मंगलवार, 20 जुलाई 2021

ओलिवर के साथ 'अंतरिक्ष यात्रा' पर रवाना होंगे जेफ

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्रा का नया इतिहास रच दिया गया है। जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का रॉकेट न्यू शेफर्ड चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर निकल चुके हैं। इसकी लॉन्चिंग 20 जुलाई यानी आज शाम 6.45 बजे वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। 
शाम 6.20 बजेः चारों अंतरिक्षयात्री न्यू शेफर्ड कैप्सूल में बैठ चुके हैं। कैप्सूल के हैच को बंद कर दिया गया है। कुछ ही मिनटों में इस कैप्सूल को रॉकेट आवाज से तीन गुना ज्यादा गति में लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। शाम 6.00 बजेः जेफ बेजोस के साथ सभी अंतरिक्षयात्री न्यू शेफर्ड कैप्सूल में पहुंच गए। उन्हें अब कैप्सूल में बिठान की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेक्नीशियन और इंजीनियर्स चारों अतंरिक्षयात्रियों को बैठने के नियमों की जानकारी दोबारा बता रहे हैं। 82 वर्षीय वैली फंक न्यू शेफर्ड कैप्सूल से आज जेफ बेजोस उनके भाई मार्क बेजोस और 18 वर्षीय ओलिवर डैमेन के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होंगें। 
इस यात्रा में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री स्पेस टूरिज्म पर जा रहे हैं। यह अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास की पहली ऐसी फ्लाइट होगी, जिसमें इस तरह का नया प्रयोग किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...