राजेंद्र विश्वकर्मा, विवेक, मनोज सभासद, शंकरलाल केसरवानी, सूरज यादव, बच्चा लाल, पिंटू कुशवाहा, पवन एवं सुबोध दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहें।

राजकुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...